Bollywood Highlights: 'एनिमल' से भी ज्यादा खतरनाक होगी 'एनिमल पार्क', धुआंधार एक्शन के साथ फिर आएगी KGF

bollywood live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 07 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

फिल्म एनिमल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रणबीर कपूर का डार्क साइड देखकर हर कोई हैरान है। लेकिन एनिमल के बाद अब एनिमल पार्क की बारी है। फिल्म के क्लाइमैक्स में रणबीर कपूर का ही दूसरा किरदार एक दम अलग लुक और पहले से अधिक खूंखार अंदाज में दिखता है और ऐसे में साफ हो जाता है कि एनिमल पार्क, पहले पार्ट से ज्यादा डार्क होगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा ने कहा था कि अगर एनिमल को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है तो वो रणबीर कपूर के साथ दोबारा काम करेंगे और इस बार और भी ज्यादा डार्क और वॉयलेंट फिल्म बनाएंगे। ऐसे में एनिमल की सक्सेस के साथ ही अब कंफर्म है कि एनिमल पार्क, संदीप और रणबीर के करियर की सबसे डार्क फिल्म हो सकती है।

केजीएफ चैप्टर वन और चैप्टर 2 की सक्सेस के बाद केजीएफ 3 का इंतजार बेसब्री से जारी है लेकिन इस में वक्त लगेगा। प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म प्रभास के साथ 'सालार पार्ट वन सीजफायर' है और उसके बाद केजीएफ 3 आएगी। पिंकविला से बातचीत के दौरान प्रशांत नील ने केजीएफ 3 पर मुहर लगा दी है। इन दिनों सालार को लेकर खबरों में बने हुए प्रशांत नील ने केजीएफ 3 पर कहा, 'केजीएफ 3 जरूर होगी.. मुझे नहीं पता कि मैं डायरेक्टर रहूंगा या नहीं लेकिन यश फिल्म का हिस्सा जरूर होंगे

LIVE Feed
  • Dec 7, 2023 7:06 PM

    नवजोत सिंह सिद्धू ने महारानी बनाकर बहूरानी इनायत रंधावा का किया स्वागत

    Navjot Singh Sidhu Son Wedding: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पटियाला के बरादरी स्थित आवास में करण सिद्धू का इनायत रंधावा के साथ आनंद कारज हुआ। गुरुवार शाम को पटियाला के निमराना होटल में रिसेप्शन पार्टी है। इसमें राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

  • Dec 7, 2023 6:00 PM

    देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता ने पहनी ऐसी ड्रेस, कीमत सुनकर सोच में पड़े लोग

    Shloka Mehta: देश का सबसे अमीर अंबानी परिवार हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, कभी अपने फैमली प्रोग्राम को लेकर तो कभी अपने बिजनेस को लेकर और कभी कभी अपने परिवार के मंहगे शौको को लेकर। ऐसे में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता भी अक्सर अपने लाइफस्टाइल को लेकर लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। हाल ही में श्लोका एक मिनी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दी, जिसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए। ये ड्रेस मात्र 650 यूरो यानी 58,497 रुपए की है।

    देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता ने पहनी ऐसी ड्रेस, कीमत सुनकर सोच में पड़े लोग
  • Dec 7, 2023 5:26 PM

    'द आर्चीज' के फैन हुए एटली, निर्देशक ने बांधे सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा की तारीफों के पुल

    'जवान' में शाहरुख खान के अभिनय के साथ ही एटली कुमार के निर्देशन की भी खूब तारीफ हुई। ऐसे में अगर एटली कुमार किसी की भी तारीफ करते हैं तो उसे बड़ी बात माना जाता है और हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल, एटली कुमार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' का रिव्यू किया, जिसकी उन्होंने जमकर तारीफ भी की। एटली ने एक्स पर लिखा, 'द आर्चीज अत्यधिक कुशल जोया अख्तर द्वारा निर्देशित एक एक्सेप्शनली रिमार्केबल म्यूजिकल फिल्म है। कहानी को कलात्मक तरीके के साथ बेहद शानदार ढंग से व्यक्त किया गया था, जिसे केवल वास्तव में काव्यात्मक रूप में वर्णित किया जा सकता है।'

  • Dec 7, 2023 5:00 PM

    22 साल की इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की गिराई बिजलियां, हॉट फोटोज देख दीवाने हुए फैंस

    Avneet Kaur: इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। अपने शानदार फोटोज और प्यारे प्यारे वीडियोज शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में अवनीत ने कुछ बोल्ड फोटोज इंटरनेट पर साझा करके फिर से अपने हुस्न ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

    22 साल की इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की गिराई बिजलियां, हॉट फोटोज देख दीवाने हुए फैंस
  • Dec 7, 2023 4:30 PM

    रणबीर कपूर की बाहों में आते ही चमकी तृप्ति डिमरी की किस्मत, अब पछताएंगे अनुष्का शर्मा के भैया!

