Bollywood Hindi News Live: जैकी श्रॉफ ने स्मृति ईरानी को दी वजन कम करने की सलाह, इब्राहिम खुशी की बनी जोड़ी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 13 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

कभी एक्ट्रेस रह चुकीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने जैकी श्रॉफ और जे डी मजीठिया की उनके साथ फोटोज शेयर कीं और साथ ही इन फोटोज के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया।

स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा, 'डाइट की सलाह के दो प्रकार - मेहनत बहुत लेकिन कोई चमत्कार नहीं ।
1. भीड़ू वजन कम कर... फिट रह फैट मत हो रे... अंडा खा, बैंगन खा ब्रेड मत खा रे.....
2. बेन, वजन कम कर... डाइट कर किसी को पता नहीं चलेगा।'

इंटरनेट पर इस वक्त वायरल हो रही एक रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम अली खान और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। सोर्स के मुताबिक, 'फिल्म को सीधे ओटीटी रिलीज का प्लान किया जा रहा है, जिसे धर्माटिक्स प्रोड्यूस करेगा। फिल्म का शूट अगले साल शुरू होगा और इसे शौना गौतम डायरेक्ट करेंगी।'

LIVE Feed
  • Dec 13, 2023 8:07 PM

    'बिग बॉस 17' : मुनव्वर फारुकी बने सीजन के पहले कैप्टन

    मुनव्वर फारुकी बिग बॉस के घर के पहले कैप्टन बन गए हैं। इसी ताकत से उन्हें पता चला कि अंकिता लोखंडे ने किसी से बाहरी दुनिया की जानकारी मांगी है। पहले कप्तानी टास्क के लिए गार्डन एरिया में एक गिद्ध रखा गया है, जो मांस के टुकड़े उठाएगा, जिस पर घर के सदस्यों को उस प्रतियोगी का नाम लिखना होगा जिसे वे कप्तानी से बाहर करना चाहते हैं।

  • Dec 13, 2023 7:29 PM

    अनन्या का नाम सुनते ही खुश हो जाते हैं आदित्य रॉय कपूर

    एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि अनन्या पांडे का नाम सुनते ही उन्हें काफी खुशी होती है। डेटिंग की अफवाहें तब सच हो गईं जब अनन्या पांडे ने कॉफी विथ करण में खुद को अनन्या कॉय़ कपूर कहकर संबोधित किया। "कॉफी विद करण" के होस्ट करण जौहर ने डेटिंग की अफवाहों के बारे में और ज्यादा जानने की कोशिश की। करण ने आदित्य से पूछा, ''क्या वो अनन्या को डेट कर रहे हैं?'' इसके जवाब में आदित्य कहते हैं, ''मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछिए और मैं आपसे कोई झूठ नहीं बोलूंगा।''

  • Dec 13, 2023 7:03 PM

    'बिग बॉस 17' : मुनव्वर ने शो में स्टैंड-अप कॉमेडी करके सभी का किया मनोरंजन

    अपने परफेक्ट गेमप्ले, बुद्धि और हास्य के लिए मशहूर मुनव्वर फारुकी ने 'बिग बॉस 17' में अपने घर के सदस्यों को गुदगुदाने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडी की। शो के नवीनतम एपिसोड में बिग बॉस ने मुनव्वर को एक रोमांचक टास्क दिया, जहां उन्हें एक स्टैंड-अप कॉमेडी करने के लिए कहा गया और घर के सदस्यों को 5,000 रुपये के प्रत्येक लग्जरी आइटम के बजट को छोड़कर अपने शो के लिए टिकट खरीदने के लिए मनाना पड़ा।

  • Dec 13, 2023 6:21 PM

    गुरु रंधावा के हाथ से पगड़ी पहनती नजर आईं Shehnaz Gill, एक्ट्रेस ने सिंगर के लिए लिख दी ये बात

    शहनाज गिल और गुरु रंधावा अक्सर एक साथ नजर आ जाते हैं। फैंस भी इन दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में शहनाज ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें गुरु शहनाज को पगड़ी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Dec 13, 2023 6:05 PM

