Bollywood Highlights: BMCM की हुई हाफ सेंचुरी, गोविंदा की भांजी की शादी की रस्में शुरू

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 20 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

50 करोड़ी हुई 'बड़े मियां, छोटे मियां'

रिलीज वाले दिन इस फिल्म ने 15 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फर्स्ट वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन 31 करोड़ 75 लाख रुपये रहा और पहला हफ्ता खत्म होने तक अक्षय कुमार की यह फिल्म 49.9 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। बीते शुक्रवार की बात करें तो अब फिल्म की कमाई काफी हद तक घट चुकी है और पहले जितने लोग सिनेमाघरों में नहीं पहुंच रहे हैं। फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन सिर्फ 1 करोड़ 50 लाख रुपये रहा है और इस तरह BMCM बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी मार चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 51 करोड़ 40 लाख रुपये हो चुका है।

गोविंदा की भांजी और मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह सिर्फ पांच दिनों में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस 25 अप्रैल को नवी मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी करेंगी। आरती की शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं और बीती रात उनका ब्राइडल शावर हुआ था।

होने वाली दुल्हन को अपने ब्राइडल शॉवर पर अपने भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह के साथ पोज देते हुए भी देखा गया। जहां कॉमेडियन को काली पैंट के साथ नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट पहने हुए देखा गया, वहीं दूसरी ओर, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह लैवेंडर रंग के को-ऑर्ड सेट में फुल-स्लीव टॉप और साइड स्लिट मिडी स्कर्ट में शानदार लग रही थीं।

LIVE Feed
  • Apr 20, 2024 7:37 PM

    Crew OTT Release: इंतजार खत्म! थिएटर के बाद ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है 'क्रू'

    रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स इंडिया ने 'क्रू' के लिए स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। इसका मतलब है कि आप 'क्रू' में करीना और बाकी एक्ट्रेसेस की दमदार एक्टिंग को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. फाइटर, एनिमल और सैम बहादुर जैसी फिल्मों के रिलीज के दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रीमियर हुआ। इसलिए, 'क्रू' का डिजिटल प्रीमियर उसके बाद मई में होने की उम्मीद है।

  • Apr 20, 2024 7:36 PM

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद शहजादा धामी के हाथ लगा सलमान खान का शो? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    'बिग बॉस 17' खत्म होने के बाद से हर कोई 'बिग बॉस ओटीटी 3' का इंतजार कर रहा है। पहले ये बताया जा रहा था कि इस साल 'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन नहीं होगा और दर्शकों को सीधे बिग बॉस 18 देखने को मिलेगा। हालांकि, निर्माता ने हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट से पता चला कि शो जल्द ही आ रहा है और निर्माताओं ने फैंस से ये शेयर करने के लिए कहा कि वे 'बिग बॉस ओटीटी 3' में किसे देखना चाहते हैं. लेकिन इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया जिससे फैंस को लगा कि सलमान खान इस साल शो को होस्ट नहीं करेंगे. हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। वहीं मेकर्स ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए कई मशहूर हस्तियों से संपर्क किया है।

  • Apr 20, 2024 4:58 PM

    चुनावी माहौल के बीच मथुरा दर्शन करने गईं हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल

    ईशा देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा देओल चुनावी माहौल के बीच मथुरा दर्शन करने गई हैं। गुलाबी सूट में कड़ी धूप सिर पर दुपट्टा डाले एक्ट्रेस भगवान के दर्शन करती नजर आ रही हैं।

  • Apr 20, 2024 3:35 PM

    मलाइका अरोड़ा ने अपने डॉग को पहनाई अपनी टी-शर्ट, फैन्स बोले- सो लकी...

    मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरत पर्सनालिटी और अपनी दरियादिली के लिए याद की जाती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके रेजिडेंट के नीचे के नीचे देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा जिम के लिए जाती हैं और हमेशा की तरह अपने डॉग से मिलती हैं, लेकिन इस बात देखा गया कि मलाइका अपने डॉग को अपनी टी-शर्ट पहना रखी है। लोगों को मलाइका का ये अंदाज बेहद पसंद आया है।

  • Apr 20, 2024 3:30 PM

    सीमा हैदर के सिर में हुआ दर्द तो सचिन मीणा ने यूं की पत्नी सेवा

    Seema Haider-Sachin Meena latest Video: सचिन मीणा और सीमा हैदर का हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। वहीं हाल ही में सचिन सीमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन सीमा का सिर दबाते नजर आ रहे हैं।

    सीमा हैदर के सिर में हुआ दर्द तो सचिन मीणा ने यूं की पत्नी सेवा
  • Apr 20, 2024 1:56 PM

    हसबैंड अप्रिशिएशन डे पर सुरभि चंदना ने अपने पति को दी किस, लेकिन बदले में पति ने सुना दी ये बात

    आज हसबैंड अप्रिशिएशन डे के मौके पर कई सितारें ने अपनी तस्वीरों शेयर कर पति को हैप्पी हसबैंड अप्रिशिएशन डे विश किया है। वहीं हाल ही में सुरभि चंदना ने भी अपने पति को हसबैंड अप्रिशिएशन डे विश किया है उन्होंने पति को गालों पर किस दी है, लेकिन उनके पति करण ने कहा कि हर रोज ही पति और पत्नी को एक दूसरे को अप्रिशिएट करना चाहिए।

  • Apr 20, 2024 1:47 PM

    नानी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए करीना कपूर के लाडले बेटों ने की ये खास तैयारियां

    Babita Kapoor Birthday: करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जेह और तैमूर नानी के लिए खास तैयारियां करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर अली खान और जेह अपनी नानी के लिए बर्थडे विश कार्ड तैयार करते नजर आ रहे हैं। साथ ही कार्ड पर लिखा है- हैप्पी बर्थ-डे ग्रैनी हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। टिम एंड जेह...

