..................... bollywood news in hindi live updates 14 January mc stan fight jaya bachchan ignore Sonali bendre - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: MC Stan ने गाली देते हुए खींचा पैपराजी का कैमरा, जया बच्चन ने सोनाली को किया इग्नोर

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 14 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

और इसी बीच बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट एमसी स्टैन को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रेड कलर की रेंज रोवर गाड़ी के पास कैमरा लेकर एक शख्स को वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। कुछ ही देर में गाड़ी के अंदर बैठे MC Stan शीशा नीचे करते हैं और सीधे कैमरे पर हाथ मारते हैं। आगे एमसी स्टैन को भी गालियां देते और गाड़ी से नीचे उतरकर इस इंसान की तरफ बढ़ते देखा जा सकता है।

जया बच्चन शनिवार को बेटी श्वेता बच्चन के साथ आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपूर शिखरे के रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुईं। इस दौरान वह अपनी बेटी श्वेता के साथ पैपराजी को पोज दे ही रही थीं कि अचानक स्टेज पर सोनाली बेंद्रे आ जाती हैं और उनके साथ पोज देने लगती हैं। जया बिना सोनाली को नोटिस किए ही फौरन वहां से हट जाती है, इसके बाद श्वेता अपनी मां को आवाज देते हुए बुलाती भी हैं लेकिन जया बच्चन नहीं आती हैं।

LIVE Feed
  • Jan 14, 2024 5:54 PM

    बिग बी ने की अभिनेता सूर्या की तारीफ, कहा-उनसे दोबारा मिलकर खुशी हुई

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सूर्या की तारीफ करते हुए कहा कि स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के लिए एक फोटो शूट के दौरान उनसे दोबारा मिलकर खुशी हुई। आईएसपीएल सेलिब्रिटी मालिकों में सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सूर्या और राम चरण शामिल हैं।

  • Jan 14, 2024 5:08 PM

    'वीडी 18' के मुहूर्त पूजा में शामिल हुए वरुण धवन और एटली, शेयर की तस्वीरें

    वरुण धवन स्टारर अपकमिंग फिल्म, जिसका टेंटेटिव टाइटल 'वीडी18' है, के मुहूर्त पूजा समारोह की तस्वीरें रविवार को मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर जारी की गईं। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में कीर्ति सुरेश की पहली फिल्म भी है।

  • Jan 14, 2024 4:15 PM

    Parineeti Chopra ने पति Raghav Chadha संग शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, इनसाइड तस्वीरें आईं सामने

    जनवरी को देश भर में लोहड़ी के त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी शादी के बाद पहली बार लोहड़ी के त्यौहार को साथ में मनाया जिसकी कई इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

    Parineeti Chopra ने पति Raghav Chadha संग शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, इनसाइड तस्वीरें आईं सामने
  • Jan 14, 2024 3:44 PM

    बिग बी ने अपने हाथ की सर्जरी का किया खुलासा, अक्षय कुमार के साथ पोस्ट साझा कर दी जानकारी

    अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उनके हाथ की सर्जरी हुई है। सुपरस्टार ने अपने हालिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के लॉन्च से पहले अक्षय कुमार के साथ शूटिंग कर रहे थे। अमिताभ इन तस्वीरों में शॉट्स के बीच अक्षय कुमार के साथ अपने हाथ की सर्जरी पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। बिग बी इन तस्वीरों में साउथ अभिनेता सूर्या और अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरे आईपीएल के एड शूट के दौरान की हैं।

  • Jan 14, 2024 3:05 PM

    एटली ने वीडी 18 बनाने की खबर पर लगाई मुहर, साझा किया मुहूर्त शॉट वीडियो, ये दो हसीनाएं भी हुईं शामिल

    'जवान' के निर्देशक एटली अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एटली ने आखिरकार उन खबरों की पुष्टि कर दी है कि वह वरुण धवन के साथ काम करेंगे। हालांकि, एक निर्देशक के रूप में नहीं। हिट तमिल फिल्म निर्माता ने खुलासा किया है कि वह अपनी नई फिल्म का निर्माण करेंगे जो कथित तौर पर एटली की हिट फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। वीडी 18 के रूप में डब की गई इस फिल्म की शूटिंग मुहूर्त शॉट के साथ शुरू हो चुकी है। एटली ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह खबर साझा की। साथ ही अनाउंसमेंट वीडियो भी साझा किया।

  • Jan 14, 2024 2:22 PM

    Video:'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए आमिर खान की बेटी इरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची कंगना रनौत

    Kangana Ranaut: सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान और नूपुर शिखरे का बीती रात मुंबई में शादी का रिसेप्शन था। इस शानदार रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर किक्रेट जगत और राजनेताओं तक कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपने शानदार स्टाइल में पहुंची। इस पार्टी के दौरान कंगना ने जय श्री राम के जमकर नारे लगाए।