    रुबीना दिलैक ने डिलिवरी से पहले फैमिली के साथ किया सेलेब्रिशन, केक से खुला राज

    रुबीना दिलैक अपने 9वें महीने में हैं और कभी भी डिलिवरी के लिए अस्पताल जा सकती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह पति और फैमिली के साथ सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और डिलिवरी डेट का पूछ रहे हैं।

  • Dec 13, 2023 5:16 PM

    डॉक्यू सीरीज 'फर्स्ट एक्ट' का ट्रेलर जारी, नन्हे मुन्नों के संघर्ष और जज्बे की झलक आई नजर

    अमेजन प्राइम वीडियो की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'फर्स्ट एक्ट' का ट्रेलर जारी हो गया है। ये सीरीज टीवी, रियलिटी शो और फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत बाल कलाकारों पर आधारित है। इसमें नन्हे कलाकारों और उनके माता-पिता के अनुभवों को पिरोया गया है। ट्रेलर में मासूमों के कड़े संघर्ष, रिजेक्शन से गुजरने के दर्द और फिर काम मिलने की खुशी सारी चीजें बड़ी खूबसूरती से दिखाई गई हैं।

  • Dec 13, 2023 4:54 PM

    इंटीमेट सीन की वजह से सुर्खियों में आई तृप्ति डिमरी का वीडियो हुआ वायरल, यूर्जस ने दी प्रतिक्रियाएं

    Tripti Dimri: एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर संग बोल्ड सीन देने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस वक्त नेशनल क्रेश बन चुकी हैं। हर तरफ तृप्ति की ही चर्चा हो रही हैं, फैंस के बीच एक्ट्रेस का अलग ही क्रेज है। ऐसे में सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

  • Dec 13, 2023 4:44 PM

    एनिमल की रफ्तार पर ब्रेक लगाना मुश्किल, फिल्म ने पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

    1 दिसंबर को रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल ने 116 करोड़ से ग्लोबल ओपनिंग ली थी। पहले ही दिन शतक पर करने वाली यह फिल्म इतने कम दिनों में 800 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को मूवी ने करीब 20 करोड़ की कमाई की। इसकी रफ्तार धीमी पड़ चुकी है, लेकिन कछुए की चाल से भी 'एनिमल' आगे बढ़ रही है।

  • Dec 13, 2023 4:26 PM

    क्रिसमस की तैयारियों में जुटी सामंथा रुथ प्रभु, वीडियो शेयर कर दिखाई एक झलक

    फिल्मी सितारों ने अपने घर पर सजावटे शुरू कर दी है। कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस की सटावटों की फोटोज शेयर की है। वहीं अब साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने भी इंस्टाग्राम पर क्रिसमस ट्री की एक झलक साझा की है।

    क्रिसमस की तैयारियों में जुटी सामंथा रुथ प्रभु, वीडियो शेयर कर दिखाई एक झलक
  • Dec 13, 2023 3:45 PM

    दुबई क्लब में लड़ाई के बाद पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी?

    बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई। दरअसल,हसीना को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पूजा हेगड़े हाल ही में दुबई में एक क्लब की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। यहां कुछ लोगों के साथ उनकी कहा सुनी और बहसबाजी हो गई। जिसके बाद पूजा आनन फानन में भारत लौटी हैं। इसके साथ ही हसीना को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगी।

  • Dec 13, 2023 3:07 PM

    रिलीज से पहले ही रिवील हो गई Salaar Part 1 की कहानी

    खबर है कि सालार : पार्ट 1 सीजफायर प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निभाए गए दो किरदारों के भाईचारे के रिश्ते को दर्शाती है। इस अमर दोस्ती और भावनाओं की झलक हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में भी देखी जा सकती है जो साफ तौर से इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म जबरदस्त इमोशनल एक्शन ड्रामा से भरपूर होने वाली है।

  • Dec 13, 2023 2:31 PM

    पैसों के लिए पाकिस्तान में ये पेशा करती थी सीमा हैदर?

    वीडियो में नजर आ रही ये डांसर महिला सीमा हैदर नहीं बल्कि कोई और है। सीमा हैदर से मिलती जुलती शक्ल की इस महिला का वीडियो वायरल करते हुए उनके बदनाम करने की साजिश की जा रही है। फिल्मीबीट इस तरह की अफवाहों का समर्थन नहीं करता है। गौरतलब है कि सीमा हैदर ने कुछ समय पहले कहा था कि पाकिस्तानी लोग उनको बदनाम करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि स्टेज पर नाचती ये महिला सीमा हैदर नहीं, वीडियो पूरी तरह से फेक है।

    पैसों के लिए पाकिस्तान में ये पेशा करती थी सीमा हैदर?
  • Dec 13, 2023 2:03 PM

    मलाइका अरोड़ा की वजह से हुआ अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी का ब्रेकअप?