  • Apr 20, 2024 1:13 PM

    पाकिस्तान में जाकर पार्टी कर रही है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

    मुमताज ने हमेशा ही अपने जीवन का भरपूर आनंद लिया है और हर दिन बिना किसी पछतावे के जिया है। 76 साल की उम्र में भी वह अपने दिल की बात कहने से नहीं कतराती हैं। हाल ही में, उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया, और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर कीं।

    पाकिस्तान में जाकर पार्टी कर रही है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
  • Apr 20, 2024 1:10 PM

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कोर्ट से राहत

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी फैमिली के चार मेंबर्स को कोर्ट से राहत मिली है। दरअसल, करीब 10 साल पहले नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बाल यौन अपराध सरंक्षण अधिनियम के तहत अपने पति और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में नवाजुद्दीन और उनके परिवार के सदस्यों को क्लीन चिट मिल गई है।

  • Apr 20, 2024 1:09 PM

    राजकुमार हिरानी का बेटा करेगा एक्टिंग डेब्यू

    डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। अब खबर आ रही है कि राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। वीर हिरानी डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान की 'लेटर फ्रॉम सुरेश' में नजर आएंगे। राजीव जोसेफ की 'लेटर फ्रॉम सुरेश' एक अनोखा ड्रामा है। बताते चलें कि वीर हिरानी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर चुके हैं।

  • Apr 20, 2024 1:08 PM

    'फिल्ममेकर्स में नहीं है रामायण को लिखने की क्षमता'

    आशुतोष राणा की शानदार एक्टिंग के फैंस दीवाने रहते हैं। आशुतोष राणा ने बॉलीवुडलाइफ के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान आशुतोष राणा ने 'रामायण' की स्क्रिप्ट और लेखन को लेकर बात की है। 'रामायण' की राइटिंग को लेकर बात करते हुए आशुतोष राणा ने कहा, 'देश के एक-से-एक नामचीन लेखकों और निर्देशकों के साथ मैंने सिनेमा किया है लेकिन वैसा लेखन काम देखने को नहीं मिला है।' आशुतोष राणा ने बताया कि उन्होंने अपने कस्बे में रामलीला में तमाम रोल किया है लेकिन उस समय जैसा लेखन कार्य नहीं देखने को मिल रहा है। बताते चलें कि आशुतोष राणा नाटक 'हमारे राम' में रावण के रोल में नजर आए थे और उनका कहना है कि इसमें उन्होंने अपने कस्बे जैसा काम करने का प्रयास किया है।

  • Apr 20, 2024 10:30 AM

    फिल्म 'क्रैकः जीतेगा तो जिएगा' की ओटीटी रिलीज डेट आउट

    एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैकः जीतेगा तो जिएगा' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब विद्युत जामवाल के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, फिल्म 'क्रैकः जीतेगा तो जिएगा' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है और इसकी रिलीज डेट आ गई है। ये फिल्म 26 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

  • Apr 20, 2024 10:29 AM

    फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट बदली

    डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट बदल गई है। इस तरह से फिल्म को देखने के लिए उत्साहित फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान स्टारर मेट्रो इन दिनों अब 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के अलावा अन्य कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।

  • Apr 20, 2024 10:27 AM

    दीपिका पादुकोण ने फिर दिखाया 'लेडी सिंघम' वाला अवतार

    इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' साल 2024 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो होने वाला है। रोहित शेट्टी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण पुलिस ऑफिसर की वर्दी में अजय देवगन के आइकॉनिक पोज को देते नजर आ रही हैं। रोहित शेट्टी ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'मेरा हीरो, रील में भी और रियल में भी, लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण।' दीपिका पादुकोण को लेडी सिंघम के अवतार में देखकर फैंस का फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर एक्साइटमेंट डबल हो गया है।

  • Apr 20, 2024 10:26 AM

    सलमान खान का वीडियो हो रहा है वायरल

    इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान को 'बीइंग स्ट्रांग फिटनेस इक्विपमेंट' को लेकर दुबई में हैं। इसी बीच पैपराजी स्नेहकुमार जाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सलमान खान के कई वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान दुबई में एलनाज नौरोजी के बेली डांस को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान को इस तरह से देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। बताते चलें कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग की घटना के बाद से उनके फैंस काफी चिंतित थे। अब सलमान खान को नॉर्मल स्थिति में देखकर फैंस राहत की सांस ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X