..................... bollywood news in hindi live updates 22 August Stree 2 Box Office Collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: थम नहीं रही 'स्त्री 2' की कमाई, 'इमरजेंसी' को लेकर उठी बैन की मांग

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 22 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

थम नहीं रही स्त्री की रफ्तार

'स्त्री 2' ने पहले दिन से ही बेहतरीन शुरुआत की थी और पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने अब तक कुल मिलाकर 260 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को फिल्म ने लगभग 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'स्त्री 2' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 275.35 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

कंगना रनौत की इमरजेंसी को लेकर उठी बैन की मांग

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने फिल्म 'इमरजेंसी' पर तत्काल बैन लगाने की मांग की, क्योंकि उनका मानना ​​है कि इस फिल्म में सिखों के कैरेक्टर को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा बनाई गई है, जो अपने सिख विरोधी और पंजाब विरोधी बयानों के कारण विवादों में रहती हैं, जिनका उद्देश्य जानबूझकर सिखों का चरित्र हनन करना है, जिसे सिख समुदाय बर्दाश्त नहीं कर सकता।

LIVE Feed
  • Aug 22, 2024 9:16 PM

    परिवार के साथ फॉलो कर लो यार की स्क्रीनिंग पर नजर आईं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद फॉलो कर लो यार की स्क्रीनिंग के दौरान अपने परिवार के साथ नजर आईं। इस खास मौके पर उर्फी जावेद ने क्रीम कलर की धोती पहनी थी जिसपर बड़ी मोतियों की मारा और नग लग हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने एक डीप नेक ब्लाउज पहना था। जो पूरा ही मोतियों और स्टोन से जड़ा हुआ था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने एक हैवी नेकलेस हैवी इयरिंग्स टाइट हेयर बन और न्यूड मेकअप किया था।

    परिवार के साथ फॉलो कर लो यार की स्क्रीनिंग पर नजर आईं उर्फी जावेद
  • Aug 22, 2024 8:26 PM

    बॉलीवुड इंडस्ट्री पर साधा अनिरुद्धाचार्य ने निशाना, बोले- अमिताभ बच्चन हों या कोई और सब बस पैसे के लिए...

    अनिरुद्धाचार्य ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि बॉलीवुड में एक नया मोड आने और एक बड़े बदलाव की जरूरत है। फिल्म इंडस्ट्री हर चीज को ही बढ़ावा दे रही है। वो ये नहीं देखते हैं कि क्या चीज सही है और क्या गलत है। आज वो गुटखा, सिगरेट, शराब जैसी कई हानिकारक चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। वह पैसों के लिए गलत चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। चाहें वह सुपर स्टार अमिताभ बच्चन हों या कोई और ये लोग लोगों की प्रेरणा हैं इन लोगों को पैसे के लिए गलत चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। क्योंकि युवा इन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं और जब वह इन्हें फॉलो करते हैं तब वह भी इसी गलत रास्ते पर चलने लगते हैं।

  • Aug 22, 2024 6:28 PM

    धूमधाम से मनाया गया प्रेग्नेंट देवोलीना भट्टाचार्जी का जन्मदिन, परिवार के साथ किया केक कट

    देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी इस समय प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। बीते दिनों उनकी गोद भराई की रस्म की गई थी। फिलहाल तो बता दें कि हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना भट्टाचार्जी परिवार के साथ अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाती नजर आ रही हैं।

  • Aug 22, 2024 6:06 PM

    रेल की पटरी पर सपना चौधरी ने किया ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख हैरान रह गए फैन्स

    हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी अपने खास अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। आए दिनों सपना चौधरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी रेल की पटरी पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

  • Aug 22, 2024 5:25 PM

    400 करोड़ के पार गई स्त्री 2 की कमाई, वर्ल्डवाइड किया छप्परफाड़ कलेक्शन

    स्त्री 2 जब से आई है सिनेमाघरों में आई हुई है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। फिल्म देश के साथ ही विदेश में भी कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

  • Aug 22, 2024 4:20 PM

    केन्या में हुई दलजीत कौर और निखिल पटेल के तलाक की सुनवाई

    दलजीत अपने पोस्ट में लिखती हैं- आज केन्या के कोर्ट में मेरे केस की सुनवाई हुई थी। यह उनके लिए है जो इस बारे में जानना चाह रहे हैं कि इस केस में आगे क्या हुआ। दलजीत कहती हैं कि उनके (निखिल पटेल) वकील जज को यह साबित करने के जुटे थे कि हमारी शादी हुई ही नहीं।

  • Aug 22, 2024 4:10 PM

    'कुत्ता गया रजाई में..' Urfi Javed ने मुनव्वर फारुकी को सुनाई ऐसी शायरी? डबल मीनिंग कहकर भड़क गए लोग!

