Bollywood Hindi News Live: सलमान के जीजा के नाम एक और 'फ्लॉप', बेटे को प्रॉपर्टी नहीं देंगे करण जौहर

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 02 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

निर्देशक करण भूटानी की फिल्म 'रुसलान' में आयुष शर्मा के अलावा सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू, और विद्या मालवड़े अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। मूवी की कहानी और आयुष की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स के ठीक-ठाक रिव्यू मिले थे। लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस डे वन से ही काफी ठंडा रहा।

पहले दिन फिल्म ने 0.55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं अब 'रुसलान' के बुधवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार आयुष शर्मा की 'रुसलान' ने बुधवार को 0.43 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फाइनल आंकड़ो के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि फिल्म के फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे। इस फिल्म ने अब तक मात्र 3.68 करोड़ की ही कमाई की है।

करण ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काउच पर बैठे हैं और दोनों बच्चे को रिकॉर्ड कर रहे हैं। वह बोलते हैं कि ये मेरा बर्थडे मंथ है तो मुझे क्या मिलने वाला है। इस पर बेटी रूही कहती है कि मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। करण ने कहा कि थैंक्यू रूही। मुझे बहुत पसंद आया । इसके बाद यश आते हैं और कहते हैं कि आपको मुझसे कुछ नहीं मिलेगा और आप ये डिजर्व भी नहीं -करते हैं। करण यह सुनकर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं- 'क्या? तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई मुझसे ऐसे बोलने की।' इस वीडियो को शेयर कर करण ने लिखा, 'ओके...मैं अब यश को अपनी वसीयत से बाहर कर रहा हूं। रूही को सब मिलेगा।'

LIVE Feed
  • May 2, 2024 8:12 PM

    Hansal Mehta की गांधी सीरीज में हुई Harry Potter स्टार टॉम फेल्टन की एंट्री

    डायरेक्टर हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित सीरीज गांधी लेकर आ रहे हैं जो काफी समय से चर्चा में है। अब इस सीरीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल हैरी पॉटर फिल्मों के स्टार टॉम फेल्टन इसका हिस्सा बन गए हैं।

  • May 2, 2024 8:10 PM

    Janhvi Kapoor ने फिर पहना ब्वॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट

    जाह्नवी कपूर काफी समय से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेस मैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बीते दिनों मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंचीं थी। जहां उन्होंने अपने आउटफिट के साथ शिखु नाम का पेंडेंट पहना था, जो शिखर पहाड़िया का निकनेम है। अब एक बार फिर अभिनेत्री ने शिखु नाम को फ्लॉन्ट किया।

  • May 2, 2024 8:08 PM

    'लापता लेडीज' की फैन हुईं प्रियंका चोपड़ा

    किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के सितारों को भी ये फिल्म काफी अच्छी लग रही है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने रवि किशन स्टारर फिल्म लापता लेडिज पर प्यार बरसाया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए किरण राव समेत पूरी टीम की तारीफ की है।

  • May 2, 2024 8:07 PM

    सालगिरह पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र पर लुटाया प्यार

    बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आज 44वीं शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर लोग इन दोनों को विश कर रहे हैं। वहीं हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र को रोमांटिक अंदाज में सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र पर प्यार लुटाया है। हेमा ने एक नोट भी लिखा है, 'आज हमारी शादी की सालगिरह 44 साल का साथ 2 खूबसूरत बेटियां, प्यारे नातिन और आसपास प्यार करने वाले लोग। हमारे फैंस और उनका प्यार मैं जिंदगी से ऐ और क्या मांगू? जिंदगी में मिले इस खूबसूरत तोहफे के लिए भगवान का शुक्रिया।'

  • May 2, 2024 8:06 PM

    दीपिका पादुकोण को एक खास तोहफा मिला

    दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। वहीं एक्ट्रेस इन दिनों सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में दीपिका पादुकोण के अलावा कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस बीच सिंघम अगेन के सेट से दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन के कलाकारों के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं इस दौरान दीपिका पादुकोण को एक खास तोहफा भी मिला है। उन्हें कलाकारों ने एक स्केच गिफ्ट में दिया है।

    दीपिका पादुकोण को एक खास तोहफा मिला
  • May 2, 2024 8:04 PM

    अंकिता लोखंडे ने करण जौहर की इस सीरीज को ठुकराया

    बिग बॉस 17 में धमाल मचाने वाली टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लेकर एक खबर सामने आई हैं, जिसमें ये बताया गया है कि उन्हें करण जौहर की अपकमिंग सीरीज सीरीज स्टूडेंट ऑफ द ईयर का ऑफर मिला था। हालांकि उन्होंने इसे करने से मना कर दिया है। अंकिता लोखंडे के एक करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि अंकिता की टीम ने इन बातों को गलत बताया है।

