Bollywood Hindi Highlights: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएंगे प्रभास, लोगों के दिलों को छू गई 'डंकी'

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 20 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' रिलीज होने को है। इस फिल्म में एक्टर का दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है लेकिन इस बीच 'सालार' की एडवांस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई है, जिसे देखकर तो लग रहा है कि प्रभास इस बार बॉक्स ऑफिस में तूफान लेकर आएंगे।

'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट तगड़ी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के 1398285 टिकट बिक चुके हैं और 29.31 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस में ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं हैं।

डंकी को मिला भरपूर प्यार

21 दिसंबर यानी आज शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज हो गई है। फैंस शाहरुख की इस फिल्म पर अपना जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी तगड़े रिएक्शन्स आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से भी अच्छा रिस्पॉन्स फिल्म को मिलता दिख रहा है। कई ट्वीट्स में लिखा गया है कि फिल्म काफी शानदार है और ये एक हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। फिल्म को इमोशन से भरपूर और कहा जा रहा है और साथ ही साथ राजकुमार हिरानी की भी दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

LIVE Feed
  • Dec 21, 2023 7:33 PM

    Crime Aaj Kal Season 2: 'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी बने होस्ट, अपराध के खिलाफ लोगों को करेंगे सावधान

    अपराध की वास्तविक कहानियों पर आधारित कई शोज छोटे पर्दे पर आते रहे हैं। अब ओटीटी स्पेस में भी ऐसे शोज ने दस्तक दे दी है। अमेजन मिनीटीवी पर क्राइम आज कल शो का दूसरा सीजन आ रहा है। इस शो को प्रतीक गांधी होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है।

  • Dec 21, 2023 7:19 PM

    'लोगों को तबाह होते देखा है', नेपोटिज्म पर अजय देवगन ने दिया बोलती बंद करने वाला जवाब

    कंगना रनोट के मुंह से करण जौहर के शो कॉफी विद करण-8 में निकला शब्द नेपोटिज्म अब सोशल मीडिया पर आए दिन सुनने को मिलता है। जब भी कोई स्टार किड डेब्यू करता है तो उसे ट्रोल से नेपोटिज्म को लेकर ताना सुनना पड़ता है। अब सनी देओल के बाद हाल ही में अजय देवगन ने भी नेपोटिज्म पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। इस दौरान होस्ट से बातचीत करते हुए अजय देवगन ने कहा, आज के समय में जब भी आप सोशल मीडिया पर जाओ, तो वहां लोग नेपोटिज्म का मुद्दा लेकर बैठे हुए हैं, लोग ये नहीं समझ पाते कि ये जनरेशन बहुत मेहनत कर रही है। किसी की कहानी आसान नहीं होती है, मैंने लोगों को तबाह होते हुए देखा है"।

  • Dec 21, 2023 7:06 PM

    उदयपुर में फैमिली के साथ शिल्पा शेट्टी ने एंजॉय किया विंटर वेकेशन, बोलीं - रूरल इंडिया बहुत खूबसूरत है..

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ उदयपुर वेकेशन मनाने पहुंची थी। जहां एक्ट्रेस ना सिर्फ जंगल सफारी के मजे लिए बल्कि रूरल भारत को भी बेहद करीब से देखा। जिसकी झलक अब शिल्पा ने फैंस के साथ भी शेयर की है।

  • Dec 21, 2023 6:44 PM

    सामने आई तेजस्वी प्रकाश की हद से ज्यादा बोल्ड फोटोज, देखकर कंट्रोल ने बाहर होंगे करण कुंद्रा!

    Tejasswi Prakash Photos: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। इंटरनेट पर भी एक्ट्रेस की कई सारी वीडियो और फोटोज छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें एक्ट्रेस हद से ज्यादा बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख करण कुंद्रा भी दीवाने हो जाएंगे।

    सामने आई तेजस्वी प्रकाश की हद से ज्यादा बोल्ड फोटोज, देखकर कंट्रोल ने बाहर होंगे करण कुंद्रा!
  • Dec 21, 2023 6:10 PM

    टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख ने अपने बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे संग रचाई शादी, कपल की तस्वीरें आई सामने

    Shrenu Parikh And Akshay Mhatre Wedding: टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री श्रेनु पारिख इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सभी फंक्शन बड़े ही धूम-धाम के साथ किए हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही हैं। आज श्रेनु पारिख ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे से सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की खुबसूरत फोटोज इंटरनेट पर सामने आ गई हैं।

  • Dec 21, 2023 5:15 PM

    'सालार' मेकर्स की PVR संग चल रही अनबन के बीच आया बयान, नेशनल चेन के मैनेजमेंट ने रखा अपना पक्ष

