Bollywood Highlights- दादा साहब फाल्के अवॉर्ड में छाए SRK, विरुष्का ने बेटे का नाम रखा अकाय

bollywood live, entertainment live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 21 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते विराट कोहली- अनुष्का शर्मा के नवजात बेटे की जिनको लेकर चर्चा है। बता दें कि दोनों ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इस वक्त इस नाम को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि अकाय का मतलब क्या होता है इसको लेकर लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि लोगों को ये नाम काफी अलग और यूनीक लग रहा है। विराट और अनुष्का दूसरी बार माता पिता बने हैं, इसके पहले उनकी एक बेटी थी जिसका नाम वामिका है।

इसके अलावा बात करें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 की तो शाहरुख खान और नयनतारा ने कमाल कर दिया है। जवान के लिए सुपरस्टार को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड नयनतारा को मिला है जो कि जवान में उनकी लीडिंग लेडी थी। अवॉर्ड लेते हुए शाहरुख खान थोड़ा इमोशनल हो गए थे। उन्होने फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति को शुक्रिया कहा।

इसी तरह से मनोरंजन से जुड़े हुए तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 21, 2024 5:39 PM

    बड़े भाई JEH के बर्थडे में पहुंची RAHA, बुआ करीना कपूर की गोद में यूं खेलती आईं नजर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बिटिया राहा अब पार्टी में भी जाने लगी हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को करीना कपूर के घर पर स्पॉट किया गया। बता दें कि आज 21 फरवरी को जेह 3 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर करीना कपूर ने अपने घर पर शानदार पार्टी का इंतजाम किया है। इस पार्टी में सोनम कपूर अपने बेटे वायु को लेकर आई हैं। सोहा अपनी बेटी इनाया को लेकर आई हैं तो वहीं रणबीर कपूर भी अपनी नन्ही परी के साथ सैफ करीना के घर में नजर आए। देखें परिवार का यह खूबसूरत वीडियो।

  • Feb 21, 2024 3:20 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 में रूह बाबा के साथ नजर आएंगी तृप्ति डिमरी, बनेगी तीसरी मंजुलिका ?

    Bhool Bhulaiyaa 3 : फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने नई एक्ट्रेस का चेहरा रिवील किया है। जी हां, एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर हिंट देते हुए तृप्ति डिमरी का नाम रिवील किया है। भूल भुलैया 3 में विद्या बालन के साथ ही तृप्ति डिमरी का होना साथ ही माधुरी दीक्षित का भी नाम सामने आया ऐसे में उम्मीद लगाई जाती है कि कहानी में नया और बड़ा ट्विस्ट होने जा रहा है।

  • Feb 21, 2024 3:09 PM

    Rakul-Jackky Wedding: रकुल-जैकी की शादी करके लौटे वरुण नताशा, एयरपोर्ट पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी हो चुकी है। हालांकि अभी तक वेडिंग फोटोज नहीं आई हैं, लेकिन मेहमानों का रवाना होना शुरू हो चुका है। हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जहां नताशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बता दें कि कपल पिछले दो दिनों से गोवा में था वहीं अब दोनों का साथ में वापसी करना इससे साफ हो गया है कि रकुल और जैकी की शादी हो चुकी है।

  • Feb 21, 2024 1:35 PM

    Rakul-Jackky Wedding: रकुल-जैकी की शादी के लिए गोवा रवाना हुए अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, दिखी केमिस्ट्री...

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) आज 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 3 बजे दोनों समंदर की लहरों के किनारे सात फेरे लेंगे। ऐसे में हाल ही में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के लिए गोवा रवाना हो रहे हैं। इस दौरान दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए। उम्मीद है कि रकुल-जैकी की शादी में न्यू कपल के भी कई नए फोटोज देखने को मिलेंगे।

  • Feb 21, 2024 12:54 PM

    बेटे के जन्म के बाद लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे विराट कोहली

    इस पोस्ट को देखते ही फैन्स के दिल में खुशी की लहर आ गई है फैन्स और सितारे अनुष्का विराट को बधाई देते थक नहीं रहे हैं। आलिया भट्ट, धनश्री वर्मा, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह, मेधा शंकर, वाणी कपूर, सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारों ने कपल को बधाई दी है। इसी के साथ ही बता दें कि हाल ही में विराट कोहली का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि बच्चे के जन्म के बाद विराट लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। काली लॉन्ग जैकेट पैंट और कैप में विराट कैजुअल लुक में घूमते दिख रहे हैं। इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा-जलवा है पापा का तो वहीं दूसरे ने कहा बधाई हो किंग कोहली।

  • Feb 21, 2024 12:08 PM

    अंजली अरोड़ा बॉयफ्रेंड को गिफ्ट की राडो की घड़ी

    कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड को राडो की घड़ी गिफ्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो जैसे ही सामने आया लोग हैरान हैं और तारीफ कर रहे हैं।

  • Feb 21, 2024 11:36 AM

    अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन

    दिग्गज और मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी ने मंगलवार रात मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। पता चला है कि अमीन सयानी को दिल का दौरा पड़ा था। अमीन सयानी के निधन से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी उम्र 91 साल थी।

  • Feb 21, 2024 11:04 AM

    बॉक्स ऑफिस पर छाई है शाहिद-कृति की जोड़ी

    अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के बारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने बारहवें दिन 2.10 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 62.55 करोड़ रुपये हो गया है।

  • Feb 21, 2024 10:34 AM

    नीसा देवगन भूल गईं खुद की कार.. बुरी तरह से ट्रोल

    ये सारा नजारा वहां खड़े पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया। नीसा देवगन इसके बाद बुरी तरह से ट्रोल की जा रही है और लोग फिर से वही आरोप लगा रहे हैं जो कि उनपर अक्सर लगता रहता है। वीडियो जब शुरु होता है तो आप देखेंगे की नीसा देवगन आती हैं और गाड़ी की तरफ बढ़ने लगती हैं।

  • Feb 21, 2024 9:43 AM

    विद्या बालन ने अंजान शख्स पर की एफआईआर

    अभिनेत्री विद्या बालन ने इस वक्त एक एफआईआर की है जो कि किसी अंजान शख्स पर हुई है। दरअसल इस शख्स ने एक्ट्रेस के नाम से एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है। वो लगातार अभिनेत्री को बदनाम कर रहा है।

  • Feb 21, 2024 9:05 AM

    करीना कपूर खान ने शाहिद कपूर को ऐसे किया इग्नोर

    वीडियो में आप देखेंगे कि शाहिद कपूर अपने कुछ साथियों के साथ मीडिया के सामने खड़े और फोटो क्लिक करवा रहे हैँ। इतने में वहां से करीना कपूर खान निकलती हैं और शाहिद के बगल में खड़े व्यक्ति को हाय बोलती हैं। लेकिन वो पास में ही खड़े शाहिद कपूर को पूरी तरह से इग्नोर कर देगी हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

    करीना कपूर खान ने शाहिद कपूर को ऐसे किया इग्नोर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X