Bollywood Highlights: जल्द बनाई जाएगी 'गोलमाल 5', शाहरुख खान करेंगे अपनी तीन फिल्मों का ऐलान

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 18 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

रोहित शेट्टी ने पुष्टि की है कि गोलमाल 5 जल्द ही आने वाली है। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और कई अन्य कलाकारों की स्टारर फेहरिस्त से गोलमाल की पहली चार किस्तें हंसी का फव्वारा साबित हुईं और अब, रोहित शेट्टी ने पुष्टि की है कि वह गोलमाल 5 बनाएंगे और यह बहुत जल्द होगा। उन्होंने वादा किया है कि फैंस अगले दो सालों में गोलमाल 5 की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि गोलमाल की अगली किस्त बड़ी और बेहतर होगी, भले ही यह एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।

शाहरुख खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि शाहरुख खान 2024 के पहले महीने के अंत तक अपनी अगली तीन फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं। अभिनेता ने कथित तौर पर नए साल पर लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद लिया। अपने ब्रेक के बाद, सूत्र ने साझा किया कि वह बैठेंगे और हाथ में मौजूद स्क्रिप्ट का विश्लेषण करेंगे और फैंस जल्द ही उनके अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ डिटेल प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं।

LIVE Feed
  • Jan 18, 2024 7:40 PM

    'बिग बॉस 17': मुनव्वर, मन्नारा, अभिषेक और अरुण फाइनल वीक में पहुंचे

    मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण मैशेट्टी ने 'बिग बॉस 17' के अंतिम सप्ताह में जगह बना ली है। खुद को सुरक्षित करने के लिए एक विशेष टॉर्चर नॉमिनेशन टास्क में भाग लेने के बाद विक्की जैन की टीम जिसमें अंकिता लोखंडे, ईशा मालविया और आयशा खान शामिल थीं, ने मन्नारा अभिषेक और अरुण की मुनव्वर टीम को बजर छोड़ने के लिए मजबूर कर आगे बढ़ाया।

  • Jan 18, 2024 6:42 PM

    वाघा बॉर्डर पर प्रशंसकों से मिले प्यार से बेहद खुश हैं अभिनेता वरुण तेज

    'ऑपरेशन वैलेंटाइन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे अभिनेता वरुण तेज ने बताया कि वह वाघा बॉर्डर पर फिल्म का एक गाना लॉन्च करते समय प्रशंसकों के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत थे। वह शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन लावण्या और अपने परिवार के साथ मनाने की योजना बना रहे हैं, अभिनेता प्रशंसकों से मिले प्यार से बेहद खुश हैं।

  • Jan 18, 2024 6:42 PM

    सोनू सूद को मिला खुद का फर्जी वीडियो, बहरूपिये ने परेशान परिवार से मांगे पैसे

    'दबंग', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'अगाडु' और अन्य फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सोनू सूद को हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके एक फॉलोअर ने उनका ही एक डीप फेक वीडियो भेजा है। अभिनेता ने एक्स पर स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाया गया व्यक्ति सूद नहीं हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ डीप फेक वीडियो भी साझा किया।

  • Jan 18, 2024 5:39 PM

    चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित! गणतंत्र दिवस पर होगी पुरस्कारों की घोषणा

    मेगास्टार चिरंजीवी अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें कथित तौर पर 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर नागरिक पुरस्कार समारोह के दौरान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के साथ-साथ उनके परोपकारी कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, चिरंजीवी को 160 से अधिक फिल्मों के साथ देश में सिनेमा में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इतना ही नहीं, चिरंजीवी ब्लड बैंक के माध्यम से उन्होंने समाज के लिए जो काम किया है, उसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

    चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित! गणतंत्र दिवस पर होगी पुरस्कारों की घोषणा
  • Jan 18, 2024 5:30 PM

    एडवांस बुकिंग में 'फाइटर' पर हो रही नोटों की बारिश, करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब पहुंची ऋतिक रोशन की फिल्म

    ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज से दस दिन पहले ही इसका ट्रेलर आउट हो गया था। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जारी है जिसमें ये शानदार कमाई कर रही है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फाइटर' की एडवांस बुकिंग भी जारी है, इस बीच फिल्म हर रोज लाखों नोट बटोर रही है। कोइमोई की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के पहले दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में ही 'फाइटर' ने अब तक 70.85 लाख रुपए कमा लिए हैं। यानी एडवांस बुकिंग में ही फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा पार करने के नजदीक आ गई है।

  • Jan 18, 2024 5:07 PM

    विदेश में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही 'हनुमान',आरआरआर-बाहुबली का भी टूटा रिकॉर्ड

    साउथ की सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' लगातार लोगों के दिल जीत रही है। सम्मोहक कहानी, विजुअल इफेक्ट्स, पौराणिक कथाओं और आधुनिक विज्ञान के सही संयोजन के लिए हर तरफ इस फिल्म की प्रशंसा हो रही है। देश के साथ विदेश में भी फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान' ने कई बड़ी तेलुगु फिल्म के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को सफलतापूर्वक तोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'हनुमान' ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ने अकेले उत्तरी अमेरिका में रिलीज के बाद से केवल चार दिन में पांच लाख 25 हजार डॉलर की प्रभावशाली कमाई कर ली है।

    विदेश में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही 'हनुमान',आरआरआर-बाहुबली का भी टूटा रिकॉर्ड
  • Jan 18, 2024 4:33 PM

    भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के इवेंट में जमकर मचा बवाल, गुस्साई भीड़ ने बरसाए पत्थर

    भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बिहार के औरंगाबाद के दाउद नजर में एक इवेंट का हिस्सा बनीं। इस कार्यक्रम में देर से पहुंचने की वजह से मौके पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बदले में पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया।

  • Jan 18, 2024 4:03 PM

    माइनस टेम्प्रेचर के बीच पूल में उतरी सुष्मिता, मोनोकनी में एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

    Sushmita Sen video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता के वीडियोज और फोटोज हमेशा ही वायरल होते रहते हैं जो कि सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन का एक वीडियो सामने आया है इसमें एक्ट्रेस माइनस टेम्प्रेचर में भी पूल में नहाती दिख रही हैं।

  • Jan 18, 2024 3:50 PM

    प्रनूतन बहल करेंगी हॉलीवुड डेब्यू

    जी हां, खबरें आ रही हैं कि वो काफी जल्दी हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का नाम 'कोको एंड नट' है जिसमें वो अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता रहसान नूर के साथ नजर आने वाली हैं। इस खबर के बाद मोहनीश के फैंस काफी खुश हैं।

  • Jan 18, 2024 3:16 PM

    कैमरों को देखकर बुरी तरह से झल्लाए Javed Akhtar

    वीडियो में, शबाना के साथ पोज देने से पहले जावेद अख्तर पैपराजी से मुंह बनाते हुए कहते नजर आ रहे हैं, "शोर मत करो"। इसके बाद पैपराजी उन्हें वहां से जाने देते हैं और फिर वो जैसे ही अनिल कपूर के घर के गेट के अंदर एंट्री करते हैं तो वो शबाना के साथ फोटो खिंचवाने लग जाते है और फिर अंदर चले जाते हैं। जावेद अख्तर ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था वहीं दूरसीर तरफ शबाना जी ने कफ्तान ड्रेस पहनी हुई थी।

  • Jan 18, 2024 2:26 PM

    तृप्ति डिमरी के साथ इंटिमेट सीन देने के लिए रणबीर कपूर ने ली थी आलिया भट्ट से परमिशन?

    उन्होने बताया कि, "मैं आलिया के साथ इन सीन्स पर चर्चा करता था। आप जानते हैं, उसने कई दृश्यों में मेरी मदद की है।" जी हां, रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा खुद किया है। इसके अलावा रणबीर ने कहा, "मुझे लगता है कि उसने वास्तव में उस बैरोमीटर को बजाया है और कहा है, 'सुनो, यह ठीक है, यह एक कैरेक्टर है, यह एक हिस्सा है। यह समझ में आ रहा है। इसके पीछे विचार है।' मुझे लगता है कि जहां तक​​इस फिल्म का सवाल है, वह बहुत मजबूत समर्थन रही हैं।"

  • Jan 18, 2024 1:39 PM

    सलमान, शाहरुख और आमिर खान को साथ लाएंगे रोहित शेट्टी?

