Bollywood Highlights : इको फ्रेंडली होगी रकुल-जैकी की शादी, मेहंदी पर मंगेतर संग रोमांटिक हुईं दिव्या

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 20 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का सोच लिया है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करने वाले हैं। इस शादी के लिए बड़े-बड़े सितारे भी वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में काफी कुछ खास होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में पटाखे नहीं जलाए जाएंगे। इस शादी में शुगर फ्री डिश भी रखी जाएंगी। ये शादी पूरी तरह से इको फ्रेंडली होने वाली है। कपल शादी में पेड़ लगाने वाला है। गेस्ट को इनवाइट करने के लिए केवल ई-इनविटेशन कार्ड भेजे गए हैं।

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पड़गांवकर के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। अब दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। वहीं, दिव्या अग्रवाल अपने मेहंदी सेरेमनी के मौके पर अपने होने वाले पति अपूर्व पड़गांवकर के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं।

LIVE Feed
  • Feb 20, 2024 7:00 PM

    RAKUL-JACKKY WEDDING: रकुल प्रीत सिंह के पिता ने की पैपराजी से विनती, बोले- कल दोनों बच्चे आएंगे...

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) कल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में रकुल प्रीत सिंह के माता और पिता दोनों ही पैपराजी से मिलने के लिए पब्लिक एरिया में आए। जहां आकर उन्होंने पैपराजी से विनती की। रकुल के पिता कहते हैं कि आप लोग यहां आए उसके लिए धन्यवाद कल दोनों बच्चे आएंगे आप अपना आशीर्वाद उन्हें दें। बता दें कि सिंह और भगनानी परिवार शादी को लेकर एक्साइटेड है।

  • Feb 20, 2024 4:40 PM

    RAKUL-JACKKY WEDDING: जैकी-रकुल की शादी में पहुंचे ये मेहमान, देखें गेस्ट लिस्ट

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Baghani) की आज संगीत की शाम है और संगीत से पहले मेहमान वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप, रोहित धवन, कुणाल रावल, अर्पिता मेहता, राइटर लव रंजन, रितेश देशमुख समेत कई सितारे शादी में शामिल हो चुके हैं।

    RAKUL-JACKKY WEDDING: जैकी-रकुल की शादी में पहुंचे ये मेहमान, देखें गेस्ट लिस्ट
  • Feb 20, 2024 4:07 PM

    Khatron Ke Khiladi 14 Confirm: खतरों के खिलाड़ी में एंट्री लेगी 'बिग बॉस 17' की ये जोड़ी?

    इस बार भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए 'बिग बॉस 17' के कई सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा था कि अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है। अब टाइम्स नाउ डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 17 की जोड़ियों में से एक से संपर्क किया गया है। खैर, ये अंकिता लोखंडे और विक्की जैन या नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा नहीं बल्कि ईशा मालविया और समर्थ जुरेल हैं।

  • Feb 20, 2024 3:15 PM

    शाहरुख खान के बैचमेट थे दिवंगत अभिनेता ऋतुराज सिंह

    एक तस्वीर में ऋतुराज सिंह शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं, एक तस्वीर में उनके साथ कई लोग हैं जो साथ में पोज दे रहे हैं। जाहिर है कि ये सभी उस दौरान एक्टिंग स्कूल में थे और करियर की शुरुआत करने के लिए मेहनत कर रहे थे।

    शाहरुख खान के बैचमेट थे दिवंगत अभिनेता ऋतुराज सिंह
  • Feb 20, 2024 2:24 PM

    OTT पर आकर The Kerala Story ने मचाया धमाल

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, 'द केरल स्टोरी' ओटीटी पर धमाल मचा रही है। लॉन्च वीकेंड के अंदर इसने लगभग 150 मिलियन से ज्यादा व्यूवरशिप मिनट मिले हैं। 'द केरल स्टोरी' और इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर काफी चर्चा हुई और इसका असर दर्शकों पर देखने को मिला है। 'द केरल स्टोरी' 16 फरवरी को ओटीटी पर जी5 पर रिलीज़ हुई और संख्याओं को देखते हुए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अदा शर्मा और टीम के पास अब जश्न मनाने के सभी कारण हैं।

  • Feb 20, 2024 1:52 PM

    वरुण धवन ने जताया एक्टर ऋतुराज के निधन पर शोक

    आपको बता दें कि ऋतुराज ने कई सीरियल और फिल्में कई हैं। उन्होंने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी की थी जिसमें उनके साथ एक्टर वरुण धवन नजर आए थे। इस फिल्म में ऋतुराज वरुण के पिता बने थे। वरुण धवन ने जैसे ही यह खबर सुनी वह अपने आपको रोक नहीं पाए हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर ऋतुराज को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर लिखते हैं- ऋतुराज सर के साथ काम करना बहुत ही शानदार था। हम कुछ महीने पहले बेबी जॉन के सेट पर दोबारा भी मिले थे ओम शांति।

  • Feb 20, 2024 1:16 PM

    Sher Khan- अब तो पक्का दहाड़ेगा शेर खान, आ गई अपडेट

    सोहेल खान इस दौरान सीसीएल सीजन 10 के इवेंट पर थे। उन्होने न्यूज18 से बात करते हुए खुलासा किया की वो शेर खान के साथ वापसी करने वाली हैं। सोहेल ने बताया कि अगले साल यानि 2025 में उनकी फिल्म शेर को फ्लोर पर उतारने का प्लान बनाया जा रहा है।

