Bollywood Highlights- पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, कल्कि एडी से बिग बी का पोस्टर रिलीज

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 21 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं मिर्जापुर एक्टर पंकज त्रिपाठी की जिनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता की बहन सरिता तिवारी और जीजा राजेश तिवारी उर्फ ​​मुन्ना तिवारी सड़क हादसे का शिकार हो गए। शनिवार शाम करीब चार बजे निरसा में जीटी रोड के पास हुई इस घटना में जीजा राजेश तिवारी की मौत हो गयी। वहीं, बहन सरिता गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद लोग दुखी हैं। बहन का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा बात करें फिल्म कल्कि 2898 एडी को तो इसको लेकर नया ऐलान हुआ है। मोस्ट अवेटेडे फिल्म से अमिताभ बच्चन के कैरेक्टर का पहला पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि काफी जल्दी फिल्म निर्देशक एक बड़ा अपडेट देने वाले हैं। हालांकि ये कब होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 21, 2024 7:32 PM

    लाइव कंसर्ट में आतिफ असलम का महिला ने किया एनकाउंटर!

    हाल ही में आतिफ असलम बांग्लादेश के एक कॉन्सर्ट में गाना गाने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक बांग्लादेशी फैन उनको सामने गाता देखकर इस कदर बेकाबू हुई कि इतनी टाइट सिक्योरिटी होने के बावजूद महिला फैन स्टेज पर चढ़ गई और आतिफ को गले लगा लिया। इसके बाद तो हद ही हो गई उस महिला फैन को जब आतिफ की सिक्योरिटी ने हटाना चाहा, तब भी वह आतिफ के गले लगी रही और बार-बार कहने पर भी सिंगर को नहीं छोड़ा।

  • Apr 21, 2024 6:28 PM

    आदिल के प्राइवेट वीडियो लीक कर बुरी फंसी राखी सावंत

    अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने राखी पर आरोप लगाया कि राखी ने उनके कुछ निजी वीडियो लीक कर दिए हैं। जिसे लेकर आदिल ने FIR दर्ज कराई थी। वहीं राखी सावंत ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने राखी की इस याचिका को खारिज कर दिया। जिसके बाद अब राखी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसपर 22 अप्रैल को सुनवाई होगी।

  • Apr 21, 2024 5:53 PM

    Urfi Javed के हाथ लगी लाल पट्टी उसे बांधा सीने पर और नीचे पहन ली ऐसी चीज

    एक्स बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अदाकारा ने लाल रंग की बेहद बोल्ड ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट किया है। जिसमें अदाकारा उर्फी जावेद का बोल्ड लुक देखते ही बन रहा है। अदाकारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम की दुनिया में आते ही छाने लगी हैं। जिसके बाद लोग एक्ट्रेस उर्फी जावेद की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स करते दिखे। अदाकारा की ये तस्वीरें इस वक्त चर्चा में हैं। यहां देखें सामने आईं अदाकारा उर्फी जावेद की लेटेस्ट तस्वीरें।

  • Apr 21, 2024 4:01 PM

    रवि किशन को बाप बताने वाली एक्ट्रेस की मांग- DNA टेस्ट करवा लो

    मुंबई की 25 साल की एक युवती ने शनिवार को यहां की एक अदालत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रवि किशन के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर कर दावा किया कि गोरखपुर के सांसद उनके जैविक पिता हैं। महिला ने डीएनए टेस्ट की मांग की है। एक्ट्रेस शिनोवा नामक युवती ने अभिनेता से नेता बने रवि किशन की जैविक पुत्री घोषित करने का अदालत से अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता का दावा है कि वह अपर्णा सोनी के साथ बीजेपी नेता के रिश्ते से पैदा हुई है। युवती ने वह निषेधाज्ञा जारी करने का अदालत से अनुरोध किया जिसके तहत रवि किशन किसी भी प्रकार उसे अपनी जैविक पुत्री मानने से इनकार न करें।

  • Apr 21, 2024 3:23 PM

    कुमार विश्वास ने 26 साल की बेटी अग्रता के किए हाथ पीले

    20 अप्रैल 2024 को अपने इंस्टा हैंडल से कुमार विश्वास ने अपनी बड़ी बेटी अग्रता के रोका समारोह से दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में उनकी पूरी फैमिली के साथ अग्रता के मंगेतर भी देखे जा सकते हैं। दूसरी फोटो में पापा-बेटी के क्यूट मोमेंट की झलक है, जिसमें कुमार अपनी लाडली को सीने से लगाए हुए हैं और दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए कुमार ने कैप्शन में लिखा, ''बेटियां शीतल हवाएं हैं, जो पिता के घर बहुत दिन तक नहीं रहतीं। बेटियां पावन ऋचाएं हैं, बात जो दिल की कभी खुलकर नहीं कहतीं॥” लाडो @agratasharmma व चिरंजीव पवित्र की वचन-बेला (रोका) पर आप सबके आशीर्वाद की कामना है।''