    सभी जानते हैं कि मुनव्वर फारुकी शायरी को लेकर मशहूर हैं। इस वीडियो में उर्फी कहती हैं, ''कुत्ता गया अपनी रजाई में, मैं मर गया तुम्हारी जुदाई में।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Aug 22, 2024 3:26 PM

    Taarak Mehta के इस एक्टर ने रातों-रात छोड़ा शो?

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब्दुल की भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेता शरद सांकला ने कथित तौर पर शो छोड़ दिया है। शो के मौजूदा ट्रैक से उनकी गैरमौजूदगी के कारण अफवाहें फैलनी शुरू हुईं। हालांकि, उन्होंने अभी तक रिपोर्ट्स पर रिएक्शन नहीं दिया है।

  • Aug 22, 2024 2:55 PM

    कौन हैं यूट्यूबर Anjali Chauhan? बॉयफ्रेंड कर रहा है ब्लैकमेल

    अंजलि चौहान एक कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। टिकटॉक से शुरुआत करने वाली अंजलि इस वक्त यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने वीडियोज अपलोड करती हैं और शानदार अभिनय करती हुईं नजर आती हैं।

  • Aug 22, 2024 2:31 PM

    सलमान खान भांजे अग्नि संग वाइब करते आए नजर, रिलीज हुआ "यू आर माइन" सॉन्ग का टीजर

    सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें उनके भांजे अग्नि के साथ मस्ती करते हुए दिखाया गया है। क्लिप में सलमान पेंटिंग में बिजी हैं, तभी अग्नि उनके पास आते हैं और मस्ती में उनके आर्टवर्क के बारे में सवाल पूछते हैं। वीडियो से पता चलता है कि सलमान और अग्नि की जोड़ी एक रोमांचक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है, जिसे लेकर फैंस उत्साहित हैं।

  • Aug 22, 2024 2:02 PM

    कौन होगा 'धूम 4' का विलेन

    'धूम 4' को लेकर बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये फिल्म वाईआरएफ के बैनर तले बन रही है, जिसमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) विलेन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अब किंग के अलावा एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है। सिने हब की रिपोर्ट के मुताबिक, वाईआरएफ धूम 4 में मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका के लिए शाह रुख खान और रणबीर कपूर के बीच विचार किया जा रहा है।

  • Aug 22, 2024 2:02 PM

    मुकेश छाबड़ा ने Virat Kohli को दी फिल्मों से दूर रहने की सलाह

    हाल ही में एक इंटरव्यू में जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने विराट कोहली को एक सलाह दे डाली। मुकेश ने कहा कि भले ही विराट बेहतरीन अभिनेता हों लेकिन उन्हें फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए। क्रिकेट खिलाड़ी को फिल्मों से दूर रहना चाहिए, भले ही उसका क्रिकेट करियर खत्म हो जाए।

  • Aug 22, 2024 2:00 PM

    ओटीटी पर स्ट्रीम हुई ‘कल्कि 2898 एडी’

    कल्कि 2898 AD का हिंदी वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हो गया है। आपने इसे नहीं देखा तो, आप घर बैठे इसे देख सकते हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है। वहीं, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

  • Aug 22, 2024 1:57 PM

    Shahid Kapoor के हाथ लगी एक्शन फिल्म

    फिल्म कमीने (2009), हैदर (2014) और रंगून (2017) के बाद अभिनेता शाहिद और निर्देशक विशाल की जोड़ी एक बार फिर साथ आने के लिए तैयार है। यह विशाल की पहली एक्शन फिल्म होगी। सूत्रों के अनुसार, विशाल इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की सोच रहे हैं। फिल्म में छह बड़े एक्शन सीन होंगे, जिसको शूट करने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। शाहिद फिल्म के लिए विशाल पहली पसंद थे।

  • Aug 22, 2024 1:56 PM

    Khatron Ke Khiladi 14 शो में बुरी तरह घायल हुई थीं Aditi Sharma

    अदिति शर्मा इंस्टाग्राम पर अपनी शो की जर्नी के तौर पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर की है, जिसमें शुरुआती तस्वीरों में उनके चेहरे और कंधे पर चोट के निशान साफ-साफ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बाफी तस्वीरों में वह अरपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

  • Aug 22, 2024 1:55 PM

    सिकंदर में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे Salman Khan

    भाईजान इन दिनों गजनी और अकीरा फिल्मों के निर्देशक ए आर मुरुगदास के साथ फिल्म सिकंदर कर रहे हैं। 26 अगस्त से मुंबई में इस फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसी के साथ शुरू होगी सलमान की एक्शन परीक्षा। पहले सीन में सलमान को हवा में तारों के सहारे लटककर एक्शन सीन्स फिल्माने हैं। वहीं दूसरे एक्शन सीन में भीषण कार एक्सीडेंट और विस्फोट के भी दृश्य फिल्माए जाएंगे। तीसरा सीन सलमान का फिल्म के खलनायक के साथ लड़ाई का सीन होगा।

