..................... Bollywood News In Hindi Live Updates 24 August stree 2 box office report to priyanka chopra return to NY - Hindi Filmibeat

Highlights- बुरी तरह फ्लॉप हुआ KBC, इस एक्टर ने रचा ली सगाई

bollywood live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 24 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहल कौन बनेगा करोड़पति के फैंस के लिए एक झटका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, ये शो टीआरपी के मामले में बुरी तरह पिछड़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार केबीसी कई प्वाइंट पीछे हो गया है। इसके साथ ही इस लिस्ट काफी फेरबदल देखने को मिला है।

शाका लाका बूम बूम का संजू अब बड़ा हो गया है। आप उसे देखकर पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये वो ही क्यूट सा बच्चा है। संजू का किरदार किंशुक वैद्य निभाते थे जो अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वो कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। किंशकु ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके अपने फैंस को चौंका दिया है। फैंस के साथ सेलेब्स भी ये फोटो देखकर चौंक गए हैं। किंशुक ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी सगाई की रोमांटिक फोटो शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है।

किंशुक वैद्य ने कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल के साथ सगाई की है। उन्होंने दीक्षा के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को...

LIVE Feed
  • Aug 24, 2024 8:02 PM

    जुनैद खान ने फिल्म शूटिंग और रिहर्सल में बनाया बैलेंस

    थिएटर में 7 सालो से ज्यादा के अनुभव के साथ, जुनैद खान थिएटर और फिल्म दोनों में शानदार तरीके से काम कर रहे हैं। जून में रिलीज हुई जुनैद खान की पहली फिल्म "महाराज" ने ग्लोबल लेवल पर काफी असर डाला है, और 22 देशों में नॉन-इंग्लिश टॉप 10 को लिस्ट में जगह बनाई है। कहना होगा की ये एक्टर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने का एक खास पल है।

  • Aug 24, 2024 6:16 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने भाई-भाभी के लिए रखी रिसेप्शन पार्टी

    डॉ किरण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक कैप्शन में लिखा कि "एक अंतरंग अफेयर, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त। मधु चोपड़ा और प्रियंका का नीलम और सिद्धार्थ के लिए एक डिनर रिसेप्शन भी रहा।" डॉ किरण ने इस इनसाइड तस्वीर को शेयर किया और लोग भी इस पर कमेंट करते हुए नजर आए।

  • Aug 24, 2024 5:22 PM

    केक काटने से पहले इमोशनल हो गईं Hina Khan की मां

    हिना खान की मां ने वीडियो में कहा, ''मेरी विश है, कि हिना अगले साल इस टाइम बिल्कुल अच्छी होनी चाहिए। फिर हम अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे, ये मेरी दिल से दुआ है। आमीन।'' इसके बाद वो मोमबत्ती में फूंक मारती हैं और केक काटती हैँ। हिना खान की मां का ये प्यारा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं और प्रार्थना भी कर रहे हैँ।

  • Aug 24, 2024 4:17 PM

    शाका लाका बूम बूम फेम एक्टर किंशुक वैद्य की हुई सगाई

    बता दें कि शो के लीड स्टार किंशुक वैद्य आज काफी हैंडसम हो गए हैं। वह अब कई टीवी सीरियल में अपना टैलेंट दिखाते नजर आते हैं। उनके लुक्स के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चाओं में रही है। बता दें कि हाल ही में आपके फेवरेट एक्टर संजू उर्फ किंशुक वैद्य ने सगाई कर ली है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

  • Aug 24, 2024 3:32 PM

    एक्टर के नाम पर तगड़ा फ्रॉड, देखिए चौकाने वाला Video...

    अभिषेक कुमार ने वीडियो में कहा, ''हैल्लो दोस्तों.. ये थोड़ा इंपॉर्टेंड है और इसको सुन लेना रुक के। तो शिवम सैनी करके एक लड़का है जो पहले भी क्या करता था कि, उसको मेरे बारे में सबकुछ पता है। वो क्या करता है कि वो अपने नंबर से मेरा नाम लेकर मेरे जानने वाले लोगों को मैसेज करता है और बोलता है कि मेरा गूगल पे चल नहीं रहा है और प्लीज मुझे 10 हजार रुपए भेज दो और मैं आपको कल लौटा दूंगा।

  • Aug 24, 2024 2:31 PM

    पाकिस्तान का दामाद बनने को तैयार बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, एक्ट्रेस ने कबूल किया रिलेशन, बोली- हमारे प्यार...

