..................... bollywood news in hindi live updates 18 December tanuja hospitalized munawar controversy - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: काजोल की मां हुईं अस्पताल में भर्ती, एक फोटो मुनव्वर के लिए बन गई मुसीबत

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 18 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

अनुभवी अभिनेत्री तनुजा और एक्ट्रेस काजोल की मां, एक्टर अजय देवगन की सास - को रविवार शाम मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि 80 वर्षीय एक्ट्रेस को उम्र संबंधी बीमारी के कारण भर्ती कराया गया है।

सामने आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि वह मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में निगरानी में हैं। 80 साल की अभिनेत्री तनुजा फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी हेल्थ को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है। "वह डॉक्टर निगरानी में है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है।"

मुनव्वर फारूकी के लिए 'बिग बॉस 17' में अचानक माहौल तब बदल गया जब आयशा खान ने उनके बारे में कई दावे किए। उनके तमाम खुलासे के बाद 'बिग बॉस 17' में वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। आयशा का कहना है कि मुनव्वर एक वक्त पर ही नाजिला सिताशी और उन्हें डेट कर रहे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जो कि ग्रैंड प्रीमियर से पहले की है जिसे नाजिला ने शेयर किया था। सारे विवाद की शुरुआत इसी फोटो से हुई थी।

आएशा ने नाजिला की इंस्टा स्टोरी पर मुनव्वर को गले लगाए हुए फोटो देखी। आएशा का कहना है कि वो बिग बॉस के घर में जा रहे थे और ये फोटो शो में जाने से पहले की थी। इस फोटो में मुनव्वर का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस फोटो का सच जानने के लिए आएशा ने नाजिला से ही सीधा संपर्क किया।

LIVE Feed
  • Dec 18, 2023 7:57 PM

    अली एल अरबी की 'ब्लू 52' से इंटरनेशनल फिल्म में डेब्यू करेंगी नेहा धूपिया

    एक्ट्रेस नेहा धूपिया मिस्र के पॉपुलर फिल्म मेकर अली एल अरबी द्वारा निर्देशित 'ब्लू 52' से इंटरनेशनल मूवी में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अली एल अरबी ने अपनी अवॉर्ड-विनिंग डॉक्यूमेंट्री फीचर 'कैप्टन्स ऑफ जाअतारी' के लिए सेलिब्रेट किया। 'ब्लू 52' कोच्चि, भारत और कतर की स्टनिंग बैकड्रॉप पर आधारित है।

  • Dec 18, 2023 7:41 PM

    अजय देवगन ने किया खुलासा, एक समय में करण जौहर थे उनके 'दुश्मन'

    बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने खुलासा किया कि पहले फिल्म निर्माता करण जौहर उनके 'दुश्मन' थे।अजय 'कॉफी विद करण' में रोहित शेट्टी के साथ नजर आएंगे। शो के एक प्रोमो में रैपिड फायर की इसका खुलासा किया गया। क्लिप में करण ने अजय से पूछा कि अगर घर पर काजोल आपसे बात नहीं कर रही हो तो उसकी वजह क्या होगी?

  • Dec 18, 2023 6:45 PM

    भोजपुरी अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का 72 साल की उम्र में निधन

    भोजपुरी सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था और उनका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के बाद वह हाल ही में मुंबई लौटे आए थे।

  • Dec 18, 2023 5:50 PM

    स्टैंडअप कॉमेडियन से बंदूकधारी ने सुनसान सड़क पर किया लूटपाट का प्रयास

    नोएडा में रविवार की रात अपने एक शो से वापस आ रहे स्टैंडअप कॉमेडियन संदीप शर्मा को एक बंदूकधारी ने 104 सेक्टर के सुनसान सड़क पर रोककर धमकाने की कोशिश की और लूटपाट का प्रयास भी किया। संदीप और उसके दोस्त ने शोर मचाना शुरू किया तो बंदूकधारियों ने उन्हें जाने दिया।

  • Dec 18, 2023 5:24 PM

    फिल्म डंकी के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे शाहरुख खान, इस बॉलीवुड गाने पर किया धांसू डांस

    शाहरुख खान 'पठान' और 'जवान' के बाद अब इस साल की अपनी तीसरी रिलीज 'टंकी' के प्रमोशन में बिजी हैं। बीते दिनों शाहरुख इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेज पर धूम मचा दी। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में शाहरुख खान बॉलीवुड के हिट गाने 'छैया छैया' पर कमाल का डांस करते दिख रहे हैं।

