Bollywood Highlights: चौथे दिन ही 'एनिमल' की कमाई हो गई आधी, 'एल्विश यादव की संगत है बुरी'

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 04 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी बज बना हुआ है लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म को लेकर लगता है क्रेज कम हो रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 63.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 66.27 करोड़ रुपये का धंधा किया। तीसरे दिन यानी रविवार के दिन फिल्म की कमाई और बढ़ी। फिल्म ने 71.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने 44 फीसदी की गिरावट के साथ 39.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह, चार दिन में फिल्म की कमाई 241.43 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।

बिग बॉस OTT 2 के विनर का नाम पिछले दिनों स्नेक वेनम केस में सामने आया था और अब इसे लेकर उनकी दोस्त बेबिका धुर्वे ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे जानने के बाद खुद एल्विश हैरान रह जाएंगे। बेबिका ने कहा है- 'एल्विश इंसान बुरा नहीं है लेकिन वो संगत बुरी पकड़ता है। वो ऐसे काम कर नहीं सकता लेकिन वह बेवजह फंस सकता है। लोगों की गलत संगत की वजह से, तो उसे अपनी संगत सुधारनी चाहिए। वह एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पापा एक टीचर हैं उसकी मम्मी घरेलू लेडी हैं। उन्होंने उसे अच्छी परवरिश दी है उसका दिल बुरा नहीं है उसकी संगत बुरी है।'

LIVE Feed
  • Dec 5, 2023 7:59 PM

    'बहुत जिंदादिल थे' अभिनेता दिनेश फडनीस : आदित्य श्रीवास्तव

    अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने 'सीआईडी' के अपने सह-अभिनेता दिनेश फडनीस के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे एक परिवार की तरह थे। शो में सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभाने वाले आदित्य ने आईएएनएस को बताया, "आधी रात 12.08 बजे वह हमें छोड़कर चले गए। उन्हें एक दवा का रिएक्शन हुआ, जिसके कारण लिवर में समस्या हो गई और फिर मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की स्थिति पैदा हो गई। वह पिछले दो-तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और कल उनका निधन हो गया।”

  • Dec 5, 2023 6:48 PM

    'बिग बॉस 17': मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती में आई दरार!

    'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड में सबसे अच्छे दोस्त मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती में तब खटास आ गई, जब मन्नारा ने मुनव्वर से बात करने की कोशिश की लेकिन मुनव्वर ने उनसे बात करने से साफ मना कर दिया। 'बिग बॉस 17' के नए प्रोमो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मुनव्वर ने मन्नारा से दूरी बना ली है, और बात करना भी बंद कर दिया है।

  • Dec 5, 2023 6:35 PM

    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनी हैं स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़

    हाल ही में 'कॉफी विद करण' में अपनी उपस्थिति के बाद सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'फाइटर' से अपने किरदार के नाम का खुलासा किया है, जिसमें वह अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अभिनय कर रही हैं। फिल्म में दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिन्हें उनके कॉल साइन 'मिन्नी' के नाम से जाना जाता है।

  • Dec 5, 2023 6:25 PM

    चेन्नई में भारी तबाही के बीच बुरे फंसे आमिर खान, फिर इस तरह से बचाई गई जान, फैंस हुए परेशान!

    Aamir khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, एक्टर चेन्नई के मिचौंग तूफान में बुरी तरह से फंस गए हैं। जिसके 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने उनको बचा लिया है। सोशल मीडिया पर आमिर खान की तस्वीरें वायरल होते हैं फैंस ने चिंता जाहिर की हैं और उनकी सुरक्षा के लिए दुआ मांग रहे हैं।

    चेन्नई में भारी तबाही के बीच बुरे फंसे आमिर खान, फिर इस तरह से बचाई गई जान, फैंस हुए परेशान!
  • Dec 5, 2023 5:46 PM

    'फाइटर' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री इंग्लिश फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। इसका शूटिंग शेड्यूल भी आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल जनवरी या फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

