..................... bollywood news in hindi live updates 15 January Karan Hints bigg boss top 4 Rhea Chakraborty jail - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: करण जौहर ने बिग बॉस के टॉप 4 का दिया हिंट, रिया ने बताया जेल में कैसा था उनका हाल

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 15 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

बिग बॉस 17 के इस हफ्ते का वीकेंड का वार करण जौहर ने होस्ट किया। कंटेस्टेंट की बैंड बजाने में उन्होंने कोई कसर नहीं रखी। पहले वह स्टेज पर आते हैं फिर वह चार कंटेस्टेंट के पास पहुंचे और उन्हें गले से लगाते हैं। उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल पड़ीं कि ये 4 कंटेस्टेंट ही टॉप 4 होने वाले हैं। आर्काइव रूम में मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा थे। करण ने उनसे मुलाकात की और एक-एक कर सभी को गले लगाया। घर के बाकी सदस्य विकी जैन, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, आयशा खान और अरुण माशेट्टी उन्हें स्क्रीन पर देख रहे थे। वह सभी को उनकी आगे की जर्नी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

रिया चक्रवर्ती, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में एनसीबी द्वारा उनके खिलाफ आरोप दायर किए जाने के बाद लगभग एक महीना जेल में बिताया, उन्होंने हाल ही में अपनी आपबीती बताई। एक्ट्रेस ने कहा कि वह इतनी भूखी और थकी हुई थीं कि पहले दिन उन्हें जो भी दिया गया, उन्होंने खा लिया। उन्होंने रोटी और शिमला मिर्च खाई थी, जो कि पानी में पकाई गई सब्जी थी। उन्होंने खुलासा किया कि जेलों में शौचालय की सुविधाएं दयनीय थीं और जीवित रहने के सबसे कठिन हिस्सों में से एक थी।

LIVE Feed
  • Jan 15, 2024 8:04 PM

    मुनव्वर राणा के जनाजे को जावेद अख्तर ने दिया कंधा

    प्रसिद्ध फिल्म लेखक व गीतकार जावेद अख्तर सोमवार को लखनऊ पहुंचे और शायर मुनव्वर राणा के जनाजे को कंधा दिया। उन्‍होंने कहा, ''शायरी और उर्दू का यह एक बड़ा नुकसान है... मुझे इसका बेहद अफसोस है। यह नस्ल एक-एक करके जा रही है और इसकी भरपाई नहीं हो पाएगी, उनकी कमी हमेशा खलेगी... उनकी शायरी प्रेरक है, उनके लिखने का अपना अंदाज था। अच्छी शायरी करना मुश्किल है, लेकिन उससे भी ज़्यादा मुश्किल है अपनी शायरी करना।" मुनव्वर राणा के जनाजे में जावेद अख्तर काफी भावुक दिखाई दिए। इस दौरान जावेद अख्तर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजंस जावेद अख्तर के इस वीडियो को देखने भर से काफी भावुक हुए जा रहे हैं।

  • Jan 15, 2024 8:00 PM

    ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे ऋषभ साहनी

    प्रशांत वर्मा की फिल्‍म 'हनुमान' को दर्शकों से बहुत प्‍यार मिल रहा है। फिल्‍म बड़े पर्दे पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैै। प्रशांत वर्मा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ने न केवल भारत की पहली घरेलू सुपरहीरो फिल्म की शुरुआत की है, बल्कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और बिहार के दर्शकों को भी गहराई से प्रभावित किया है।

  • Jan 15, 2024 7:30 PM

    Fighter Trailer: 'फाइटर' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    Hrithik Deepika Fighter Trailer: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार आउट हो गया है। टीजर रिलीज के बाद से दर्शक दिल थामकर इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। 12 जनवरी को ट्रेलर आउट होते ही सोशल मीडिया पर 'फाइटर' की चर्चा शुरू हो गई।

  • Jan 15, 2024 6:38 PM

    'बिग बॉस 17': ईशा के अनुराग को बाहर न निकालने का कारण बताने पर पूर्व प्रतियोगी ऐश्वर्या भड़कीं

