Bollywood Highlights- कल्कि हुई पोस्टपोन, मैदान की एडवांस बुकिंग ने लोगों को चौंकाया

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 05 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण और प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि एडी की, जो कि फिर से टल गई है। पता चला है कि फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है। फिल्म 9 मई 2024 को रिलीज होनी थी लेकिन इस दौरान आँध्र प्रदेश के चुनाव होने हैँ। इस वजह से मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। हालांकि फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

इसके अलावा बात करें अजय देवगन की फिल्म मैदान के बारे में तो इसकी एडवांस बुकिंग ने कमाल कर दिया है। टिकट खिड़की खुलते ही पहले दिन फिल्म के करीब 4500 टिकट बिक गए हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि मैदान के साथ ईद में अजय देवगन धमाका करने आ रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का क्लैश बड़े मियां छोटे मियां से होना है। ऐसे में दोनों फिल्मों की कमाई में क्या असर पड़ता है ये तो वक्त ही बताएगा।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन बने रहिए Filmibeat Hindi के लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 5, 2024 8:41 PM

    इस दिन दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी गोविंदा की भांजी आरती सिंह

    गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह दुल्हन बनने वाली हैं। जी हां एक्ट्रेस फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। फिलहाल बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही आरती की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरू हो चुकी हैं। इन सबके बीच हर किसी को लग रहा है कि आरती लव मैरिज कर रही है लेकिन ऐसा नहीं है। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि वे मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन दीपक चौहान संग अरेंज मैरिज कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने शादी के फंक्शन सहित हनीमून प्लानिंग की भी डिटेल दी।

  • Apr 5, 2024 7:06 PM

    600 करोड़ी मूवी की इटली में शूटिंग करती दिखीं दिशा पाटनी, ठंड से हुई हालत खराब, तो ओढ़ना पड़ा कंबल

    बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी इटली में प्रभास के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ के एक गाने की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में दिशा पाटनी ठंड से बचने के लिए पिंक कलर का ब्लैंकेट लपेटे हुए नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह प्रभास के साथ खड़ी दिख रही हैं. एक्टर ब्लैक जैकेट और रेड कलर की पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, दिशा पाटनी ने प्रभास के साथ सेल्फी भी शेयर की है।

  • Apr 5, 2024 6:24 PM

    देबीना बनर्जी ने बेटी के बर्थडे पर रखी ग्रैंड पार्टी, दोनों बच्चियों को पहनाई एक जैसी ड्रेस

    देबीना बनर्जी ने अपनी बेटी लियाना के बर्थडे के मैके पर शानदार पार्टी का आयोजन किया है। इस दौरान देबीना काफी कूल और बिंदाज अंदाज में तैयार होकर दोनों बेटियों के साथ बर्थडे पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंचीं।

  • Apr 5, 2024 5:48 PM

    रिलीज हुआ किल का धांसू टीजर

    करण जौहर की अपकमिंग मूवी किल के टीजर में लक्ष्य और तान्या एक दूसरे संग रोमांटिक मूड में दिखते हैं। इसके बाद ये दोनों एक ट्रेन का सफर करते हैं। जहां दोनों एक दूसरे को टेक्स्ट मैसेज के जरिए बात करते हैं। तभी ट्रेन में कुछ गुंडों की एंट्री होती है। जो यात्रियों को परेशान करते हैं। इसके बाद लक्ष्य का धमाकेदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है। 1 मिनट 20 सेकेंड के इस टीजर में इसके बाद लक्ष्य एक-एक करके दुश्मनों की हड्डियां चटकाते दिखते हैं। रिलीज हुआ फिल्म का टीजर इतना जबरदस्त है कि दर्शकों की रूह कांप जाएगी।

  • Apr 5, 2024 5:47 PM

    किंग के अंदाज में एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आए शाहरुख खान

    शाहरुख खान अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान का नया वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो उस दौरान का है जब किंग खान एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। इस वीडियो में शाहरुख खान चश्मा लगाए हुए नजर आए। शाहरुख खान के इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। फैंस उनके लुक से लेकर अंदाज तक पर फिदा हो गए।

  • Apr 5, 2024 5:45 PM

    सलवार-सूट में नजर आईं मलाइका अरोड़ा

    बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का हर अंदाज फैंस को पसंद आता है। अब मलाइका अरोड़ा ट्रेडिशनल लुक में नजर आई हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा को सलवार-सूट में पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। मलाइका अरोड़ा ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए हैं। मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस पसंद कर रहे हैं।

  • Apr 5, 2024 5:42 PM

    'क्रू' एक सप्ताह से मचा रही भौकाल

    फिल्म 'क्रू' को सिनेमाघोरों में लगे हुए एक सप्ताह हो चुका है और ये लोगों को जमकर एंटरटेन कर रही है। फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन की जबरदस्त एक्टिंग लोगों का ध्यान खींच रही है। फिल्म 'क्रू' बीते एक सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का कलेक्शन इस बात की तरफ इशारा कर रहा है। फिल्म 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है और 50 करोड़ी होने से बस एक कदम दूर है।

  • Apr 5, 2024 5:41 PM

    युग देवगन का वीडियो हुआ वायरल

    अजय देवगन और काजोल के लाडले युग देवगन 13 साल के हैं लेकिन काफी जिम्मेदार हैं। इस बात का अंदाजा उनके लेटेस्ट वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। युग देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि युग देवगन अपनी नानी और वेटरन एक्ट्रेस तनुजा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। युग देवगन ने अपनी नानी तनुजा का हाथ पकड़ा हुआ है और एयरपोर्ट में एंट्री करवा रहे हैं।