    हानिया आमिर को अब डेटिंग की खबरों पर गोलमोल जवाब देते हुए देखा गया। बता दे की हानिया और बादशाह दोनों को ही कई बार साथ में देखा जा चुका है और अब फैंस यह मान चुके हैं कि दोनों रिलेशनशिप में है। एक्ट्रेस ने इन खबरों को नकारा तो नहीं लेकिन उन्होंने यह कहा कि उनके बीच में एक गहरा कनेक्शन है।

  • Aug 24, 2024 1:40 PM

    Trisha Kar Madhu का नया वीडियो वायरल, ब्लैक साड़ी पहन हाथ में पकड़ा छाता और..

    त्रिशा कर इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस वीडिययो की बात करें तो इसमें त्रिशा डांस करती हुईं नजर आ रही हैं और ये काफी पसंद किया जा रहा है। इस नए वीडियो में त्रिशा ने अपने बोल्ड मूव्स से लोगों का ध्यान खींचा है।

  • Aug 24, 2024 1:03 PM

    Alpha को लेकर क्यों बेचैन हैं शरवरी? इस जगह जाने का नहीं कर सकतीं इंतजार

    जब इस बारे में शरवरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं अल्फा के सेट पर वापस जाने का इंतजार नहीं कर सकती और मैं कश्मीर में शूटिंग के लिए बेहद उत्साहित हूं! मुझे खुशी है कि यह शेड्यूल बहुत ही रोमांचक होने वाला है। अल्फा की टीम कुछ समय बाद फिर से मिल रही है, इसलिए हम सभी कश्मीर के शेड्यूल के लिए पूरी तरह तैयार हैं!"

  • Aug 24, 2024 12:16 PM

    जेल जाएगी 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित? 100 करोड़ के मानहानि केस के साथ लगे कई गंभीर आरोप!

    इंदौर के एक थाने में चंद्रिका लेकर फैजान ने शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप ये है कि वो काफी गंदे तरीके से वड़ा पाव बनाती हैं और इसमें किसी तरह की हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जाता है। चंद्रिका भले ही कितनी मशहूर हो चुकी हैं लेकिन उनकी वड़ा पाव किसी तरह से हेल्दी बिल्कुल भी नहीं होता है। इस तरह की शिकायत की एक कॉपी इंदौर के पुलिस थाने में फैजान के द्वारा सौंपी गई है।

  • Aug 24, 2024 10:00 AM

    शादी के चार साल बाद हार्दिक और नताशा ने क्यों लिया तलाक?

    टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में नताशा और हार्दिक के अलग होने की वजह का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र के हवाले से कहा गया है,” हार्दिक नताशा के लिए काफी बनावटी थे और खुद में ही रहते थे। नताशा इसे ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। एक्ट्रेस को एहसास हुआ कि एक इंसान के रूप में उनके बीच एक बड़ा अंतर था। नताशा ने अपनी पर्सनैलिटी को हार्दिक की पर्सनैलिटी से मैच करने की कोशिश भी की थी। लेकिन इससे उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस हुआ। यह कभी न ख़त्म होने वाला प्रोसेस था, इसलिए कुछ समय बाद यह थका देने वाला हो गया। नतासा पेस नहीं बना पा पही थीं और फिर उन्होंने एक कदम पीछे हटने का फैसला किया।”

  • Aug 24, 2024 9:31 AM

    पापा बने जस्टिन बीबर, 27 साल की पत्नी हेली ने दिया बेटे को जन्म

    Justin Bieber Baby Boy: सुपरस्टार सिंगर जस्टिन बीबर और उसकी पत्नी हेली बीबर के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही हर किसी को उनके बेबी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। जस्टिन और हैली पहले बच्चे के माता पिता बन चुके हैं। हेली बीबर ने अपने पहले बच्चे एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे के प्यारे छोटे पैर की एक तस्वीर शेयर की, और बताया कि उन्होंने उसका नाम ‘जैक ब्लूज़ बीबर’ रखा है। गायक ने कैप्शन में जैक को लिखा, ‘घर में आपका स्वागत है।’ हालांकि कपल ने अपने बच्चे की असल डेट ऑफ बर्थ नहीं बताई है।

