Bollywood Hindi Highlights: श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, कार्तिक की फिल्म में होगी इस हसीना की एंट्री

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 15 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

मौनी रॉय अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा, वह एक फैशन आइकन के रूप में भी जानी जाती हैं। वह अपनी फैशन चॉइस के चलते अपने फैंस को हैरान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। मौनी रॉय को एक बार फिर एक बेहद बोल्ड आउटफिट में अपने ग्लैमरस पक्ष के साथ देखा गया। हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में, मौनी रॉय को मुंबई में अपने एक नए रेस्तरां के उद्घाटन में जाते देखा गया है। एक्ट्रेस ने एक बैकलेस गोल्डन आउटफिट पहना था, जिसमें वो काफी ज्यादा हॉट लग रही थीं। उन्होंने एक छोटा सा हैंडबैग भी कैरी किया था जो आउटफिट के साथ बिल्कुल मैच कर रहा था।

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' के सक्सेस के बाद डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार फिल्म 'भूल भुलैया 3' पर काम कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'भूल भुलैया 3' में पलक तिवारी को लेने की बात चल रही है और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। फिल्म में पलक तिवारी को इस रोल के लिए लगभग तय कर लिया गया है।

LIVE Feed
  • Dec 15, 2023 7:55 PM

    क्या है Preity Zinta का असली नाम? खुद एक्ट्रेस ने वीडियो साझा करके दी जानकारी

    Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने असली नाम को लेकर बात की है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से जो उनके नाम को लेकर गलत जानकारी चल रही हैं उसके पीछे आखिर क्या वजह है।

  • Dec 15, 2023 7:07 PM

    Sofia Ansari: रात के समय सोशल मीडिया पर हसीना ने साझा की ऐसी बोल्ड फोटोज, कि लोगों की उड़ी नीदें

    Sofia Ansari: हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक से तहलका मचाने वाली सोफिया अंसारी लगातार खबरों में बनी रहती हैं। सोफिया के हुस्न को देख सभी लोगों का मन डोल जाता है। अगर आप पहले बार सोफिया का बोल्ड लुक देखेंगे तो मदहोश हो जाएंगे। हाल ही में सोफिया ने बिकनी में अपनी कुछ फोटोज शेयर करके लोगों की नीद उड़ा दी है।

  • Dec 15, 2023 6:45 PM

    'डंकी' के फेक प्रमोशन आमंत्रण पर फूटा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का गुस्सा, जारी की गई चेतावनी

    शाहरुख खान इस वर्ष का अंत 'पठान' और 'जवान' के बाद अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' से करने वाले हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। मूवी की रिलीज में महज छह दिन बाकी हैं। रिलीज से पहले, सुपरस्टार के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, जो डंकी का समर्थन भी कर रहा है, से एक आमंत्रण का दावा किया जा रहा है। हालांकि, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इसके फर्जी होने की पुष्टि की है। साथ ही ऐसी फेक रिपोर्ट्स फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी भी दे दी है।

  • Dec 15, 2023 6:17 PM

    अपोलो थिएटर मंच पर प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय कॉमेडियन बने वीर दास, एमी जीतने के बाद मिली उपलब्धि

    भारत के लोकप्रिय कॉमेडियन वीर दास अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। अब भारतीय कॉमेडी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। वीर दास प्रसिद्ध अपोलो थिएटर में केंद्र मंच पर आ गए हैं और लगभग 5000 लाइव दर्शकों का मनोरंजन करने वाले भारतीय हास्य अभिनेता बन गए। यह मील का पत्थर प्रदर्शन उनके चल रहे माइंड फूल टूर में हुआ है। अपोलो थिएटर, एक ऐसा स्थान है, जो संगीत के इतिहास में डूबा हुआ है। इसने द बीटल्स, द रोलिंग स्टोन्स, डेविड बॉवी, आयरन मेडेन और समकालीन संगीत रॉयल्टी जैसे सेलेना गोमेज और काइली मिनोग जैसे पॉपुलर कलाकारों के प्रदर्शन देखे हैं। अब वीर दास भी इसका हिस्सा बन गए हैं।

    अपोलो थिएटर मंच पर प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय कॉमेडियन बने वीर दास, एमी जीतने के बाद मिली उपलब्धि
  • Dec 15, 2023 5:31 PM