  • Dec 18, 2023 4:36 PM

    'बिग बॉस 17': आयशा के आरोपों के बाद रो पड़े मुनव्वर फारुकी, कहा- 'मैं फेक नहीं हूं'

    आयशा खान द्वारा मुनव्वर फारुकी पर 'झूठ बोलने और टू टाइमिंग' करने का आरोप लगाने के बाद, स्टैंड अप स्टार को अपने घर वालों के सामने रोते हुए देखा गया। चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट प्रोमो में, मुनव्वर को समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे के सामने रोते हुए दिखाया गया है।

  • Dec 18, 2023 4:07 PM

    वीडियो कॉल पर पाकिस्तानी हसीना से इश्क फरमा रहे हैं बादशाह?

    स्क्रीनशॉट में पाकिस्तानी अभिनेत्री को हंसते हुए देखा जा सकता है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग यह अंदाजा लगाने में लगे हुए हैं कि दोनों के बीच क्या चल रहा है।

  • Dec 18, 2023 3:33 PM

    हफ्ते में तीसरी बार Urfi Javed का अकाउंट हुआ सस्पेंड

    उर्फी जावेद हमेशा अपने अजीबोगरीबयर फैशन चॉइसेस और बोल्ड पर्सनैलिटी की वजह से शहर में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' फेम, जो एक बड़ी सोशल मीडिया सनसनी भी हैं, उन्होंने हाल ही में शेयर किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से सस्पेंड कर दिया गया।

  • Dec 18, 2023 2:44 PM

    लड़की को गोद में उठाकर ऐसी हरकत करने लगा Orry

    इस वीडियो को लेकर इसलिए चर्चा है क्योंकि ओरी ने एक लड़की के साथ कुछ ऐसा किया है जो कि हैरान करने वाला है। Instant Bollywood के द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में ओरहान अवतरमणि एक लड़की को जबरदस्ती पहले गोद में उठाते हैं और फिर डंबल बनाकर बाइसेप मारने लगते हैं।

  • Dec 18, 2023 2:12 PM

    रोहित शर्मा के फैंस ने हार्दिक पांड्या की पत्नी नाताशा स्तांकोविक को दी भद्दी भद्दी गालियां

    जैसे ही मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन का ऐलान हार्दिक पांड्या के रूप में हुआ तो रोहित शर्मा के फैंस भड़क गए। सोशल मीडिया पर वो हार्दिक पांड्या को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा सामने आया है जो कि रोहित शर्मा को भी अच्छा नहीं लगेगा। दरअसल अब ट्रोलिंग में हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा स्कांकोविक भी शामिल हो गईं हैं।

  • Dec 18, 2023 1:36 PM

    सैफ अली खान ने एयरपोर्ट पर स्टाफ मेंबर से की तगड़ी बहस?

    सैफ अली खान को वैसे तो काफी शांत स्वभाव का माना जाता है, लेकिन इस वक्त एक वीडियो आपको हैरान करने के लिए काफी है। ये वायरल वीडियो मुंबई हवाई अड्डे का है जहां पर सैफ अली खान को कथित तौर पर अपने स्टाफ पर भड़कते हुए या बहस करते हुए देखा जा रहा है।

  • Dec 18, 2023 1:00 PM

    100 करोड़ क्लब में विकी कौशल की फिल्म सैम बहादुर

    एनिमल के साथ क्लैश करके धमाका करने वाली विकी कौशल की फिल्म सैम बहादुर चर्चा में है। इस वक्त खबर आ रही है कि फिल्म ने फाइनली 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है। लोग लगातार विकी कौशल को इसके लिए बधाई दे रहे हैं।

  • Dec 18, 2023 12:41 PM

    नहीं रहे भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी

    भोजपुरी के बेहद फेमस एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। दिग्गज एक्टर की मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही है। उनकी उम्र 72 साल थी। वहीं ब्रिजेश त्रिपाठी के निधन की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Dec 18, 2023 12:40 PM

    किलमिशा बनीं 'सारे गा मा पा लिटिल चैंप्स 3' तमिल की विनर

    जी तमिल पर आने वाल सारे गा मा पा तमिल का ग्रैंड फिनाले बीती रात ही नेहरू इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम चेन्नई में हुआ। फिनाले में शो के 6 कंटेस्टेंट्स ने परफोर्म किया था। इन 5 कंटेस्टेंट्स को हरा कर किलमिशा ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही उन्हें प्राइज मनी में 10 लाख रुपये भी मिले।

