Bollywood News In Hindi Live- वेदा की कमाई में सुधार, विकी कौशल की फिल्म Chaava का टीजर रिलीज

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं मनीषा रानी की जिनका एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए एक सरप्राइड बर्थडे पार्टी प्लान की थी। इस वीडियो को साझा करते हुए instand bollywood ने लिखा, मनीषा रानी ने खुशी-खुशी सरप्राइज दिया और अपने सबसे अच्छे दोस्त विशाल का जन्मदिन पूरे प्यार और हंसी के साथ मनाया। ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

इसके अलावा बात करें जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा कि तो सैकनिल्क के मुताबिक, वेदा को चौथे दिन 25 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी के साथ लगभग 2.7 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। इससे चार दिनों में कुल कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये हो गया है। इतना तो तय है कि वेदा की कमाई में वीकेंड में सुधार आया है और वो अक्षय कुमार की खेल खेल में से बेहतर हुई है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Aug 19, 2024 8:06 PM

    सलमान खान के घर बिग बॉस में सत्संग करेंगे अनिरुद्ध आचार्य?

    खबर आ रही है कि इन्हीं लोगों में से बिग बॉस 18 के लिए बाबा अनिरुद्ध आचार्य को भी अप्रोच किया गया। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने तुरंत इस शो को ठुकरा दिया और इस मामले पर अभी तक मेकर्स और अनिरुद्ध आचार्य की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है।

  • Aug 19, 2024 4:51 PM

    रक्षा बंधन पर श्रद्धा कपूर की फिल्म ने की धुआंधार कमाई

    Stree 2 Box Office Raksha Bandhan Record: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने हर दिन की कमाई के साथ सभी को हैरान किया है। 15 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन ने जा रही हैं। इसे ब्लॉकबस्टर होने से कोई रोक भी नहीं सकता हैं। क्योंकि स्त्री 2 का मुकाबला जिन फिल्मों से था उन्हें तो इसने पहले दिन ही पानी पिला दिया था। राजकुमारऔर श्रद्धा की 'स्त्री 2' का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी है। इसके साथ ही ये फिल्म वर्ल्डवाइड 283 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

  • Aug 19, 2024 3:40 PM

    VIDEO: कलरफुल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं रुबीना दिलैक

    टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। लोग उन्हें फैशनिस्टा कहकर भी पुकारत हैं। अपने हर लुक को लेकर वह चर्चा बटोरती हैं. अब कलरफुल साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Aug 19, 2024 2:51 PM

    राखी की थाली लेकर पीले सूट में भाईयों के पास पहुंचीं सारा अली खान

    हर साल की तरह इस बार भी अभिनेत्री सारा अली खान रक्षाबंधन के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दीं। सारा अली खान पीले रंग के सूट में पूजा की थाली लिए अपनी भाईयों को राखी बांधने के लिऐ सैफ-करीना के घर पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Aug 19, 2024 2:39 PM

    अल्फा में ऋतिक रोशन की एंट्री

    आलिया भट्ट इस वक्त अपनी एक फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसका नाम अल्फा होने वाला है। इस फिल्म में अब ऋतिक रोशन की एंट्री हो गई है। जी हां, ऋतिक रोशन का जहरदस्त कैमियो इस फिल्म में होगा।

  • Aug 19, 2024 2:01 PM

    एमी जैक्सन ने पोस्ट की तस्वीरें

    एक्ट्रेस एमी जैक्सन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। जैसे ही पोस्ट सामने आया लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एमी जैक्सन को उनकी बोल्ड तस्वीरों को लेकर काफी पसंद किया जाता है।

  • Aug 19, 2024 1:51 PM

    सारा- सोहा पहुंचीं राखा बंधने, Video

    राखी के मौके पर सारा अली खान और सोहा अली खान सैफ अली खान के घर पहुंची हैं। सारा तैमूर और जेह को राखी बांथेंगी तो वहीं सोहा अली खान अपने भाई सैफ अली खान को राखी बांधेंगी। वीडियो वायरल होते ही काफी पसंद किया जा रहा है।