    बिग बॉस 17 की पूर्व प्रतियोगी ऐश्वर्या शर्मा ने ईशा मालवीय द्वारा पूर्व कप्तानी के दौरान अनुराग डोभाल को बाहर न करने का कारण बताने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईशा ने नियमों के उल्लंघन के बजाय व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अनुराग डोभाल के बजाय ऐश्वर्या को बाहर करने का फैसला किया। उन्होंने ऐश्वर्या को एलिमिनेट करने की असली वजह का खुलासा किया।

  • Jan 15, 2024 5:10 PM

    'नो फिल्टर नेहा' के छठे सीजन के साथ वापसी करेंगी अभिनेत्री नेहा धूपिया

    लोकप्रिय पॉडकास्ट 'नो फिल्टर नेहा' के छठे सीजन के साथ अभिनेत्री नेहा धूपिया वीडियो फॉर्मेट में वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री पॉडकास्ट की निर्माता हैं। आगामी सीजन में नेहा को फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया जाएगा, जो श्रोताओं को इन प्रतिष्ठित व्यक्तियों के जीवन की एक विशेष झलक पेश करेगी। कुल आठ एपिसोड के साथ प्रत्येक एपिसोड खुलासे और अनफिल्टर्ड क्षणों का खजाना बनने के लिए तैयार है।

  • Jan 15, 2024 4:03 PM

    64 साल की नीना गुप्ता ने जवान लड़कियों के साथ की पार्टी

    इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो जवान लड़कियों के बीच डांस करतीं 64 साल की नीना गुप्ता ने धमाका कर दिया है। इस क्लिप में उन्होने दो डोरियों में अटका हुआ एक टॉप पहना है जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं।

  • Jan 15, 2024 3:47 PM

    अंकिता लोखंडे से ज्यादा हॉट हैं उनकी ननद

    अंकिता लोकंडे की ननद कुछ तस्वीरें सामने आकर आग की तरह वायरल हो रही हैँ। अब से पहले किसी को पता नहीं था कि वर्षा जैन का कोई सोशल मीडिया अकाउंट भी है। लेकिन अब वो वायरल हो चुका है उनकी फोटोज से भरा हुआ है।

    अंकिता लोखंडे से ज्यादा हॉट हैं उनकी ननद
  • Jan 15, 2024 2:47 PM

    अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी 14.5 करोड़ की जमीन

    महानायक ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) द्वारा अयोध्या में 7-सितारा एन्क्लेव, द सरयू में एक संपत्ति खरीदी है। जैसे ही खबर सामने आई लोग काफी हैरान हैं। देखने वाली बात होगी अमिताभ बच्चन ने वहां जमीन क्यों ली है।

  • Jan 15, 2024 2:10 PM

    फ्लाइट के अंदर यात्री ने पायलट को मारा मुक्का

    वीडियो में आप देखेंगे कि पायलट जानकारी दे रहा है कि तभी एक यात्री जो कि पीले रंग की हुडी में नजर आ रहा है। वो गलियारे की ओर दौड़ता है और पायलट को मारता है। जैसे ही पायलट कॉकपिट की ओर पीछे हटता है, उसके बगल में एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट अनियंत्रित यात्री को धक्का देती है, और उसे चालक दल पर हमला करने के खिलाफ चेतावनी देती है। इस दौरान पैसेंजर भड़कता हुआ नजर आता है। उसका कहना होता है, "चलना है तो चला, नहीं तो मत चला, खोल दे।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Jan 15, 2024 1:15 PM

    फाइटर का दमदार ट्रेलर रिलीज

    ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की धमाकेदार फिल्म फाइटर का बेहद शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसको लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को साथ देखना बेहद लाजवाब होने वाला है। देखिए ट्रेलर...

