..................... Bollywood News Hindi Live- Ruslaan's slow start at the box office, Shruti Haasan's breakup - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- बॉक्स ऑफिस पर रुसलान की धीमी शुरुआत, श्रुति हासन का ब्रेकअप

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 27 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं आयुष शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रुसलान के बारे में। फिल्म 26 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और इस वक्त इसकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है। पहले दिन कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने लोगों को निराश किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने इंडिया में महज 60 का कलेक्शन किया है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में स्पाट पकड़ सकती है।

इसके अलावा श्रुति हासन को लेकर चर्चा है। साउथ और इंडिया में कमाल की फिल्मों के लिए मशहूर श्रुति हासन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि इसको लेकर हसीना की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। श्रुति हासन अक्सर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहती थीं और लोग उनके लुक्स को लेकर ट्रोल कर थे।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिन भर जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 27, 2024 6:53 PM

    इस दिन पर्दे पर आएगी 'कल्कि 2898 एडी'

    प्रभास स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से स्टार्स का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और अब फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दरअसल 'कल्कि 2898 एडी' के पर्दे पर आने से ठीक दो महीने पहले मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने पहले ही आज किसी बड़ी अनाउंसमेंट करने की तरफ इशारा किया था और अब अपना वादा निभाते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  • Apr 27, 2024 4:54 PM

    लापता होने से पहले बीमार थे तारक मेहता के सोढी, दोस्त ने किया खुलासा

    सोढ़ी उर्फ गुरुचरण की दोस्त सोनी ने कहा कि गुरुचरण के लापता होने की खबर से उनके माता पिता काफी परेशान हैं। उन्होंने दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सोनी ने बताया कि मैंने भी मुंबई में रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की थी। उनके लापता होने से पहले से ही उनकी तबियत ठीक नहीं थी। दि्ल्ली जाने से पहले उनका बीपी भी काफी हाई था। उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। इसीलिए अब मुझे उनकी चिंता हो रही है। बस प्रार्थना कर रही हूं कि वे जल्द लौट आएं।

  • Apr 27, 2024 4:53 PM

    रामायण में राम की तस्वीरें वायरल होने के बाद रणबीर कपूर का दिखा स्टाइलिश अवतार

    हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर काले रंग का कुर्ता और स्टाइलिश पेंट पहने नजर आ रहे हैं। उनका ये हैंडसम लुक देख लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

  • Apr 27, 2024 4:50 PM

    सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करवाने वाले मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

    Salman Khan News: मुंबई के बांद्रा में रहने वाले सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग करने वाले मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी। बता दें कि अनमोल बिश्नोई अपनी लोकेशन आए दिनों बदलता रहता है। बता दें कि इस हाई प्रोफाइल मामले में बिहार के रहने वाले शूटर विक्की गुप्ता, सागर पाल समेत हथियार सप्लाई करने वाले सोनू कुमार चंदन बिश्नोई, अनुज थापन को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब में गिरफ्तार कर लिया है।

  • Apr 27, 2024 1:43 PM

    अपने डॉग को लेकर फ्लाइट में सफर करने को तैयार हुईं जॉर्जिया एंड्रियानी, जमकर वायरल हो रहा ये क्यूट वीडियो

    जॉर्जिया एंड्रियानी को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जॉर्जिया एंड्रियानी ब्लू कलर के ट्रैकसूट में नजर आईं। वे अकेली नहीं बल्कि उनके साथ उनका डॉगी भी फ्लाइट में ट्रैवल करने को तैयार है। सोशल मीडिया पर उनका ये क्यूट वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

  • Apr 27, 2024 1:13 PM

    Ramayana के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर- साईं पल्लवी का फर्स्ट लुक

    नितेश तिवारी की रामायण को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। दर्जनों सितारों से सजी रामायण की शूटिंग शुरु हो चुकी है। लेकिन अब वही हुआ है जिसका डर था। फिल्म के सेट पर तमाम सुरक्षा के बावजूद रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का फर्स्ट लुक लीक हो गया है।

  • Apr 27, 2024 12:06 PM

    आरती सिंह ने करवाई अपने दूल्हे की विदाई

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। विदाई के बाद आरती गाड़ी में बैठ जाती हैं वहीं उनके बगल में उनके पति दीपक चौहान भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कृष्णा अभिषेक रस्म निभाने आते हैं उतने में ही आरती सिंह गाड़ी चला देती हैं और अपने दूल्हे को भगा ले जाती हैं।

  • Apr 27, 2024 11:13 AM

    रुसलान ने पहले दिन कमाए 60 लाख

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाई है। फिल्म ओपनिंग में ही फुस्स रही है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन मात्र 60 लाख रुपये की कमाई की है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर अपना कलेक्शन सुधार सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म शनिवार रविवार को कितना कलेक्शन करती है।

  • Apr 27, 2024 10:39 AM

    किडनैप हुए हैं TMKOC के सोढी?

    गुरुचरण सिंह के पिता काफी बुजुर्ग हैं और वो अपने बेटे को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। सोढी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहचान मिली थी। हालांकि किसी कारणवश उन्होने बीच में शो छोड़ दिया था। इस दौरान ही वो काफी पॉपुलर हो गए थे। इस वक्त उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जहां भी हों जल्दी ही सामने आ जाएं।

  • Apr 27, 2024 10:08 AM

    बॉडी शेमिंग पर भड़कीं रश्मि देसाई

    रश्मि देसाई ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "ग्लैमर की दुनिया में, कुछ सौंदर्य पैरामीटर्स हैं जिनको पूरा करने का दबाव होता है। लेकिन कभी-कभी, लोगों को यह एहसास नहीं होता कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं। मैं कुछ महीनों से लगातार बीमार हूं। लोग ट्रोल करते हैं और मैं भी इसका एक हिस्सा हूं। इस इंड्स्ट्री में जीवित जिंदा रहने के लिए समर्पण की जरूरत होती है। मैं हमेशा 21-22 की नहीं दिख सकती। मेरा सफर खूबसूरत है, लेकिन कुछ लोगों के लिए बदलाव को स्वीकार करना कठिन है।'' रश्मि देसाई का ये बयान अब आग की तरह फैल रहा है।

  • Apr 27, 2024 9:45 AM

    ईशा मालवीय ने समर्थ जुरेल का नाम आते ही ऐसे किया इग्नोर

    अपने एक्स-बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल का नाम जैसे ही इंटरव्यूवर ने लिया तो ईशा का मुंब बन गया। उन्होने समर्थ के इस सवाल को पूरी तरह से इग्नोर करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता।" इसके अलावा जब प्यार के बारे में उनसे पूछा गया तो भी ईशा ने कहा, "कुछ नहीं, मैं नहीं जानती।" उनका कहना था कि वो प्यार में विश्वास नहीं रखतीं।

  • Apr 27, 2024 9:05 AM

    इस एक्ट्रेस का शो के प्रोड्यूसर ने किया जीना हराम

    कृष्णा मुखर्जी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चैनल और शुभ शगुन के निर्माता के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस का कहना है कि वह निर्माता की वजह से पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन और स्ट्रेस से गुजर रही हैं और खुलासा करती हैं कि शो के सेट पर उन्हें परेशान किया गया था। एक्ट्रेस ने अस्वस्थ होने के कारण मेकअप रूम के अंदर बंद होने का खुलासा किया और कहा कि पिछले 5 महीनों से उनके बकाया का भुगतान नहीं किया गया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X