    Tripti Dimri: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बोल्ड सीन देने वाली एक्ट्रेक तृप्ति डिमरी इस वक्त लगातार चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ट्रेंड कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। तृप्ति डिमरी ने IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की साप्ताहिक सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।

  • Dec 7, 2023 4:18 PM

    बिगड़ते रिश्तों के बीच बच्चन फैमिली से आई बुरी खबर

    बच्चन फैमिली इन दिनों श्वेता बच्चननंदा के बेटे अगस्त्या नंदा के 'द आर्चीज' फिल्म से होने वाले बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सेलिब्रेशन मोड में हैं लेकिन इसी बीच इस परिवार के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को आनन फानन में अस्पाल में भर्ती कराया गया है।

  • Dec 7, 2023 3:51 PM

    पाकिस्तानी जावरिया खानम ने इंडिया से कर दी इतनी बड़ी डिमांड?

    अब फाइनली दोनों देशों को बीच की दूरियां खत्म हुई हैं। हालांकि इस वक्त जावरिया का एक बयान सामने आया है जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल जावरिया ने भारत आते ही एक डिमांड कर दी है। जी हां, मजाक में ही सही, जावरिया का कहना है कि, ''शादी के लिए भारत को अलग वीजा देना चाहिए।''

  • Dec 7, 2023 2:51 PM

    प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का क्यूट वीडियो आया सामने

    सोशल मीडिया पर सेलेब्स के आए दिन कोई ना कोई वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिन पर फैंस प्यार लुटाते रहते हैं। इसी बीच फैंस के पसंदीदा रूमर्ड कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का एक बहुत ही क्यूट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने फैंस का दिन बना दिया है। इस पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।

  • Dec 7, 2023 2:16 PM

    Ratan Tata भी हुए डीपफेक वीडियो का शिकार

    इस वक्त रतन टाटा को लेकर चर्चा है कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में रतन टाटा को कहते हुए कहा जा रहा है कि कंपनी में निवेश करके 100 प्रतिशत मुनाफा कमा सकते हैं।

  • Dec 7, 2023 1:49 PM

    पठान और जवान को t*tti बोलने पर भड़क गए शाहरुख खान?

    शाहरुख खान को काफी कम भड़कते हुए देखा जाता है। हालांकि जो जवाब उन्होने यूजर को दिया है उससे पता चल रहा है कि वो गुस्से में होंगे। दरअसल इस यूजर ने शाहरुख खान की फिल्मों पठान और जवान पर अभद्र टिप्पणी की थी।

  • Dec 7, 2023 1:25 PM

    शाहरुख खान ने विक्की कौशल से मांगी माफी

    कॉफी विद करण में विक्की कौशल ने बताया, 'डंकी की शूटिंग के दौरान एक दिन शाहरुख खान को दिल्ली जाना पड़ा था। इसलिए मुझे एक शॉट बॉडी डबल के साथ देना पड़ा। इसके बाद शाहरुख ने अपना काम पूरा करके रात में बुलाया हालांकि मैं वहां नहीं जा सका। इसके बाद उन्होंने एक लंबा चौड़ा मैसेज लिखा। उन्होंने कहा कि विक्की, वो शॉट हम दोबारा करेंगे। मुझे माफ कर दो कि मैं तुम्हें क्यूज देने के लिए वहां मौजूद नहीं रह सका। इसके बाद मैंने शाहरुख सर को कॉल किया और बताया कि सबकुछ ठीक है।

  • Dec 7, 2023 1:24 PM

    बॉबी देओल की मां को पसंद नहीं आई 'एनिमल'

    बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म एनिमल अबतक उनकी मां ने नहीं देखी है। एक्टर ने कहा कि उनकी मां ओवर वायलेंट मूवी नहीं देखती हैं। बता दें कि फिल्म एनिमल के आखिर में बॉबी देओल की मौत हो जाती है। ऐसे में उनकी मां प्रकाश कौर का कहना है कि वो अपने बेटे को मरते हुए नहीं देख सकती है। प्रकाश कौर ने बॉबी देओल को ये सलाह भी दी है कि वो ऐसी फिल्में ना करें मुझसे नहीं देखा जाता है।

  • Dec 7, 2023 1:19 PM

    अमिताभ बच्चन ने अपने नाति को दी विशेज

    आज नेटफ्लिक्स पर "द आर्चीज़" रिलीज हो रही है, जिसमें सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म ने अपनी शुरुआती घोषणा के बाद से ही काफी उत्साह पैदा किया है। इस मौके पर, अमिताभ बच्चन ने अपने पोते अगस्त्य को प्यार देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कामना करते हुए लिखा, “अगस्त्य प्यार और और भी बहुत कुछ के साथ .. शाइन स्वे यू आर रिज़ !!!” बुधवार को, अभिषेक बच्चन ने भी कामना की, “आपको बस पहुंचना है और मैं आपका हाथ पकड़ने के लिए वहां मौजूद रहूंगा। मेरे प्यारे अगस्त्य, फिल्मों में आपका स्वागत है!”