  • Jan 15, 2024 12:55 PM

    पोंगल पर छाया रजनीकांत का विंटेज लुक, 'वेट्टैयन' के मेकर ने जारी किया धांसू पोस्टर

    साउथ की आने वाली फिल्म ‘वेट्टैयान’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी हो चुका है। मोशन पोस्टर में रजनीकांत का विंटेज लुक दिखाया गया है। बता दें कि आने वाली इस फिल्म को ‘जय भीम’ के निर्देशक टीजे ज्ञानवेल निर्देशित कर रहे हैं। यह फइल्म लंबे समय से चर्चा में है।

  • Jan 15, 2024 12:54 PM

    अब 'राजासाब' बन कहर ढाएंगे प्रभास

    ‘सलार’ की सक्सेस के बाद प्रभास की नई फिल्म का अनाउंसमेंट हो गया है। मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने फैंस को बधाई दी और नई फिल्म के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्टलुक पोस्टर भी शेयर किया है। प्रभास की नई फिल्म का नाम ‘राजासाब’ है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। यह एक रोमांटिक हॉरर फिल्म होगी जिसे मारुति डायरेक्ट करेंगे।

  • Jan 15, 2024 12:50 PM

    आर्चीज़ के वेदांग रैना ने आलिया भट्ट की जिगरा का हिस्सा बनने पर खुलकर बात की

    द आर्चीज़ में अपने प्रदर्शन से दिल जीतने के बाद, वेदांग रैना सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि उनके बारे में आलिया भट्ट की जिगरा की भूमिका निभाने की चर्चा है। इसके बारे में बात करते हुए, वेदांग ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "यह बहुत दिलचस्प है। इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना बहुत रोमांचक लगता है।"

  • Jan 15, 2024 12:49 PM

    Critics Choice Awards 2024: एम्मा स्टोन, पॉल जियामाटी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, अभिनेता का पुरस्कार जीता

    गोल्डन ग्लोब के बाद, एक्ट्रेस एम्मा स्टोन ने अब फिल्म 'पूअर थिंग्स' में अपने प्रदर्शन के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। हॉलीवुड अभिनेता पॉल जियामाटी को कॉमेडी-ड्रामा द होल्डओवर्स में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष का पुरस्कार मिला।

  • Jan 15, 2024 12:46 PM

    रिलीज के तीसरे दिन मेरी क्रिसमस ने कमाए इतने करोड़ रुपए

    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस ने शुरुआती वीकेंड में अच्छा कारोबार किया। सैकनिल्क में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीराम राघवन निर्देशित इस थ्रिलर ड्रामा ने रिलीज के तीसरे दिन 3.83 रुपये की कमाई की है।

  • Jan 15, 2024 12:45 PM

    कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्म 'एनिमल' पर दिया रिएक्शन

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, तमाम सेलिब्रिटीज ने इस फिल्म की आलोचना की है। अब एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्म को लेकर कहा है कि उन्हें स्क्रीन पर हिंसा दिखाने पर कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसकी कोई ठोस वजह होनी चाहिए।

  • Jan 15, 2024 12:44 PM

    रोहित शेट्टी ने मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

    रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच रोहित शेट्टी ने मकर संक्रांति के मौके पर अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग की एक झलक दिखाते हुए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और इसके साथ ही खास कैप्शन लिखा है। 'हैप्पी मकर संक्रांति... आप लोग पतंग उड़ाइए और मैं... मुझे अपने काम... एक्शन... नाइट शूट से प्यार है... हैदराबाद।'

  • Jan 15, 2024 12:11 PM

    विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल की तारीफ में ऋतिक रोशन ने पढ़े कसीदे

    ओटीटी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने वालाे एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 12 वीं फेल रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। ऋतिक रोशन ने विक्रांत मैसी की फिल्म 12 वीं फेल को लेकर कई बातें कही है। ऋतिक ने लिखा, 'आखिरकार 12वीं फेल देखी। यह फिल्म काफी मास्टरक्लास है। बाकी सब चीजों से ऊपर, मैं फिल्म के साउंड इफेक्ट से काफी प्रभावित हूं। शानदार प्रदर्शन मिस्टर चोपड़ा, क्या फिल्म है! प्रतिभा के लिए धन्यवाद। मैं इससे बहुत प्रेरित हूं।'

