Bollywood Live Updates- एल्विश यादव पर काशी में केस दर्ज, रिलीज हुई धनुष की फिल्म Raayan

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट लाइव पेज से, जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं एल्विश यादव की जो कि फिर एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। खबरें हैं कि अब वाराणसी में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। दरअसल एल्विश यादव पर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे और इस दौरान कैमरा बैन होने के बाद भी उन्होने परिसर में तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। इन आरोपों के बाद वाराणसी के उपायुक्त से शिकायत की गई। एल्विश यादव के खिलाफ वकील प्रतीक कुमार सिंह ने वाराणसी के सेशन कोर्ट में लेटर के जरिए शिकायत दी है।

इसके अलावा आज धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म Raayan रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और धनुष इसमें कमाल के लग रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर उन्होने काफी मेहनत की है। उनके लुक्स को लेकर तारीफें हो रही हैं और फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई है। तमिल फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही लोग थिएटर्स में हैं।

इस तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jul 26, 2024 4:11 PM

    रश्मिका मंदाना की फिल्म डियर कॉमरेड के 5 साल पूरे, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर जताया आभार

    विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की बेहतरीन केमिस्ट्री की वजह से डियर कॉमरेड एक स्पेशल फिल्म बन गई है। जहां विजय अपने चार्म से पूरे देश को अपना दीवाना बना रहे हैं, वहीं रश्मिका अपने लविंग करिश्मे से सबके दिलों पर राज कर रही हैं। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना, जो बॉबी और लिली के रोल में थे, दोनों मेजर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। बता दें कि इस फिल्म के आज 5 साल पूरे हो गए हैं एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर आभार जताया है।

  • Jul 26, 2024 4:08 PM

    शादी के 6 महीने बाद हनीमून पर गईं दिव्या अग्रवाल, अफ्रीका में पति साथ यूं रोमांस करती आईं नजर

    शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्या अग्रवाल पति साथ अफ्रीका के तंजानिया में गई हैं। दिव्या तंजानिया जाकर बेहद एंजॉय कर रही हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि पति अपूर्व दिव्या साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दिव्या अपूर्व को गले लगाती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में दिव्या पति साथ पोज देती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में दिव्या स्थानीय शख्स से साथ तस्वीर खिंचवाती दिख रही हैं। वहीं पांचवीं तस्वीर में दिव्या पति को हग करती दिख रही हैं।

    शादी के 6 महीने बाद हनीमून पर गईं दिव्या अग्रवाल, अफ्रीका में पति साथ यूं रोमांस करती आईं नजर
  • Jul 26, 2024 3:32 PM

    रिद्धिमा कपूर की बेटी रणबीर को नहीं बुलाती है 'मामा' तभी आलिया की बेटी भी उन्हें नहीं बोलती 'बुआ', जानें वजह..

    अनुष्का अरोड़ा से बात करते हुए रिद्धिमा बताती हैं कि राहा उन्हें बुआ कहकर नहीं बुलाती हैं। वह उन्हें सिर्फ 'बू' कहती हैं। जबकि मैं उसे स्ट्रॉबेरी कहती हूं। रिद्धिमा कपूर आगे कहती हैं कि मेरी बेटी समारा भी रणबीर को मामा नहीं कहती है। वह रणबीर को 'आरके' के नाम से बुलाती है। जबकि मैं चहती थी कि वह भाई को मामू या अंकल कहकर बुलाए मामा जी कहकर ना बुआए।

    रिद्धिमा कपूर की बेटी रणबीर को नहीं बुलाती है 'मामा' तभी आलिया की बेटी भी उन्हें नहीं बोलती 'बुआ', जानें वजह..
  • Jul 26, 2024 2:55 PM

    फिल्म डायरेक्टर फराह खान का मां का निधन, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

    Farah Khan's mother passes away: फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह बीमार चल रही थीं। बता दें कि फराह अपनी मां से बेहद प्यार करती थीं।

  • Jul 26, 2024 12:31 PM

    कश्मीर में फिर से रिलीज की जा रही है 'नेशनल क्रश' तृप्ति डिमरी की ये फिल्म?

    'लैला मजनू' का पुनर्प्रकाशन 2 अगस्त को श्रीनगर के थियेटरों में होगा। यह फिल्म मूल रूप से सितंबर 2018 में रिलीज़ हुई थी। इसके निर्देशक साजिद अली थे और इम्तियाज अली ने प्रस्तुत किया था। इस प्रोजेक्ट का निवेश एकता कपूर ने किया था। अविनाश और तृप्ति दोनों अपने करियर में बहुत आगे बढ़ चुके हैं।

  • Jul 26, 2024 11:12 AM

    BB OTT 3- अरमान मलिक ने विशाल पांडे के पिता पर निकाली भड़ास

    लवकेश की इस बात को सुन अरमान मलिक को फिर से गुस्सा आ गया है। हाल ही में अरमान मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक विशाल पांडे और उनके पिता पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। अरमान मलिक कहते हैं कि 'उस दिन इसका बाप आया था। कैमरे पर बकवास करके गया है कि मेरा बेटा दूध का धुला है। आज लवकेश ने दोबारा यह बात बोली कि विशाल यह बोल रहा था।'

  • Jul 26, 2024 9:26 AM

    Raayan X Review- धनुष की फिल्म देख खुद को नहीं रोक पाए फैंस, बोले- शानदार, ब्लॉकबस्टर..

    ट्वीट करते हुए एक फैन ने लिखा है, ''रायन ब्लॉकबस्टर है। फर्स्ट हाफ फायर, सेकंड हाफ डबल फायर।'' एक ने लिखा है, ''सिर्फ ये कहना है कि, ब्लॉकबस्टर।'' एक ने लिखा, ''रायण को लेकर पॉजिटिव रिसपॉन्स आ रहा है।'' एक ने लिखा, ''रयान को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। धनुष का अभिनय और निर्देशन।'' एक ने लिखा, ''रायण को प्रीमियर और सुबह के शो में काफी भीड़ है।'' एक ने लिखा, ''अब टूटेंगे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X