  • Dec 7, 2023 1:13 PM

    बॉटम 3 में पहुंच हैं बिग बॉस के ये तीन कंटेस्टेंट

    बिग बॉस 17 के लिए वोटिंग लाइनें अब जियो सिनेमा पर बंद हो गई हैं। वोटिंग रुझानों के अनुसार, सना रईस खान, खानज़ादी और अरुण श्रीकांत कथित तौर पर निचले तीन में हैं। अब देखना यह होगा कि वीकेंड का वार पर बिग बॉस 17 से कौन बाहर होगा।

  • Dec 7, 2023 11:40 AM

    पहली शादी की सालगिरह में विक्की ने कैटरीना को दिया था ये गिफ्ट

    जब विक्की कौशल कियारा आडवाणी के साथ कॉफी विद करण 8 में पहुंचे, तो उन्होंने कैटरीना कैफ को अपनी पहली सालगिरह पर दिए गए तोहफे के बारे में खुलासा किया और कहा, "मेरी पहली सालगिरह पर उन्हें दिया गया तोहफा कला का एक नमूना था। और, मैं वास्तव में इसे कभी नहीं समझ पाया। सबसे पहले, मैं हैरान था और वे चीजें काफी महंगी थी और मुझे समझ नहीं आ रहा था। लेकिन फिर कैटरीना ने मुझे बहुत सी ची जें समझाईं और दिखाईं। अब वह दीवार मेरे घर में मेरी पसंदीदा दीवार है।"

  • Dec 7, 2023 11:36 AM

    एनिमल ने छुआ 300 करोड़ का आंकड़ा

    रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली संदीप रेड्डी वांगा की हालिया निर्देशित फिल्म एनिमल ने छठे दिन प्रतिष्ठित 300 करोड़ रुपये क्लब में प्रवेश कर लिया है। बताया गया है कि एनिमल छठे दिन (पहले बुधवार) बॉक्स ऑफिस पर 29.61 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 312 करोड़ रुपये हो गया।

  • Dec 7, 2023 11:35 AM

    बोनी कपूर ने खुशी की फिल्म 'द आर्चीज' का रिव्यू किया

    ख़ुशी कपूर द आर्चीज़ के साथ बॉलीवुड में अपनी बड़ी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, बोनी कपूर ने फिल्म की समीक्षा साझा की और लिखा, "मुझे मेरे स्कूल के दिनों में वापस ले गया जब आर्ची की कॉमिक्स हर युवा की पसंदीदा थी, जोया द्वारा बनाई गई दुनिया आपको आपके अतीत में वापस ले जाती है, हर एक्टर को अच्छा कास्ट किया गया है, गाने पूरी तरह से आर्ची की दुनिया के अनुरूप हैं, पूरी टीम की सराहना की जानी चाहिए, @netflix_in टीम को उनकी मार्केटिंग और इस प्रोजेक्ट को चुनने और इसमें सब कुछ देने के लिए शामिल किया गया है। पूरी तरह से फ़िल्म का आनंद लिया, फ़िल्म को बार-बार देखूंगा ठीक उसी तरह जैसे मैंने कॉमिक के एक ईशू को नया ईशू आने तक कई बार पढ़ा था।"

  • Dec 7, 2023 9:51 AM

    Bigg Boss 17: एक्स बॉयफ्रेंड पर ऐसा फूटा ईशा मालवीया का गुस्सा, एक नहीं दो-दो बार दे दिया धक्का

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' आठवें हफ्ते में पहुंच गया है। यह सीजन हर गुजरते दिन के साथ दर्शकों को आकर्षित करता जा रहा है। हाल ही में बिग बॉस 17 के घर से यूट्यूबर सनी आर्या उर्फ तहलका को उनके हिंसक व्यवहार के कारण निकाले जाने के बाद, मेकर्स ने एक और ट्विस्ट पेश किया है, जिसके लिए सभी घरवाले आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

    Bigg Boss 17: एक्स बॉयफ्रेंड पर ऐसा फूटा ईशा मालवीया का गुस्सा, एक नहीं दो-दो बार दे दिया धक्का
  • Dec 7, 2023 9:48 AM

    शाहरुख से शख्स ने पूछा- 'फिल्म में सेक्स तो नहीं', एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि आपकी भी छूट जाएगी हंसी

    Shah Rukh Khan Funny Reaction: शाहरुख खान इस साल राजकुमार हिरानी की आगामी सोशल कॉमेडी डंकी के साथ तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, इसने 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म का ट्रेलर बनकर स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    शाहरुख से शख्स ने पूछा- 'फिल्म में सेक्स तो नहीं', एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि आपकी भी छूट जाएगी हंसी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X