  • Jan 15, 2024 12:08 PM

    प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदा प्लॉट

    अमिताभ बच्चन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि उन्होंने प्रभु श्रीराम की नगरी में एक प्लॉट खरीदा है, जिसकी किमत करोड़ों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्लॉट की कीमत करीब 14.5 करोड़ है। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। यह शहर मेरे दिल के करीब है। मेरा अयोध्या से इमोशनल कनेक्शन है। मैं आध्यात्मिक की राजधानी में अपना घर बनाने के लिए तैयार हूं।'

  • Jan 15, 2024 12:06 PM

    फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर आउट

    फिल्म 'फाइटर' के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और उनका इंतजार खत्म हो गया है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'फाइटर' के ट्रेलर को देख फैंस गदगद हो गए हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर देखकर लोग इसको सिनेमामघरों में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

  • Jan 15, 2024 12:05 PM

    दीपिका पादुकोण हुईं बीमार, 250 करोड़ी 'फाइटर' के बड़े इवेंट में नहीं होंगी शामिल

    दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुख जताते हुए फैंस को बताया है कि वह आज ‘फाइटर’ के ट्रेलर इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम फाइटर को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “अपने स्क्वाड्रन को मिस करूंगी. गुड लक टीम! (पंच इमोजी) #फाइटर #फाइटरट्रेलर”। पोस्ट में दीपिका ने कुछ इमोजी शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है वह बीमार पड़ गई हैं।

    दीपिका पादुकोण हुईं बीमार, 250 करोड़ी 'फाइटर' के बड़े इवेंट में नहीं होंगी शामिल
  • Jan 15, 2024 9:16 AM

    Rhea Chakraborty ने जेल में ऐसे बिताए वो काले दिन, कहा- दोपहर 2 बजे मिलता था रात का खाना और बाथरूम...

    रिया चक्रवर्ती ने चेतन भगत के शो डीपटॉक पर उनके साथ बातचीत में जेल में उनके द्वारा किए गए संघर्षों के बारे में सब कुछ बताया। रिया चक्रवर्ती ने बताया कि कैसे वह अपने आस-पास साथी कैदियों की हालत देखकर इस दौर से बच गईं।

    Rhea Chakraborty ने जेल में ऐसे बिताए वो काले दिन, कहा- दोपहर 2 बजे मिलता था रात का खाना और बाथरूम...
  • Jan 15, 2024 9:14 AM

    जरा सी बात को लेकर फिर फूटा विक्की का गुस्सा, अंकिता ने भी साफ शब्दों में कहा- 'मैं जा रही हूं हमेशा के लिए'

    आने वाले एपिसोड में हमें विक्की और अंकिता की और भी लड़ाइयां देखने को मिलेंगी। एक प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है, अंकिता विक्की को अपनी प्लेटें साफ करने के लिए कहती है। विक्की उनसे कहता है कि वह अभी घर की कैप्टन नहीं है और ऑर्डर नहीं दे सकती। अंकिता वहां से चली जाती है और कहती है कि वह अब हमेशा के लिए उसकी जिंदगी छोड़ रही है और वह जो चाहे कर सकता है।

    जरा सी बात को लेकर फिर फूटा विक्की का गुस्सा, अंकिता ने भी साफ शब्दों में कहा- 'मैं जा रही हूं हमेशा के लिए'
  • Jan 15, 2024 9:12 AM

    मुनव्वर ने एक्स गर्लफ्रेंड पर लगाए ऐसे आरोप, खुद नाजिला ने आकर कहा- 'मुझे दोनों ने धोखा दिया'

    मुनव्वर ने बताया कि नाज़िला ही उसे ब्लैकमेल करती थी और उसके बेटे को बोर्डिंग स्कूल में भेजना चाहती थी। अब, नाज़िला ने आखिरकार एक वीडियो साझा किया है जिसमें राष्ट्रीय टेलीविजन पर उसका नाम घसीटे जाने के बारे में बताया गया है।

    मुनव्वर ने एक्स गर्लफ्रेंड पर लगाए ऐसे आरोप, खुद नाजिला ने आकर कहा- 'मुझे दोनों ने धोखा दिया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X