    सालार को लेकर खबर आई कि फिल्म के मेकर्स ने पीवीआर-आईनॉक्स और मिराज सिनेमाज के किसी भी थिएटर में सालार को रिलीज न करने का फैसला लिया है। जिसके बाद से फिल्म के मेकर्स और भारत के सबसे बड़ी दो नेशनल चेन के बीच अनबन की जानकारी चर्चा में बनी हुई है। पूरे मामले पर अब नेशनल चेन ने चुप्पी तोड़ी है। स्टेटमेंट में पीवीआर सिनेमा की तरफ से कहा गया, "हमने फिल्म सालार और पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाज में इसकी रिलीज के बारे में कुछ अटकलें मीडिया रिपोर्टों में देखी हैं। हम साफ करना चाहेंगे कि ये रिपोर्ट गलत है, सालार साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है और ये निर्धारित रिलीज की तारीख यानी 22 दिसंबर 2023 को पूरे भारत के पीवीआर-आईनॉक्स सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

  • Dec 21, 2023 4:52 PM

    Poonam Pandey: अपनी कातिल अदाएं दिखाकर लोगों को बनाया दीवाना, हसीना ने पहना ऐसा ब्लाउज कि...

    बोल्डनेस के साथ साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरों में रहने वाली पूनम पांडे का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने वाले एक्ट्रेस से अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं। इस बार पूनम से अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

  • Dec 21, 2023 4:13 PM

    फैंस के बीच शाहरुख खान की Dunki का क्रेज

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस को फिल्म पसंद आ रही हैं, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर तरफ शाहरुख खान के फैंस जश्न मना रहे हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किंग खान के फैंस ने थिएटर के बाहर जमकर सेलिब्रेशन किया है।

  • Dec 21, 2023 3:42 PM

    Urfi javed: नए लुक से एक बार फिर हसीना ने धड़काया फैंस का दिल

    Urfi javed: सोशल मीडिया सेंसेशनल उर्फी जावेद हमेशा ही अपने नए लुक को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब एक्ट्रेस खबरों में अपने लुक और अपने स्टाइल के लिए चर्चा में ना आए। हाल ही में उर्फी का नया लुक सामने आया है, इसमें उर्फी काफी अच्छी दिख रही हैं। इस लुक को देखने वालों ने एक्ट्रेस के हुस्न के साथ साथ उनकी अदाओं की भी जमकर तारीफ की है।

    Urfi javed: नए लुक से एक बार फिर हसीना ने धड़काया फैंस का दिल
  • Dec 21, 2023 3:07 PM

    रिलीज होते ही इन वेबसाइट्स पर Leak हुई शाहरुख खान की फिल्म?

    शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर जिस तरह की दीवानगी है वो किसी से छिपी नहीं है। हालांकि ये खबर कबाब में हड्डी का काम करने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि रिलीज होते ही डंकी ऑनलाइन लीक हो गई। लाख कोशिशों के बाद भी कुछ पाइरेसी वेबसाइट्स नहीं मानी हैं। खबरें हैं कि डंकी तमिलरॉकर्स और टेलीग्राम के कई चैनलों पर लीक कर दी गई है। खबर ये भी है कि अच्छे प्रिंट में शाहरुख खान की ये फिल्म टोरंट साइट पर उपलब्ध है।

  • Dec 21, 2023 2:26 PM

    रेड बिकिनी पहनकर दिशा पाटनी ने दिया बैक वाला पोज

    आज सुबह की पहली किरण के साथ दिशा पाटनी ने फैंस का दिन बना दिया है। रेड बिकिनी पहनकर दिशा पाटनी ने मौनी रॉय के साथ पोज दिए हैं। उसके अलावा एक तस्वीर में वो अपनी बैक साइड फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

    रेड बिकिनी पहनकर दिशा पाटनी ने दिया बैक वाला पोज
  • Dec 21, 2023 2:10 PM

    Dunki Box Office Prediction- पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है डंकी?

    इस वक्त डंकी के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन को लेकर खबरेंस सामने आ रही हैँ। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है गुरुवार की रिलीज के दौरान फिल्म करीब 35 से 40 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ इंडिया में करने वाली हैं।

  • Dec 21, 2023 1:25 PM

    Dunki की दीवानगी के बीच 'हार्डी' बनकर पहुंचा फैन

    कुछ ऐसा भी देखने को मिला जो कि हैरान करने वाला था। ढोल की थाप पर नाचते लोगों के बीच शाहरुख खान का एक फैन नजर आया जो कि डंकी वाले लुक में ही वहां पहुंच गया था। डंकी के किरदार हार्डी के लिए शाहरुख खान ने जिस तरह का गेटअप किया है, फैन उसी लुक में नजर आ रहा था।

  • Dec 21, 2023 12:56 PM

    अंकिता लोखंडे ने अपने पति से नेशनल टेलीविजन पर मांगा तलाक, कहा- 'मुझे तुम्हारे साथ घर नहीं जाना'