    खबर आई थी अरबाज और जॉर्जिया को अलग करवाने में उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं। हालांकि इसको लेकर अब जॉर्जिया ने चुप्पी तोड़ दी है। मलाइका के संलिप्तता को लेकर उन्होने सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।

  • Dec 13, 2023 1:28 PM

    सालों बाद नेहा धूपिया ने दिखाया सेक्सी लुक

    नेहा धूपिया जब से मां बनी हैं वो सोशल मीडिया पर कम नजर आती हैं। अक्सर देखा जाता था कि उनकी बोल्ड तस्वीरें सामने आकर बवाल करती थी। अब नेहा ने ये बंदिश तोड़ दी है और इंस्टाग्राम पर आग लगा दी है।

    सालों बाद नेहा धूपिया ने दिखाया सेक्सी लुक
  • Dec 13, 2023 1:01 PM

    Tripti Dimri को गोद में उठाकर रोमांस करते दिखे विकी कौशल

    इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं आनंद तिवारी जिन्होंने विकी कौशल के साथ Love Per Square Foot बनाई थी। बंदिश बैंडिट्स के प्रसिद्ध निर्देशक आनंद तिवारी काफी शानदार निर्देशक हैं। लीक हुई तस्वीरों में विक्की कौशल गाने की शूटिंग के दौरान तृप्ति को अपने पास रखते हुए नजर आ रहे हैं।

    Tripti Dimri को गोद में उठाकर रोमांस करते दिखे विकी कौशल
  • Dec 13, 2023 12:41 PM

    बिग बॉस 17 के पहले कैप्टन मुनव्वर फारुकी

    बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड में घरवालों के लिए पहला कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिसका प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि घर के गार्डन एरिया में बाज की एंट्री होती है, जिसका सामना घरवाले करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर ने इस शो में काफी सारे रिश्ते बनाए हैं, जिसका फायदा सीधा-सीधा उन्हें कैप्टेंसी टास्क में होगा। इस टास्क में कोई भी कंटेस्टेंट मुनव्वर को बाहर निकालने की प्लानिंग करता हुआ नजर नहीं आएगा और इसी वजह से मुनव्वर के हाथ में शो की कमान आ जाती हैं।

  • Dec 13, 2023 12:38 PM

    आंद्रे ब्रूघेर का 61 साल की उम्र में निधन

    एमी-विजेता अभिनेता आंद्रे ब्रूघेर, जिन्होंने "होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट" के सात सीज़न के लिए गंभीर नाटक और "ब्रुकलिन 99" के आठ सीज़न के लिए आधुनिक कॉमेडी में महारत हासिल की, का सोमवार को 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके प्रचारक ब्रूघेर का एक बीमारी के बाद निधन हो गया। जेनिफर एलन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया।

    आंद्रे ब्रूघेर का 61 साल की उम्र में निधन
  • Dec 13, 2023 12:36 PM

    फाइटर से सामने अक्षय ऑबेरॉय का लुक

    दीपिका पादुकोण ने बुधवार को आगामी एरियल एक्शन फिल्म फाइटर से अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का पहला लुक साझा किया। वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आने वाले अक्षय का नाम स्क्वाड्रन लीडर बशीर खान है।

  • Dec 13, 2023 12:35 PM

    डैपर स्टाइल में दिखे रणबीर सिंह

    फिल्म 'एनिमल' में धमाल मचाने वाले स्टार रणबीर कपूर अभी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए है। रणबीर कपूर के वीडियोज और तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

  • Dec 13, 2023 12:09 PM

    अनुपमा की गिरती TRP की वजह से मेकर्स ने उठाया ये बड़ा कदम, छोटी की जगह अब इस एक्ट्रेस के देंगे मौका

