Bollywood Highlights: आमिर की बेटी की शादी के लिए सजा घर, सोनम ने पति की बीमारी का किया खुलासा

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 2 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। आइरा अपने जिम ट्रेनर नुपुर शिखरे से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे 3 जनवरी, 2024 को शादी करेंगी। आमिर खान ने हाल ही में इसका खुलासा किया। आइरा और नुपुर ने लॉकडाउन के दौरान डेटिंग शुरू की थी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और आइरा खान के वेडिंग वेन्यू का एक वीडियो वायरल हो गया है। विवाह स्थल पूरी तरह से तैयार है। आइरा और नुपुर के विशेष दिन के लिए सजावट और रोशनी पूरी हो चुकी है।

सोनम कपूर जिन्होंने 2023 में अपनी फिल्म 'ब्लाइंड' से वापसी की, अब बॉलीवुड में पूरी तरह से वापसी करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा रही हैं। 2022 में मां बनने वाली अभिनेत्री ने एक लंबे नोट में निजी जीवन को प्राथमिकता देने और पेशेवर लक्ष्यों को हासिल करने के संघर्ष के बारे में बात की है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आनंद आहूजा 2023 में एक ऐसी बीमारी से बीमार पड़ गए जिसका निदान होने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने उनकी बीमारी के तीन महीनों को नर्क जैसा बताया है।

LIVE Feed
  • Jan 2, 2024 8:00 PM

    डंकी का गाना लिखने के लिए जावेद अख्तर ने खाली कर मेकर्स की जेब

    दिग्गज कलाकार जावेद अख्तर की कला और उनकी हाजिरजवाबी का हर कोई कायल है। जावेद अख्तर ने बॉलीवुड को तमाम सदाबहार गीत और डायलॉग्स दिए हैं। जावेद अख्तर के लेटेस्ट वर्क की बात करें तो उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ लिखा है। और इस गाने को लिखने के लिए जावेद अख्तर ने जो मोटी फीस वसूली है उससे बॉलीवुड के तमाम रिकॉर्ड टूट चुके हैं। ‘डंकी’ का नया गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ भी लिखा है, जो लोगों का पसंदीदा बना हुआ है, लिखने के लिए जावेद अख्तर ने 25 लाख रुपये चार्ज किए थे।

  • Jan 2, 2024 7:28 PM

    अभिनेता सोनू सूद ने दिव्यांगों के लिए उठाई आवाज

    अभिनेता सोनू सूद ने दिव्यांगों की आवाज बनते हुए अधिकारियों और राज्य सरकारों से उनकी मूल ग्रेच्युटी और न्यूनतम पेंशन पर पुनर्विचार करने और बढ़ाने का आग्रह किया है।

  • Jan 2, 2024 6:47 PM

    नए साल के शुरू होने पर माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद

    एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने नए साल की आध्यात्मिक शुरुआत की। वह मंगलवार को अपने पति श्रीराम नेने के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गईं। एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली मराठी फिल्म 'पंचक' के लिए आशीर्वाद मांगा। पैपराजी द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में, माधुरी को पेस्टल पिंक कलर की अनारकली सूट में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और मिनिमल मेकअप किया। वहीं, उनके पति ने फुल स्लीव्स रेड कुर्ता पहना था।

  • Jan 2, 2024 6:04 PM

    'वेक अप सिड' के सीक्वल की तैयारियां में व्यस्त दिखे रणबीर कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    Wake Up Sid Sequel: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। फिल्म ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। इसी बीच सूत्रों से खबर आई है कि रणबीर जल्द ही अपनी फिल्म वेक अप सिड के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरु हो गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो भी सामने आ गया है।

  • Jan 2, 2024 5:29 PM

    बेटी इरा खान की शादी से पहले इस हाल में नजर आए आमिर खान, फैंस ने किए जमकर सवाल

    सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सात फेरे लेने की लिए तैयार है। शादी की तैयारियां धूम-धाम से चल रही हैं। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरु हो चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है कि इसमें एक्टर की हालत देख फैंस सवाल पूछने लग गए हैं कि शादी का काम खुद आमिर संभाल रहे हैं।

  • Jan 2, 2024 5:02 PM

    अक्षय कुमार ने मालदीव वेकेशन पर इस वजह से उड़ाया पत्नी का मजाक, हंसी देख उतर गया ट्विंकल खन्ना का चेहरा

