Bollywood Highlights- टैक्स फ्री हुई आर्टिकल 370, अजय देवगन ने युग को सिखाया पोज देना

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 08 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बाद करते हैं यामी गौतम की धमाकेदार फिल्म आर्टिकल 370 की जो कि खबरों का हिस्सा है। खबरें हैं कि फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है और इसके बाद बॉक्स ऑफिस फिर फिल्म उछाल मार सकती है। ये खबर मध्य प्रदेश से आ रही है कि यहां कि राज्य सरकार ने इस फिल्म से टैक्स हटा लिया है। देखने वाली बात होगी कि इसमें अब क्या बदलाव होते हैं। यामी गौतम की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था।

इसके अलावा बात करते हैं शैतान की स्पेशल स्क्रीनिंग की। यहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजय देवगन के साथ उनका बेटा युग नजर आ रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि युग को अजय देवगन पोज देना सिखा रहे हैं। युग काफी शर्मीलें हैं और इसी के चलते वो काफी नर्वस लग रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही खबरों का हिस्सा है।

इस तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 8, 2024 7:54 PM

    एल्विश यादव ने दरवाजा खोलते ही यूट्यूबर मैक्सटर्न पर बरसाए लात घूंसे

    मैक्सटर्न ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एल्विश यादव पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि कैसे उनसे हाथापाई की गई है। एल्विश यादव एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। मामला तब शुरू हुआ जब एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी को क्रिकेट के मैदान में साथ देखा गया। स्पोर्ट्स इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर ने ट्रोल किया था।

  • Mar 8, 2024 7:35 PM

    एक इमोशनल नोट में आयुष्मान खुराना ने कहा, पिता के बिना यह पहली महाशिवरात्रि

    बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने महाशिवरात्रि के मौके पर एक इमोशनल नोट लिखा है। पिता के बिना एक्टर की यह पहली शिवरात्रि है। वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ''महाशिवरात्रि हमेशा हमारे घर में एक पारिवारिक आयोजन रहा है। मम्मी-पापा, अपारशक्ति खुराना और मैं बचपन में हर साल सेक्टर-6 पंचकुला मंदिर जाते थे। पिछले साल जब मेरे पिता को गंभीर बीमारी का पता चला, तब भी भगवान शिव के प्रबल शिष्य होने के कारण उनमें शिवरात्रि के दौरान अकेले मंदिर जाने का साहस था।''

  • Mar 8, 2024 5:40 PM

    शोभिता धूलिपाला ने 'मेड इन हेवन' के 5 साल पूरे होने का मनाया जश्न

    एक्‍ट्रेस शोभिता धूलिपाला इन दिनों सीरीज 'मेड इन हेवन' के पांच साल पूरे होने का जश्‍न मना रही हैं। इसमें उन्‍होंने तारा खन्ना का किरदार निभाया है। एक्‍ट्रेस ने साेशल मीडिया पर पोस्‍ट कर फैंस के साथ यह खुशी शेयर की। शोभिता ने इंस्टाग्राम पर 2019 में रिलीज हुई 'मेड इन हेवन' सीजन 1 के सेट से कई ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन तस्वीरें शेयर की। एक्‍ट्रेस ने फोटोज के माध्‍यम से फैंस को तारा की यात्रा की एक झलक दिखाई, उन्‍होंने इसे कैप्शन दिया, ''तारा और 'मेड इन हेवन' सीजन 1 के 5 साल।''

  • Mar 8, 2024 5:10 PM

    महिला दिवस पर शिल्पा ने कहा- हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है

    पूरे विश्व में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी साझा की। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों से दिल बनाते हुए अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की।

  • Mar 8, 2024 2:20 PM

    Animal ने रच दिया इतिहास, दो हफ्तों में सालार और डंकी को लगाई धोबी पछाड़

    "एनिमल" को पहले सप्ताह में 6.2 मिलियन दर्शकों ने देखी जिसने नेटफ्लिक्स पर 4.9 मिलियन व्यूज के साथ डंकी और 1.6 मिलियन व्यूज के साथ सालार को पछाड़ दिया है। जबकि, अपने दूसरे सप्ताह में, एनिमल ने 5.5 मिलियन व्यूज प्राप्त किए, और एक बार फिर क्रमशः 4.2 मिलियन और 1.9 मिलियन व्यूज के साथ डंकी और सालार को पीछे छोड़ दिया, यह फिल्म सप्ताह दर सप्ताह दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है।

  • Mar 8, 2024 1:40 PM

    आमिर खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, इसलिए प्री-वेडिंग में किया डांस

    आमिर ने कहा, "नीता, मुकेश और उनके बच्चे मेरे लिए परिवार की तरह हैं। मैं भी उनकी शादी में नाचता हूं, वो भी मेरी शादी में नाचते हैं।" जैसे ही आमिर खान ने ये बात कही लोगों को उनका जवाब मिल गया है। आमिर खान के फैंस भी अब इसको लेकर बातें कर रहे हैं।

  • Mar 8, 2024 1:08 PM

    जया किशोरी को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

    कथावाचक जया किशोरी को पीएम मोदी ने बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज अवार्ड से सम्मानित किया है। कथावाचक ने कहा- युवाओं को सबसे ज्यादा आध्यात्म की जरूरत है। वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।

  • Mar 8, 2024 12:18 PM

    हुमा कुरैशी ने किया नई फिल्म का ऐलान

    हुमा कुरेशी इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। उन्होने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर डाला है। एक पोस्ट करते हुए हुमा ने लिखा, ''एक साथ मिलकर बाधाओं को तोड़ें महिला दिवस! हुमा कुरेशी, विशाल राणा और जियो स्टूडियोज एक कंटेंट-संचालित नाटक के लिए एकजुट हुए हैं जो महिलाओं की ताकत पर प्रकाश डालता है। इस शक्तिशाली सहयोग को न चूकें।''

  • Mar 8, 2024 11:25 AM

    एल्विश यादव ने दी जान से मारने कीधमकी?

    यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ ​​मैक्सटर्न ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए एल्विश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होने ये भी बताया है कि उनकी पिटाई की गई है। मैक्सटर्न ने इस सोशल मीडिया वीडियो में बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को लेकर आरोप लगाया है कि उनका जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा उन्होने अपने होठ भी दिखाए जो कि फूले हुए थे।

  • Mar 8, 2024 10:51 AM

    शैतान स्क्रीनिंग पर पहुंची गौहर खान पैपराजी पर भडकीं

    वीडियो में आप देखेंगे कि जाते जाते गौहर खान ने पैपराजी से कहा कि, ''आपको बोलने की तमीज सीखनी चाहिए।'' इसके बाद उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोगों के कई कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

  • Mar 8, 2024 10:01 AM

    रुपाली गांगुली ने एयरपोर्ट पर छुए पति के पैर

    इस दौरान रुपाली गांगुली अपने पति और बच्ची के साथ हैं। उनके पति कहीं जा रहे हैं और उनको अलविदा कहने से पहले रुपाली ने उनके पैर छुए। इसके बाद उनके पति ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। जब वो निकल गए तब रुपाली गांगुली ने मीडिया के लिए पोज दिए। इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और काफी मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

  • Mar 8, 2024 9:16 AM

    बहन की मौत के 48 घंटे बाद इस टीवी एक्ट्रेस का निधन

    टीवी इंडस्ट्री के लिए आज काफी बुरा दिन है क्योंकि दो ऐसी खबरें आ रही हैं जो कि आपको दुखी कर देंगी। टेलीविजन अभिनेत्री डॉली सोही और उनकी बहन अमनदीप सोही का 48 घंटे के भीतर निधन हो गया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X