..................... आशिकी 3 के टाइटल का ऐलान, तकलीफ में हैं विक्की कौशल Bollywood News In Hindi Live Updates 17 February- Ashiqui 3 title will be Tu Aashiqui Hai - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live- आशिकी 3 के टाइटल का ऐलान, तकलीफ में हैं विक्की कौशल

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 17 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता विक्की कौशल की जिनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे जिसमें वह घायल हाथ के साथ वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। साफ समझ में आ रहा है कि वो कितनी तकलीफ में है लेकिन वर्कआउट कर रहे हैं।

विक्की ने लिखा, 'जब हम दौड़ नहीं सकते तो चलते हैं। हम नहीं रुकते.' इससे पहले दिन में विक्की को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था। अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के लिए एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी।

कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जोकि आशिकी का तीसरा पार्ट होने वाला है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। अब खबर आई कि इस फिल्म का टाइटल 'तू आशिकी है' होने वाला है। आशिकी और आशिकी 2 की जबरदस्त सफलता के बाद इस फिल्म को उसी उंचाई तक ले जाना एक बड़ी बात होगी। कार्तिक आर्यन के फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब फिल्म रिलीज होगी।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 17, 2024 1:44 PM

    शादी के पहले सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे रकुल और जैकी, बाबा का लिया आर्शीवाद

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू होने जा रहे हैं। वहीं अपनी शादी की तैयारियों के बीच कपल बाबा सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचा है। जहां जैकी भगनानी हरे रंग के कुर्ते और जींस में नजर आए तो वहीं होने वाली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह बेहद ही खूबसूरत लाइट पिंक कपल के फ्रांक सूट में दिख रही हैं। कपल को देख फैन्स ने जमकर उनके आने वाले भविष्य के लिए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

  • Feb 17, 2024 1:31 PM

    अनुष्का शर्मा इस देश में देंगी दूसरे बच्चे को जन्म, सामने आई डिलीवरी डेट

    Anushka Sharma will give birth to her second child in this country: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर जमकर लाइमलाइट में बनी हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा लंदन में अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी करेंगी। इस खबर की जानकारी किसी बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने दी है। खबर यह भी है कि एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट काफी नजदीक है।

  • Feb 17, 2024 1:02 PM

    बेटी ईशा देओल के तलाक से धर्मेंद्र को लगा सदमा

    बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक धर्मेंद्र ने तलाक से पहले अपनी बेटी ईशा देओल से बात की थी। वो नहीं चाहते थे कि भरत और ईशा का तलाक हो। उन्होने बेटी को समझाया था कि वो एक बार और सोच ले तलाक ना ले। हालांकि बाद में जो हुआ उसके बारे में तो सभी को पता है।

  • Feb 17, 2024 12:25 PM

    आठवें दिन इतनी हुई शाहिद-कृति की फिल्म की कमाई

    अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) ने पहले दिन6.7 करोड़ रुपये, दूसरे दिन- 9.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-10.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 3.65 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 3.85 करोड़ रुपये, छठा दिन 6.75 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 2.65 करोड़ की कमाई की है (अनुमानित)। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 47 करोड़ रुपये। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 84.61 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया है।

  • Feb 17, 2024 11:51 AM

    अमेरिकन के साथ वायरल हुआ सीमा हैदर का ऐसा वीडियो

    विदेशी का कहना है कि वो सीमा हैदर और सचिन मीणा से मिलने के लिए यहां तक आया है। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है। जब अमेरिकन अपनी बात कह रहा था तब फ्रेम में सीमा हैदर के साथ साथ सचिन मीणा और एपी सिंह भी नजर आ रहे हैं।

  • Feb 17, 2024 11:07 AM

    मुनव्वर- हिना के गाने का पोस्टर रिलीज

    मुनव्वर फारुकी और हिना खान का एक गाना रिलीज होने वाला है जिसको लेकर चर्चा है। इस गाने का पोस्टर रिलीज करते हुए टीजर का ऐलान किया गया है। मुनव्वर ने बताया है कि इस गाने का टीजर 20 फरवरी को रिलीज होने वाला है। गाने को लेकर दोनों के फैंस इंतजार कर रहे हैं।

  • Feb 17, 2024 10:20 AM

    सारा तेंदुलकर एयरपोर्ट पर स्पॉट

    सारा तेंदुलकर अक्सर सोसल मीडिया पर छाई रहती है। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एयरपोर्ट पर हैं और काफी हॉट लग रही हैं। उन्होने पैपराजी को पोज दिया है और आगे निकल गईं। हमेशा की तरह वो काफी सेक्सी लग रहीं थीं।

  • Feb 17, 2024 9:50 AM

    युवराज सिंह के घर में हुई चोरी

    ये घटना पंचकुला के सेक्टर-4 की है जहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार रुपये और जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और दुस्साहस करने वाले लोगों के बारे में जानना चाहते हैं।

  • Feb 17, 2024 9:04 AM

    स्वरा भास्कर ने शादी की सालगिरह पर लिखी चौकाने वाली बात

    स्वरा भास्कर लिखती हैं.. ''बुद्धिमान लोग कहते हैं, केवल मूर्ख ही जल्दबाजी करते हैं...' फहद और मैंने शादी में जल्दबाजी जरूर की, लेकिन हम तीन साल पहले से दोस्त थे। यह एक ऐसा प्यार था जिसे हम दोनों में से किसी ने भी खिलते हुए नहीं देखा, शायद इसलिए कि हमारे बीच बहुत सारे मतभेद थे।''

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X