Bollywood Highlights: शाहरुख-सलमान के साथ फिल्म करेंगे आमिर खान, रिएलिटी शो में नेहा और अभिजीत भिड़े

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 01 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

आमिर खान हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे। उन्होंने शो में अपने जीवन के कई किस्से बताए। कपिल शर्मा ने इस एपिसोड का बिहाइन्ड द सीन वीडियो (BTS) शेयर किया है। इस वीडियो में आमिर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'मैंने सलमान-शाहरुख से कहा कि हमें एक फिल्म तो साथ में करनी ही चाहिए। अगर हमने एक फिल्म साथ में नहीं की तो ये हमारे फैंस के साथ गलत होगा। अब हम तीनों ही फिल्म करने के लिए तैयार हैं। बस एक अच्छी स्टोरी का इंतजार है।'

सिंगिंग रिएलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद अभिजीत कहते हैं कि जो सिंगर्स किसी शादी में गाना गाते हैं वो अपना स्टेटस गिरा देते हैं। उसमें औकात कम हो जाती है। मेरी औकात है, मैं बोल देता हूं। मैं नहीं गाऊंगा। दुनिया की कोई ताकत तुम्हें खरीद नहीं सकती। अभिजीत के इस कमेंट से नेहा नाखुश होती हैं और कहती हैं कि हर कोई अपनी मेहनत से कमाता है और शादी में गाना गलत नहीं है। अभिजीत तुरंत नेहा को बोलते हैं कि आप इसे पर्सनली मत लेना, वह बस बच्चों को सिखा रहे हैं 1 करोड़ रुपये में शादी में गाना या 1 करोड़ रुपये ठुकराना, दोनों में बहुत फर्क है।

LIVE Feed
  • May 1, 2024 7:48 PM

    बहनोई के निधन से सदमे में खुद को संभाल नहीं पा रहे पंकज त्रिपाठी

    पंकज त्रिपाठी ने कुछ वक्त के लिए अपने काम से ब्रेक ले लिया है। वह अपने परिवार को समय देना चाहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल एक सड़क हादसे में उनके बहनोई की मौत हो गई और उनकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

  • May 1, 2024 6:38 PM

    आंख की सर्जरी के बाद अब कैसी है राघव चड्ढा की तबियत

    हिंदुस्तान टाइम्स की मानें तो राघव की सर्जरी ठीक-ठाक हो गई है। वह अभी भी लंदन में हैं और पूरी तरह से बेड रेस्ट पर हैं। उनकी एक रेटिना में छेद था, जिसके बाद ज्यादा कॉम्प्लिकेशन के कारण उनकी आंखों की रोशनी जा सकती थी। यही कारण था कि उनको अर्जेंट सर्जरी की जरुरत पड़ी। वहीं राघव के रिश्तेदार ने बताया, ‘सर्जरी से पहले इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि समस्या हल हो जाएगी। यह रिस्की था, हालांकि सर्जरी ठीक रही और अब राघव ठीक होने की राह पर हैं’।

  • May 1, 2024 5:33 PM

    विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर किया खास अंदाज में विश

    विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर अपनी पत्नी को बेहद खास अंदाज में विश किया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का की 4 अनसीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने लिखा, "अगर मैं तुम्हें न पाता तो मैं पूरी तरह से खो जाता। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। आप हमारे विश्व जगत के लिए प्रकाश हैं। आप हमें बहुत पसंद हैं।"

  • May 1, 2024 4:44 PM

    मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बरार की अमेरिका में मौत!

    कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबर आ रही है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई है। दरअसल आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ मुख्य आरोपी साबित हुआ था। हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि उसकी मौत अमेरिका में 30 अप्रैल मंगलवार को शाम 5:25 बजे पर हो गई है।

  • May 1, 2024 3:53 PM

    सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या

    सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी अनुज थापन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि आरोपी ने पुलिस कस्टडी में ही आत्महत्या कर ली है। सुसाइड की कोशिश के बाद उसको आनन फानन में अस्पताल लाया गया था जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी के अनुसार, पीटीआई ने बुधवार दोपहर को बताया कि अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के लॉक-अप में आत्महत्या का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाद में दिन में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

  • May 1, 2024 3:16 PM

    काजोल संग किसिंग सीन पर एक्टर को महसूस हुई शर्म

    आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में काजोल और अली खान के बीच में एक किसिंग सीन भी दिखाया गया था। जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन अब हाल ही में दीपक परवानी के शो 'आप की कहानी' के दौरान अली खान को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया। जहां पर एक्टर ने काजोल के साथ अपने किसिंग सीन पर भी बात की थी।

  • May 1, 2024 2:39 PM

    'एनिमल' की भाभी 2 संग राजकुमार राव ने फरमाया इश्क़

    इस वीडियो में 'एनिमल' की भाभी 2 यानी की तृप्ति डिमरी को राजकुमार राव के साथ में रोमांटिक अंदाज में देखा जा रहा है। दरअसल आपको बता दे कि दोनों ही फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। जिसके चलते उन दोनों ने एक वीडियो साझा किया है।

  • May 1, 2024 1:46 PM

    बिग बॉस फेम समर्थ जुरेल के बर्थडे को भूल गईं ईशा मालवीय?

