Bollywood Highlights: 4 दिन में 100 करोड़ के पार 'हनुमान', आनंद एल राय से हुई शाहरुख खान की लड़ाई

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 17 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज के पहले दिन इतना ज्यादा प्यार नहीं मिला था लेकिन लगातार बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही फिल्म ने चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

मेकर्स ने एक पोस्ट कर बताया कि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया है। वेब पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का सोमवार का कलेक्शन 14.05 करोड़ रहा है। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 55.15 करोड़ हो गया है। इसमें गुरुवार का पेड प्रीव्यूज का 4.15 करोड़ भी शामिल है। फिल्म ने शुक्रवार को 8.05 करोड़, शनिवार को 12.45 करोड़ और रविवार को 16 करोड़ जुटाए । रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ है।

एक इंटरव्यू में, आनंद एल राय ने जीरो के सेट पर अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपनी अज्ञात लड़ाई के बारे में खुलासा किया। आनंद ने बताया कि वह शाहरुख खान से परेशान थे क्योंकि वह फिल्म के लिए बहुत पैसा खर्च करते थे। आनंद ने कहा कि क्योंकि शाहरुख, जो 'जीरो' फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे, एक बौने का किरदार निभा रहे थे, इसलिए फिल्म को भारी वीएफएक्स की आवश्यकता थी और सीन्स को चार से पांच बार फिर से शूट किया गया था। इससे फिल्म का बजट बढ़ गया।

आनंद ने कहा कि शाहरुख ने फिल्म पर पैसा खर्च करने के बारे में कभी दूसरा विचार नहीं किया। हालांकि एक समय आनंद को याद आया कि वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और उन्होंने शाहरुख से इतने पैसे खर्च न करने के लिए कहा। आनंद ने कहा कि वह और शाहरुख अक्सर इस बात को लेकर झगड़ते थे कि शाहरुख फिल्म पर इतना अधिक खर्च कर रहे हैं।

LIVE Feed
  • Jan 17, 2024 8:03 PM

    दिग्गज अभिनेता की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी

    Pm Modi At Suresh Gopi Daughter Wedding: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिल्म अभिनेता और राजनेता सुरेश गोपी की बेटी भाग्य सुरेश की शादी में भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी शिरकत की।

  • Jan 17, 2024 7:23 PM

    चेहरा छुपाए शाहरुख खान ने डॉन स्टाइल में मारा शख्स के फोन पर हाथ

    मुंबई में शाहरुख खान एक क्लीनिक में जाते हुए देखा गया। जब वह वहां से लौट रहे थे, तो पपाराजी और लोगों ने उन्हें हर तरफ से घेर लिया। हर कोई शाहरुख की एक झलक पाने की कोशिश करने लगा। लेकिन एक्टर के साथ सिक्यॉरिटी गार्ड्स ने पूरी कोशिश की कि शाहरुख की झलक न दिखे। शाहरुख ने अपना चेहरा हुडी से ढका हुआ था। इसके अलावा एक सिक्यॉरिटी गार्ड ने उन्हें छाते से ढक दिया। वहां काफी भीड़ थी, लेकिन इसके बीच एक फैन ने अपना फोन नीचे करके छाते में छुपे शाहरुख की फोटो लेने की कोशिश की। पर जैसे ही शाहरुख की नजर पड़ी, तो उन्होंने उस फैन के फोन पर हाथ मारा और फोटो लेने से रोका। फिर हाथ मारकर शाहरुख अपने काफिले के साथ तुरंत ही आगे निकल गए।

  • Jan 17, 2024 6:44 PM

    पति से अलग हुई ईशा गुप्ता? एक्सट्रा मैरिटल अफेयर ने तोड़ा घर!

