..................... bollywood news in hindi live updates 21 December Salaar dunki box office reports arpita khan daughter birthday bash - Hindi Filmibeat

Bollywood Hind Higlights: सालार के सामने औंधे मुंह गिरी डंकी, सलमान खान की बहन के घर पार्टी

Bollywood News

Bollywood News In Hindi Live Updates, 23 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

21 दिसंबर को शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म रिलीज हुई। जहां फिल्म को लेकर काफी समय से काफी बज़ था तो वहीं प्रभास की सालार रिलीज होते ही डंकी की कमाई पर बुरा असर देखने को मिला है। दूसरे दिन डंकी की कमाई ओपनिंग डे से भी कम हो गई है।

मनोरंजन जगत के पल पल के अप्डेट्स देखने के लिए फॉले कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को...

LIVE Feed
  • Dec 23, 2023 7:48 PM

    बहन प्रियंका और परिणीति से क्यों नहीं करती मीरा चोपड़ा बात, एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

    मीरा चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन बहन हैं। हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में मीरा ने कहा, - शुरू से ही हमारे बीच इतनी नजदीकियां नहीं थीं कि हम यहां दोस्त की तरह दिखें। वह फेक होगा। लेकिन मैं कह सकती हूं कि जब तीन या चार लड़कियां इंडस्ट्री में आती हैं तो वे एक-दूसरे की मदद करती हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैंने कभी मदद नहीं मांगी और उनसे कभी मदद नहीं मिली। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो मदद मांगे और यहां तक ​​कि उन्होंने भी कभी कोई हेल्प ऑफर नहीं की।

    बहन प्रियंका और परिणीति से क्यों नहीं करती मीरा चोपड़ा बात, एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
  • Dec 23, 2023 7:15 PM

    मद्रास उच्च न्यायालय ने मंसूर खान पर लगाया एक लाख का जुर्माना, मानहानि मामले में तगड़ा झटका

    तमिल अभिनेता मंसूर अली खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय ने उन्हें अभिनेत्री तृषा कृष्णन, चिरंजीवी और खुशबू सुंदर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं न्यायालय ने अभिनेता पर एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया। जानकारी हो कि खान को तब से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जब से उन्होंने अपनी लियो सह-कलाकार त्रिशा के बारे में आपत्तिजनक और स्त्रीद्वेषपूर्ण टिप्पणियां कीं।

  • Dec 23, 2023 6:31 PM

    आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के 'मिडिल क्लास परवरिश' वाले स्टेटमेंट पर भड़कीं उर्फी जावेद, कह डाली ऐसी बात

    आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने बच्चों की परवरिश और पैसों की तंगी पर दर्द बयां किया था। उनका कहना था कि उन्होंने अपने बच्चों को मिडिल क्लास परवरिश दी है। इस स्टेटमेंट पर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने सोनी राजदान को जवाब दिया है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सोनी राजदान के एक स्टेटमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और मिडिल क्लास परवरिश देने वाले उदाहरण पर नाराजगी जाहिर की है। उर्फी ने कहा, "क्या हम गरीबी को लेकर बढ़ा चढ़ाकर दिखाना बंद कर सकते हैं। अपने बच्चों को इकॉनॉमी में सफर करवाना कोई मिडिल क्लास परवरिश नहीं है। पैसे होना या खर्च करना कोई बुरी चीज नहीं है।"

  • Dec 23, 2023 6:10 PM

    हॉटनेस ओवरलोड!! मौनी रॉय और दिशा पाटनी की बिकिनी फोटोज से इंटरनेट पर मची खलबली, फैंस के छुटे पसीने

    Mouni Roy and Disha Patani bikini photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों फोटोज और वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं, फैंस इनको देखकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देती रहती हैं। हाल ही में बी-टाउन की नई नई बेस्ट फ्रेंड बनी मौनी और दिशा ने सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज शेयर करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

  • Dec 23, 2023 5:26 PM

    जम्मू-कश्मीर में हुई मारपीट को लेकर खुद Elvish Yadav ने बताई सच्चाई

    Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा ही किसी ना किसी कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो सामने आया था जिसको देखकर कहा जा रहा था कि एल्विश के साथ जम्मू में मारपीट हुई है। अब इन सब खबरों को लेकर खुद यूट्यूबर ने अपना रिएक्शन दिया है और पूरी सच्चाई बताई है।

  • Dec 23, 2023 5:01 PM

    'कमबैक ऐसा करो की लोग देखते रह जाए', मेगास्टार चिरंजीवी ने बांधे प्रभास की तारीफों के पुल

    साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सलार' को लेकर हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन भारत में लगभग 95 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' की भिड़ंत शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से हुई है। प्रभास अभिनीत फिल्म की दर्शकों से लेकर फिल्मी सितारों तक तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब मेगास्टार चिरंजीवी ने प्रभास और 'सलार' की टीम को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

