Bollywood Hindi News Live: शैतान ने तोड़ा गंगूबाई काठियावाड़ी का रिकॉर्ड, एल्विश यादव ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Bollywood News In Hindi Live Updates, 15 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
बीते हफ्ते अजय देवगन आर माधवन स्टारर हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी 'शैतान'। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कुल 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार के दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए। मंगलवार के दिन 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की। बुधवार के दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार के दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही, फिल्म की कुल कमाई 79.75 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने सात दिनों में 68.93 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और अगर इस लिहाज से देखें तो शैतान ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
एल्विश यादव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि लोग उन्हें मुनव्वर के साथ वाली फोटो को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोग उन्हें गद्दार और फेक हिंदू बोल रहे हैं। इस पर एल्विश ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा- 'अपने हिंदू धर्म पर, सनातन धर्म पर एक नहीं हजार मुनव्वर कुर्बान हैं। उसको अब ना मैं अपना दोस्त मानता हूं, ना भाई। मेरे लिए मेरा धर्म ही सबकुछ है।'
- Mar 15, 2024 4:05 PM
यूट्यूबर की डोली उठा कर ले गया बॉयफ्रेंड
- Mar 15, 2024 3:30 PM
राधिका मर्चेंट के बैग की कीमत जानकर उड़े लोगों के होश
- Mar 15, 2024 2:56 PM
'जय श्रीराम' के चक्कर में सेंसर बोर्ड से भिड़े केसी बोकाडिया
- Mar 15, 2024 1:50 PM
अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन
- Mar 15, 2024 1:37 PM
उर्फी जावेद का पोस्ट
- Mar 15, 2024 11:39 AM
गोल्डन आउटफिट में सुंदर दिख रहीं आलिया भट्ट
- Mar 15, 2024 11:06 AM
आयशा खान और अभिषेक कुमार का वीडियो लीक
- Mar 15, 2024 10:24 AM
मनोज बाजपेयी की मूवी 'भैया जी' का धांसू पोस्टर आउट
- Mar 15, 2024 10:24 AM
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पीएम मोदी से की अपील
- Mar 15, 2024 10:23 AM
वायरल हुआ 'शैतान' का बीटीएस वीडियो
- Mar 15, 2024 10:22 AM
कार्तिक आर्यन ने खरीदी करोड़ों की कार


Click it and Unblock the Notifications