  • Apr 5, 2024 3:45 PM

    रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक देख खुशी से झूमे फैंस

    'पुष्पा 2' से सामने आए रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक पोस्टर में अदाकारा सेठानी बनी नजर आईं। पार्ट से पार्ट 2 की कहानी में 'पुष्पाराज' चंदन की तस्करी के कारोबार का किंगपिन बन चुका है। 'पुष्पा 2' में पुष्पाराज के इसी सफर की कहानी दिखाई गई है। जिसमें अदाकारा रश्मिका मंदाना पुष्पाराज की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। जिसका पहला लुक बेहद शानदार और धमाकेदार है। इस फर्स्ट लुक ने एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में आते ही तहलका मचा दिया है।

  • Apr 5, 2024 3:42 PM

    तापसी पन्नू ने करवाया बोल्ड फोटोशूट

    बॉलीवुड फिल्म स्टार तापसी पन्नू की सीक्रेट शादी की खबर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अदाकारा तापसी पन्नू ने अभी तक अपनी वेडिंग रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है। खबरों की मानें तो अदाकारा तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ उदयपुर में परिजनों और करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी कर ली है। इस सीक्रेट शादी की कई वीडियोज भी बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बावजूद इसके एक्ट्रेस ने शादी की खबरों को छुपाया है। अब हाल ही में अदाकारा ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया। जिसमें अदाकारा शादी की किसी भी निशानी के साथ नहीं दिखी।

  • Apr 5, 2024 3:41 PM

    फिल्म 'रामायण' पर आया बड़ा अपडेट

    रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल से सजी फिल्म 'रामायण' की हर जानकारी फैंस को उत्साहित कर जाती है। फिल्म में राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साईं पल्लवी, रावण के रोल में यश और हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आने वाले हैं। इसी बीच 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में ऑस्कर विनर म्यूजिशियन हंस जिमर की एंट्री हुई है। हंस जिमर और एआर रहमान ने मुलाकात की है। हंस जिमर फिल्म 'रामायण' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरुआत करने जा रहे हैं। नितेश तिवारी अपनी फिल्म के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

  • Apr 5, 2024 1:43 PM

    डिलीवरी के नौ महीने बाद क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं दीपिका?

    दीपिका का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो अपने बेटे रुहान के साथ नजर आ रही हैं। कैज़ुअल एथनिक आउटफिट में सजीं दीपिका का ध्यान पूरी तरह से अपने प्यारे बेटे पर केंद्रित था। उनका सफेद और नीला कॉटन सलवार सूट गर्मी के दिनों के लिए एकदम सही चॉइस था। यह स्पष्ट है कि वह जो बड़ा हरा बैग ले गई थी वह छोटे बच्चे के लिए था। उनका हाथ में हरा बैग था, जिसे देखकर लग रहा था कि दीपिका ने उसमें रुहान का सामान भरा है।

    डिलीवरी के नौ महीने बाद क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं दीपिका?
  • Apr 5, 2024 12:28 PM

    उमराह करने पहुंचे राहत फतेह अली खान

    बीते कुछ महीनों में विवादों में चल रहे पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान इस वक्त उमराह करने गए थे। उनकी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो मक्का के सामने खड़े हैं। बता दें कि राहत ने एक शागिर्द की पिटाई की थी और इसका वीडियो वायरल हो गया था।

  • Apr 5, 2024 11:59 AM

    रामायण के सेट से लीक हुआ वीडियो

    ‘रामायण’ के सेट से एक वीडियो भी लीक हो गया है, जिसे रणबीर कपूर के ही फैन क्लब ने एक्स अकाउंट (Twitter) पर शेयर किया है। इस वीडियो में सेट पर कैमरे के साथ खड़े भी कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फिलहाल फिल्म का आउटडोर शूट शुरू हो चुका है।

  • Apr 5, 2024 10:58 AM

    "पुष्पा 2: द रूल" टीजर में जबरदस्त होगी ये चीज?

    दर्शकों की उत्सुकता को और ऊपर लेकर जाने के लिए मेकर्स ने डायरेक्टर सुकुमार, अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पा राज और म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद के म्यूजिक स्टूडियो से एक तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है,"आइकॉन स्टार @alluarjun, @aryasukku और @ThisIsDSP ने #Pushpa2TheRule के लिए म्यूजिक लेबल में हिस्सा लिया।

  • Apr 5, 2024 10:06 AM

    सीमा हैदर के लिए पाकिस्तान से आया खत

    जी हां, इस लेटर कई ऐसे खुलासे किए गए हैं जो कि आपको हैरान कर देंगे और लोगों के बीच सीमा हैदर को लेकर चर्चाएं बढ़ जाएंगी। इस पत्र को गुलाम हैदर ने लिखा है और मांग की है कि सीमा हैदर की जांच हो और नार्को टेस्ट भी करवाया जाए। गुलाम हैदर सीमा हैदर का पाकिस्तान पति है और उसका आरोप है कि सीमा बिना तलाक दिए गई है और उसके पास जो बच्चे हैं वो मेरे हैं।

  • Apr 5, 2024 9:44 AM

    करवाचौथ सीन पर हुईं बुरी तरह ट्रोल, अब रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी

    एक्ट्रेस ने कहा, “जो लोग महिलाओं के शरीर को लेकर ट्रोलिंग करते हैं, वो बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जब तक कि ऐसा नहीं है और वे मुझे मेरी फिल्मों, सिनेमा, फिल्म में मेरे डायलॉग बोलने पर मेरे चेहरे के बारे में ट्रोल कर रहे हैं… मुझे पता है कि मेरा परफॉर्मेंस कैसा था।” . मैंने पांच महीने पहले परफॉर्म किया था।''

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X