Bollywood Highlights: बेटे की गिरफ्तारी पर पहली बार बोले शाहरुख, मुनव्वर के इज्जत की उड़ी धज्जियां

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 11 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

शाहरुख खान हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे, जहां उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की उनकी दिक्कतों के बारे में साझा किया। पहली बार शाहरुख खान ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बात की। पिछले 4 से 5 साल शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल रहे हैं और उनसे सीखे गए महत्वपूर्ण सबक भी साझा किए। व्यक्तिगत स्तर पर अपने सामने आए कठिन समय के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने कहा कि कम से कम यह कहा जाए तो यह एक परेशान करने वाली और अप्रिय बात थी।

कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' हर गुजरते एपिसोड के साथ दिलचस्प और मनोरंजक होता जा रहा है। बीते एपिसोड का एक मुख्य आकर्षण मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के बीच तीखी बहस थी। आयशा ने खुलासा किया कि मुनव्वर ने किसी और लड़की को शादी का प्रपोजल भेजा था और वह उसकी पूर्व प्रेमिका नाज़िला नहीं थी। आयशा ने मुनव्वर की निजी जिंदगी का खुलासा करते हुए कहा, "आपकी एक एक्स-गर्लफ्रेंड है, एक को आपने स्टैंडबाय पे रखा है, आपकी एक्स-वाइफ है, और रिश्ता भेज के आये थे सर बहार एक लड़की को, इंफ्लूएंसर है बहुत नामी"।

LIVE Feed
  • Jan 11, 2024 8:01 PM

    कभी भी रणबीर, रिद्धिमा के 'दोस्त' नहीं थे ऋषि कपूर : नीतू कपूर

    पिछली बार फिल्‍म 'जुगजग जीयो' में नजर आने वाली अनुभवी अभिनेत्री नीतू कपूर स्ट्रीमिंग चैट शो 'कॉफी विद करण' के नवीनतम एपिसोड में 'इंस्टाग्राम की रानी' जीनत अमान के साथ दिखाई दीं। एपिसोड के दौरान नीतू ने खुलासा किया कि उनके दिवंगत पति अभिनेता ऋषि कपूर, रणबीर और रिद्धिमा के कभी "दोस्त" नहीं थे।

  • Jan 11, 2024 6:53 PM

    भाई विक्की के साथ एक्शन फिल्‍म में हाथ आजमाना चाहते हैं अभिनेता सनी कौशल

    अभिनेता सनी कौशल ने खुलासा किया है कि वह अपने भाई विक्की कौशल के साथ किस तरह की फिल्म में काम करना चाहेंगे। हाल ही में एक इवेंट में सनी कौशल ने बात की और कहा कि अगर वे एक साथ काम करते हैं तो वह विक्की के लिए सिर्फ एक भाई से ज्यादा बनना चाहेंगे।

  • Jan 11, 2024 6:21 PM

    बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गया में किया पिंडदान

    बॉलीवुड फिल्म स्टार संजय दत्त गुरुवार को मोक्ष स्थली के रूप में चर्चित गया पहुंचे और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पिंडदान और तर्पण किया। दत्त ने इस क्रम में पवित्र विष्णुपद मंदिर प्रांगण में अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।

  • Jan 11, 2024 6:10 PM

    शाहरुख ने पहली बार अपने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर की बात,- "जब सब कुछ सही चल रहा होता है तब..."

    शाहरुख खान ने कहा, 'व्यक्तिगत स्तर पर, कुछ परेशान करने वाली और अप्रिय चीजें भी हुईं, जिससे मुझे सबक मिला कि शांत रहो, बहुत शांत रहो और गरिमा के साथ कड़ी मेहनत करो। जब आप सोचते हैं कि सब कुछ अच्छा है, अचानक कहीं से, जिंदगी आप पर प्रहार करेगी।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन यही वह समय है जब आपको आशावान, ईमानदार कहानीकार बनने की जरूरत है।' उन्होंने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' की एक पंक्ति से अपनी बात का समापन किया, जिसका अर्थ था कि यदि यह सुखद अंत नहीं है, तो इसका मतलब केवल यह है कि कहानी अभी भी बाकी है। शाहरुख ने स्वीकार किया कि उनकी दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर अभूतपूर्व कारोबार किया।

    शाहरुख ने पहली बार अपने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर की बात,-
  • Jan 11, 2024 5:40 PM

    लाडली बेटी आयरा को विदा करके मुंबई के लिए रवाना हुए आमिर खान, एयरपोर्ट पर हाथ जोड़कर पैपराजी से मिले एक्टर