  • Aug 24, 2024 8:56 AM

    बंगाल में एक्ट्रेस के साथ चलती कार में दरिंदगी, शेयर किया लाइव वीडियो

    बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी इस बार इस दरिंदों का शिकार हुई हैं। पायल ने इस दौरान मौका मिलते ही अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के जरिए पूरा मंजर दिखा दिया है। दरअसल, शुक्रवार शाम साउथ कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने एक्ट्रेस पर हमला कर द‍िया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बदमाश की मोटरसाइकिल दिखाई, जिसका तमिलनाडु का नंबर है। वहीं, दूसरे वीडियो में अपने कार के हालत दिखाई। इस वीडियो में वह रोते-रोते अपनी आपबीती बताते दिखीं।

  • Aug 24, 2024 8:26 AM

    विराट कोहली लंदन में ट्रेन से सफर करते आए नजर

    क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा शोबिज की दुनिया के पावर कपल हैं, जो फिलहाल अपने बच्चों वामिका व अकाय के साथ अपनी फैमिली लाइफ जी रहे हैं। उनकी फैमिली अभी लंदन में है और वे अपनी नॉर्मल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट कर लेंगे। हाल ही में, हमें लंदन की सड़कों से विराट कोहली का एक वीडियो मिला। क्रिकेटर ने ब्राउन कलर की हुडी और ब्लैक कलर की जींस के साथ जूते पहने हुए थे। कार से उतरते समय उन्हें एक डफ़ल बैग ले जाते हुए भी देखा गया। विराट के साथ एक लंबा आदमी था जो उनका बॉडीगार्ड लग रहा था। स्टार क्रिकेटर को आम लोगों की तरह सड़कों पर घूमते और ट्रेन से जर्नी करते देखा वाकई हैरान कर देने वाला था।

  • Aug 24, 2024 8:23 AM

    मीरा कपूर ने इवेंट में किए एब्स फ्लॉन्ट, हुई ट्रोल

    फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने लग्जरी ब्रांड 'H&M' के साथ अपने कोलैब का जश्न मनाने के लिए एक इवेंट आयोजित किया, जिसमें मीरा राजपूत ने शानदार एंट्री की। दिवा ने ब्लैक टैंक टॉप और मैचिंग पैंट पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्लिंगी शॉर्ट जैकेट के साथ स्टाइल किया था। अपने बालों को खुला छोड़ते हुए मीरा ने ग्लैमरस लुक चुना था। इस दौरान मीरा ने बोल्ड अवतार में अपने एब्स फ्लॉन्ट किए जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

  • Aug 24, 2024 7:34 AM

    फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे शाहरुख खान

    मशहूर फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर इस दुनिया से चल बसे। 70 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 23 अगस्त को फोटो जर्नलिस्ट की याद में परिवार ने प्रेयर मीट रखी। जहां तमाम सितारे नजर आए। शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, आमिर खान से लेकर तमाम सितारे नजर आए।

  • Aug 24, 2024 7:12 AM

    बर्थडे पर बेटे संग जू पहुंचीं गौहर खान, पति जैद ने लुटाया प्यार

    एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों काम से दूर अपने पति और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस विदेश में वेकेशन मना रही हैं।वहीं अपने बर्थडे के दिन एक्ट्रेस पति जैद और बेटे के साथ जू में पहुंची। जिसकी फोटोज उन्होंने अब फैंस के साथ भी शेयर की हैं।

  • Aug 24, 2024 7:10 AM

    9वें दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म ने खड़ा कर दिया ये रिकॉर्ड

    साल 2018 में आई स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 ने 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से लेकर अब तक फिल्म का कहर जारी है। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और नतीजा ये निकल रहा है कि फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है और बना रही है। अपनी रिलीज के आठवे दिन स्त्री 2, 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म ने गुरुवार तक टोटल 308 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी। वहीं शुक्रवार को 16.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई 324 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं आठ दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 428 करोड़ रुपये हो चुका है।

  • Aug 24, 2024 7:10 AM

    भाई की शादी की रस्मों से देर रात विदेश लौटी प्रियंका चोपड़ा

    Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कल ही भारत लौटी थीं और देर रात अभिनेत्री अपनी पति निक और बेटी बेटी के पास विदेश लौट गई हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के इकलौते भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की कुछ रस्म हुई है जिसमें शामिल होने के लिए प्रियंका यहां अपने परिवार के पास आई थीं। शादी की रस्मों से प्रियंका चोपड़ा देर रात जल्दीबाजी में विदेश के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान हसीना ने साड़ी में बेहद खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही थीं। सामने आए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पैपराजी को जल्दी तस्वीरें क्लिक करने की हिदायत भी देती दिखाई दे रही हैं।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X