    Video: लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर ही मौत

    Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के कई सारे वीडियो आते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो कि चर्चाओं में आ जाते हैं। ऐसे में हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो ब्राज़ीलियाई सिंगर पेड्रो हेनरिक की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान का है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

  • Dec 15, 2023 5:07 PM

    10 मिनट के लिए रुक गई थीं श्रेयस तलपड़े के दिल की धड़कनें, Bobby Deol ने किया खुलासा

    कलाकार श्रेयस तलपड़े को कल देर रात दिल का दौड़ा पड़ा। अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग के दौरान श्रेयस को हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर सेट पर गिर पड़े, आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इस बीच श्रेयस तलपड़े के अजीज दोस्त और 'एनिमल' फिल्म एक्टर बॉबी देओल ने उनकी उस वक्त की हालत का खुलासा किया, जब एक्टर के दिल की धड़कनें 10 मिनट के लिए रुक गई थीं।

  • Dec 15, 2023 4:30 PM

    सनी देओल ने ड्रंक वीडियो पर अब तोड़ी चुप्पी

    सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''वीडियो शूटिंग के दौरान का था, सच्चा नहीं था। अगर मुझे शराब पीनी होगी तो क्या मैं सड़क पर पीता या रिक्शे में? सच्चाई तो ये है कि मैं पीता ही नही हूं। वो सिर्फ सीन के लिए था।'' सनी देओल का ये बयान अब चर्चा में हैं। हालांकि पहले भी उन्होने एक पोस्ट करते हुए खुलासा कर दिया था कि ये फेक है इसपर ध्यान ना दें।

  • Dec 15, 2023 3:03 PM

    सुगंधा मिश्रा बनी मां

    कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा पिछले काफी वक्त से अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर सुर्खियों में थी। अब फाइनली कॉमेडियन मां बन गई है और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दे दिया है। सुगंधा मिश्रा के पति संकेत भोसले ने सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल की पहली झलक दिखाते हुए वीडियो साझा किया है।

  • Dec 15, 2023 2:22 PM

    शाहरुख खान ने साईं मंदिर में किया 'सजदा' तो भड़क गया मुस्लिम समाज

    शाहरुख खान का एक वीडियो हाल ही में सामने आया था जब वो वैष्णों देवी मंदिर पहुंचे थे। इस वक्त वो शिरडी में हैं और उनके वीडियो ने धमाका कर दिया है। साईँ बाबा के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान को इस वक्त बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

  • Dec 15, 2023 1:59 PM

    Fighter का पहला गाना रिलीज

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का पहला गाना 'शेर खुल गए' रिलीज हो गया है। फाइटर के इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। शेर खुल गए एक पेपी ट्रैक है, जो सुनने वाले को झूमने पर मजबूर कर देता है।

  • Dec 15, 2023 1:32 PM

    स्मृति ईरानी के 'पीरियड्स' वाले बयान पर कंगना रनौत ने दिया ऐसा जवाब

    कंगना रनौत ने स्मृति ईरानी को सपोर्ट करते हुए लिखा, "कामकाजी महिला एक मिथक है, भारत में एक भी गैर-कामकाजी महिला नहीं रही है। इतिहास उठाकर देखिए, खेती से लेकर घर के कामकाज से लेकर बच्चों को पालने-पोसने तक, महिलाएं हमेशा काम करती रही हैं और उनके परिवार या समुदाय या राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के आड़े कोई नहीं आया है।

  • Dec 15, 2023 12:53 PM

    दीपिका पादुकोण बहन के साथ पहुंचीं तिरुमाला

    दीपिका पादुकोण अपनी बहन और पेशेवर गोल्फर अनीशा पादुकोण के साथ भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए गुरुवार शाम तिरुमाला पहुंचीं। एक्ट्रेस के कई वीडियोज और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिसमें उन्हें अपनी बहन अनीशा के साथ तिरुमाला पहुंचते देखा जा सकता है। दीपिका ने काले रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था और उसे मैसी बन में बांध रखा था।

  • Dec 15, 2023 12:49 PM

    श्रेयस तलपड़े की पत्नी ने शेयर किया एक्टर का एक्टर का हेल्थ अपडेट

    श्रेयस तलपड़े की पत्नी दीप्ति ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया पेज पर 'वेलकम 3' की शूटिंग के बाद एक्टर के दिल का दौरा पड़ने के बाद एक प्रमुख स्वास्थ्य अपडेट साझा किया। एक्टर की पत्नी ने बताया कि श्रेयस की हालत में अब सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से भी छुट्टी मिल जाएगी