  • Apr 21, 2024 2:25 PM

    रुमर्ड गर्लफ्रेंड ने लाइक की नागा चैतन्य की तस्वीर

    नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक जीप में बैठे और सूर्यास्त का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कैजुअल वियर चुनने के कारण वह हैंडसम दिख रहे हैं। नागा को सफेद टी-शर्ट और डेनिम पहने देखा गया। फोटो शेयर करते ही शोभिता ने इसे लाइक कर लिया।

  • Apr 21, 2024 1:02 PM

    'आज के एक्टर्स को 4-4 वैनिटी वैन चाहिए..' फराह खान ने तोड़ी चु्प्पी

    फराह खान बोलीं, “जब तक वैन नहीं आतीं, वो लोग किसी तरह का काम नहीं करते हैं। आजकल हर एक्टर के पास अपने लिए करीब चार वैन हैं। एक पर्सनल उनके लिए, एक उनके जिम के लिए है, एक उनके स्टाफ के लिए है, एक फिर फूड ट्रक होता है लेकिन वो अलग है।'' फराह खान इस दौरान दीपिका कक्कड़ से बात कर रही थीँ। उनकी बातों ने कई लोगों का ध्यान खींचा है।

  • Apr 21, 2024 12:44 PM

    1600 करोड़ के घर में लौटेंगे निक प्रियंका

    खबर है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लॉस एंजिल्स में अपनी नई पुनर्निर्मित 1600 करोड़ रुपये की हवेली में रहने की तैयारी कर रहे हैं। जैसे ही खबर सामने आई उनके फैंस काफी खुश हैँ। गौरतलब है कि कुछ समस्या के चलते उन्होने पहले घर छोड़ा था।

  • Apr 21, 2024 12:14 PM

    उर्फी जावेद का नया लुक वायरल

    उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। रेड हॉट ड्रेस में धमाका करतीं उर्फी जावेद को देखकर आप चौंक जाएंगे। इस लुक में वो बेहद बोल्ड और हॉट लग रही हैं। लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं..

  • Apr 21, 2024 11:35 AM

    CCTV Video- ऐसे हुआ पंकज त्रिपाठी के जीजा का एक्सीडेंट

    सामने आए दुर्घटना के इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप देखेंगे कि कार किस तरह से तेजी से आती है और डिवाइडर से टकरा जाती है। डिवाइडर के पहले साइन बोर्ड लगा हुआ है जिसको कार तोड़ती है और उछलकर डिवाइडर के बीचों बीच चढ़ जाती है। ये दुर्घटना ऐसी थी कि राजेश की मौत हो गई जबकि सरिता का इलाज चल रहा है। वीडियो में अभी तक अभिनेता का कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि लोग वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Apr 21, 2024 10:37 AM

    तलाक के बाद ऐसा हो गया ईशा देओल का हाल?

    चुनावी कैंपेन में अपनी मां सपोर्ट करने के लिए ईशा देओल और उनकी बहन, अहाना देओल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। वहीं से ईशा देओल का लुक सामने आया है। इस कारण ये है कि उनके होंठ काफी सूजे हुए थे।

  • Apr 21, 2024 10:02 AM

    तलाक की खबरों के बीच ऐश-अभिषेक ने कर डाला ऐसा पोस्ट?

    जी हां, अपनी शादी के 17वीं सालगिरह में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी है जो कि काफी खुश नजर आ रही है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए किसी तरह का कैप्शन तो नहीं लिखा गया है लेकिन एक हार्ट इमोजी बना हुआ है।

  • Apr 21, 2024 9:40 AM

    शादी के 4 महीने बाद ही इरा खान के पोस्ट ने चौंकाया

    इरा खान ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होने लिखा, ''मैं डरती हूं, मैं डरती हूं अकेले रहने से। मुझे डर लगता है लाचार होने से। दुनिया की बुरी चीजों जैसे हिंसा, बीमारी को लेकर भी मैं डरती हूं। मैं डरती हूं किसी को खो देने से। डर लगता है कि हर्ट न हो जाऊं। फिर डरती हूं कि कहीं चुप न हो जाऊं।'

  • Apr 21, 2024 9:04 AM

    'भारती ने ऑरी को खींचा और..' वीडियो वायरल होते ही हैरान हुए लोग

    इस वक्त ऑरी और कॉमेडियन भारती सिंह का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। भारती को इस वीडियो में ऑरी के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। सभी जानके के ऑरी का एक स्टाइल और फोटो क्लिक करवाते वक्त इसका इस्तेमाल करते है..

    'भारती ने ऑरी को खींचा और..' वीडियो वायरल होते ही हैरान हुए लोग

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X