..................... bollywood news in hindi live updates 2 February ayesha khan in movies jacky rakul wedding date - Hindi Filmibeat

Highlights- पूनम पांडे की अचानक हुई मौत ने लोगो को दिया जोरदार झटका, 32 साल की उम्र में गई जान

poonam pandey

Bollywood News In Hindi Live Updates, 2 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

देश की कॉन्ट्रोवर्शियल हस्तियों में से एक पूनम पांडे को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उनके सोशल मीडिया से हाल ही में एक पोस्ट हुआ है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

चारों ओर चौंकाने वाली खबर में, विवादास्पद स्टार पूनम पांडे की कैंसर के कारण मृत्यु हो गई है, उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट ने पुष्टि की। हालांकि, फैंस इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और यहां तक ​​कि सोच रहे हैं कि क्या पोस्ट में लिखी गई पूनम कोई और है या वही पूनम है जिसे सभी जानते हैं।

LIVE Feed
  • Feb 2, 2024 7:46 PM

    शरवरी की सेक्सी तस्वीरें

    बंटी और बबली 2 से छा जाने वाली अभिनेत्री शरवरी वाघ अपनी हॉटनेस का तड़का लगाती रहती हैं। इस वक्त फिर से उनका एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वो सेक्सी लुक्स से आग लगाती हुई दिख रही हैं। कैंडल लाइट में अपने हुस्न की नुमाइश करती ये कमसिन हसीना किसी को भी घायल करने का दम रखती है। इन

  • Feb 2, 2024 7:01 PM

    ‘फाइटर’ के सिद्धार्थ आनंद ने लोगों पर फोड़ा फ्लॉप फ़िल्म का ठीकरा

    सिद्धार्थ आनंद ने कहा "हमारे देश के तकरीबन 90% लोग हवाई जहाज में नहीं बैठे हैं। ना ही वह कभी भी एयरपोर्ट पर गए हैं। जिसके चलते वह फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं और खासकर एरियल एक्शन वाले सीन में तो बिल्कुल भी नहीं।" अगर हम फिल्म 'फाइटर' की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने लीड किरदार निभाया। इसी के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी फिल्म में नजर आए।

  • Feb 2, 2024 6:15 PM

    करण कुंद्रा का पोस्ट वायरल

    पूनम पांडे के निधन के बाद सभी हैरान हैं और इस वक्त करण कुंद्रा का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वो अपनी बात रख रहे हैं। उनका कहना है कि वो सदमें में हैं और उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ है..

  • Feb 2, 2024 5:51 PM

    मुनव्वर फारुकी ने पूनम पांडे को लेकर कही ये वीडियो

    मुनव्वर फारुकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पूनम पांडे को लेकर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि वो काफी सदमें में है। उनको यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ हुआ है..

  • Feb 2, 2024 5:04 PM

    पूनम पांडे की मौत के बाद लाइव आईं राखी सावंत

    राखी सावंत कह रही हैं, ''मेरा कंडोलेंस पूनम पांडे के लिए है, मैं काफी चौंक गई हूं। वो मेरी अच्छी दोस्त थी, अच्छी इंसान थी। क्या बोलूं मैं, सचमुच पता नहीं था, इतनी बड़ी चीज उन्होने छिपाई। हम हमेशा पार्टी में यहां वहां हर जगह मिलते थे। मुझे विश्वास नहीं है कि उन्होने इतनी बड़ी चीज छिपाई। थोड़ा भी पता होता तो हम कुछ कर सकते थे।

  • Feb 2, 2024 4:25 PM

    पूनम पांडे के निधन पर इन सेलेब्स ने जताया दुख

    पूनम पांडे के अचानक से चले जाने के कारण पूरी इंडस्ट्री शॉक में है। उनके निधन के बाद उनके फैंस के अलावा कई सिलेब्रिटीज भी सदमे में हैं। कंगना रनौत से लेकर मुनव्वर फारूकी तक ने एक्ट्रेस की मृत्यु पर शोक जताया है।

