Bollywood Hindi News Live: शिल्पा शिंदे ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, इस लिस्ट के पहले भारतीय बने अनिल

Bollywood News In Hindi Live Updates, 06 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाली शिल्पा शिंदे ने हाल ही में न्यूज18 शोशा को इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में शिल्पा ने बेहद ही चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया एक बार ऑडिशन की आड़ में उन्हें एक फिल्म निर्माता को सेक्शुअली अट्रैक्ट करने के लिए कहा गया।
शिल्पा ने कहा कि ये 1998-99 के आसपास की बात है जब मैं स्ट्रगल कर रही थी । मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा, 'आप ये कपड़े पहनो और ये सीन करो'। हालांकि मैंने वो कपड़े नहीं पहने। सीन में, उसने मुझसे कहा कि वह मेरा बॉस है, और मुझे उसे रिझाना है। मैं तब बहुत मासूम थी और उनके इरादों को समझ नहीं पाई थी । इसलिए मैंने वो सीन किया। उस व्यक्ति ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, और मैं बहुत डर गई। मैंने उसे धक्का दिया और भाग गई। सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरंत मुझे वहां से जाने को कहा। उन्हें लगा कि मैं हंगामा करूंगी कौर मदद के लिए 'चिल्लाऊंगी।'
अनिल कपूर का नाम 'टाइम 100 मोस्ट इन्फ्लुंशियल पीपल' की लिस्ट में शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन ने हाल ही 100 ऐसे प्रभावशाली लोगों के नामों की लिस्ट जारी की, जिन्होंने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया।
आपको बता दें, अनिल कपूर ने AI के जरिए अपने पर्सनैलिटी राइट्स के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सुरक्षा की मांग की थी और दिल्ली हाई कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट ने इसके बाद अनिल कपूर की सहमति के बिना उनकी आवाज, तस्वीरें, वीडियो, नाम या डायलॉग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी।
- Sep 6, 2024 4:05 PM
‘द बकिंघम मर्डर्स’ के नए पोस्टर में करीना कपूर खान का नजर आया नया अंदाज़, 1 हफ्ते में खुलेंगे सारे राज!
- Sep 6, 2024 3:36 PM
‘द बकिंघम मर्डर्स’ के नए पोस्टर में करीना कपूर खान का नजर आया नया अंदाज़
- Sep 6, 2024 3:06 PM
कैमरे को देख छाते के पीछे छिप गईं अजय देवगन की लाडली, Nysa Devgan ने क्यों बनाई मीडिया से दूरी?
- Sep 6, 2024 2:02 PM
Emergency Movie Postponed- नहीं रिलीज हो पाई कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, दुखी मन से किया ये पोस्ट!
- Sep 6, 2024 1:44 PM
निया शर्मा के साथ हुआ हादसा, सुहागन चुडैल के सेट पर आग से झुलस जाता चेहरा, Video!
- Sep 6, 2024 11:36 AM
शोभिता धुलिपाला ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग
- Sep 6, 2024 11:35 AM
करीना कपूर बनी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली फीमेल सेलेब्रिटी
- Sep 6, 2024 11:35 AM
हेमा कमेटी रिपोर्ट पर कुमार सानू ने किया रिएक्ट
- Sep 6, 2024 11:34 AM
अनुष्का शर्मा ने पैरेटिंग पर की बात
- Sep 6, 2024 11:33 AM
'जिगरा' का नया पोस्टर आया सामने
- Sep 6, 2024 11:31 AM
'गोट' की ओटीटी रिलीज डेट
- Sep 6, 2024 11:31 AM
'सेक्टर 36' का ट्रेलर हुआ रिलीज


Click it and Unblock the Notifications