Bollywood Highlights: डीपफेक वीडियो की शिकार हुईं नोरा, राम मंदिर नहीं जाएंगे विवेक अग्निहोत्रि

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 21 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

नोरा फतेही का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि वह ये वीडियो देखकर हैरान हैं। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नोरा फतेही ने बताया है, 'मैं शॉक्ड हूं। ये मैं नहीं हूं।' दरअसल, नोरा फतेही की पोस्ट में दिख रहा है कि नोरा फतेही प्रोडक्ट का विज्ञापन करती नजर आ रही हैं।

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के भव्य समारोह का निमंत्रण मिला है। लेकिन, दुर्भाग्य से वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। विवेक ने खुलासा किया कि उन्हें योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से कई कॉल आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वो कुछ ऐसे कामों में व्यस्त हैं, जिन्हें पोस्टपोन नहीं किया जा सकता और इसी वजह से वो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर नहीं पहुंच पाएंगे।

LIVE Feed
  • Jan 21, 2024 6:29 PM

    इधर मंदिरों की सफाई में लगे हैं बॉलीवुड सेलेब्स.. उधर रियाद में अवॉर्ड नाइट में मस्ती करते दिखे सलमान खान

    Salman Khan Riyadh: जहां एक ओर देश भर में राम मंदिर का जश्न है और तमाम सेलेब्स भक्ति में सराबोर दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड स्टार सलमान खान को सऊदी अरब के जॉय अवार्ड्स में दिग्गज हॉलीवुड स्टार एंथनी हॉपकिंस के साथ पोज देते देखा गया। इस इवेंट में सलमान को सम्मानित किया गया, जो रियाद में जॉय अवार्ड्स में उनका दूसरा अवसर था, जहां उन्हें गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।

  • Jan 21, 2024 5:38 PM

    सुशांत सिंह राजपूत के 38वें वर्थडे पर रिया चक्रवर्ती को आई याद

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 38वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने उन्हें उनकी जयंती पर याद किया। रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सुशांत की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर साझा की। एक्ट्रेस ने इसे रेड हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन दिया।

    सुशांत सिंह राजपूत के 38वें वर्थडे पर रिया चक्रवर्ती को आई याद
  • Jan 21, 2024 4:47 PM

    डीपफेक वीडियो मामले में गिरफ्तारी के बाद रश्मिका ने किया दिल्ली पुलिस का शुक्रिया

    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने डीपफेक वीडियो बनाने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक्ट्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''दिल्ली पुलिस का बहुत आभार.. डीपफेक मामले में कसूरवारों को पकड़ने के लिए शुक्रिया... मुझे एक ऐसे समाज का हिस्सा होने पर गर्व महसूस होता है जो मुझसे इतना प्यार करता है। हमेशा मेरा हौसला बढ़ाता है और मेरी रक्षा करता है।''

  • Jan 21, 2024 4:00 PM

    पति की बेवफाई के बीच अब AI का शिकार हुईं सानिया मिर्जा

    AI के तेजी से बढ़ते गलत इस्तेमाल का शिकार जहां तमाम ट्रेंडिंग सेलेब्स हो रहे हैं तो वहीं इस दिनों सुर्खियों में बनी सानिया मिर्जा को भी अपने लपेटे में ले लिया है। सानिया मिर्जा की भारतीय क्रिकेट मोहम्मद शमी के साथ निकाह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि आपको बता दें कि ये एक फेक फोटो और फेक न्यूज़ है।

  • Jan 21, 2024 1:08 PM

    शाहरुख खान संग खटपट की खबरों पर क्या बोले रोहित शेट्टी

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान संग 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' जैसी क्लासिक हिट फिल्में देने के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कभी किंग खान के साथ दोबारा काम नहीं किया। रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच मनमुटाव की खबरें भी बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही थीं। अब इस बारे में बात करते हुए रोहित ने एक इंटरव्यू में कहा- 'कोई अच्छी कहानी मिलने के साथ में... करना है तो फिर वो ऐसी कोई हो वो चेन्नई एक्स्प्रेस से भी बड़ी हो। सबसे खास चीज रहता है कि कभी ऐसा कोई सब्जेक्ट आया तो क्यों नहीं करूंगा मैं। जरूर करूंगा।'

  • Jan 21, 2024 1:04 PM

    मनारा चोपड़ा की बहन मिताली ने खोली अंकिता की पोल

    मिताली हांडा ने खासतौर पर अंकिता लोखंडे का नाम लेकर कहा कि वो जिस तरह से उन्हें सौतेला बोल रही थीं। जहां ये तीनों मिलकर मनारा चोपड़ा के परिवार बनने की एक्टिंग कर रहे थे। वो काफी खराब था। जिस पर अंकिता लोखंडे तुरंत पलट गईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कब किया। जबकि, मिताली चोपड़ा ने बताया कि ये उन्होंने लाइव फीड के दौरान देखा था। जिसमें अंकिता, ईशा और आयशा मनारा की फैमिली की एक्टिंग कर रहे थे। साथ ही विक्की जैन वहां हंस रहे थे।

  • Jan 21, 2024 1:01 PM

    रश्मिका मंदाना ने दिल्ली पुलिस को कहा शुक्रिया

    रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। अदाकारा ने कमेंट कर लिखा, 'दिल्ली पुलिस को मैं अपना ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूं। शुक्रिया दोषियों को पकड़ने के लिए। मैं उस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने को लेकर काफी आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इतने प्यार और सपोर्ट के साथ बचाया है। लड़कियों और लड़कों, अगर आपकी इमेज आपकी इजाजत के बगैर कहीं इस्तेमाल हो रही है या मॉर्फ्ड हो रही है तो ये गलत है। मुझे उम्मीद है कि ये एक रिमाइंडर होगा कि आप सुरक्षित लोगों के बीच हैं और एक्शन तुरंत लिया जाएगा।'