  • Feb 2, 2024 4:03 PM

    Thalapathy Vijay ने लॉन्च कर दी खुद राजनीतिक पार्टी

    थलापति विजय की पार्टी का नाम तमिलागा वेट्री कजम है। इसके ऐलान के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में उथल पुथल मच गया है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। विजय ने पार्टी का ऐलान करते हुए लिखा, “2026 के विधानसभा चुनाव लड़ना और उन्हें जीतकर राज्य के लोगों को राजनीतिक परिवर्तन प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।

  • Feb 2, 2024 3:37 PM

    कल बजट में हुई सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को लेकर बात

    सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के बजट को पास करते हुए इसके तहत 9-14 साल की लड़कियों का टीकाकरण करके कैंसर के जोखिमों को कम करने पर ध्यान दिया जाएगा। ये बात 1 फरवरी को हुई और उसी दिन रात को एक्ट्रेस की मौत हो गई।

  • Feb 2, 2024 2:52 PM

    Helly Shah ने पूनम पांडे को लेकर ऐसी बात

    पूनम पांडे के निधन के बाद अभिनेत्री हेली शाह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो वैक्सीन लगवाने की बात कर रही है। पूनम पांडे का निधन सर्वाइकल कैंसर के कारण हुआ है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

  • Feb 2, 2024 1:57 PM

    पूनम पांडे का आखिरी वीडियो वायरल

    इस दौरान एक्ट्रेस को मुंबई में मीडिया एजेंसी के मालिक परिमल मेहता की बर्थडे पार्टी में देखा गया। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग हैरान हैं। पूनम पांडे इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैँ। इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है और उन्होने लिखा, ''पहले से ही उसकी याद आ रही है। पूनम तुम हमेशा हमारे दिल में रहोगी।''

  • Feb 2, 2024 12:26 PM

    Vicky Jain का घर देखकर फटी की फटी रह गईं इस बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की आंखें

    सनी ने खुलासा किया कि विक्की और अंकिता के पास मुंबई में करोड़ों की कीमत का घर है। उन्होंने कहा कि अंबानी के बाद विक्की के पास मुंबई में सबसे बड़ा घर है। उन्होंने एक भव्य ड्राईंग रूम और कुछ सुंदर सजावट के साथ सफेद थीम वाला घर दिखाया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर में एक मिनी थिएटर और तीन स्विमिंग पूल हैं।

    Vicky Jain का घर देखकर फटी की फटी रह गईं इस बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की आंखें
  • Feb 2, 2024 12:24 PM

    'अनुपमा' की इस एक्ट्रेस की हुई तबीयत खराब, को-एक्टर ने कहा-'लोग उनकी सलामती की दुआ करें'

    आशीष ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि निधि की तबीयत ठीक नहीं है लेकिन वह अभी भी शो की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि निधि को पेट खराब, बदन दर्द, गले में दर्द और कमजोरी है। उन्होंने आगे बताया कि निधि के गलत दवा लेने के कारण ऐसा हुआ है। लेकिन वह आराम कर रही हैं और दवा ले रही हैं। आशीष ने सभी फैंस से निधि के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने का भी अनुरोध किया।

    'अनुपमा' की इस एक्ट्रेस की हुई तबीयत खराब, को-एक्टर ने कहा-'लोग उनकी सलामती की दुआ करें'
  • Feb 2, 2024 12:23 PM

    एक और एक्ट्रेस ने शादी के लिए कर दी हां, बॉयफ्रेंड संग जल्द लेंगी फेरे

    कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह बिग बॉस 13 में अपनी जर्नी के बाद काफी फेमस हुईं। सीजन बहुत हिट रहा और वह टॉप छह फाइनलिस्टों में से एक थीं। आरती ने गरिमा के साथ गेम खेला और रियलिटी शो में अपनी पर्सनैलिटी से दिल जीत लिया। अब खबर आ रही है कि आरती जल्द ही शादी करने वाली हैं।

    एक और एक्ट्रेस ने शादी के लिए कर दी हां, बॉयफ्रेंड संग जल्द लेंगी फेरे
  • Feb 2, 2024 12:21 PM