  • Dec 15, 2023 12:46 PM

    सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले बने माता-पिता

    फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और डॉ. संकेत भोसले सातवें आसमान पर हैं। दरअसल कपल पेरेंट्स बन गए हैं। 35 साल की सुगंधा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। सुगंधा के पति डॉ. संकेत भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

  • Dec 15, 2023 12:42 PM

    शहनाज गिल को गुरु रंधावा ने पहनाई पगड़ी

    बीते दिनों ही शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम के इस वीडियो में शहनाज गिल के साथ सिंगर गुरू रंधावा नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल के नए वीडियो में गुरू रंधावा उन्हें पगड़ी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Dec 15, 2023 12:16 PM

    'द आर्चीज' की रिलीज के बाद Agastya Nanda के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म

    बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अब अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टार किड अपनी दूसरी फिल्म श्रीराम राघवन के साथ ‘इक्किस’ में नजर आएंगें।

  • Dec 15, 2023 12:02 PM

    मौनी रॉय की पार्टी में पहुंचीं एकता कपूर

    एकता कपूर का टेलीविजन जगत के दिग्गजों के साथ एक खास रिश्ता है और इसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाती भी हैं। ऐसे में जब टेलीविजन की 'नागिन' यानी मौनी रॉय ने अपने नए रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी रखी तो एकता कपूर अपनी दोस्त को बधाई देने पहुंची। मौनी रॉय के नए रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी में एकता कपूर प्रिंटिड ट्यूब टॉप के साथ रैप स्कर्ट पहनकर पहुंची थी। ट्यूब टॉप के ऊपर एकता ने कोट पहना हुआ था। एकता की ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी।

  • Dec 15, 2023 11:27 AM

    Bigg Boss 17: कैप्टन बनते ही मुनव्वर ने विक्की अंकिता पर गिराई गाज, खत्म कर दिए ये विशेषाधिकार

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के नए एपिसोड में, घर के कप्तान के रूप में मुनव्वर फारुकी को एक ऑडियो क्लिप सुनाई गई, जिसमें अंकिता लोखंडे अपनी मेडिकल टीम के साथ बातचीत कर रही थीं। इस ऑडियो टेप से अवगत होने पर, मुनव्वर ने इसे अन्य कंटेस्टेंट्स के लिए अनुचित मानते हुए एक निर्णय लिया। स्थिति के जवाब में, मुनव्वर ने निर्णायक कार्रवाई की।

    Bigg Boss 17: कैप्टन बनते ही मुनव्वर ने विक्की अंकिता पर गिराई गाज, खत्म कर दिए ये विशेषाधिकार
  • Dec 15, 2023 11:25 AM

    बेहद छोटी और पीछे से पूरी खुली ड्रेस में मौनी ने दिखाया सबसे बोल्ड लुक, पति था साथ फिर भी ना आई लाज

    Mouni Roy Boldest Look: टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अलौकिक थ्रिलर टीवी सीरीज 'नागिन' और उसके सीक्वल 'नागिन 2' में दिखाई देने के बाद वह सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाली हिंदी टेलीविजन एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं।

    बेहद छोटी और पीछे से पूरी खुली ड्रेस में मौनी ने दिखाया सबसे बोल्ड लुक, पति था साथ फिर भी ना आई लाज
  • Dec 15, 2023 10:49 AM

    बिग बॉस में आफत बनकर आएगी ये हसीना, मुनव्वर फारुकी की निकलेगी हेकड़ी, लाएगी सारा सच सामने

    मुनव्वर पर आरोप लगाने वाली आयशा खान अब वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 17 में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। वह मुनव्वर फारुकी को बेनकाब करने के लिए शो में एंट्री करेंगी। हालांकि, अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। मुनव्वर फारुकी हाल ही में बिग बॉस 17 के पहले कैप्टन बने। उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त मनारा चोपड़ा के खिलाफ टास्क जीता। मुनव्वर अब दिमाग हाउस में अकेले रहते हैं और उन्हें शुरू से ही प्यार किया जाता रहा है। उन्हें सीज़न के मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता है।

    बिग बॉस में आफत बनकर आएगी ये हसीना, मुनव्वर फारुकी की निकलेगी हेकड़ी, लाएगी सारा सच सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X