    Esha Deol Bharat Thaktani Separation Rumours: ईशा देओल की शादी खतरे में बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि ये लगभग टूटने के ही कागार पर पहुंच गई है। खबरें है कि ईशा के पति भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं। बॉलीवुड लाइफ और बॉलीवुड शादी डॉटकॉम में छपी एक खबर के अनुसार ये बातें तब सामने आई जब हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की और उसमें संकेत दिया कि, ईशा और भरत एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इसलिए वो अब पब्लिकली एकसाथ नजर नहीं आते। इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी वाइफ को धोखा दे रहे हैं।

  • Jan 17, 2024 6:14 PM

    सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के पास हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं , मिला U/A सर्टिफिकेट

    देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पॉलिटिकल लाइफ को करीब से दिखाने के लिए मैं अटल हूं फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में नजर आएंगे। पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड इस फिल्म में अटल बिहारी के संघर्ष के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में उनकी सूजबूझ की जर्नी भी दिखाएगी। रवि जाधव के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई 'मैं अटल हूं' को यूए (U/A) सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। यानी कि ये मूवी हर उम्र का व्यक्ति देख सकता है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी शेयर की है। ट्वीट के अनुसार, फिल्म 2 घंटा, 19 मिनट, 29 सेकंड की है। ये फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है।

  • Jan 17, 2024 5:56 PM

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोलीं हेमा मालिनी, सीता बन स्टेज पर करेंगी परफॉर्म

    हेमा मालिनी 22 जनवरी, 2024 को'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होंगी। इससे पहले वे अयोध्या में हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर बेस्ड एक डांस ड्रामे का हिस्सा होंगी। वे इस ड्रामे में सीता का किरदार निभाने वाली हैं। हेमा के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला है। एएनआई से बात करते हुए हेमा मालिनी ने राम मंदिर में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बात की है। उन्होंने कहा- मैं पहली बार अयोध्या आई हूं। मैं रामायण में सीता के रूप में एक्टिंग करने जा रही हूं। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी रामभद्राचार्य ने किया है। उन्होंने एक 10 दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया है. मैं इस दौरान यहां आने के लिए खुद को लकी समझती हूं।

  • Jan 17, 2024 5:33 PM

    अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे पीएम, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीष

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिल्म अभिनेता और राजनेता सुरेश गोपी की बेटी भाग्य सुरेश की शादी में भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी शिरकत की। भाजपा नेता गोपी सुरेश की बेटी भाग्य सुरेश और वरण श्रेयस को प्रधानमंत्री ने वरणमाल्यम प्रदान किया। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मंगलवार शाम कोच्चि पहुंचे। पीएम मोदी ने बुधवार को सुबह त्रिशूर के गुरुवयूर श्री कृष्णस्वामी मंदिर में अभिनेता और भाजपा नेता सुरेश गोपी की बेटी के विवाह समारोह में हिस्सा लिया। पीएम करीब 25 मिनट तक गुरुवायुर मंदिर में दर्शन करने के बाद रुके रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विधिवत शादी की परंपरा में हिस्सा लिया।

    अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे पीएम, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीष
  • Jan 17, 2024 5:02 PM

    Vijay Sethupathi ने Katrina Kaif के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, 'मैरी क्रिसमस' टीम की ये तस्वीरें आईं सामने

    मैरी क्रिसमस स्टार विजय सेतुपति का जन्मदिन कल यानी 16 जनवरी को सेलिब्रेट किया गया है। इस दौरान उन्होंने अपने 46वें बर्थडे को मैरी क्रिसमस फिल्म की टीम के साथ सेलिब्रेट किया है। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं।

    Vijay Sethupathi ने Katrina Kaif के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, 'मैरी क्रिसमस' टीम की ये तस्वीरें आईं सामने
  • Jan 17, 2024 4:36 PM

    गुंटूर कारम में बीड़ी फूंक महेश बाबू का हो गया था हाल-बेहाल, खुद किया खुलासा

    महेश बाबू की हालिया रिलीज फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में अभिनेता को एक उपद्रवी अवतार में दिखाया गया है, जो धुम्रपान का भी सेवन करता है। हाल ही में, अभिनेता ने बताया कि फिल्म के लिए 'बीड़ी' पीने से उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह धूम्रपान को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। अभिनेता ने कहा, 'मैं धूम्रपान नहीं करता और धूम्रपान को प्रोत्साहित भी नहीं करूंगा। यह एक आयुर्वेदिक बीड़ी थी जो लौंग के पत्तों से बनाई जाती थी। शुरुआत में उन्होंने मुझे असली बीड़ी पिलाई और मुझे माइग्रेन हो गया। मैंने जाकर त्रिविक्रम को बताया और वह सोच रहे थी कि क्या करना है। फिर उन्होंने खोजबीन की और मुझे यह आयुर्वेदिक बीड़ी दिलाई, जो मुझे अच्छी लगी। यह लौंग की पत्तियों से बना था और इसमें पुदीने का स्वाद था। इसमें कोई तंबाकू नहीं था।'

