Bollywood Hindi Higlights: नयनतारा ने मांगी माफी, न्यौते के बावजूद अयोध्या नहीं जाएंगे जूनियर NTR

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 18 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

नयनतारा स्टारर फिल्म 'अन्नपूर्णी' फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म पर आरोप लगा कि इसके जरिए भगवान राम का अपमान हो रहा है और इसके अलावा इसमें लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। विवाद इतना बढ़ा कि नेटफ्लिक्स से भी यह फिल्म हटा दी गई है और अब इस लेकर नयनतारा ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।

22 जनवरी 2024 के दिन अयोध्या के श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। जिसके लिए भारत सरकार ने देश के नामचीन लोगों को न्यौता भेजकर इस स्वर्णिम अवसर का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया है। हिंदी से लेकर साउथ सिनेमाई दुनिया के भी कई सितारों को सरकार ने इस खास आयोजन के लिए बुलावा भेजा है। इसमें तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का भी नाम शामिल है।

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो जूनियर एनटीआर श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए अयोध्या नहीं पहुंचने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बुलावे के बावजूद जूनियर एनटीआर इस खास समारोह में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। रिपोर्ट्स की मानेंते एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' को लेकर बिजी हैं। वो इस मूवी पर दिन-रात काम कर रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को इसी साल अप्रैल महीने में सिल्वर स्क्रीन पर लाने की तैयारी में है। जिसकी वजह से जूनियर एनटीआर के लिए इस खास आयोजन के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो रहा है।

LIVE Feed
  • Jan 19, 2024 7:25 PM

    परिणीति चोपड़ा के लिए कैमरामैन बने पति राघव, एक्ट्रेस की चुपके से क्लिक की फोटो

    परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। वो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। पिछले साल सितंबर में परिणीति ने आप नेता राघव चड्डा संग शादी की है। तभी से लेकर अब तक कपल अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम बिताता नजर आता है। हाल ही में परिणीति और राघव ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई है।

    परिणीति चोपड़ा के लिए कैमरामैन बने पति राघव, एक्ट्रेस की चुपके से क्लिक की फोटो
  • Jan 19, 2024 7:09 PM

    सिनेमाघरों में होगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, दिल्ली में कहां देख सकते हैं?

    देशभर में इस समय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चाएं जोरों-शोरों से चल रही हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन का खास कार्यक्रम रखा गया है। इस तारीख का लोग बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सिनेमाघरों में लाइव प्रासरण की खबर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। दरअसल ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप बुक माय शो ने इस विशेष कार्यक्रम के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, इस दौरान सिनेमाघरों में राम मंदिर उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग दिखाई जाएगी। इसके लिए टिकट प्राइस की शुरुआत 100 रुपये से रखी गई है। दोहपर 11 बजे से इस लाइव स्क्रीनिंग का शुरू किया जाएगा, जो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह अंत तक जारी रहेगा।

    सिनेमाघरों में होगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, दिल्ली में कहां देख सकते हैं?
  • Jan 19, 2024 6:50 PM

    आपके घर आने वाला है एनिमल, OTT प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म

    रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल जल्द ही आप टीवी और मोबाइल पर देख सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर संदीप वंगा रेड्डी ने बताया है कि यह फिल्म 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल ने छोटा, लेकिन जबरदस्त रोल किया है, जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की है। ओपनिंग डे पर एनिमल ने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो, इसने वर्ल्डवाइड 32 दिनों में 891 करोड़ रुपये का धासू कलेक्शन करने में सफल रही है।

  • Jan 19, 2024 6:41 PM

    ऋतिक-दीपिका की फिल्म का ट्रेलर देख बौखलाया ये पाकिस्तानी कलाकार! सिद्धार्थ आनंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' रिलीज को तैयार है। दीपिका और ऋतिक की इस फिल्म के लिए भारत में जहां दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है, वहीं पाकिस्तानी कलाकार इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही बौखला गए हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर से लेकर अदनान सिद्दीकी तक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'फाइटर' फिल्म की आलोचना की है। अब फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इन पाकिस्तानी कलाकरों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    ऋतिक-दीपिका की फिल्म का ट्रेलर देख बौखलाया ये पाकिस्तानी कलाकार! सिद्धार्थ आनंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब
  • Jan 19, 2024 6:11 PM