    अब आप सभी जानते हैं कि शो जल्द ही एक जेनरेशन लीप की ओर अग्रसर होगा जिसमें अनुपमा और अनुज का अलगाव भी देखा जाएगा। लीप के बाद, अस्मि देव, जो छोटी अनु का किरदार निभा रही थीं, शो को अलविदा कह देंगी। अफवाहें हैं कि निर्माताओं ने लीप के बाद छोटी अनु की भूमिका निभाने के लिए बैरिस्टर बाबू फेम एक्ट्रेस से संपर्क किया है।

    अनुपमा की गिरती TRP की वजह से मेकर्स ने उठाया ये बड़ा कदम, छोटी की जगह अब इस एक्ट्रेस के देंगे मौका
  • Dec 13, 2023 11:08 AM

    समर्थ को मनारा के करीब जाता देख ईशा को हुई जलन, असलियत पूछने पर एक्टर ने परवरिश पर उठाया सवाल

    Bigg Boss 17 Update: ईशा मालविया और समर्थ जुरेल तब से शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं जब से इस जोड़े को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए देखा गया है। इस जोड़े के कुछ ऐसे पल रहे हैं जब अभिषेक कुमार के साथ ईशा की नजदीकियों को लेकर समर्थ की जलन कई लोगों को दिखाई दे रही थी। बिग बॉस 17 में हाल ही में ईशा मालवीया को अपने प्रेमी समर्थ के साथ मनारा की नजदीकियों के बारे में चिंतित देखा गया, जिसके बाद बाद में कपल के बीच बहस भी हुई।

    समर्थ को मनारा के करीब जाता देख ईशा को हुई जलन, असलियत पूछने पर एक्टर ने परवरिश पर उठाया सवाल
  • Dec 13, 2023 11:08 AM

    ब्रेकअप के बाद चार धाम यात्रा पर निकलीं हिमांशी खुराना

    हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने कुछ दिन पहले अलग होने की घोषणा की थी। इन दोनों की मुलाकात बिग बॉस 13 के घर के अंदर हुई और जल्द ही एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, चार साल साथ रहने के बाद, आसिम और हिमांशी ने धार्मिक मतभेदों के कारण अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। अब ब्रेकअप के बाद हिमांशी खुराना चार धाम की यात्रा पर निकल चुकी हैं।

  • Dec 13, 2023 10:25 AM

    लगातार धमाल मचा रही है एनिमल

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर विवादित फिल्म एनिमल अपने तीसरे हफ्ते में भी लगातार जारी है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका अब तक का कुल कलेक्शन 458.12 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म अब रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और कुछ ही दिनों में 50 करोड़ क्लब को पार करने का लक्ष्य रखा गया है। वैश्विक स्तर पर एनिमल की कीमत पहले ही 700 करोड़ रुपये से अधिक है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, एनिमल 3 घंटे, 21 मिनट लंबी फिल्म है और 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है।

  • Dec 13, 2023 9:47 AM

    बॉबी ने किया अजीबोगरीब खुलासा, नशे में धुत्त होकर एक्टर करते थे ये हरकत, फिल्म में भी किया वही काम

    बॉबी देओल 'एनिमल' में एक विलेन अबरार की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं और उन्हें फिल्म के क्लाइमैक्स में पेश किया गया है। उनका एंट्री सीन जिसमें वह अपनी तीसरी शादी में डांस करते नजर आ रहे हैं, वह भी इस समय टॉप ट्रेंड में है। बॉलीवुड स्पाई के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने वायरल सीन के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने खुद डांस स्टेप बनाया।

    बॉबी ने किया अजीबोगरीब खुलासा, नशे में धुत्त होकर एक्टर करते थे ये हरकत, फिल्म में भी किया वही काम
  • Dec 13, 2023 9:46 AM

    जानें कब शुरू होगी रामायण की शूटिंग

    नीतेश तिवारी और मधु मंतेना की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भगवान राम और माता सीता के रोल में नजर आएंगी। तो वहीं साउथ के सुपर स्टार 'यश' रावण का किरदार निभा सकते हैं। अब इन सब के बीच फिल्म की शूटिंग डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभी हाल में कुछ ट्विट्स सामने आए है। जिसमें दावा किया है कि नीतेश तिवारी और मधु मंतेना की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की शूटिंग साल 2024 की गर्मी से शुरू होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X