  • Aug 22, 2024 1:52 PM

    Rajkummar Rao की पत्नी Patralekha ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी

    राजकुमार राव की पत्नी, एक्ट्रेस पत्रलेखा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में देखा गया था। इसमें वरुण शर्मा, जस्सी गिल, सनी सिंह, मनजोत सिंह, पत्रलेखा पॉल और इशिता राज शर्मा भी थे। हाल ही में, एक्ट्रेस ने लगातार चल रही प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में बात की और कहा कि ऐसी खबरें 'परेशान' करती हैं।

    Rajkummar Rao की पत्नी Patralekha ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी
  • Aug 22, 2024 1:52 PM

    आएशा के चेहरे का हाल देखकर लोग हुए हैरान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने हाल ही में अपनी तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने के बाद इंटरनेट को चौंका दिया। एक्ट्रेस, जो सर्जरी करवाने जा चुकी है, अब अपने प्लास्टिक सर्जरी के बाद के लुक में पहचान में नहीं आ रही है और फैंस ने उनसे उनकी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में सवाल किया।

    आएशा के चेहरे का हाल देखकर लोग हुए हैरान
  • Aug 22, 2024 1:50 PM

    अपने बर्थडे पर 'सौतन' संग नाचकर बुरा फंसीं पायल मलिक

    कृतिका मलिक और पायल मलिक के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज कृतिका मलिक अपनी सौतन पायल मलिक का बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। यही वजह है जो कृतिका मलिक और पायल मलिक लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सौतन का बर्थडे आते ही कृतिका मलिक ने पायल मलिक को खास सरप्राइज दिया है। इस पार्टी में कृतिका मलिक और पायल मलिक के परिवार के लोग और दोस्त शामिल है।

  • Aug 22, 2024 1:48 PM

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में फिर लटकी लीप की तलवार?

    गुम है किसी के प्यार में को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है। लीप आते ही सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी से भाविका शर्मा और हितेश भारद्धाज का पत्ता साफ हो जाएगा। जी हां सही सुना आपने...। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि भाविका शर्मा और हितेश भारद्धाज के शो में जल्द ही जनरेशन लीप आएगा जिसकी वजह से मेकर्स एक बार फिर से शो की कास्ट में बदलाव करने वाले हैं।

  • Aug 22, 2024 10:37 AM

    Aniruddhacharya Maharaj ने ठुकरा दिया Bigg Boss 18 का ऑफर

    हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज को बिग बॉस सीजन 18 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया था। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें शो में आने के लिए करोड़ों की पेशकश भी की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है। उन्हें आखिरी बार लाफ्टर शेफ में देखा गया था।

    Aniruddhacharya Maharaj ने ठुकरा दिया Bigg Boss 18 का ऑफर
  • Aug 22, 2024 10:36 AM

    स्त्री 2 जल्द पार करेगी 300 करोड़ का आंकड़ा

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने अपनी रिलीज के पहले 7 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अपने पहले 7 दिनों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' के लाइफटाइम इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

    स्त्री 2 जल्द पार करेगी 300 करोड़ का आंकड़ा
  • Aug 22, 2024 10:34 AM

    Kangana Ranaut की Emergency पर मंडराए खतरे के बादल

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने फिल्म 'इमरजेंसी' पर तत्काल बैन लगाने की मांग की, क्योंकि उनका मानना ​​है कि इस फिल्म में सिखों के कैरेक्टर को गलत तरीके से पेश किया गया है।

    Kangana Ranaut की Emergency पर मंडराए खतरे के बादल
  • Aug 22, 2024 10:33 AM

    इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे Vivek Agnihotri

    फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री हाल ही में कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रोटेस्ट रैली में शामिल हुए। रैली मौलाली से शुरू हुई और सेंट्रल कोलकाता के डोरीना क्रॉसिंग पर खत्म हुई। मीडिया से बात करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि अस्पताल में ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ जो कुछ हुआ वह 'शर्मनाक' है।

    इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे Vivek Agnihotri
  • Aug 22, 2024 10:32 AM

    पाई-पाई को तरसी Akshay Kumar की फिल्म

    ओपनिंग डे से लेकर अब तक खेल खेल में एक भी दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई करने में कामयाब नहीं हो सकी है। फिल्म को न तो अच्छी शुरुआत मिली और न अब अंजाम भी सही रास्ते पर जाता दिख रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार खेल खेल में ने रिलीज के 7वें दिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर महज 80 लाख की कमाई की है। जोकि बेहद निराशाजनक है और इन आंकड़ों को देख ये कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर अब अक्की की खेल खेल में का खेल लगभग खत्म हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X