    ईशा मालवीय ने कल भले ही समर्थ जुरेल को बर्थडे विश ना की हो लेकिन उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम पार्थ समथान संग एक वीडियो जरूर शेयर किया है। इस वीडियो को ईशा मालवीय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में ईशा और पार्थ जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों के फैंस को भी इनके बीच की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है। ईशा मालवीय ने इस वीडियो के जरिए अपने नए प्रोजेक्ट की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। वहीं लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए समर्थ जुरेल की भी खूब टांग खिंचाई कर रहे हैं।

  • May 1, 2024 1:45 PM

    आईपीएल के बीच प्रभास ने स्वैग से किया कल्कि 2898 एडी का प्रमोशन

    एंटरटेनमेंट (Entertainment News) वर्ल्ड के सुपरस्टार प्रभास ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। आईपीएल मैच के दौरान प्रभास ने अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी का प्रमोशन किया है। प्रभास का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं, क्रिकेट भी एक युद्ध है। सांसें थाम लो। ये आईपीएल का महा मैच है। कल के लिए आज खेलो' इस क्लिप में सभी की नजरें प्रभास के नए लुक पर टिक गई है। प्रभास का ये लुक देख फैंस गदगद हो गए हैं। इस लुक को देखने के बाद फैंस ट्विटर पर जमकर रिएक्ट करते हुए प्रभास की तारीफ कर रहे हैं।

  • May 1, 2024 1:43 PM

    सुनील शेट्टी आ रहे एक्शन हीरो बनकर

    लंबे समय बाद सुनील शेट्टी एक बार फिर एक्शन हीरो बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, वो भी बड़े-बड़े स्टंट्स के साथ। इस बात की जानकरी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। इतना ही नहीं सुनील ने अपनी आगामी फिल्म का एलान करते हुए इस फिल्म से अपना पहला लुक भी शेयर किया है, जिसमें वो किलर दिख रहे हैं। सुनील शेट्टी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह बर्फीली पहाड़ियों में व्हाइट विंटर सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आसपास बड़े-बड़े पहाड़ बर्फ से ढके हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अन्ना बर्फ में बैठे काला चश्मा लगाए पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस लुक में सुनील शेट्टी काफी डैशिंग दिख रहे हैं। 62 की उम्र में भी उनकी गजब की फिटनेस देख लोग हैरान हो रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- 'लायंसगेट इंडिया के साथ एक एक्साइटिंग अपकमिंग प्रोजेक्ट से मेरा पहला लुक। 'एक्शन' में वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' अब अन्ना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

  • May 1, 2024 1:42 PM

    रुपाली गांगुली एक्टिंग के बाद अब पॉलिटिक्स में जमाएंगी अपनी धाक

    रुपाली गांगुली ने आज बुधवार को भारतीय राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। एक्ट्रेस विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इस मौके पर कहा- 'मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मुझे आप सबके आशीर्वाद और साथ की जरूरत है।'

  • May 1, 2024 1:40 PM

    संजय लीला भंसाली ने सेट पर रखा अदिति हैदरी को भूखा

    अदिति कहती हैं कि ‘एक दिन संजय लीला भंसाली ने मुझे भूखा रखा क्योंकि मझे एक ऐसा सीन करना था जिसमें मुझे गुस्से से भरा हुआ दिखना था, तो इसलिए मुझसे कहा आज खाना मत खाना’. अदिति ने भंसाली के साथ काम करने को लेकर बताया कि, ‘सेट पर उनकी छोटी-छोटी चीजों से भी बहुत कुछ सीखने को मिला. सेट पर संजय सर के साथ आपको पूरा टाइम ध्यान लगाना होता है कि वह क्या बोल रहे हैं.’

  • May 1, 2024 12:01 PM

    फिल्म 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर आउट

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का लोगों का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 1 मई को रिलीज होने वाला है। फिल्म का पहला गाना रिलीज होने से एक दिन पहले अल्लू अर्जुन का फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है। फिल्म के पोस्टर में अल्लू अर्जुन का अवतार देख फैंस उत्साहित हो गए हैं।

  • May 1, 2024 12:00 PM

    'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट आई सामने

    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' काफी समय से चर्चा में है। ये फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने प्लान चेंज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट सामने आ गई गई है। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म अब 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • May 1, 2024 10:24 AM

    रणबीर कपूर की रामायण में कैकेयी बनेंगी लारा दत्ता?

    इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण की चर्चा हो रही है। इस फिल्म को देखने के बाद लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि आए दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच कैकेयी बनने पर लारा दत्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। लारा दत्ता ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में में कहा, 'काफी दिनों से मै भी ये बातें सुन रही हैं। इन अफवाहों को सुनना और पढ़ना काफी अच्छा लग रहा है। वैसे कौन रामायण का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। इस फिल्म मैं मंदरोदरी या सूर्पनखा का रोल निभाने के लिए भी तैयार हो जाती है।'

  • May 1, 2024 10:21 AM

    'अनुपमा' फेम सागर पारेख ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी 14 का ऑफर?

    अनुपमा और वनराज के छोटे बेटे समर का रोल अदा कर चुके एक्टर सागर पारेख की तो इन दिनों वह जमकर मी-टाइम बिताते दिखते हैं। हाल ही में सागर पारेख का नाम रोहित शेट्टी के अपकमिंग रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़ा था। इस खबर के आते ही सागर पारेख के फैंस के बीच खुशी का ठिकाना नहीं था। हालांकि अब सागर पारेख ने इशारों-इशारों में कुछ ऐसा कह दिया है कि उनके इस शो में हिस्सा लेने की बात पर संशय बना हुआ है।

  • May 1, 2024 10:20 AM

    'माटी से बंधी डोर' से लीक हुआ अंकित गुप्ता का नया लुक

    टीवी न्यूज में छाए रहने वाले एक्टर अंकित गुप्ता का लुक इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सामने आई फोटोज में अंकित गुप्ता काले चश्मे में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनके इस लुक को देख फैंस गदगद हो गए हैं। बता दें कि अंकित गुप्ता अपने नए शो 'माटी से बंधी डोर' में रणविजय उर्फ राणा का किरदार निभाएंगे। इस शो में अंकित गुप्ता के साथ एक्ट्रेस रुतुजा बागवे भी नजर आएंगे। उनका लुक भी इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X