  • May 2, 2024 8:03 PM

    बिकिनी पहन बलखाईं प्रियंका चाहर चौधरी

    प्रियंका चाहर चौधरी के लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी। इस वीडियो में प्रियंका पिंक कलर की बिकिनी पहन अपने बालों को लहराती दिख रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका पूल किनारे अपनी कमसिन अदाओं से फैंस का दिल चुरा रही हैं।

  • May 2, 2024 8:03 PM

    राजन शाही लाएंगे नया शो

    अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे हिट शो देने वाले निर्माता राजन शाही नए सीरियल की तैयारी में जुट गए हैं। राजन शाही जल्द ही एक लव ट्राएंगल से भरी हुई कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटिड हैं। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि नए शो में शिवांगी और मोहसिन की जोड़ी नजर आएंगी।

  • May 2, 2024 8:02 PM

    जसवीर कौर ने तोड़ी रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना की लड़ाई पर चुप्पी

    टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर सीरियल अनुपमा (Anupama) से बाहर हो गई हैं। एक्ट्रेस ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के कोल्ड वॉर पर चुप्पी तोड़ी। जसवीर ने कहा है कि वह काफी समय से अनुपमा के लिए शूट नहीं कर रही हैं और इसी वजह से सेट पर क्या हो रहा है। उन्हें नहीं पता। लेकिन अगर सच में दोनों के बीच कुछ हुआ है तो समय के साथ सुलझ जाना चाहिए।

  • May 2, 2024 8:02 PM

    राखी सावंत को बेस्ट फ्रेंड ने कहा 'तमाशेवाली'

    कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का उनकी बेस्ट फ्रेंड राजश्री से 36 का आंकड़ा हो गया है। दोनों के बीच भयंकर लड़ाई चल रही है। अब राजश्री ने राखी सावंत के खिलाफ बयान देते हुए अपनी दोस्त को तमाशेवाली कहा है। राजश्री ने कहा है कि राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी करने में काफी ज्यादा मजे आते हैं।

  • May 2, 2024 3:48 PM

    कब रिलीज होगी पंचायत 3 ?

    पंचायत 3 अपने यूनिक किरदारों के लिए दर्शकों के बीच चर्चा बटोरता है। सचिव जी हो या प्रधान जी, यहां तक कि सीरीज के सपोर्टिंग कैरेक्टर भी अपने ह्यूमर से छाप छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर सीरीज के डायलॉग्स पर खूब मीम्स भी बनते हैं। गजब बेइज्जती है भी पंचायत की ही देन है। ये सीरीज लगातार दो सीजन से ओटीटी वर्ल्ड पर राज कर रही है। अब प्राइम वीडियो ने तीसरे सीजन की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। पंचायत कुछ हफ्तों बाद 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

  • May 2, 2024 3:47 PM

    सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' ने दी ओटीटी पर दस्तक

    दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' ने सिनेमाघरों में 1 मार्च को दस्तक दी थी। यह फिल्म उनके निधन के लगभग कुछ महीनों बाद ही सिनेमाघरों में आ गई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और अनंग देसाई समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई दिए थे। अब इस मूवी ने ओटीटी पर भी दस्तक से दी है।

  • May 2, 2024 3:45 PM

    आजादी की कहानी पर आधारित है सोनी लिव की नई सीरीज

    सोनी लिव की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' की पहली झलक सामने आ गई है। इस सीरीज में सिद्धांत गुप्ता, चिराग वोहरा और राजेंद्र चावला जैसे शानदार कलाकार जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इस पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज में आजादी की लड़ाई से जुड़ी कहानी देखने को मिलने वाली है।

  • May 2, 2024 3:44 PM

    नए अवतार में हुई 'बाहुबली' की वापसी

    एस एस राजामौली की तरफ से बाहुबली की कहानी को और विस्तार से बताने के लिए वेब सीरीज बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड का सहारा लिया है। इस सीरीज का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और साथ ही रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

  • May 2, 2024 3:43 PM

    John Abraham ने फैन को गिफ्ट किए बाइकिंग जूते

    जॉन अब्राहम ने अपने फैन को उनके जन्मदिन के मौके पर एक जोड़ी बाइकिंग जूते गिफ्ट किए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। अक्षय केदारी जो अपने ट्विटर (एक्स) बायो में खुद को 'जॉन अब्राहम का सबसे बड़ा फैन बताते हैं उन्होंने बुधवार को जॉन के साथ अपने वीडियो साझा किया।

  • May 2, 2024 3:42 PM

    कोर्ट पहुंचेगा असली और नकली जॉली का केस?

    साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी' में अरशद वारसी ने जगदीश त्यागी का किरदार निभाया था। उनके बाद इसके सेकंड पार्ट में अक्षय कुमार जगदीवर मिश्रा बने थे। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग से जुड़ी जानकारी अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की। खिलाड़ी कुमार ने एक अपना-अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला का एक वीडियो शेयर किया है।

  • May 2, 2024 2:37 PM

    'कौन बनेगा करोड़पति' का छठा सवाल सुन घूम जाएगा दिमाग

    केबीसी 16 का छठा सवाल हिमालय से जुड़ा हुआ है। सवाल थोड़ा कठिन है, लेकिन सैलानियों के लिए अपनी नॉलेज चेक करने का अच्छा मौका है...

  • May 2, 2024 1:05 PM

    'पुष्पा 2' एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा

    तेलुगू एक्ट्रेस अनसूया भारद्वाज ने कहा कि अगर आप रिश्ते बनाए रखते हैं तो फ्यूचर में आपको काम करने में बहुत आसानी होती है। अनसूया भारद्वाज ने 'जबरदस्त' नाम के टीवी शो में काम किया था और वह कई सालों तक एंकर के रोल में नजर आई थी। नागार्जुन के साथ उन्हें आइटम सॉन्ग में डांस करते हुए भी देखा जा चुका है और जल्दी ही 'पुष्पा 2' में भी नजर आएंगी।

  • May 2, 2024 1:03 PM

    वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स में धांसू एक्शन करेंगी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ

    जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में साफ पता चल रहा है कि दोनों अपनी अपकमिंग स्पाई मूवी के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। एक तस्वीर में आलिया भट्ट जिम वियर में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे शरवरी वाघ भी इसी लुक में दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, आलिया और शरवरी आपलोग स्पाई फिल्म के लिए रेडी हो रहे है ना?

  • May 2, 2024 1:02 PM

    सिद्धार्थ आनंद ने कृष 4 पर दिया बड़ा अपडेट

    में ऋतिक रोशन की कृष 4 की चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म को लेकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जैसे ही सोशल मीडिया पर कृष 4 को लेकर खबरें वायरल हुईं वैसे ही डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इसपर रिएक्ट करके कहा कि हां वो आ रहे हैं। बता दें कि लोग अभी से ही ये चर्चा करने लगे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 धमाल मचाने वाली है। ऐसे में अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये मोस्ट अवेटेड फिल्म कब बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

  • May 2, 2024 12:23 PM

    मलाइका अरोड़ा का जिम लुक

    इस वक्त मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिम जा रही हैं और शायद लेट हो गई हैं। उनको वीडियो शुरु होते ही भागकर जिम जाते देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो पर की तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।

  • May 2, 2024 11:37 AM

    तलाक होते ही पूर्व पति पर एक्ट्रेस के गंभीर आरोप

    टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए राखा ने ये खुलासा किया है। उन्होने कहा कि, 'आदिल पहले में 25-26 महिलाओं के साथ काम करता था। इस दौरान इसने उनके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला मिलाकर उन्हें पिलाया और उनके न्यूड वीडियोज शूट किए। आदिल बहुत बडा अपराधी है, वो बलात्कारी है।

  • May 2, 2024 11:34 AM

    शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत

    टीवी न्यूज में छाई रहने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि वो कुशाल टंडन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार शिवांगी जोशी और कुशाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द ही सगाई भी करने वाले हैं। शिवांगी और कुशाल अपने रिश्ते को सीक्रेट रखना चाहते हैं इसलिए इस बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं है।

  • May 2, 2024 10:46 AM

    मरा नहीं जिंदा है Goldy Brar

    लेफ्टिनेंट विलियम डूली ने कहा- "सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही गलत सूचना की वजह से हमें आज सुबह से दुनिया भर से इनक्वायरी आई है। हमें पता नहीं है कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन यह सच नहीं है। पीड़ित निश्चित रूप से गोल्डी नहीं है।"

  • May 2, 2024 10:44 AM

    बेटे की इस बात पर भड़के फिल्ममेकर ने दी जायदाद से बेदखल करने की धमकी!

    दरअसल करण जौहर अपने बच्चों से इस दौरान बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वो दोनों बच्चों से पूछते हैं, "अरे, यह मेरे जन्मदिन का महीना है। इस महीने मुझे क्या मिलेगा?" इस पर उनकी बेटी रूही ने कहा, ''मुझसे आपको प्यार मिलने वाला है।'' लेकिन यश ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, "तुम्हें मुझसे कुछ नहीं मिलेगा। और तुम इसके लायक नहीं हो।" जैसे ही ये बात फिल्ममेकर ने सुनी तो वो हैरान रह गए। उनका रिएक्शन देखने लायक था। इसके बाद ही मजाक में करण जौहर ने बेटे को अपनी जायदाद से बेदखल करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X