    Bigg Boss 17: धमाकेदार होगा वीकेंड का वार, सलमान खान संग शो में नजर आएंगे ये सेलेब्स

    बिग बॉस 17 वीकेंड का वार आने वाला है। इस बार शो में सलमान खान नजर आएंगे। पिछली बार वीकेंड का वार करण जौहर ने होस्ट किया था। सलमान खान के आने के साथ ही यह एपिसोड और भी मजेदार होने वाला है। इस बार इसमें कई सेलेब्स के साथ कंटेस्टेंट के घर वाले भी नजर आने वाले हैं। द खबरी के मुताबिक, इस एपिसोड में अंकिता लोखंडे की मां, अभिषेक कुमार की मां, ईशा मालवीय के पिता, मुनव्वर फारुकी की बहन और विक्की जैन की भाभी शामिल होने वाली हैं।

  • Jan 19, 2024 5:32 PM

    'राम जी' ने खींचे छोटे भाई 'लक्ष्मण' के कान, अरुण गोविल और सुनील लहरी का ये वीडियो जीत लेगा दिल

    22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है जिसके लिए कई सितारे अयोध्या पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। रामायण के राम जी उर्फ अरुण गोविल ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वह अपने छोटे भाई लक्ष्मण को फटकार लगाते और दुलार करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Jan 19, 2024 5:04 PM

    ऋतिक से पहले 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाका, अक्षय कुमार की फिल्म का इस दिन आएगा टीजर

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज डेट सामने आई थी। अब हाल ही में मूवी का टीजर कब दर्शकों के सामने आएगा इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। पिंकविला में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर मेकर्स 24 जनवरी को रिपब्लिक डे के खास मौके पर रिलीज करने वाले हैं।

    ऋतिक से पहले 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाका, अक्षय कुमार की फिल्म का इस दिन आएगा टीजर
  • Jan 19, 2024 4:47 PM

    मनोज बाजपेयी मार्च में शुरू करेंगे 'फैमिली मैन 3' की शूटिंग, और भी धमाकेदार होगा तीसरा सीजन

    दर्शकों को मनोज बाजपेयी की 'फैमिली मैंन 3' का बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर एक नई अपडेट आई है। सीरीज की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी। एक मीडिया बातचीत में मनोज बाजपेयी ने यह बात कही है। एक्टर ने कहा कि टीम पहले से तैयारियों में जुटी है और मार्च से तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सीरीज का तीसरा सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है।

    मनोज बाजपेयी मार्च में शुरू करेंगे 'फैमिली मैन 3' की शूटिंग, और भी धमाकेदार होगा तीसरा सीजन
  • Jan 19, 2024 4:28 PM

    विद्या हुई फेक इंस्टाग्राम अकाउंट की शिकर, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए जताई चिंता

    Vidya Balan: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन हमेशा ही अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ मजेदार शेयर करती रहती हैं। हाल ही में विद्या ने सोशल मीडिया पर अपने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट के बारें में जानकारी साझा करते हुए जानकारी दी है औऱ चिंता जताई है।

    विद्या हुई फेक इंस्टाग्राम अकाउंट की शिकर, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए जताई चिंता
  • Jan 19, 2024 3:41 PM

    टीवी की ‘माता पार्वती‘ लेने जा रहीं बॉयफ्रेंड संग सात फेरे

    दरअसल आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया की 3 दिसंबर 2022 को रोका सेरिमनी हुई थी। जिसकी कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी और एक्ट्रेस ने इन्हें खुद ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। बता दें कि सोनारिका बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी करने वाली है और उनकी शादी की डेट भी फाइनल हो गई है।