  • Dec 5, 2023 5:16 PM

    43 की उम्र में करीना कपूर खान का जलवा, लाखों की खूबसूरत गाउन में दिखाया अपना हसीन अंदाज

    Kareena Kapoor Khan: बेबो के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान हमेशा ही अपनी खूबसूरती और अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में करीना के इवेंट में शामिल हुई। इस खास इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने लाखों का गाउन पहनकर सबको अपना दीवाना बना दिया।

    43 की उम्र में करीना कपूर खान का जलवा, लाखों की खूबसूरत गाउन में दिखाया अपना हसीन अंदाज
  • Dec 5, 2023 4:35 PM

    ऋतिक रोशन के बाद अब 'फाइटर' से सामने आया Deepika Padukone का फर्स्ट लुक, स्क्वाड्रन पायलट बन छाईं एक्ट्रेस

    दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर दीपिका के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी किया है।

  • Dec 5, 2023 4:16 PM

    तलाक के बाद टीवी एक्ट्रेस की अदाएं हो गई हैं बेहद कातिलाना, फोटोज देख बहके फैंस

    Sanjeeda Sheikh: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही संजीदा सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में संजीदा की बहुत ही प्यारी सी फोटोज इंटरनेट पर सामने आई है जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

  • Dec 5, 2023 3:52 PM

    सीमा हैदर के बाद जावरिया खानम ने पार की सरहदें?

    एक और सीमा हैदर और सीमा हैदर पार्ट 2 जैसी बातें लोग कर रहे हैं। खबर है कि कराची पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की पश्चिम बंगाल के एक लड़के से शादी करने के लिए बॉर्डर पार करेगी। पाकिस्तान से मंगलवार को ये भारतीय सीमा पार करने के लिए तैयार है।

  • Dec 5, 2023 3:31 PM

    एनिमल की आंधी में सैम बहादुर का कमाल

    sacnilk की रिपोर्ट के मुताबित सैम मानेकशॉ की बायॉग्राफिकल फिल्म 'सैम बहादुर' ने 6.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और रविवार को इसने 10.3 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी सोमवार को 'सैम बहादुर' की कमाई काफी नीचे आ गिरी है। 'सैम बहादुर' ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। करीब 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में 29.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • Dec 5, 2023 3:04 PM

    प्रभास की फिल्म 'सालार' की इन दिन शुरु होगी एडवांस बुकिंग

    प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'सालार' का ट्रेलर अभी कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, रिलीज के साथ ही फिल्म एडवांस बुकिंग की जानकारी दी गई थी। एडवांस बुकिंग को लेकर खबरें हैं कि, फिल्म की एडवांस बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी।

  • Dec 5, 2023 2:30 PM

    मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

    मां-बेटी की जोड़ी को डांस फ्लोर पर धमाका कर रही है वो शानदार है। आराध्या ने अपनी मां की खूबसूरती मिलते हुए एक शानदार सफेद ड्रेस पहनी थी। वीडियो में दोनों की दोस्ती की एक झलक मिलती है, जिसमें ऐश्वर्या की अपनी बेटी के साथ अनमोल पलों को संजोती हुईं नजर आ रही हैं। ये दोनों जब साथ होती हैं तो इसको देखने अपने आप में काफी अलग अनुभव होता है।

  • Dec 5, 2023 2:05 PM

    रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फिर नजर आईं जान्हवी कपूर

    जान्हवी कपूर और शिखर को एक साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में देखा गया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इन शानदार तस्वीरों को साझा किया है। मंदिर से सामने आ रहे जान्हवी कपूर के लुक्स की अगर बात करें तो उन्होने इस दौरान गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी।

    रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फिर नजर आईं जान्हवी कपूर
  • Dec 5, 2023 1:21 PM

    दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर द इंटर्न की रीमेक अगले साल आएगी?