    रोहित ने कहा है कि वो शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को एक साथ लाएंगे। जी हां, इस दौरान वो पिंकविला में थे और उनसे एक फैन ने सवाल पूछा था, कॉप यूनिवर्स के लिए वो वह शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान में से किसे चुनेंगे।

  • Jan 18, 2024 1:11 PM

    टीवी के 'राम-सीता' ही नहीं... 'तारक मेहता' भी जाएंगे अयोध्या

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा को भी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। बुधवार को, पैपराजी अकाउंट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लोढ़ा की एक तस्वीर डाली, जिसमें उनके हाथ में राम मंदिर उद्घाटन समारोह का निमंत्रण नजर आ रहा है।

  • Jan 18, 2024 1:07 PM

    'फ्रीलांसर' के बाद, अब मोहित रैना के हाथ नई वेब सीरीज 'कनखजूरा'

    मशहूर एक्टर मोहित रैना, रोशन मैथ्यू और सारा जेन डायस इजरायली ड्रामा ‘मैगपाई’ के भारतीय रीमेक में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिसका नाम ‘कनखजूरा’ रखा गया है। डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शो में महेश शेट्टी, निनाद कामत, त्रिनेत्रा हलधर, हीबा शाह और उषा नाडकर्णी भी होंगे।

    'फ्रीलांसर' के बाद, अब मोहित रैना के हाथ नई वेब सीरीज 'कनखजूरा'
  • Jan 18, 2024 1:03 PM

    फ्लाइट हुई लेट, हताश बैठे थे पैसेंजर, ड्रमर शिवमणि ने सबको किया इंटरटेन

    खराब मौसम की वजह से फ्लाइट्स लगातार डिले हो रही हैं, जिसकी वजह से पैसेंजर्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 40 मिनट से अपने सामान का इंतजार कर रहे हताश पैसेंजर्स को ड्रमर शिवमणि ने बिना ड्रम के एंटरटेन किया।

  • Jan 18, 2024 12:59 PM

    महेश बाबू की गुंटूर कारम ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

    ‘गुंटूर कारम’ को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के छठे दिन तो इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। ‘गुंटूर कारम’ की अब तक की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 41.3 करोड़ से ओपनिंग की थी और दूसरे दिन फिल्म की कमाई 13.55 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन ‘गुंटूर कारम’ ने 14.05 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन फिल्म की कमाई 14.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें दिन ‘गुंटूर कारम’ ने 10.95 करोड़ कमाए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गुंटूर कारम’ ने रिलीज के छठे दिन 7 करोड़ का कारोबार किया है। सी के साथ ‘गुंटूर कारम’ का 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 100.95 करोड़ रुपये हो गया है

  • Jan 18, 2024 12:54 PM

    हनु-मैन के कहर के आगे हुए सब फेल, रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    फिल्म 'हनु-मैन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु-मैन' की अब तक कुल कमाई 100 करोड़ रुपये हो गई है। साथ ही साथ तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु-मैन' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती दिखी। 'हनु-मैन' के बारे में कहा जा है कि फिल्म कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने वाली है।

  • Jan 18, 2024 12:53 PM

    छह दिन में मात्र इतने करोड़ कमा पाई है मेरी क्रिसमस

    फिल्म की कहानी धांसू होने के बाद भी 'मेरी क्रिसमस' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए है। फिल्म अभी तक 20 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। ऐसा लग रहा है कि फैंस को कैटरीना और विजय की जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं आई है।

  • Jan 18, 2024 10:47 AM

    अंकिता ने मुनव्वर को घटिया इंसान तो ईशा ने मनारा के कैरेक्टर...