  • Dec 18, 2023 12:38 PM

    आएशा ने खोली पोल तो फूट-फूटकर रोए मुनव्वर फारुकी

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। मुनव्वर को अंकिता, समर्थ और मन्नारा संभालते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मुनव्वर रोते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि-' क्या करूं में अगर मैंने किसी एक का भी दिल तोड़ दिया है तो...मुझसे नहीं हो रहा है...दरवाजा खोल दे मैं जाना चाहता हूं।'

  • Dec 18, 2023 12:33 PM

    पल्लवी प्रशांत बने बिग बॉस 7 तेलुगू के विनर

    बिग बॉस 7 तेलुगू को अपना विनर मिल गया है। बिग बॉस तेलुगू के इस सीजन के विनर पल्लवी प्रशांत बने हैं। उन्होंने पूरे सीजन में अपनी रियल पर्सनेलिटी दिखा लोगों का दिल जीत लिया है। शो के 5 फाइनिस्ट को हरा कर पल्लवी ने विनर का खिताब अपने नाम किया है।

  • Dec 18, 2023 12:28 PM

    लंदन में स्टार किड्स के साथ पार्टी कर रहे हैं ऑरी

    ओरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन ट्रिप की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में ओरी को लंदन की सर्दी में विंटर आउटफिट पहने मजे करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह जाह्नवी कपूर के साथ सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में ओरी को अजय और काजोल की बेटी के साथ पोज देते हुए देखा गया। एक वीडियो में वह झूला झूलते हुए भी नजर आए।

  • Dec 18, 2023 11:56 AM

    एडवांस बुकिंग के मामले में डंकी का बजा डंका

    डंकी की रिलीज को तीन दिनों का वक्त बचा है। एडवांस बुकिंग में यह मूवी रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में डंकी का लेटेस्ट कलेक्शन सामने आ चुका है। सैकनिल्क में बताया गया है कि फिल्म के 1,44,646 टिकट्स बिक गए हैं। ऐसे में 'डंकी' ने 4.46 करोड़ का बिजनेस कर डाला है। यह आंकड़े 6400 शोज के लिए बिकी टिकट्स के आधार पर है।

    एडवांस बुकिंग के मामले में डंकी का बजा डंका
  • Dec 18, 2023 10:08 AM

    डंकी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

    सुपरस्टार शाहरुख खान की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिसमें किंग खान की मूवी ने अब तक करीब 38 हजार टिकट्स बेच डाले हैं। खबर है कि इस मूवी ने रिलीज से पहले ही यूएई के वॉक्स सिनेमाज में आयोजित हुई सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन हासिल किया। जिसकी वजह से फैंस का उत्साह अब इस मूवी को लेकर सांतवे आसमान पर है।

  • Dec 18, 2023 9:10 AM

    धीरे-धीरे 100 करोड़ तक पहुंच रही है 'सैम बहादुर'

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को सिंगल डे पर 'सैम बहादुर' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5.43 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन की कमाई के एकदम नजदीक है। विक्की कौशल की सैम बहादुर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 76.78 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 24 करोड़ का बिजनेस डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर और करना है।

  • Dec 18, 2023 9:04 AM

    शाहरुख खान ने डंकी को लेकर किया खुलासा

    शाहरुख खान ने खुद ही अपनी फिल्म का रिव्यू कर डाला है। अभी हाल ही में एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने फिल्म 'डंकी' को लेकर कई बड़े खुलासे किए है। इस दौरान शाहरुख खान ने बताया कि ये फिल्म कैसी रहने वाली है। मुझे नहीं लगता है कि राजकुमार हिरानी ने पहले कभी ऐसी फिल्म बनाई होगी, इस फिल्म में एक्शन भी है, लव स्टोरी भी। जो पहले उनकी फिल्मों में देखने को नहीं मिला है।

  • Dec 18, 2023 9:02 AM

    रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी की 'खो गए हम कहां' देखने पहुंचीं नव्या नवेली

    नव्या नवेली नंदा अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म 'खो गए हम कहां' की स्क्रीनिंग पर नजर आईं। जिसके बाद नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की अफेयर की खबर को फिर हवा मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X