..................... Bollywood News In Hindi Live 11 July- Janhvi Shikhar Anant Radhika Mehdni, Kalki 2898 AD Box Office Prabhas - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live In Hindi- अनंत राधिका की शादी में पहुंचे जान्हवी-शिखर, कल्कि का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

bollywood news live

Bollywood News LIIVE In Hindi 11 July- मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

कई महीनों से लगातार चर्चा में चल रही अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है। मेहंदी समारोह कल रात यानि 10 जुलाई को अंबानी के निवास एंटीलिया में हुआ। इस दौरान काफी धमाल किया गया। समारोह में जान्हवी कपूर को अपने कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया के साथ आते देखा गया। जान्हवी ने लहंगा पहना था, जबकि शिखर ने बेज रंग की पारंपरिक पोशाक पहनी थी। दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

इसके अलावा बात करें प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने ताबड़तोड़ कमाई की है। हालांकि इस फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते में उतनी तेज नहीं रह पाई। सैकनिल्क के अनुसार, हिंदी बेल्ट में, साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन थ्रिलर ने 15 दिनों में 229.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे इतना तय है कि अब फिल्म वो आंकड़ा नहीं छुएगी जिसकी उम्मीद थी।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jul 11, 2024 6:02 PM

    अनंत-राधिका की ग्रैंड वेडिंग के लिए पति निक संग मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

    मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बहुत जल्द राधिका मर्चेंट के पति बनने वाले हैं। दोनों 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे। इस शादी में इंडिया के अलावा कई विदेशी मेहमान भी शामिल होने वाले हैं। इसी कड़ी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने विदेशी दूल्हे निक जोनस संग इंडिया पहुंच चुकी हैं।

  • Jul 11, 2024 1:06 PM

    'दीया और बाती हम' की चुलबुली 'मीनाक्षी भाभी' ने घटाया 17 किलो वजन

    कनिका माहेश्वरी को इस किरदार से काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई थी और आज भी लोग उन्हें मीनाक्षी भाभी के नाम से ही पहचानते हैं। शो में उन्हें साड़ी पहने और सर पर पल्लू रखे हुए देखा जाता था। लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड है और अक्सर अपनी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती है।

  • Jul 11, 2024 12:35 PM

    कृतिका की खूबसूरती देख फिदा हुए अरमान मलिक, लगाया यूं गले और फिर...देखें पूरा VIDEO

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक छोटी क्लिप वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक सुबह उठकर कृतिका को देखते हैं। वहीं कृतिका को देखते ही अरमान उन्हें गले लगा लेते हैं और काफी देर तक उन्हें ऐसे ही होल्ड करते हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। यूजर्स भी जमकर इस वीडियो पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

  • Jul 11, 2024 11:28 AM

    गुरमीत चौधरी की वेब सीरीज ने काटा बवाल, एक्टर ने पहली बार किया ये काम?

    अभिनेता गुरमीत चौधरी के लिए कमांडर करण सक्सेना एक विशेष शो है। यह गुरमीत चौधरी का पहला ओटीटी डेब्यू है जिसमे गुरमीत एक्शन करते हुए नज़र आये। और एक चीज़ जिस में अभिनेता गुरमीत ने पहली बार कमांडर करण सक्सेना में रैपिंग की है।

  • Jul 11, 2024 10:58 AM

    'लेस्बियन' विवाद के बीच उर्फी जावेद ने पायल- कृतिका को लेकर कह डाली ये बात?

    उर्फी जावेद ने लेस्बियन विवाद को किसी तरह की कोई बात नहीं की है। रिपोर्टर के पूछने के बाद उर्फी का कहना था कि वो पायल और कृतिका की दोस्त हैं। उर्फी ने कहा, ''कृतिका और पायल दोनों मेरी दोस्त हैँ। अच्छी लड़कियां हैं यार। किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर मैं क्या करूं।''

  • Jul 11, 2024 10:08 AM

    'काकुडा' प्रीमियर पर जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को देखते ही कही ये बात

    जब जहीर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वह रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं। कैमरे के सामने उन्हें पोज देते देख जहीर ने कहा, "अरे, मेरी बीवी," जिसके बाद सोनाक्षी शरमा गईं। जब वह उसके पास गया तो उसने अपनी बाहें फैला दीं और गर्मजोशी से गले लगाया। इसके बाद इस जोड़े ने एक साथ कैमरे के लिए पोज़ दिया।

    'काकुडा' प्रीमियर पर जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को देखते ही कही ये बात
  • Jul 11, 2024 9:32 AM

    शिखर के मोबाइल में दिखा खास वॉलपेपर!

    एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें कहा जा रहा है कि शिखर के मोबाइल में जान्हवी कपूर की तस्वीर है। हालांकि इसके बाद लोग इसलिए भड़क गए हैं क्योंकि इसमें कुछ भी साफ नहीं नजर आ रहा है और दावा कर दिया गया है। जान्हवी कपूर ने इस दौरान काफी कलरफुल ड्रेस पहनी थी और बेहद सुंदर लग रहीं थीँ।

Read more about: bollywood news live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X