    जैसा कि हाल के एपिसोड में दिखाया गया, पहले दिन शुरू में टास्क सुचारू रूप से चला। विक्की की टीम ने मुनव्वर की टीम को काफिया ज्यादा टॉर्चर किया। लेकिन जब मुनव्वर के टीम की बारी आई विक्की की टीम को टॉर्चर करने की तो विक्की टीम ने चालाकी दिखाते हुए मसाले छुपाने शुरू कर दिए और बाल्टियों को छत पर डाल दिया, मुनव्वर ने इसका विरोध किया तो मुनव्वर और विक्की के बीच काफी लड़ाई हो गई। मुनव्वर की टीम ने विक्की, ईशा, आयशा और अंकिता एलिमिनेशन के लिए नामांकित कर दिया गया। नतीजतन, मनारा, मुनव्वर, अरुण और अभिषेक ने बिग बॉस 17 के अंतिम हफ्ते में प्रवेश करने वाले चार कंटेस्टेंट्स के रूप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

    अंकिता ने मुनव्वर को घटिया इंसान तो ईशा ने मनारा के कैरेक्टर...
  • Jan 18, 2024 10:45 AM

    मुनव्वर के दांव ने पलटा गेम, बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में आकर कटेगा इस हसीना का पत्ता

    बिग बॉस ने मुनव्वर, मनारा, अभिषेक और अरुण को आर्काइव रूम में बुलाया और उन्हें विक्की और टीम की कथित 'अनैतिक' गतिविधियों को संबोधित करने के लिए दो विकल्प दिए। बिग बॉस ने उन्हें दो विकल्प दिए: या तो टास्क में विक्की के समूह के साथ आमना-सामना करें या सीधे उन्हें एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट करें। जैसा कि अनुमान था मुनव्वर की टीम ने विक्की, ईशा, आयशा और अंकिता एलिमिनेशन के लिए नामांकित कर दिया गया। नतीजतन, मनारा, मुनव्वर, अरुण और अभिषेक ने बिग बॉस 17 के अंतिम हफ्ते में प्रवेश करने वाले चार कंटेस्टेंट्स के रूप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

    मुनव्वर के दांव ने पलटा गेम, बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में आकर कटेगा इस हसीना का पत्ता
  • Jan 18, 2024 10:43 AM

    विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की सगाई पर लगा ब्रेक

    रश्मिका मंदाना का नाम साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा संग जोड़ा जाता है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अभी तक अपने अफेयर को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बोला है, लेकिन इनके अफेयर को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। लेकिन अब इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सगाई की खबर एकदम फर्जी थी। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अभी अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं, जिसकी वजह से सगाई के लिए अभी उन्होंने नहीं सोचा है। साथ ही साथ इस रिपोर्ट में बताया गया कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लिवइन रिलेशनशिप में है। जिसमें कपल काफी खुश हैं।

  • Jan 18, 2024 10:41 AM

    क्या अनुपम खेर संग फिल्म करेंगे सलमान खान

    अनुपम खेर ने अभी हाल ही में सलमान खान के साथ फोटो शेयर कर के सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी है। सलमान खान और अनुपम खेर की तस्वीर देखने के बाद लोगों उनकी अगली फिल्म को लेकर कयासबाजी शुरू कर दी है। लेकिन आपको बता दें अधिकारिक तौर पर सलमान खान और अनुपम खेर की जोड़ी वाली फिल्म को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं आई है।

  • Jan 18, 2024 10:40 AM

    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के दूसरे जन्मदिन पर विशेष पूजा की

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के दूसरे जन्मदिन के लिए एलए में एक विशेष पूजा रखी। प्रियंका ने उस विशेष दिन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं जब परिवार को आशीर्वाद लेते हुए एक मंदिर में एक साथ देखा गया था। पीसी की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी पूजा का हिस्सा थीं। पहली तस्वीर में, मालती मैरी गले में फूलों की माला पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में, प्रियंका उन्हें पूजा के लिए मंदिर परिसर के अंदर अपनी बाहों में ले गई हैं। अन्य तस्वीरों में मालती मैरी की बर्थडे फोटोज शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X