  • Aug 19, 2024 1:15 PM

    अंजलि अरोड़ा ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन

    अंजलि अरोड़ा को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अंजलि अरोड़ा ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों के साथ तस्वीरें साझा की हैं। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग उनको मुबारकबाद दे रहे हैं।

  • Aug 19, 2024 12:35 PM

    न्यूयॉर्क में 2024 भारत दिवस परेड के सम्मानित अतिथि पंकज त्रिपाठी

    फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी इस वर्ष के भारत दिवस परेड में सम्मानित अतिथि होंगे। भारत के बाहर दुनिया के सबसे बड़े भारतीय स्वतंत्रता समारोह के रूप में मनाया जाने वाला यह कार्यक्रम 18 अगस्त, 2024 को मैडिसन एवेन्यू, न्यूयॉर्क में हुआ।

  • Aug 19, 2024 11:50 AM

    सोनम कपूर ने भाइयों के साथ पोस्ट की ये तस्वीरें!

    सोनम कपूर ने इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर को भी जगह दी है। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग उनको पसंद कर रहे हैं। सोनम ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''मेरे दीवनों को हैप्पी राखी, आप सभी को प्यार। चिंता मत करो मुझे तुम्हारा साथ मिल गया है..'' इसके बाद उनका ये पोस्ट वायरल है।

  • Aug 19, 2024 11:16 AM

    रिलीज हुआ छावा का जबरदस्त टीजर

    विकी कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म छावा को लेकर चर्चा है और आज इस फिल्म का टीजर का रिलीज हो गया है। भारी भीड़ से अकेले निपटते विकी कौशल ने फिल्म में शिवाजी महाराज का रोल निभाया है। टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

  • Aug 19, 2024 10:25 AM

    कशिश कपूर के बयान ने काटा बवाल, बुरी तरह ट्रोल!

    कशिश ने वीडियो में कहा, ''पापा चाहते थे कि हर कोई चुपचाप फोन बंद करके साथ में देखे। हर्ष बता रहा था कि दीदी हमको तो शर्म आ रहा था, हम नहीं देख पा रहे थे। वो बता रहा है कि पापा एक टक लगाकर देख रहे थे कि क्या हो रहा है, किस वाला भी। मम्मी तो पूरा शर्मा रहीं थीं, वो मुस्कुरा रहीं थीँ। मैने सोचा व्हाट इज रॉग विद हिम। मम्मी इस बात का आनंद ले रहीं थीं कि मेरी बेटी को कोई छेड़ रहा है, मेरी बेटी छिड़ रही है। मुझे इतनी शर्म आई कि क्या ही बताएं।''

  • Aug 19, 2024 9:36 AM

    200 करोड़ क्लब में जल्द एंट्री मारेगी स्त्री 2

    श्रद्धा कपूर ने अपने एडवांस बुकिंग शो से 8.5 करोड़ रुपये, अपने शुरुआती दिन 51.8 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 31.4 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 43.85 करोड़ रुपये और चौथे दिन लगभग 55 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस संख्या 190.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। काफी जल्दी फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली है। वहीं दूसरी ओर उनके साथ रिलीज हुई फिल्म खेल खेल में का हाल काफी बुरा है। अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की इस फिल्म ने निराश किया है।

  • Aug 19, 2024 9:03 AM

    65 की उम्र में 28 साल के लड़के से इश्क फरमा रही हैं Madonna

    जी हां, उनकी उम्र मैडोना से करीब 37 साल कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में एक पेपर मैगजीन शूट के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरु हो गया। हाल ही में कपल को इटली के खूबसूरत शहर पोर्टोफिनो में एक साथ देखा गया। दोनों ने मिलकर मैडोना का 66वां बर्थडे मनाया है और ये एक प्राइवेट पार्टी थी।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X