  • Feb 20, 2024 12:51 PM

    रकुल जैकी की शादी के लिए निकले राज और शिल्पा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच अब कई बॉलीवुड स्टार्स रकुल प्रीत और जैकी की शादी के लिए गोवा रवाना हो गए हैं। अब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

  • Feb 20, 2024 12:44 PM

    इस महीने से शुरू होगी 'पठान 2' की शूटिंग

    शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज के बाद से फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म 'पठान 2' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'पठान 2' की शूटिंग के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत यानी साल 2024 के दिसंबर महीने से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म 'पठान वर्सेज टाइगर' की नींव रख दी जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि 'पठान 2' की शूटिंग को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। अब देखना होगा मेकर्स इसको लेकर कब तक ऐलान करते हैं।

    इस महीने से शुरू होगी 'पठान 2' की शूटिंग
  • Feb 20, 2024 12:28 PM

    सोहेल खान ने फिल्म 'शेर खान' पर दिया बड़ा अपडेट

    सलमान खान की फिल्म 'शेर खान' बीते 13 साल से अटकी हुई थी। अब इस फिल्म पर सलमान खान के भाई सोहेल खान ने अपडेट दिया है और फिल्म को शुरू करने को लेकर बात की है। सोहेल ने बताया है कि वह फिल्म 'शेर खान' को साल 2025 में शुरू करेंगे। इस तरह से सोहेल खान इस फिल्म को नई अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ बनाएंगे। सोहेल खान के इस अपडेट के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और सलमान खान की फिल्म 'शेर खान' का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

    सोहेल खान ने फिल्म 'शेर खान' पर दिया बड़ा अपडेट
  • Feb 20, 2024 12:17 PM

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के ग्यारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक शाहिद-कृति की फिल्म ने ग्यारहवें दिन 2.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमााई की है। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 60.45 करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है कि फिल्म वर्ल्ड वाइड शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 107.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जबकि फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये के अंदर है।

  • Feb 20, 2024 10:57 AM

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने वर्ल्डवाइड कमाए 100 करोड़

    एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिा है। शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म ने अब तक 107.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

  • Feb 20, 2024 10:56 AM

    सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा

    सलमान खान को लगातार धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब खबर आ रही है कि सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। आयुष शर्मा अपनी फिल्म 'रुसलान' का प्रमोशन करने वाले हैं। ऐसे में उनके पास भीड़ जुटेगी। जिसके चलते वह उनके साथ प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के अलावा पुलिस के जवान भी रहेंगे। इसके साथ ही वह सलमान खान की बुलेटफ्रूफ कार में चलेंगे।

  • Feb 20, 2024 10:55 AM

    'रामायण' की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर ने शुरू की तैयारी?

    रणबीर कपूर का नया वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर एक क्लीन शेव लुक में दिखाई दिए। आपको बता दें ये वीडियो एक इवेंट के दौरान का है, जिसमें शामिल होने के लिए रणबीर कपूर पहुंचे थे। रणबीर कपूर इस दौरान कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी ड्रेस से ज्यादा क्लीन शेव को लेकर चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर के इस लुक को देखने के बाद 'रामायण' को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने ये लुक फिल्म 'रामायण' की शूटिंग की तैयारी के लिए रखा है।

  • Feb 20, 2024 10:54 AM

    रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 में रोमांस करेंगी कियारा

    फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की एंट्री को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। कियारा आडवाणी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आने वाली है। फिल्म 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी के बाद अब ये तय हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा अब इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। पहले शाहरुख खान ने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया था। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन' के तीसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं।

    रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 में रोमांस करेंगी कियारा
  • Feb 20, 2024 10:52 AM

    'अनुपमा' एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन

    एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उनकी उम्र 59 साल थी। कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने 19 फरवरी की रात अंतिम सांस ली। आखिरी बार इन्हें रूपाली गांगुली के साथ 'अनुपमा' में देखा गया था, जिसमें इन्होंने एक रेस्टोरेंट के सख्त मालिक का किरदार निभाया था।

    'अनुपमा' एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन
  • Feb 20, 2024 10:48 AM

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी से पहले सोशल मीडिया पर कुछ झलक देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में से एक में एक नारियल दिल रहा है जिस पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के नाम के पहले लेटर लिखे हुए हैं। दूसरी में एक फ्लोरल कार्ड दिखाई दे रहा है जिस पर आप देख सकते हैं कि सिंह और भगनानी फैमिली की तरफ मेहमानों का स्वागत किया गया है।

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी से पहले सोशल मीडिया पर कुछ झलक देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में से एक में एक नारियल दिल रहा है जिस पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के नाम के पहले लेटर लिखे हुए हैं। दूसरी में एक फ्लोरल कार्ड दिखाई दे रहा है जिस पर आप देख सकते हैं कि सिंह और भगनानी फैमिली की तरफ मेहमानों का स्वागत किया गया है।

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी से पहले सोशल मीडिया पर कुछ झलक देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में से एक में एक नारियल दिल रहा है जिस पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के नाम के पहले लेटर लिखे हुए हैं। दूसरी में एक फ्लोरल कार्ड दिखाई दे रहा है जिस पर आप देख सकते हैं कि सिंह और भगनानी फैमिली की तरफ मेहमानों का स्वागत किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X