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान की नूपुर शिखरे के साथ शादी हो चुकी है। 3 जनवरी को दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये कपल फैमिली और दोस्तों के साथ उदयपुर के लिए रवाना हो गया था। उदयपुर में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक फंक्शन हुए थे। बुधवार को आयरा की शादी के बाद अब आमिर खान मुंबई वापस जा रहे हैं। आमिर उदयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। आमिर को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

  • Jan 11, 2024 5:15 PM

    शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी, गर्लफ्रेंड के साथ नागालैंड में रचाई शादी

    मशहूर गायक सनम पुरी विवाह बंधन में बंध चुके हैं। सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड ज़ुचोबेनी तुंगो को साथ नागालैंड में शादी रचा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी गुरुवार 11 जनवरी को पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई है। 'इश्क बुलावा' सॉन्ग फेम सिंगर सनम पुरी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर लग रहा है कि दोनों का विवाह क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ है।

    शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी, गर्लफ्रेंड के साथ नागालैंड में रचाई शादी
  • Jan 11, 2024 4:45 PM

    शाहरुख खान ने मणिरत्नम से मांगा काम, बोले- अगर आप कहेंगे तो हवाई जहाज के ऊपर भी डांस करूंगा

    शाहरुख खान इन दिनों 'डंकी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। ऐसे में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इस साल शाहरुख खान अपनी तीन नई फिल्मों का एलान करेंगे। वहीं, अब किंग खान ने 'दिल से' के निर्देशक मणिरत्नम के साथ एक और फिल्म करने की इच्छा व्यक्त की और उन्होंने यहां तक कहा कि वे मणिरत्नम की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। शाहरुख ने कहा, 'यह सब अब खुलकर सामने आ गया है। मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं, मैं आपसे विनती कर रहा हूं और मैं आपसे हर बार कह रहा हूं कि मेरे साथ एक फिल्म कीजिए। मैं कसम खाता हूं, इस बार मैं शीर्ष पर नृत्य करूंगा। अगर, आप मुझे बताएं तो हम छैयां-छैयां के लिए हवाई जहाज उड़ाएं।'

  • Jan 11, 2024 4:35 PM

    Bigg Boss 17: मुनव्वर से लड़ाई के बाद आयशा खान ने इमोशनल होकर बताई दर्दनाक घटना, कम उम्र में हुई उत्पीड़न की शिकार

    Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त लगातार खबरों में बना हुआ है। शो में आए दिन नई नई चीजें देखने को मिल रही हैं और साथ ही कंटेस्टेंट को लेकर बड़े बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। सोशल मीडिया पर शो को लेकर ट्रेंड भी चल रहा है। ऐसे में शो में सबसे ज्यादा चर्चा मनुव्वर फारुकी और आयशा खान को लेकर हो रही है। हाल ही में आयशा ने मुनव्वर से लड़ाई के बाद खुद के साथ होने वाले उत्पीड़न को लेकर भी बात की।

  • Jan 11, 2024 4:08 PM

    बिकिनी पहन पूल में नहाती पूनम पांडे को ताड़ रहा था ये शख्स?

    पूनम पांडे स्वीमिंग पूल में नहा रहीं थीं और तभी उनको एहसास हुआ कि कोई उनको नहाते हुए देख रहा है। इसके बाद पूनम पांडे का रिएक्शन काफी चौकाने वाला था। बेहद कम कपड़े पहने पूनम पांडे स्वीमिंग का आनंद ले रही हैं कि तभी उनकी नजर किसी पर पड़ती है जो कि उनको नहाते हुए देख रहा था।

    बिकिनी पहन पूल में नहाती पूनम पांडे को ताड़ रहा था ये शख्स?
  • Jan 11, 2024 3:43 PM

    अंकिता लोखंडे की सास पर भड़की सहेली रश्मि देसाई

    रश्मि देसाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता के साथ पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ ही एक्ट्रेस ने अंकिता पर पहले प्यार लुटाया इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि- आप जैसी हैं वैसी ही रहिए...आप, आप हैं तभी में आपसे इतना प्यार करती हूं। आपने अपने अंदर बहुत सारे बदलाव किए हैं और आपने ये बदलाव सिर्फ अपने लिए नहीं किए हैं अपने प्यार के लिए किए हैं। आप जिनसे प्यार करती हैं उनका योगदान भी आपके लिए उतना जरूरी है। आप अपनी कड़ी मेहनत से ये सब कमाया है। आपको अपने निडर स्वाभाग हमेशा बनाए रखना है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

  • Jan 11, 2024 2:59 PM

    शादी की बात सुनकर ऐसा था रकुल प्रीत का रिएक्शन

    ये बात सुनकर रकुल हल्का सा मुड़तीं हैं और मुस्कुराकर देखती हैं। इसके बाद वो पैपराजी को इग्नोर करती हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए Viral Bhayani ने कैप्शन लिखा है, ''दुल्हन थोड़ा शरमा गई! रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 22 फरवरी को शादी कर सकते हैं।''