  • Jan 14, 2024 1:44 PM

    Bigg Boss 17: शो को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट, फिनाले से पहले पलटा गेम तो फैंस को लगा झटका

    Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों ट्रेंड में हैं। हर तरफ बिग बॉस की चर्चाएं हो रही हैं। दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में शों में भी गेम अलग सा दिखाई दे रहा है। अब फैमली वीक के बाद शो को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।

  • Jan 14, 2024 1:19 PM

    रेखा ने चूमा हेमा मालिनी का माथा, सायरा बानो पर भी लुटाया प्यार, यूजर्स के बीच छाई बॉन्डिंग

    आमिर खान की बेटी आइरा खान की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। सितारों से सजी इस पार्टी में बी टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा में अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं रेखा हेमा मालिनी और सायरा बानो हैं। इनकी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

    रेखा ने चूमा हेमा मालिनी का माथा, सायरा बानो पर भी लुटाया प्यार, यूजर्स के बीच छाई बॉन्डिंग
  • Jan 14, 2024 1:11 PM

    श्रुति-अक्षरा के फोटोसेशन के बीच घुसे धर्मेंद्र पाजी

    बीती रात फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। वो जैसे ही इवेंट में पहुंचे तो हर किसी की नजर उन पर टिक गई। लेकिन इस बीच उन्होंने तमिल सुपरस्टार कमल हासन की बेटियों श्रुति और अक्षरा के फोटोसेशन में खलल डाल दिया।इस दौरान हासन बहनें बुरी तरह हंस पडीं। और धर्मेंद्र की शान में उन्होंने तुरंत स्टेज छोड़ दिया। दोनों एक दूसरे को पकड़कर साइड से भागती दिखीं।

  • Jan 14, 2024 1:08 PM

    गिले-शिकवे भुलाकर आमिर खान की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे शाहरुख खान

    एक वक्त था जब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान के बीच तनाव की खूब खबरें रहीं। रिपोर्ट्स थीं कि 90 के दशक से इन दोनों सितारों के बीच भयंकर राइवलरी है। मगर अब वक्त बदला। और बदलते वक्त में सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान भी करीब आ चुके हैं। सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान की बेटी का वेडिंग रिसेप्शन बीती रात मुंबई में हुआ। जहां कई फिल्म स्टार्स पहुंचे। इस दौरान सुपरस्टार आमिर खान के साथ ही कभी उनके 'कट्टर दुश्मन' रहे शाहरुख खान ने भी धांसू एंट्री मारी।

  • Jan 14, 2024 12:41 PM

    कंगना रनौत ने रिलेशनशिप पर उड़ रही अफवाह पर दी सफाई

    कंगना रनौत को हाल ही में अपने सैलून के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ देखा गया था, और दोनों को हाथ में हाथ डाले घूमते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस की मुस्कुराहट ने लोगों का ध्यान काफी आकर्षित किया, जिससे अटकलें लगने लगीं कि शायद कंगना आगे बढ़ गई हैं और किसी रिश्ते में आ गई हैं। अफवाहों पर विराम लगाते हुए, कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विदेशी व्यक्ति के साथ तस्वीरें साझा कीं और उसके साथ अपने रिश्ते की स्थिति स्पष्ट की। अभिनेत्री की स्पष्टीकरण पोस्ट में लिखा है, ''मुझे उस रहस्यमय आदमी के बारे में बहुत सारे कॉल और संदेश मिल रहे हैं जिसके साथ मैं अक्सर सैलून के बाहर घूमती हूं... पूरा फिल्मी/बॉलीवुड मीडिया लार टपका रहा है और सभी प्रकार की कामुक कल्पनाओं के साथ आ रहा है, ठीक है। एक पुरुष और एक महिला सड़क पर साथ-साथ चल रहे हैं, न केवल यौन संबंधों की कई संभावनाएं हो सकती हैं, वे सहकर्मी, भाई-बहन, काम के दोस्त और कभी-कभी कई वर्षों के दोस्त के साथ एक अद्भुत विनम्र हेयर स्टाइलिस्ट भी हो सकते हैं..."

  • Jan 14, 2024 12:37 PM

    सिद्धार्थ आनंद की एरियल एक्शन ड्रामा 'फाइटर' का एक रोमांचक पोस्टर हुआ रिलीज

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी भारत की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म फाइटर जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जहां, फिल्म के टीजर और गानों ने फिल्म से जुड़े जज्बे को जनता के बीच तेज़ी से बढ़ाया है, वहीं उत्सुकता को एक अलग स्तर पर लेकर जाते मेकर्स कल ट्रेलर को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। उत्साह को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने फिल्म से थ्रिलिंग पोस्टर को जारी किया है।

  • Jan 14, 2024 12:25 PM

    मुनव्वर को सपोर्ट करने के लिए उनकी दोस्त ने आयशा खान को दी गाली, कहा- 'ये फेमस लड़कों से चिपकना...'