    गुंटूर कारम में बीड़ी फूंक महेश बाबू का हो गया था हाल-बेहाल, खुद किया खुलासा
  • Jan 17, 2024 4:11 PM

    Box Office Collection: गुंटूर कारम और मेरी क्रिसमस का हाल हुआ बुरा, हनुमान ने पकड़ी शानदार रफ्तार

    हाल ही में तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। तीनों ही फिल्मों को लेकर हर तरफ चर्चा है। इसमें से कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस, महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम और तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान है। इनमें से हनुमान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी हनुमान पहले दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तेजा सज्जा की फिल्म ने मंगलवार यानी कि पाचंवें दिन 12.75 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ही अब तक इस फिल्म ने 68.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के लिए ये एक बहुत अच्छा कलेक्शन है।

    Box Office Collection: गुंटूर कारम और मेरी क्रिसमस का हाल हुआ बुरा, हनुमान ने पकड़ी शानदार रफ्तार
  • Jan 17, 2024 4:05 PM

    तलाक की खबर पर सानिया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी

    इस दौरान वो शादी और तलाक दोनों की चुनौतियों को लेकर बात कर रही थीं। उन्होने लिखा, ''शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें, मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है। संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।"

  • Jan 17, 2024 3:32 PM

    प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण

    अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तो 22 जनवरी को होनी है, लेकिन सितारों का पहुंचना वहां पर शुरु हो चुका है। इस वक्त रामानंद सागर की रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण वहां पहुंचे हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की जो कि अयोध्या पहुंचे हैं।

  • Jan 17, 2024 2:51 PM

    अयोध्या में रामलीला करने पहुंचे राकेश वेदी और विंदू दारा सिंह

    22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हर तरफ तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर देश में अलग ही खुशी का माहौल है। इस समारोह में शामिल होने के लिए कई सारे सेलेब्स और राजनेता के साथ साथ किक्रेटर भी जाने के लिए तैयार हैं। इस बीच राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह भी अयोध्या में अपनी परफॉर्मेंस की जोरदार तैयारी कर रहे हैं, दोनों ने इसको लेकर अपनी खुशी जताई है।

  • Jan 17, 2024 2:07 PM

    टांगे दिखाने के चक्कर में साइड से काट दी पूरी ड्रेस

    इस लुक की बात करें तो उन्होने साइड से पूरी कटी हुई ड्रेस पहनी थी जो कि मैरून कलर की थी। दो डोरियों में अटकी इस ड्रेस में रिया चक्रवर्ती आग लगा रही थीँ। उन्होने अपनी एक टांग फ्लॉन्ट की है और वो काफी सेक्सी लग रही हैं। पैपराजी के लिए पोज देते हुए उनसे बात भी की।

    टांगे दिखाने के चक्कर में साइड से काट दी पूरी ड्रेस
  • Jan 17, 2024 1:35 PM

    Mia Khalifa के पीछे पड़ी इजरायली महिला

    इस वीडियो को पोस्ट करते मिया खलीफा ने लिखा, "ज़ायोनीवादी साजिश खो रहे हैं। उसने लॉबी में मेरा पीछा किया और मुझे अपशब्द कहे और पूरे समय एंटीक ज्वेलरी मेले में अपने उबरपूल का इंतजार करने के दौरान नहीं रुकी। वह एक सेलर है- यह बात उसने पूरी तरह से स्पष्ट कर दी है, इसलिए मुझे लगता है कि उसका व्यवसाय यही दर्शाता है।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैँ।

  • Jan 17, 2024 1:06 PM

    100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है गुंटूर कारम

    महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म, गुंटूर कारम को 12 जनवरी को रिलीज होने पर दर्शकों से ठंडी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। पहले दिन गुंटूर कारम भारत में 41.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। फ़िल्म को अपने दूसरे दिन, 13 जनवरी को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा, और भारत में केवल 13.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, जो 70% की भारी गिरावट को दर्शाता है। तीसरे दिन फिल्म ने 14.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और चौथे दिन 14.50 करोड़ रुपये के अनुमानित कलेक्शन के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर स्थिर रही। अब, Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म की कमाई में मंगलवार को थोड़ी गिरावट देखी गई और अनुमान है कि यह 11.50 रुपये की कमाई करेगी। अब कुल कलेक्शन 94.5 करोड़ रुपये है, गुंटूर करम जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करेगा।