    अक्षय कुमार ने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव को चुना। परिवार के साथ एक्टर वेकेशन पर निकल गए। जहां से अब ट्विंकल खन्ना का वीडियो सामने आया है, जिसके अक्षय कुमार पत्नी का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।

  • Jan 2, 2024 4:46 PM

    आमिर खान की बेटी होने वाली दुल्हन इरा खान का शादी से पहले वीडियो आया सामने, लुक देख फैंस हैरान

    Ira khan Wedding: आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा खान जल्द ही शादी करने जा रही हैं। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु हो गए हैं। शादी से पहले इरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है इस वीडियो में होने वाली दुल्हन का हाल देख फैंस हैरान रह गए हैं।

  • Jan 2, 2024 4:41 PM

    इरा और रकुल के बाद मशहूर टीवी एक्ट्रेस भी अपने बॉयफ्रेंड संग लेगी सात फेरे, शादी की तारीख आई सामने!

    टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। सूत्रों से खबर आई है कि इरा खान और रकुल प्रीत सिंह की शादी के बाद अब सुरभि चंदना भी जल्द ही अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। अब सूत्रों से खबर आई है कि, मार्च के अंतिम सप्ताह में सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मार्च में दोनों किस डेट को शादी करेंगे, अभी डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल फैंस एक्ट्रेस के लिए काफी खुश हैं।

    इरा और रकुल के बाद मशहूर टीवी एक्ट्रेस भी अपने बॉयफ्रेंड संग लेगी सात फेरे, शादी की तारीख आई सामने!
  • Jan 2, 2024 4:21 PM

    अदिति राव हैदरी ने 7 साल बड़े एक्टर के साथ अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल

    राजघराने से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आदिति इन दिनों साउथ एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार साथ देखे गए हैं परंतु दोनों का रिश्ता ऑफिशियल नहीं हुआ था। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ फोटो शेयर करके अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

  • Jan 2, 2024 3:09 PM

    एनिमल ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

    पठान ने के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो इंडिया में फिल्म ने 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि जवान ने लाइफटाइम इंडिया में 550 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब बात करें फिल्म एनिमल की तो रणबीर कपूर की इस फिल्म ने चार हफ्तों में लगभग 543 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

  • Jan 2, 2024 2:32 PM

    रामगोपाल वर्मा ने डांस करते हुए लड़की पर उड़ेल दी शराब

    गाने की धुन पर बहकते रामगोपाल वर्मा ने डांस करके हुए लड़की के ऊपर शराब उड़ेल दी थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो के साथ रामगोपाल वर्मा ने कैप्शन लिखा, 'मैं व्यूहम के ऊपर नारा लोकेश की जीत का जश्न मना रहा हूं। लेकिन मेरी जीत की पार्टी 100 गुना बड़ी है।' इसके बाद वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। रामगोपाल वर्मा ने इस ट्वीट के साथ आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को टैग किया है।

    रामगोपाल वर्मा ने डांस करते हुए लड़की पर उड़ेल दी शराब
  • Jan 2, 2024 1:58 PM

    महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आई किरण और रीना

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इरा खान की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए जिसमें देखा जा सकता है कि आमिर की दोनों पत्नी किरण और रीना महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आई हैं।

  • Jan 2, 2024 1:33 PM

    भूकंप के दौरान फैमिली के साथ जापान में थे जूनियर एनटीआर

    आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर काफी दुखी हैं और उन्होने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है। दरअसल एनटीआर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जापान गए थे। जब भूकंप के झटके आए थे तो एनटीआर अपने परिवार के साथ जापान में थे।

  • Jan 2, 2024 12:42 PM

    लंदन और ऑस्ट्रिया घूम रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ इन दिनों नए साल का जश्न भारत से दूर लंदन और ऑस्ट्रिया में मना रही हैं। परिणीति ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है और साथ ही उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी शेयर की।

  • Jan 2, 2024 12:38 PM

    सबा आजाद संग वेकेशन पर निकले ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'फाइटर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच नए साल के दूसरे दिन ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद वेकेशन पर निकले और एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हो गए।

  • Jan 2, 2024 12:36 PM

    'द बुल' के लिए सलमान की खास तैयारी

    पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि सलमान फिल्म 'द बुल' के लिए अपना वजन कम करेंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म में अपने लुक्स में बदलाव के लिए सलमान तैराकी के साथ अलग किस्म के योग का अभ्यास भी करेंगे। फिल्म में रोल के हिसाब से खुद को फिट करने के लिए वे सर्किट ट्रेनिंग और पैरामिलिट्री ट्रेनिंग भी लेंगे।