    हाल ही में मुनव्वर द्वारा आयशा को नॉमिनेट करने के बाद दोनों के बीच चीजें और भी बदसूरत हो गईं। उन्होंने खुलासा किया कि बिग बॉस में आने से पहले मुनव्वर की जिंदगी में एक और लड़की थी। उन्होंने यह भी कहा कि मुनव्वर ने शारीरिक इच्छाओं के लिए उसका इस्तेमाल किया और कुछ भद्दी बातें कहीं। मुनव्वर की लॉक अप की को-कंटेस्टेंट और दोस्त आजमा फल्लाह उनके समर्थन में सामने आई हैं। आजमा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि मुनव्वर को घर में बहुत ब्लैकमेल किया जाता है। उन्होंने आयशा को 'नीच औरत' कहा।

    मुनव्वर को सपोर्ट करने के लिए उनकी दोस्त ने आयशा खान को दी गाली, कहा- 'ये फेमस लड़कों से चिपकना...'
  • Jan 14, 2024 12:24 PM

    कैटरीना से ज्यादा बोल्ड अवतार में नजर आईं उनकी 'देवरानी', साड़ी का पल्लू हटाकर दिखाया क्लीवेज

    आइरा खान नुपूर शिखरे के रिसेप्शन में कैटरीना कैफ का दिलकश अंदाज देखने को मिला उन्होंने आइवरी कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन उन्हें टक्कर देने के लिए वहां पर पहुंची उनकी होने वाली देवरानी, जिनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया।

    कैटरीना से ज्यादा बोल्ड अवतार में नजर आईं उनकी 'देवरानी', साड़ी का पल्लू हटाकर दिखाया क्लीवेज
  • Jan 14, 2024 12:23 PM

    मीडिया के सामने ही Sushmita Sen ने किया बॉयफ्रेंड संग ऐसा बुरा बर्ताव, वीडियो देख एक्ट्रेस हो गईं ट्रोल

    आइरा खान और नुपूर शिखरे के रिसेप्शन पर सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ नजर आईं, जिनके साथ तस्वीरें खिंचवाने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रोहमन एक्ट्रेस के साथ पोज देने के लिए सुष्मिता के साथ खड़े थे लेकिन वह उन्हें अपनी बेटी रेनी के साथ जाकर खड़े होने के लिए कहती हैं और बाद में वे एक साथ फोटो खिंचवाते हैं।

    मीडिया के सामने ही Sushmita Sen ने किया बॉयफ्रेंड संग ऐसा बुरा बर्ताव, वीडियो देख एक्ट्रेस हो गईं ट्रोल
  • Jan 14, 2024 11:08 AM

    गुंटूर कारम की कमाई में आई गिरावट

    महेश बाबू की बहुप्रचारित फिल्म गुंटूर करम ने शानदार शुरुआत करते हुए शुक्रवार को ₹40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, नकारात्मक से मिश्रित रिव्यू के कारण शनिवार को फिल्म के लिए उत्साह कम होता दिखा, जिसके परिणामस्वरूप 13 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई, Sacnilk.com के प्रारंभिक अनुमानों से संकेत मिलता है। अब कुल कलेक्शन 54.3 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम ने शनिवार को कुल 46.02 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी हासिल की। यह फ़िल्म एक अन्य तेलुगु फ़िल्म, हनुमान के साथ रिलीज़ हुई थी, जिसकी शुरुआत धीमी रही लेकिन शनिवार को गुंटूर कारम के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई।

  • Jan 14, 2024 11:06 AM

    इस वजह से किरण नहीं पहुंचीं आइरा के रिसेप्शन पर

    आइरा खान के रिसेप्शन से आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव खास तौर पर नदारद रहीं। हालांकि उन्होंने हल्दी, रिजस्टर्ड मैरिज और प्री वेडिंग सेरेमनी सहित विभिन्न मैरिज फंक्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया, लेकिन किरण ने शनिवार, 13 जनवरी को मुंबई में NMACC में आयोजित सितारों से भरे रिसेप्शन में भाग नहीं लेने का फैसला किया। आमिर ने उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की, रिसेप्शन हॉल के बाहर पैपराज़ी को सूचित किया कि किरण स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सकेंगी। उन्होंने साझा किया, "किरण जी की तबीयत ठीक नहीं है।"

  • Jan 14, 2024 11:03 AM

    मेरी क्रिसमर का दूसरे दिन का कलेक्शन

    श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में शूट किया गया था। विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ स्टारर, फिल्म ने रिलीज के दिन धीमी शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन स्पीड पकड़ी। शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, जबकि पहले दिन 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, जिससे कुल कलेक्शन हुआ लगभग 6.05 करोड़ रुपये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X