    विक्की ने आयशा से कहा था- "मैं कभी नहीं बता सकता कि मैं कैसा फील करता हूं। सच में शादीशुदा लोग, खासकर पुरुषों को इससे होकर गुजरना पड़ता है। वह नहीं बता सकते कि वो सच में किस तरह की समस्याओं से गुजर रहे हैं।" विक्की के इस कमेंट से अंकिता और भी परेशान हो गईं। फिर उन्होंने विक्की से तलाक के लिए कहते हुए कहा- "अगर तुम्हें मेरे साथ इतना ही कष्ट है तो तुम मेरे साथ क्यों हो? चलो तलाक ले लेते हैं, मैं तुम्हारे साथ घर वापस नहीं जाना चाहती।"

    अंकिता लोखंडे ने अपने पति से नेशनल टेलीविजन पर मांगा तलाक, कहा- 'मुझे तुम्हारे साथ घर नहीं जाना'
  • Dec 21, 2023 12:26 PM

    अंकिता ने विक्की से नेशनल टेलिविजन पर मांगा तलाक

    जब आयशा खान ने विक्की से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ सवाल पूछा, जिस पर विक्की ने मजाक किया और एक शादीशुदा आदमी की तकलीफों के बारे में अपनी राय रखने लगे। पति विक्की जैन की बातें सुनकर अंकिता लोखंडे हैरान रह गईं और पति के बयान से काफी दुखी भी हुईं। वह विक्की से इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर पति से तलाक मांग लिया।

  • Dec 21, 2023 12:23 PM

    कॉफी विद करण में इमोशनल हुए रोहित शेट्टी, अपने पिता को किया याद

    कॉफी विद करण शो में रोहित शेट्टी ने अपने परिवार से जुड़े कई खुलासे किए और साथ ही बताया कि उनके पिता, एक फेमस स्टंटमैन थे, जब उनका निधन हुआ, उस समय वह सिर्फ 8 साल के थे। उन्होंने अपनी मां के बारे में भी खुलकर बात की। साथ ही बताया कि कैसे उन्होंने कठिन समय के दौरान परिवार को बनाए रखने के लिए फिल्मों में जूनियर कलाकार की भूमिकाएं निभाईं।

  • Dec 21, 2023 12:18 PM

    गौरी खान को कैसी लगी पति की फिल्म 'डकी'

    शाहरुख ने खुलासा किया कि डंकी देखने के बाद गौरी खान और अबराम खान का कैसा रिएक्शन था। जब एक एक्स यूजर ने शाहरुख से पूछा कि उनकी पत्नी गौरी ने फिल्म देखकर क्या कहा, तो किंग खान ने लिखा, 'उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व करने वाली फिल्म है और उन्हें डंकी फिल्म काफी पसंद आई'।

  • Dec 21, 2023 11:41 AM

    जॉर्जिया एंड्रियानी को भुलाकर इस हसीना के प्यार में पड़े अरबाज खान

    'न्यूज 18' की रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज खान की लाइफ में एक बार फिर नए पार्टनर की एंट्री हो गई है। अरबाज खान बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से बताया गया है, अरबाज खान और शूरा खान अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं और जल्द ही शादी कर लेंगे। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

  • Dec 21, 2023 11:01 AM

    'डंकी' के लिए लोगों का उत्साह देख गदगद हुए शाहरुख खान

    शाहरुख खान और विक्की कौशल 'डंकी' रिलीज से पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सबको हैरान किया, अब फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्साह सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मजेदार कैेप्शन के साथ शेयर किया है। किंग खान ने लिखा कि 'अरे अब फिल्म देखने तो जाओ या बाहर ही कुश्ती करते रहोगे'। शाहरुख खान का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

  • Dec 21, 2023 10:58 AM

    शाहरुख खान ने फिर दिखाया अपनी एक्टिंग का दम, फैंस ने फिल्म रिलीज को बना दिया त्योहार

    शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिससे प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों ने इसे सबसे पहले देखने के लिए सुबह के शो भी बुक कर लिए हैं। सिनेमाघरों के बाहर जश्न में शाहरुख खान के पुतले, आतिशबाजी और एक्साइटेड फैंस शाहरुख की जय-जयकार कर रहे हैं, जिससे त्योहार जैसा माहौल बन गया है।

    शाहरुख खान ने फिर दिखाया अपनी एक्टिंग का दम, फैंस ने फिल्म रिलीज को बना दिया त्योहार
  • Dec 21, 2023 10:57 AM

    शाहरुख खान के फैंस मना रहे जश्न

    शाहरुख खान के फैंस 'डंकी' रिलीज होने के बाद क्रेजी हो गए हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। शाहरुख खान के फैंस को फिल्म 'डंकी' का कितना इंतजार था ये 21 दिसंबर को पता चल रहा है। फिल्म 'डंकी' देखने पहुंचे शाहरुख खान के फैंस सिनेमाघरों में डांस किया और बाहर पटाखे जलाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X