  • Jan 17, 2024 1:02 PM

    लगातार गिरती जा रही है 'मेरी क्रिसमस' की कमाई

    श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित, कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस ने 12 जनवरी को नाटकीय शुरुआत की, जिसे समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म ने पहले दिन 2.45 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धीमी शुरुआत की थी। Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म में और गिरावट आई और पांचवें दिन केवल 1.15 करोड़ रुपये कमाए। कैटरीना कैफ-स्टारर ने चौथे दिन सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस आंकड़ा 12.50 करोड़ रुपये है।

  • Jan 17, 2024 12:29 PM

    अजरबैजान में छुट्टियां मना रहीं सुष्मिता सेन

    सुष्मिता सेन, जो इस समय अज़रबैजान में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं, उन्होंने बर्फ से ढके पहाड़ों के बैकग्राउंड के साथ गर्म आउटडोर पूल में तैराकी का आनंद लेते हुए अपना एक शानदार वीडियो साझा किया।

  • Jan 17, 2024 12:16 PM

    निक जोनस ने बेटी के जन्मदिन की दिखाई झलक

    जैसे ही प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास 2 साल की हुईं, गर्वित माता-पिता ने यह सुनिश्चित किया कि यह दिन उनके लिए यादगार रहे। दरअसल, निक जोनस ने परिवार के साथ अपने जन्मदिन के जश्न की एक झलक दी और दिल के इमोटिकॉन के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया, "हमारी नन्ही परी 2 साल की हो गई है"।

  • Jan 17, 2024 12:13 PM

    दिल बेचारा का आ सकता है पार्ट 2

    सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज दिल बेचारा की रिलीज के कई साल बाद निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने फिल्म के सीक्वल के बारे में संकेत दिए हैं। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (अब एक्स) पर लिखा, "दिल बेचारा 2" और इसने फैंस को भावुक कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, “इंतजार है” जबकि दूसरे ने लिखा, “#सुशांतसिंहराजपूत के बिना??? रुलाओगे क्या'' कई नम आंखों वाले इमोजी के साथ

  • Jan 17, 2024 12:12 PM

    आलिया ने की 12वीं फेल का रिव्यू

    विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12वीं फेल रिलीज के महीनों बाद भी दिल जीत रही है, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म के लिए अपनाया रिव्यू शेयर किया। एक्ट्रेस ने फिल्म की तारीफ की और लिखा, "मैंने पिछले कुछ समय में देखी सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक! इतने शानदार प्रदर्शन के साथ। बहुत ज्यादा सुंदर! @vikantmassey आप बहुत शानदार थे, मैं आश्चर्यचकित हूं! @medhashankr मनोज की यात्रा का दिल और आत्मा। बहुत खास और ताज़ा और सभी चीजें दिल को छू लेने वाली! @anantvjoshi उत्कृष्ट!"

  • Jan 17, 2024 10:53 AM

    मुंह छिपाने पर बुरी तरह से ट्रोल हुए शाहरुख खान

    अब शाहरुख खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान अपने मुंह को छुपाए हुए नजर आए। जिसकी वजह से शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में लोग पूछ रहे हैं कि शाहरुख अपना मुंह क्यों छिपा रहे हैं।

  • Jan 17, 2024 10:51 AM

    'इंशाअल्लाह' से कटा सलमान खान का पत्ता

    संजय लीला भंसाली और सलमान खान काफी समय से साथ में फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ सलमान खान और आलिया भट्ट का नाम जोड़ा जा रहा है। लेकिन इसी बीच स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म से सलमान खान का पत्ता कट सकता है और शाहरुख खान की एंट्री हो सकती है। आपको बता दें कि काफी समय से संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच मनमुटाव की खबरें भी सामने आ रही थी।

  • Jan 17, 2024 8:41 AM

    प्रियंका चोपड़ा की बेटी का दूसरा बर्थडे धू्मधाम से मनाया गया

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास 15 जनवरी, 2024 को 2 साल की हो गईं। तब से, फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इस जोड़े ने अपनी बेटी का जन्मदिन कैसे मनाया। अब सोशल मीडिया पर इस बर्थडे पार्टी की झलक सामने आई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X