  • Jan 21, 2024 12:31 PM

    सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की ये तस्वीर

    रिया चक्रवर्ती ने 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है। रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की एक मुस्कुराती तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया है।

    सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की ये तस्वीर
  • Jan 21, 2024 12:26 PM

    आयुष्मान खुराना ने पत्नी संग रोमांटिक फोटो शेयर की

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप का आज जन्मदिन है, आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर अपने पूल वेकेशन की एक झलक दी और दिल के इमोटिकॉन के साथ लिखा, "आज इनका जन्मदिन है। उम्म.. @tahirakashyap"।

  • Jan 21, 2024 12:23 PM

    Shoaib Malik की तीसरी शादी के बाद सानिया के परिवार का आया बयान, कहा-'कुछ महीने पहले ही...'

    Sania Mirza Family Statement: शोएब मलिक की तीसरी शादी के ऐलान के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की परिवार की तरफ से रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि उनका और पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक का "कुछ महीनों" पहले ही तलाक हो गया है।

    Shoaib Malik की तीसरी शादी के बाद सानिया के परिवार का आया बयान, कहा-'कुछ महीने पहले ही...'
  • Jan 21, 2024 10:52 AM

    अपने पति के कैरेक्टर पर उंगली उठा रही हैं अंकिता लोखंडे, इस हसीना के साथ जोड़ा नाम

    हाल ही में उन्हें विक्की से यह कहते हुए देखा गया कि क्या उनके मन में मनारा के लिए भावनाएं हैं। विक्की शर्मिंदा दिखे और उन्होंने अंकिता से इस बारे में बात करना बंद करने को कहा। विक्की ने कहा कि उन्हें कभी नहीं पता था कि अंकिता ऐसी बेवकूफी भरी बातें बोलेंगी और कहा कि वह खुद अपनी शादी खराब कर रही हैं। विक्की ने कहा, "तुमने अच्छे रिश्ते की बैंड बजा दी है।" विक्की ने ऐसी चीजों के बारे में बात करना बंद करने के लिए कहा लेकिन अंकिता उससे इस बारे में पूछती रही।

    अपने पति के कैरेक्टर पर उंगली उठा रही हैं अंकिता लोखंडे, इस हसीना के साथ जोड़ा नाम
  • Jan 21, 2024 10:51 AM

    दीपिका पादुकोण के साथ ये फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी

    दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के रूप में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि वह इस किरदार पर एक स्टैंडअलोन फिल्म भी बनाने की योजना बना रहे हैं।

  • Jan 21, 2024 10:50 AM

    सुशांत के 38वें जन्मदिन पर बहन कीर्ति ने लिखा भावुक पोस्ट

    सुशांत सिंह राजपूत की 38वीं जयंती पर, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत अभिनेता के लिए एक हार्दिक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "मेरे सोना से भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी... अनंत से अनंत तक। आशा है कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें अच्छा करने और अच्छा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है, जिन्हें आपने बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया है। हर कोई यह समझे कि ईश्वर के प्रति समर्पण ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है और आपको गौरवान्वित महसूस कराता है। 3...2...1 हमारे मार्गदर्शक सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाएं। #हैप्पीबर्थडेसुशांतसिंहराजपूत सुशांत दिवस #सुशांतमून"

  • Jan 21, 2024 9:42 AM

    शोएब मलिक ही नहीं उनकी तीसरी पत्नी भी निकलीं तुर्रम खान, पहले पति से तलाक के ऐलान के बिना किया निकाह

    हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर सभी को चौंका दिया। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि शोएब मलिक की तीसरी पत्नी की ये दूसरी शादी है और हम आपको उनके पहले पति के बारे में बताएंगे।

    शोएब मलिक ही नहीं उनकी तीसरी पत्नी भी निकलीं तुर्रम खान, पहले पति से तलाक के ऐलान के बिना किया निकाह
  • Jan 21, 2024 9:41 AM

    इस शख्स के साथ पकड़ी गईं सारा, कैमरे को देखते ही छिपाया मुंह तो लोगों ने पूछा-'रिश्ता पक्का?'

    इस डिजिटल दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो भारतीय पैपराजी की नजरों से छिपा हो, खासकर अगर इसका शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर जैसे ए-लिस्टर्स से कोई लेना-देना हो। 20 जनवरी, 2024 को, सारा तेंदुलकर को शुभमन गिल की बहन, शहनील गिल के साथ घूमते हुए देखा गया था।

    इस शख्स के साथ पकड़ी गईं सारा, कैमरे को देखते ही छिपाया मुंह तो लोगों ने पूछा-'रिश्ता पक्का?'
  • Jan 21, 2024 9:40 AM

    जाते-जाते मुनव्वर से ये आखिरी बात कह गईं आयशा खान, कॉमेडियन हो गए उदास

    Bigg Boss 17 Update: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान बीती रात बिग बॉस 17 के घर से बाहर हो गईं। रोस्ट के बाद लाइव ऑडियंस से सबसे कम वोट मिलने के बाद वह बाहर हो गईं। आयशा खान के बाहर निकलने के बाद विक्की जैन, अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीया को सुरक्षित दिखाया गया है।

    जाते-जाते मुनव्वर से ये आखिरी बात कह गईं आयशा खान, कॉमेडियन हो गए उदास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X