  • Jan 11, 2024 2:33 PM

    ना चाहते हुए भी फैंस के बीच फंसे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

    इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी मजेदार है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस में पहुंचे अनन्या और आदित्य को एक साथ स्पॉट किया गया है। जी हां, अनन्या पांडे और आदित्य इस प्रमोशन से बाहर निकले थे कि तभी फैंस ने उनको घेर लिया।

    ना चाहते हुए भी फैंस के बीच फंसे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर
  • Jan 11, 2024 1:59 PM

    रुमाल से भी छोटी स्कर्ट पहनकर दिशा पाटनी ने फिर काटा बवाल

    दिशा पाटनी ने इस दौरान अपने लुक्स से सबको हैरान कर दिया था और हमेशा की तरह काफी सेक्सी लग रही थीँ। रुमाल से भी छोटी स्कर्ट पहन इठलातीं दिशा पाटनी को जिसने भी देखा वो उनका दीवाना हो गया।

    रुमाल से भी छोटी स्कर्ट पहनकर दिशा पाटनी ने फिर काटा बवाल
  • Jan 11, 2024 1:43 PM

    अमिताभ बच्चन से क्या पूछना चाहती हैं सनी लियोन?

    हसीना ने 10 जनवरी, 2024 को अपना एआई क्लोन लॉन्च किया था। सनी लियोन ने उन चीजों के बारे में भी बात की, जो वह खुद का क्लोन संस्करण मांगेगी। जब उनसे पूछा गया कि वह किस स्टार से बात करना चाहेंगी तो अभिनेत्री ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन से बात करना चाहेंगी।

  • Jan 11, 2024 1:15 PM

    अभिषेक बच्चन भी करेंगे रामलला के दर्शन, कहा- '22 जनवरी के लिए काफी एक्साइटेड हूं'

    22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिंदी और साउथ सिनेमा के कई दिग्गज मेहमान शामिल होने वाले हैं। इस खास मौके के लिए अभिषेक बच्चन को भी न्योता मिला है, जहां वह पहुंचने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने ये खुलासा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यह देखने और वहां भगवान के दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

  • Jan 11, 2024 1:11 PM

    आयशा को रोता देख अंकिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-'रिश्ते में उन्हें मिला है धोखा'

    Bigg Boss 17 Update: अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 17 में अपने निजी जीवन के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। अंकिता, जो विक्की जैन के साथ अपनी शादी के बुरे दौर से गुजर रही है, जहां यह कपल लगातार एक-दूसरे से लड़ रहा है, उन्होंने "धोखा" दिए जाने का संकेत दिया है।

    आयशा को रोता देख अंकिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-'रिश्ते में उन्हें मिला है धोखा'
  • Jan 11, 2024 12:31 PM

    अली फज़ल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फ्रेंचाइजी में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने

    अली फज़ल एक इंटरनेशनल सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय अभिनेता के रूप में इतिहास रचेंगे क्योंकि कंधार सीक्वल के लिए बातचीत चल रही है। 'कंधार' में अली फज़ल के काहिल के किरदार ने दर्शकों और आलोचकों दोनों पर एक बड़ी छाप छोड़ी। कंधार के लिए, अली ने डर्ट बाइकिंग सीखने का कठिन काम किया और अपने किरदार में प्रामाणिकता जोड़ते हुए साहसी स्टंट किए। एक सूत्र ने बताया, 'रिक को फ्रेंचाइजी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है और कंधार भी अगली कड़ी की संभावना के साथ एक कठिन मोड़ पर समाप्त हुआ। फिल्म का विकास जल्द ही शुरू हो जाएगा।”

  • Jan 11, 2024 12:28 PM

    नीतू कपूर ने रणबीर आलिया को दी ये सलाह

    जब नीतू कपूर कॉफी विद करण 8 में पहुंचीं, तो उनसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए एक विशेष रिश्ते की सलाह के बारे में पूछा गया और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "कुछ नहीं क्योंकि आजकल के जमाने में जो करना है करो, बस खुश रहो। और साथ ही, हर पीढ़ी अलग है। जिस दौर से मैं गुज़री, मैं उनसे वैसा ही करने की उम्मीद नहीं कर सकती। इसलिए, वे अपनी भावनाओं को जानते हैं।"

  • Jan 11, 2024 12:27 PM

    ऑस्कर में जा सकती है डंकी

    शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर डंकी दिल जीत रही है, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट बताती है कि फिल्म को अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर के लिए भेजा जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि डंकी के ऑस्कर के लिए भारत की ओर से आधिकारिक नॉमिनेशन होने की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