    जब से दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन को द इंटर्न रीमेक के लिए चुना गया है, तब से अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म कब शुरू होगी। और अब News18 के हालिया अपडेट के अनुसार, द इंटर्न रीमेक 2024 की पहली तिमाही में फ्लोर पर आने की संभावना है। “अगर सब कुछ ठीक रहा, तो फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी-फरवरी में शुरू होगी। हालांकि दीपिका फिल्म के पहले शेड्यूल का हिस्सा होंगी, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि बिग बी शूटिंग कब शुरू करेंगे, ”एक सूत्र के हवाले से कहा गया है।

  • Dec 5, 2023 12:31 PM

    इस हसीना से Ranbir Kapoor ने चटवाए जूते, क्लिप सामने आते ही मच गया बवाल

    Animal Viral Scene: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने इस वक्त बवाल काटा हुआ है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। फिल्म एनिमल साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है और लगातार धमाका कर रही है। लेकिन इसके साथ फिल्म में कई कॉन्ट्रोवर्शियल सीन भी हैं, जो इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं।

    इस हसीना से Ranbir Kapoor ने चटवाए जूते, क्लिप सामने आते ही मच गया बवाल
  • Dec 5, 2023 11:58 AM

    Dunki Trailer Review: शाहरुख खान की फिल्म का ट्रेलर देखकर, जनता ने दिया अपना ये रिएक्शन, जानिए पास हुई या फेल?

    Dunki Trailer Twitter Review: शाहरुख खान ने इस साल 'पठान' और 'जवान' के साथ बहुत धमाके किए हैं और अब साल के अंत में एक और धमाका करने वाले हैं। एक्टर की बहुप्रतीक्षित फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज हो गया है और अब इस पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं।

    Dunki Trailer Review: शाहरुख खान की फिल्म का ट्रेलर देखकर, जनता ने दिया अपना ये रिएक्शन, जानिए पास हुई या फेल?
  • Dec 5, 2023 10:53 AM

    CID के इस फेमस एक्टर की हुई मौत, दो दिन पहले ही अस्पताल में करवाया गया था भर्ती

    Dinesh Phadnis Dies: टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय अभिनेता दिनेश फडनीस का मंगलवार को 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शो में दया की भूमिका निभाने वाले उनके सीआईडी सह-अभिनेता दयानंद शेट्टी ने उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की।

    CID के इस फेमस एक्टर की हुई मौत, दो दिन पहले ही अस्पताल में करवाया गया था भर्ती
  • Dec 5, 2023 10:16 AM

    डंकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

    शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। फिल्म में पांच लोगों की कहानी दिखाई है, जो अवैध तरीके से लंदन जाते हैं और इस दौरान उन्हें कितनी सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं।

  • Dec 5, 2023 9:53 AM

    ये सिंगर अपने बर्थडे की रात गई बहक, पति को छोड़ अपनी दोस्त को कर लिया लेस्बियन किस, अब सामने आई फोटो

    Neha Bhasin Photo: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन खुद की ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और एक बार फिर से उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी का सीक्रेट रिवील कर दिया।

    ये सिंगर अपने बर्थडे की रात गई बहक, पति को छोड़ अपनी दोस्त को कर लिया लेस्बियन किस, अब सामने आई फोटो
  • Dec 5, 2023 8:24 AM

    Bigg Boss 17: सना रईस खान के एक ही दांव ने घरवालों की कर दी खटिया खड़ी, भूखे मरने की आई है नौबत

    सभी कंटेस्टेंट्स में से सना रईस खान को सबसे कमजोर खिलाड़ियों में से एक गिना जा रहा था लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया कि लोग बस हक्के-बक्के रह गए। कई लोगों ने तो उन्हें आलसी तक कह दिया है और कहा है कि वह घर का काम नहीं करती हैं और अब तो उन्होंने घर का कोई भी काम ना करने की ठान ही ली है।

    Bigg Boss 17: सना रईस खान के एक ही दांव ने घरवालों की कर दी खटिया खड़ी, भूखे मरने की आई है नौबत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X