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का नया गाना हुआ रिलीज

    बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर अभी तक अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने काफी ने काफी पसंद किया। अब इसके बाद 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है। इस फिल्म के गाने 'तुम से' ने आते ही ही धमाल मचा दिया है।

  • Feb 2, 2024 12:19 PM

    YRF के स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट ने मारी एंट्री

    आलिया भट्ट रोमांटिक और एक्शन फिल्मों के बाद अब वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के हिस्सा बनने जा रही हैं। इसको लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अब इसी बीच आलिया भट्ट की पहली इस स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के डायरेक्टर का नाम सामने आ गया है। खबरों के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने आलिया भट्ट के साथ फीमेल स्पाई यूनिवर्स शुरुआत करने के बारे में सोचा है। अब आलिया भट्ट की फिल्म को डायरेक्टर भी मिल गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शिव रवैल आलिया भट्ट की पहली फीमेल स्पाई यूनिवर्स की फिल्म का डायरेक्ट करेंगें।

  • Feb 2, 2024 12:18 PM

    बिग बॉस से बाहर आते ही आयशा खान की हुई चांदी, हाथ लगी एक फिल्म

    लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 17 से फ्री होते ही आयशा खान की झोली में एक बड़ी साउथ मूवी लग गई है। ग्लूट.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो अदाकारा ने विश्वक सेन की अपकमिंग मूवी में एक्ट्रेस ईशा रेब्बी को रिप्लेस कर दिया है। जी हां, हैरानी की बात ये है कि आयशा खान ने एक्ट्रेस ईशा रेब्बी को उनके हिस्से की शूटिंग होने के बाद रिप्लेस किया है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस आयशा खान के साथ मेकर्स ने फिल्म के इस हिस्से को दोबारा शूट किया।

  • Feb 2, 2024 12:17 PM

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तारीख आई सामने

    बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल और जैकी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधेंगे। इंडिया टुडे की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल और जैकी 22 फरवरी को मुंबई में बॉलीवुड और साउथ की मशहूर हस्तियों के लिए एक भव्य शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे। उनके प्री-वेडिंग उत्सव की योजना 19 फरवरी से 21 फरवरी तक गोवा में बनाई गई है।

  • Feb 2, 2024 11:43 AM

    Poonam Pandey की मौत की पोस्ट ने मचाया बवाल!

    इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन हो चुका है। पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को शॉक कर दिया है। आइये जानते हैं किस बीमारी ने पूनम पांडे की जान ले ली।

  • Feb 2, 2024 10:27 AM

    कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 'सत्यप्रेम की कथा' बनी बेस्ट फिल्म

    कार्तिक आर्यन को अभी हाल ही में आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2024 मिला है। कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स कैटेगरी में ये अवॉर्ड मिला है। कार्तिक आर्यन को 'सत्यप्रेम की कथा' में शानदार एक्टिंग करने के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को बेस्ट फिल्म का भी अवॉर्ड मिला है। कार्तिक आर्यन को मिले इस अवॉर्ड के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने से भी फैंस खुशी से झूम उठे।

  • Feb 2, 2024 10:25 AM

    रणबीर कपूर ने अर्जुन कपूर संग एयरपोर्ट पर मारी धांसू एंट्री

    रणबीर कपूर का अभी हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर 'एनिमल' एक्टर अनिल कपूर और बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दिए। रणबीर कपूर ने इस दौरान मास्क लगा रखा था। तो वहीं अर्जुन कपूर कूल अंदाज में नजर आए। रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर को काफी समय के बाद साथ देखा गया है।

  • Feb 2, 2024 10:23 AM

    'फाइटर' की कमाई में आई भारी गिरावट, 8वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

    दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी वाली फिल्म 'फाइटर' की कमाई 5वें दिन के बाद से गिरावट देखने को मिल रही है। यही गिरावट 8वें दिन भी जारी रही। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म 8वें दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमा सकती है। फिल्म 'फाइटर' की ये कमाई 7वें दिन के मुकाबले भी काफी कम है। फिल्म की कमाई में आई गिरावट मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X