Bollywood Highlights- आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में क्रैक को पछाड़ा

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 24 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 की जो कि शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के पहले दिन कलेक्शन काफी अच्छा है। खबरों की मानें तो इसने पहले दिन करीब 5.75 करोड़ की कमाई की है। यामी गौतम के हिसाब से ये एक शानदार शुरुआत है। इसका एक कारण ये भी है कि ये एक सोलो रिलीज नहीं है। इस फिल्म के साथ दो और फिल्में रिलीज हुई हैं जिसमें विद्युत जामवाल की क्रैक भी शामिल हैं।

इसके अलावा विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक की बात करें तो इसका कलेक्शन भी ठीक ठाक हुआ है। रिपोर्ट्स हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने करीब 3 करोड़ की कमाई की है। हालांकि विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही जैसे सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ है। ऐसे में इस तरह की शुरुआत से मेकर्स पहले ही डरे हुए हैं। देखने वाली बात होगी कि अपने पहले वीकेंड पर फिल्म कितना कलेक्शन करती है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप लगातार बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 24, 2024 9:07 PM

    Rakul Preet Singh ने की चौका चरधाना की रस्म, शेयर की हलवे की तस्वीर

    Rakul Preet Singh first rasoi: रकुल प्रीत सिंह ने ससुराल में पहले दिन ही चौका चरधाना की रस्म की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी शेयर करते हुए फैन्स को बताया है कि उन्होंने पहली रसोई में हलवा बनाया है। बता दें कि रकुल की यह पहली रसोई की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है। फैन्स भी इस तस्वीर पर कमेंट कर रकुल को बधाई दे रहे हैं। आप भी देखें यह तस्वीर...

    Rakul Preet Singh ने की चौका चरधाना की रस्म, शेयर की हलवे की तस्वीर
  • Feb 24, 2024 5:07 PM

    Article 370 BO Day 2 Prediction: पहले दिन Article 370 ने अंधाधुंध कमाई, दूसरे दिन इतना कमा सकती है फिल्म

    Article 370 BO Day 2 Prediction: 23 फरवरी को यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 रिलीज हो गई है। फिल्म को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रोड्यूस की है। आर्टिकल 370' (Article 370) 1500 सिनेमाघरों में 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। सिनेमा लवर्स डे पर फिल्म की कीमत 99 रुपये थी फिर भी फिल्म ने 6.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म दूसरे दिन 2 से 3 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।

  • Feb 24, 2024 4:35 PM

    Crew Teaser Out: 'क्रू' के टीजर को देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी, करीना-तबू-कृति की एक्टिंग जीत लेगी दिल

    Crew Teaser Out: जिस पल का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वह पल आ गया है। क्रू (Crew) का टीजर आउट हो चुका है। हाल ही में सामने आए टीजर में देखा जा सकता है कि करीना कपूर, तबू और कृति सेनन एयर होस्टेस बन धमाल मचाती नजर आ रही हैं। फिल्म में पुराने गानों की रिदिम और नए गानों का बेहतरीन तड़का देखने को मिलने वाला है। फिल्म में हंसी ठहाके और बेहतरीन स्टोरी देखने को मिलेगी। आप भी देखें क्रू का टीजर...

    Crew Teaser Out: 'क्रू' के टीजर को देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी, करीना-तबू-कृति की एक्टिंग जीत लेगी दिल
  • Feb 24, 2024 2:39 PM

    एक्टिंग छोड़ फूड ब्लॉगर बनने का सोच रहे हैं कार्तिक आर्यन, सड़क किनारे लिए टेस्टी चाट के मजे

    कार्तिक आर्यन फिलहाल तो बैंगलोर में हैं। कार्तिक यहां बीसीसीआई की तरफ से आयोजित हुए डब्लूपीएल 2024 की ओपनिंग के सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए यहां आए थे। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने बैंगलोर की सैर की और खूट चाट पकौड़े के मजे लिए। एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है- बैंगलोर में इन स्वादिष्ट और फेमस भोजनालयों को देखने के बाद, सोच रहा हूं फूड ब्लॉगर बन जाऊं। बता दें कि कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

  • Feb 24, 2024 2:06 PM

    आमिर खान की इन कमियों की वजह से किरण राव ने दिया तलाक?