  • Jan 2, 2024 12:35 PM

    सुरभि मार्च में बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

    छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुरभि चंदना और करण शर्मा मार्च के अंतिम सप्ताह में अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं।

  • Jan 2, 2024 12:33 PM

    दीपिका ने इस तरह की अपने नए साल की शुरुआत

    दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से कोसो दूर रखती हैं, लेकिन बात जब नए साल के जश्न की हो तो एक्ट्रेस कैसे पीछे रह सकती हैं। बाकी सभी सेलेब्स की तरह एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम पर अपने नए साल के जश्न को शेयर किया।

  • Jan 2, 2024 12:31 PM

    Gadar-2 एक्टर संग हुई धोखाधड़ी

    ईटाइम्स’ से बातचीत में राकेश बेदी ने इस फोन स्कैम के बारे में बताया। बातचीत के अनुसार, एक्टर ने इस धोखाधड़ी की शिकायत ओशिवारा पुलिस स्टेशन में की। उन्होंने पुलिस को जालसाज से जुड़ी डिटेल्स दी है जिसमें उस शख्स का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, फोटो और ट्रांजैक्शन डिटेल्स शामिल हैं। अब इस स्कैम के बाद राकेश का मानना है कि वह बहुत बड़े नुकसान से बच गए। अब वह चाहते हैं लोग ऐसे धोखाधड़ी करने वाले जालसाजों से बचें, जो अपनी झूठी पहचान बताकर ठगी कर रहे हैं।

  • Jan 2, 2024 12:30 PM

    एक्स वाइफ के साथ कॉफी विद करण में आएंगे आमिर खान

    फ़ी विद करण 8’ दर्शकों को सेलिब्रिटीज से बेहद करीब रखता है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद है। शो के होस्ट करण जौहर अक्सर शो में आए अपने सेलिब्रिटीज मेहमानों से कुछ ऐसे सवाल कर लेते हैं जिसकी वजह से वे खबरों में आ जाते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि आमिर खान अपनी एक्स वाइफ संग करण के सवालों का सामना करने के लिए एकदम तैयार हैं।

  • Jan 2, 2024 11:21 AM

    एलिमिनेशन के बाद फूटा अनुराग डोभाल का गुस्सा

    अनुराग डोभाल ने जैसे ही अपने एविक्शन की खबर सुन बुरी तरह भड़क गए। गुस्से से बौखलाए अनुराग डोभाल, शो की क्रिएटिव टीम से भिड़ गए। बिग बॉस 17 के फैन पेज बिग बॉस तक की खबर के अनुसार, अनुराग डोभाल ने अपने लिए स्टैंड लिया और मेकर्स से जमकर झगड़ा किया। उन्होंने मेकर्स पर इल्जाम लगाया कि उनका एलिमिनेशन अनफेयर है। उन्हें वोट्स के आधार पर बाहर नहीं कर पाए, तो एविक्ट करने के लिए साजिश रची गई।

  • Jan 2, 2024 11:18 AM

    प्रियंका चोपड़ा का नए साल का सेलिब्रेशन

    सोशल मीडिया पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस कपल ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अमेरिका में नए साल का शानदार स्वागत किया।

  • Jan 2, 2024 11:16 AM

    कियारा और सिद्धार्थ ने ऐसे मनाई न्यू ईयर

    कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद पहली न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। इस साल कपल ने न्यू ईयर वेकेशन के लिए एक बर्फीला स्पॉट चुना। फोटो में सिद्धार्थ अपनी पत्नी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बर्फीली पहाड़ियों के बीच स्नोबोर्डिंग कर रहे हैं।

  • Jan 2, 2024 9:46 AM

    शिखर पहाड़िया संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर

    बॉलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस का करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण से एक वीडियो सामने आया था। इस वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड बायफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर बोलती हुई नजर आईं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही हैं। अब इन सब के बीच जाह्नवी कपूर 'बायफ्रेंड' शिखर पहाड़िया संग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद वापस मुंबई पहुंच गई है।

  • Jan 2, 2024 9:45 AM

    शाहरुख खान ने अगली फिल्म के लिए फेमस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

    हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था करण जौहर बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं। अब इसके बाद एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। 'ZOOM' की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि करण जौहर शाहरुख खान के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X