  • Dec 23, 2023 4:29 PM

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने मां और पापा के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्ट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन फैमिली को एनिवर्सरी या बर्थडे विश करने के लिए वह हमेशा पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी मां और दिवंगत पिता की मैरिज एनिवर्सरी पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मां-पापा की पुरानी फोटो भी शेयर की है।

  • Dec 23, 2023 4:11 PM

    प्रभास की फिल्म सालार का जल्द आएगा पार्ट 2

    साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'सालार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कमाल कर रही है। इसी बीच सूत्रों से खुलासा हुआ है कि, प्रभास की फिल्म 'सालार' का सीक्वल 'सालार पार्ट 2' भी जल्द ही आएगा। फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा।

  • Dec 23, 2023 3:48 PM

    प्रेग्रेंसी के बाद खुद को कैसे फिट रखती हैं दिशा परमार

    दरअसल बात ऐसी है कि, टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार कुछ महीनों पहले ही मां बनी हैं। और मां बनने के बाद दिशा का वेट थोड़ा बढ़ गया था जिसकी वजह से एक्ट्रेस इन दिनों पूरी तरीके से खुद की फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। दिशा परमार इन दिनों सोशल मीडिया पर पने पोस्टपार्टम वर्कआउट रूटीन की झलकियां शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कल पिलेट्स ट्रेनर ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उनका पूरा वर्कआउट रूटीन दिखाया गया।

  • Dec 23, 2023 3:06 PM

    नाजिला ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

    नाजिला ने एक और पोस्ट शेयर किया। इसके बैकग्राउंड में मॉडल नाजिल ने ऐसा म्यूजिक सेट किया है, जिसे फैंस ने मुनव्वर से जोड़ कर देखा है। पोस्ट में शेयर की गई लिरिक्स हैं- उनका पूरा होना जरूरी तो नहीं, ख्वाहिश तू ख्वाहिश है। आखिर जिंदगी भी कोई मजबूरी तो नहीं है। मुझे गम दे, सोग दे लेजा, ये दिल बेशक इसे तोड़ दे। वो मोहब्बत ही क्या जो तुम छोड़ आए। वो मोहब्बत तो नहीं अगर तुम छोड़ गए।"

  • Dec 23, 2023 2:39 PM

    अहान शेट्टी से गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने कर लिया ब्रेकअप?

    अहान शेट्टी जो कि काफी कम चर्चा में रहते हैं इस वक्त गॉशिप का हिस्सा हैं। पता चला है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। स्कूल से अहान शेट्टी तानिया श्रॉफ के साथ हैं और अब ये रिश्ता खत्म ही ओर बढ़ा चुका है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक खबर पोस्ट की है जिसमें एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान और तानिया का ब्रेकअप हो चुका है।

  • Dec 23, 2023 2:12 PM

    शादी के अगले दिन ही विवेक बिंद्रा ने की पत्नी से मारपीट?

    विवेक बिंद्रा जो कि मोटिवेशनल स्पीकर हैं और बड़ा बिजनेस के संस्थापक हैं। इस वक्त वो मुसीबत में हैं और पता चला है कि उनकी बीवी ने केस किया है। विवेक बिंद्रा की पत्नी का नाम यानिका है जो कि इस केस को लेकर अब खबरों का हिस्सा हैं।

  • Dec 23, 2023 1:39 PM

    रवीना टंडन के साथ राशा थडानी ने किए 12 ज्योतिर्लिगों के दर्शन

    रवीना टंडन ने अपने बच्चों की परवरिश काफी अच्छी तरह से की है। इस वक्त वो और उनकी बेटी राशा थडानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल राशा के साथ रवीना टंडन ने 12 ज्योतिर्लिंगो की यात्रा पूरी की है।

  • Dec 23, 2023 1:19 PM

    निक जोनस की गोद में बैठकर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा

    निक जोनस की गोद में बैठकर रोमांटिक होती प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होने एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा हैं जो कि काफी पहले क्लिक की गईं थीँ। पतिदेव के अलावा अपनी मालती मैरी जोनस की तस्वीरें भी प्रियंका ने साझा हैं।

  • Dec 23, 2023 11:39 AM

    राम चरण ने पत्नी उपासना के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात

    ग्लोबल स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय गए। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कुछ दिन पहले ही मुंबई आए और उन्होंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उनके स्वागत के लिए शिंदे के बेटे श्रीकांत भी मौजूद थे।

    राम चरण ने पत्नी उपासना के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात
  • Dec 23, 2023 10:43 AM

    ऑस्कर की 10 कैटेगिरीज के लिए शॉर्टलिस्ट जारी, मलयालम फिल्म '2018' दौड़ से बाहर

    टोविनो थॉमस-स्टारर सर्वाइवल ड्रामा मलयालम फिल्म '2018 : एवरीवन इज ए हीरो' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। यह बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगिरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने शुक्रवार को अपकमिंग 96वें ऑस्कर सेरेमनी के लिए 10 कैटेगिरीज में शॉर्टलिस्ट की घोषणा की, जहां मार्गोट रॉबी-स्टारर 'बार्बी' को सबसे ज्यादा मंजूरी मिली।