  • Jan 19, 2024 3:07 PM

    नई मम्मी शूरा खान के बर्थडे पर ऐसे पहुंचे Arhaan Khan

    उनके इस वीडियो को Voompla ने पोस्ट करते हुए लिखा, ''शूरा खान के जन्मदिन की पार्टी में अरहान खान! यार के पास इसके साथ सुपर पली होने के लिए कोई हैंगअप नहीं है।''' इस दौरान अरहान जब गाड़ी से उतरे तो उन्होने व्हाइट टीशर्ट, ब्लैक कलर की पैंट और ब्लैक कलर की कैप पहनी हुई थी।

  • Jan 19, 2024 2:33 PM

    शाहिद कपूर ने मीडिया को रटाया कृति सैनन का नाम

    यह पहली बार है कि वे एक साथ फिल्म कर रहे हैं, उन्होंने इवेंट में अपनी केमिस्ट्री की एक झलक साझा की, जब शाहिद ने पापराज़ी को कृति के नाम का सही उच्चारण करने के तरीके के बारे में बताया। शाहिद कपूर ने पहले स्टेज पर आकर उनके नाम को लेकर मजाक किया और कहा, "इनका नाम है 'कीर्ति सेनन।"

  • Jan 19, 2024 2:08 PM

    प्लास्टिक की चम्मच से दुपट्टा बनाकर उर्फी जावेद ने छिपाया जिस्म

    आपने कभी भी किसी को इन चम्मचों की ड्रेस पहने नहीं देखा होगा। लेकिन उर्फी जावेद ने ये काम किया है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें उर्फी जावेद को प्लास्टिक की चम्मच कलर करते हुए देखा जा सकता है। इन चम्मचों को काटकर उन्होने एक झालर बनाई है। इसके बाद उन्होने सारे कपड़े उतारकर सिर्फ इस झालर से अपने जरूरी अंग छुपाए हैं। नीचे उनके ब्लैक कलर की पैंटी पहने हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उर्फी ने लिखा, ''स्पूनफुल।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स आना शुरु हो गए हैं।

    प्लास्टिक की चम्मच से दुपट्टा बनाकर उर्फी जावेद ने छिपाया जिस्म
  • Jan 19, 2024 1:26 PM

    5 साल से शाहिद कपूर को नहीं मिल रहा दमदार किरदार

    एक इवेंट के दौरान शाहिद कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर अपनी फीलिंग शेयर किया। मीडिया से बात करते हुए शाहिद ने बताया कि ‘कबीर सिंह’ का किरदार और पूरी जर्नी उनके लिए अनोखी और चौंकाने वाली थी। मगर अफसोस, उस प्रोजेक्ट के बाद, अभी तक उन्हें ऐसी तगड़ी वाली भूमिका नहीं मिली जिससे उत्साह जगे। शानदार प्रदर्शन और नई स्क्रिप्ट तलाश की चुनौती के बाद उन्हें हल्की भूमिकाएं याद आ रही हैं लेकिन वे इस चीज में भी खुश हैं।

  • Jan 19, 2024 1:23 PM

    '12वीं फेल' की दीवानी हुईं उर्मिला मातोंडकर

    12वीं फेल फिल्म देखने के बाद उर्मिला मातोंडकर कायल बन गई हैं। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी, सितारों द्वारा की गई एक्टिंग और फिल्म के निर्देशन ने उनका दिल छू लिया है। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी, सितारों द्वारा की गई एक्टिंग और फिल्म के निर्देशन ने उनका दिल छू लिया है।ं

  • Jan 19, 2024 1:20 PM

    कैटरीना कैफ ने श्रीराम राघवन की तारीफ

    कैटरीना कैफ, जो विजय सेतुपति के साथ अपनी हालिया रिलीज मेरी क्रिसमस के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं, उन्होंने निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करने के बारे में खुल कर बात करते हुए बताया, "वह आपको बताएंगे कि आप सीन में क्या महसूस करते हैं और कैसा महसूस करेंगे।" कैरेक्टर उन स्थितियों पर रिएक्ट करता है जिनमें वह है। वह आपको ईमानदारी की खोज करवाते है। इसलिए, मेरी क्रिसमस पर काम करना एक ही समय में बेहद फायदेमंद और चुनौतीपूर्ण था। यह एक बहुत ही गहन प्रक्रिया थी, लेकिन अद्भुत भी थी।"