    आमिर ने कहा एक दिन हम शाम को बैठे हुए थे और मैने किरण से पूछा कि, ''अच्छा एक बात तो आप लोगों को पता ही है कि हमारा तलाक हाल ही में हुआ है। एक दिन शाम को मैं बैठा हुआ था और मैने पूछा.. किरण, एक हसबैंड के तौर पर मुझमें क्या क्या कमीं थी। ताकि अब मैं उसको सुधार सकूं। उन्होने कहा, हां लिखो.. बाकायदा मुझे पॉइंट्स लिखवाए गए। आप बहुत बात करते हैं, आप किसी को बात नहीं करने देते, आप अपने वर्ड्स में घुसे रहते हैं। करीब 15-20 पा़इंट्स उन्होने लिखे हुए हैं।''

  • Feb 24, 2024 1:29 PM

    आमिर खान और किरण राव का क्यों हुआ तलाक?

    आमिर खान और किरण राव का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान ने खुद बताया था कि उनमें काफी कमियां थीं और इसकी लिस्ट किरण राव ने बनाकर रखी हुई थी।

  • Feb 24, 2024 12:40 PM

    घर की छत पर सीमा हैदर ने दौड़ाई साइकिल

    सीमा हैदर के वीडियोज आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। वो कुछ भी करती हैं तो सबके साथ साझा करती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस वीडियो को सचिन ने खुद शूट किया है। आप देखेंगे कि छत पर सीमा हैदर साइकिल चलाती हुईं नजर आ रही हैं।

  • Feb 24, 2024 11:50 AM

    सोनम कपूर का बोल्ड अवतार

    एयरपोर्ट पर सोनम कपूर हाल ही में स्पॉट की गई हैं। इस दौरान वो काफी सेक्सी लग रहीं थीं। उन्होने हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश कपड़े पहन रखे थे। क्लीवेज लुक दिखाती हसीना को जिसने भी देखा वो वहीं ठहर गया।

  • Feb 24, 2024 11:17 AM

    सुहाना खान ने पहली फिल्म करते ही अलीबाग में खरीदी करोड़ों की लग्जरी प्रॉपर्टी

    एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सुहाना ने एक काफी बड़ी प्रॉपर्टी की मालिक बनकर अपनी बकेट लिस्ट में एक और उपलब्धि दर्ज की है। ईटाइम्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में अलीबाग में एक बड़ी और कीमती प्रॉपर्टी खरीदी है।

  • Feb 24, 2024 11:15 AM

    मां को Kiss और दुलार करते दिखे सलमान खान

    CCL मैच के दौरान सलमान खान अपने मां पर प्यार लुटाते हुए देखा गया। वीडियो में आप देखेंगे कि उनकी मां मैच का आनंद ले रही हैँ। इस दौरान सलमान खान उनसे बात करते नजर आए और फिर बैठकर मैच का आनंद लेते हुए उनके माथे और गालों पर किस करते नजर आए।

  • Feb 24, 2024 10:09 AM

    भाग्यश्री को पति हिमालय ने किया किस

    जी हां, इस वीडियो में आप देखेंगे की मीडिया के सामने भाग्यश्री केक काट रही हैं लेकिन उनको भी पता नहीं था कि उनके पति हिमालय दसानी कुछ अलग करने वाले हैं। केक काटतीं भाग्यश्री को हिमालय ने किस कर लिया। इसके बाद भाग्यश्री का सरप्राइज दिखीं और शरमा गईं।

    भाग्यश्री को पति हिमालय ने किया किस
  • Feb 24, 2024 8:44 AM

    WPL की ओपनिंग सेरेमनी में छाई सितारे

    WPL की शुरुआत हो चुकी है और इसके पहले दिन सितारों ने जलवा बिखेरा है। इस दौरान शाहरुख खान, शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे परफॉर्म करते दिखे। वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X