  • Dec 23, 2023 9:44 AM

    नेशनल टीवी पर विक्की जैन ने उठाया अंकिता लोखंडे पर हाथ? घरवाले शॉक

    रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता हमेशा टॉक ऑफ द टाउन रहा है। दोनों के बीच कई बार गंदी लड़ाइयां हुईं हैं। बात तलाक तक भी पहुंची है। मगर शुक्रवार के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख घरवालों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

  • Dec 23, 2023 9:26 AM

    'डंकी' और 'सालार' ने ‘एनिमल’ की कमाई पर लगाया ब्रेक

    रणबीर कपूर की इस फिल्म ने पहले वीक में 337.58 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 139.26 करोड़ रुपये रही और तीसरे हफ्ते ‘एनिमल’ ने 54.45 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब ये फिल्म अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में है और इसकी कमाई के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन 1.15 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘एनिमल’ की 22 दिनों की कुल कमाई अब 532.44 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Dec 23, 2023 8:50 AM

    Salaar Part 2: 'सालार पार्ट 2' का टाइटल हुआ रिवील

    ‘सालार’ का एक पार्ट रिलीज हो चुका है और अब इसका दूसरा पार्ट आएगा। साल शुरुआत में फिल्म के टीज़र रिलीज़ के दौरान ही ये अनाउंस कर दिया गया था। वहीं पार्ट 1 के लास्ट क्रेडिट में फिल्म के सीक्वल का टाइटल भी रिवील कर दिया गया है. सालार: पार्ट 2 का टाइटल शौर्यांग पर्व है. बता दें कि शौर्यांग वह कबीला है जिससे प्रभास का किरदार देवा संबंधित है। फिल्म का दूसरा भाग में देवा पता लगाएगा कि वरदा (पृथ्वीराज) कैसे उसका दुश्मन बन गया।

  • Dec 23, 2023 8:35 AM

    अमित शाह के साथ फिल्मी हुई हेमा मालिनी

    भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने एक हिंदी फिल्म का संवाद दोहराते हुए कहा कि अमित शाह जो कहते हैं, वह करते भी हैं। न्याय और कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौड़ का एक मशहूर डायलाग बोलते हुए कहा, ''अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं कहते उसे (वह) जरूर करते हैं।''

  • Dec 23, 2023 7:39 AM

    जेनेलिया-रितेश के बच्चों के संस्कार ने जीता दिल

    रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी अपनी फैमिली के साथ आयत के बर्थडे बैश में शामिल हुईं। पैपराजी को पोज देते हुए जेनेलिया और रितेश के बच्चों ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। लोगों ने उनके बच्चों के संस्कार की तारीफ की।

  • Dec 23, 2023 7:39 AM

    फैमिली के साथ आयत के बर्थडे में आईं शिल्पा शेट्टी

    आयत शर्मा के जन्मदिन के मौके पर बी-टाउन की कई हस्तियों ने शिरकत की। शिल्पा शेट्टी अपनी फैमिली के साथ पार्टी में चार-चांद लगाने पहुंचीं। एक्ट्रेस वेस्टर्न ड्रेस में हसीन लग रही थीं। सबसे ज्यादा प्यारी उनकी बेटी समीशा लग रही थीं, जो प्रिंसेस लुक में दिखाई दीं। कैजुअल लुक में राज कुंद्रा अपनी लाडली का हाथ थामे नजर आए।

  • Dec 23, 2023 7:38 AM

    Dunki Box Office Day 2: 'सालार' के सामने 'डंकी' ने टेके घुटने

    सालार के आगे डंकी की बॉक्स ऑफिस पर बैंड बज गई और शाहरुख खान की इस फिल्म की दूसरे ही दिन कमाई घट गई। दो दिनों के आंकड़ों को देखने के बाद ये साफ हो रहा है कि 'डंकी' को प्रभास की 'सालार' के साथ क्लैश करना पड़ा है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 'डंकी' ने दुनिया भर में 58 करोड़ का कलेक्शन किया है। मेकर्स ने एक फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर ये जानकारी दी है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया था।

  • Dec 23, 2023 7:37 AM

    प्रभास ने हटवाए शाहरुख खान के सारे शोज!

    मुंबई के मराठा मंदिर में शाहरुख खान की डंकी के शोज को प्रभास की सालार से रीप्लेस कर दिया गया है। ये खबर किंग खान के फैंस को काफी आग बबूला कर रही है। इसके साथ ही प्रभास के फैंस का सीना चौड़ा हुआ जा रहा है और उनका कहना है कि अब शाहरुक खान के जमाने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X