  • Jan 19, 2024 1:00 PM

    मारा थप्पड़, दिया धक्का और अब कह दिया 'बार डांसर', मनारा को बार-बार जलील कर रही हैं ईशा

    अंकिता, ईशा और आयशा कहती नजर आईं कि मनारा चोपड़ा कॉम्पटीशन के लायक नहीं हैं। वे सभी मनारा के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। चीजें और भी बदतर हो गईं जब ईशा ने मनारा की उम्र के बारे में चोट कर देने वाला कमेंट किया और कहा कि वह लाइफ में प्रोग्रेस के लिए हमेशा किसी और पर निर्भर रही है। ईशा ने मनारा को 'बार डांसर' तक कह दिया।

    मारा थप्पड़, दिया धक्का और अब कह दिया 'बार डांसर', मनारा को बार-बार जलील कर रही हैं ईशा
  • Jan 19, 2024 12:58 PM

    'एनिमल' से भी ज्यादा धमाकेदार होगा फिल्म का सीक्वल

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को दुनियाभर में लोगों ने प्यार दिया था। अब एनिमल के सीक्वल की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने पिंकविला को एक इंटरव्यू में दिया है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। रश्मिका ने एनिमल पार्क पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। रश्मिका ने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा अभी एनिमल पार्क पर काम शुरू नहीं कर रहे हैं। पहले वो स्पिरिट नाम के प्रोजेक्ट को पूरा करने वाले हैं। इसके बाद संदीप एनिमल पर काम शुरू करेंगे। संदीप इस फिल्म के साथ धमाका करने वाले हैं।

  • Jan 19, 2024 12:56 PM

    2024 में सात फेरे लेंगे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे?

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। इस बीच आदित्य और अनन्या को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि दोनों अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। दरअसल, जूम टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें आदित्य और अनन्या की शादी की बात कही गई थी। इस पोस्ट को अब चंकी पांडे ने लाइक कर दिया है। इसके बाद अब लोग कह रहे हैं कि चंकी पांडे भी चाहते हैं कि आदित्य और अनन्या जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं। बता दें कि अभी तक इस मामले में किसी ने कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है।

  • Jan 19, 2024 12:53 PM

    'आ रहा है शैतान', अजय देवगन ने शेयर किया डरावना पोस्टर

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अजय देवगन की फिल्मों के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस इंतजार कर ही रहे थे कि उनके लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल, अजय देवगन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म का टाइटल सामने आ गया है और इसके साथ ही रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट भी हो गया है।

  • Jan 19, 2024 12:52 PM

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मनोज तिवारी का गाना 'वो हैं राम' रिलीज

    22 जनवरी 2024 राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है। इसी दिन अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राम भक्तों के लिए भजन पेश किया है। इस गाने को सुनते ही लोग प्रभु की भक्ति में लीन हो गए हैंं।

  • Jan 19, 2024 9:25 AM

    फिनाले से महज 9 दिन पहले कटा इस हसीना का पत्ता

    विक्की जैन, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और आयशा खान पर इविक्शन की तलवार लटकर रही है। बिग बॉस के इस आखिरी वीकेंड का वार में डबल इविक्शन होने वाला है, जिसके पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। दावा है कि मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान इस शो से इविक्ट हो गई हैं।

    फिनाले से महज 9 दिन पहले कटा इस हसीना का पत्ता
    https://hindi.filmibeat.com/television/bigg-boss-17-update-ayesha-khan-eliminated-from-the-show-before-weekend-ka-vaar-130423.html
  • Jan 19, 2024 9:23 AM

    अरबाज संग शूरा ने मनाया अपना पहला बर्थडे

    अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। इसी बीच शूरा खान शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर शूरा खान और अरबाज खान ने साथ में पार्टी में एंट्री मारी। लेकिन शूरा खान अपने अंदाज की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई। शूरा खान ने पैप्स को देखते ही शर्म से लाल हो गई। शूरा खान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X