  • Jan 11, 2024 12:25 PM

    आदित्य रॉय कपूर की खास खूबी की दीवानी हैं अनन्या पांडे

    ‘कॉफी विद करण 8’ के एक एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे की खूब तारीफें की थी। उन्होंने अनन्या को जॉयफुल लड़की कहा था। इसके बाद अनन्या से इस पर राय मांगी गई तो, एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। अनन्या ने कहा सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो शब्द हैं ‘खुशी’ और ‘आनंद’। अनन्या ने आदित्य की खूबी बताते हुए कहा कि हर किसी को कंफर्टेबल महसूस कराने की उनकी असाधारण क्षमता काफी बेहतरीन है, वो एक ऐसा माहौल बनाते हैं जहां कोई भी व्यक्ति खुलकर सामने आ सकता है।

  • Jan 11, 2024 12:15 PM

    इस टीवी एक्ट्रेस की बिकिनी फोटो ने किया बॉलीवुड हसीनाओं को फेल, बोल्डनेस देख फटीं ट्रोल्स की आंखें

    प्रियंका चाहर चौधरी अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर आग लगाने में कभी असफल नहीं होती हैं। चाहे वह उनकी दिलचस्प रीलें हों, ट्रेडिशनल पहनावे में ग्लैमरस तस्वीरें हों, या शानदार ड्रेस में स्टाइलिश तस्वीरें हों, उनका फैशन गेम हमेशा पॉइंट पर रहा है। अपने पुराने ड्राफ्ट क्लियर करते हुए प्रियंका ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर अपने फॉलोअर्स को ट्रीट देने के बारे में सोचा।

    इस टीवी एक्ट्रेस की बिकिनी फोटो ने किया बॉलीवुड हसीनाओं को फेल, बोल्डनेस देख फटीं ट्रोल्स की आंखें
  • Jan 11, 2024 12:14 PM

    ईशा के पापा ने दे डाली समर्थ से दूर रहने की सलाह? क्या बिग बॉस में होगा इनके रिश्ते का खात्मा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा लगता है कि उन्होंने ईशा को समर्थ जुरेल से दूर रहने के लिए कहा है। हालांकि, अभी तक वजह की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऐसा लग रहा है कि ईशा और समर्थ का रिश्ता मुश्किल में है। शो में ईशा और समर्थ के बीच कई बार तीखी लड़ाई भी हुई है।

    ईशा के पापा ने दे डाली समर्थ से दूर रहने की सलाह? क्या बिग बॉस में होगा इनके रिश्ते का खात्मा
  • Jan 11, 2024 11:15 AM

    'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग पर अदित्य रॉय कपूर संग रोमांटिक हुईं अनन्या पांडे

    अदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों साथ नजर आए। इस इवेंट से अनन्या पांडे और अदित्य रॉय कपूर की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में अनन्या पांडे और अदित्य रॉय कपूर बेहद प्यारे लग रहे हैं।

  • Jan 11, 2024 11:13 AM

    वेदांग रैना संग 'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं खुशी कपूर

    वेदांग रैना और खुशी कपूर अभी हाल ही में साथ में स्पॉट हुए। वेदांग रैना और खुशी कपूर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में खुशी कपूर और वेदांग रैना की जोड़ी काफी धांसू लग रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो में वेदांग रैना और खुशी कपूर दोनों काफी खुश दिखाई दिए। खुशी कपूर और वेदांग रैना के इस वीडियो के आने के बाद एक बार फिर दोनों के अफेयर को खूब हवा मिल रही है।

  • Jan 11, 2024 11:11 AM

    मणिरत्नम संग काम करने के लिए बेताब दिखे शाहरुख खान

    सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर दमदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की। साल 2023 में रिलीज हुईं शाहरुख खान की तीनों फिल्में 'पठान' 'जवान' और 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। इसी के चलते किंग खान को अभी हाल ही में सीएनएन न्यूज 18 ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड को लेने बाद किंग खान ने एक स्पीच दी है। जिसमें किंग खान अपने बुरे दौर को लेकर बात करते हुए नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने फेमस डायरेक्टर मणि रत्नम से इस अवॉर्ड के दौरान अपनी अगली फिल्म में उन्हे कास्ट करने के लिए कहा।

  • Jan 11, 2024 11:10 AM

    कटरीना कैफ की मूवी देखने पहुंचे विक्की कौशल

    बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मैरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर निर्देशक श्रीराम माधवन की मूवी 'मैरी क्रिसमस' जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचने वाली है। इस मूवी को मेकर्स 12 जनवरी के दिन रिलीज करने वाले हैं। सुपरस्टार कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग में कई सितारे पहुंचे। इस दौरान फिल्म स्टार कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल भी पहुंचे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X