Bollywood Highlights- मानुषी छिल्लर ने BMCM के कलेक्शन पर किया रिएक्ट, फायरिंग पर बोले आयुष शर्मा

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 22 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर की जिन्होने बड़े मियां छोटे मियां के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रिएक्ट किया है। उन्होने कहा, ''बॉक्स ऑफिस नंबर एक ऐसी चीज है, जिस पर एक अभिनेता के रूप में आपका कोई नियंत्रण नहीं होता है, इसलिए जिस चीज पर मेरा नियंत्रण नहीं होता, मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती।" गौरतलब है कि काफी मुश्किल से इस फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा छुआ है।

इसके अलावा बात करें आयुष शर्मा की तो इस वक्त वो अपनी आने वाली फिल्म रुसलान को लेकर बिजी हैं। लेकिन इस बीच उन्होने सलमान खान के घर हुई फायरिंग पर रिएक्ट किया है। आयुष ने कहा, "हम उनका परिवार हैं। यह हमारे लिए कठिन समय है। और हम सभी एक परिवार के रूप में एक साथ खड़े हैं।" इसके बाद लोग आयुष को लेकर बात कर रहे हैँ। बता दें कि आयुष शर्मा काफी जल्दी रुसलान से धमाका करने वाले हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Apr 22, 2024 5:07 PM

    राहा कपूर के नए घर की झलक आई सामने,दादी नीतू कपूर देखने गईं घर का कंस्ट्रक्शन वर्क

    हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी राहा कपूर के लिए एक खूबसूरत घर खरीदा है। वहीं इस घर की पहली झलक सामने आई है जहां दादी नीतू कपूर घर का कंस्ट्रक्शन वर्क देखने गई हैं।

  • Apr 22, 2024 3:11 PM

    सलमान खान के घर के बाहर हुए गन शॉट हादसे को लेकर एक और बड़ा खुलासा, हमलावरों ने नदी में फेंक दी थी रिवॉल्वर

    पिछले दिनों सलमान खान के घर के नीचे जब से हमलावरों ने फायरिंग की है तब से सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। बता दें कि इस घटना को अंदाज देने वाले हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है वहीं हाल ही में इस केस से जुड़ा और बड़ा खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने फायरिंग करने के बाद रिवॉल्वर नदी में फेक दी थी।

  • Apr 22, 2024 2:01 PM

    रणवीर सिंह को अपना डीपफेक वीडियो देख आया गुस्सा, फाइल की पुलिस कंप्लेंट

    रणवीर सिंह कुछ दिनों पहले वाराणसी गए थे। जहां उन्होंने घाट पर ही मनीष मल्होत्रा के बेहतरीन कलेक्शन का प्रदर्शन किया था। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ करते नजर आए थे। रणवीर पीएम मोदी का धन्यवाद कर रहे थे कि उन्होंने इतना खूबसूरत निर्माण किया है यह उनके जीवन का सबसे अनोखा अनुभव है, लेकिन इस वीडियो को एआई टूल की मदद से शब्दों में बदलाव कर दिया गया। इस वीडियो में रणवीर पीएम मोदी की आलोचना करते नजर आए। इस वीडियो को देख रणवीर सिंह को गुस्सा आया है और उन्होंने पुलिस कंप्लेंट भी फाइल की है।

  • Apr 22, 2024 1:24 PM

    राखी सावंत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 4 दिनों में करना होगा सरेंडर

    राखी सावंत इन दिनों मुसीबत में फंसी नजर आ रही हैं। जी हां, उन्हें सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राखी की जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राखी को निचली अदालत में चार हफ्तों के अंदर सरेंडर करने को कहा है। बता दें कि राखी सावंत पर पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप लगा है।

  • Apr 22, 2024 12:47 PM

    परिणीति चोपड़ा पर भड़के लोग, अमरजोत को लेकर कही थी ऐसी बात?

    दिलजीत के साथ साथ परिणीति की काफी तारीफ हो रही है। लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है कि लोग परिणीति चोपड़ा पर भड़क गए हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि इस फिल्म और किरदार के लिए उनको करीब 16 से 20 किलो तक वजन बढ़ाना पड़ा था।

  • Apr 22, 2024 12:09 PM

    मोनालिसा ने सड़क किनारे किया ऐसा बलखाता डांस कि देखने वाले भी रह गए हैरान

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। जींस और शर्ट पहनी वे काफी सिंपल नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही वे होठों पे ऐसी बात में दबा के चली आई गाने के रिमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं। सड़क किनारे उनका ये डांस वीडियो खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा के एक्सप्रेशन भी काबिले तारीफ हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा मानना पड़ेगा आपको दिल जीत लेती हैं आप तो वहीं दूसरे ने कहा क्या बात है सुपर डांस।

  • Apr 22, 2024 11:38 AM

    बादशाह के साथ वायरल हुआ हानिया आमिर का वीडियो

    एक बार फिर से इंडियन रैपर बादशाह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बादशाह को हानिया आमिर के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। काफी समय से दोनों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या चल रहा है इसका खुलासा नहीं हुआ है..

  • Apr 22, 2024 11:18 AM

    सोनी राजदान ने दिया मुकेश खन्ना को जवाब?

    मुकेश खन्ना की इस बात पर सोनी राजदान ने रिएक्ट किया है। उन्होने लिखा, हे ईश्वर, सोच भी नहीं सकते कि कोई कपल 'लिव-इन' रिलेशनशिप में साथ रहे और आपस में बात न बने तो क्या अलग नहीं हो सकते? दिमाग चकरा जाता है।" इसके बाद दोनों को लेकर चर्चा हो रही है।

  • Apr 22, 2024 10:50 AM

    वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल के बेबी शॉवर की अनसीन तस्वीरें आईं सामने

    नताशा दलाल का बेबी शॉवर 21 अप्रैल को उनके दोस्त और परिवारवालों ने मिलकर किया था। इस बेबी शॉवर में कई खास तैयारियां की गई थीं, साथ ही कई फिल्मी सितारे भी इस रस्म में शामिल हुए थे। वहीं हाल ही में नताशा दलाल की गोद भराई की कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देख फैन्स ने कमेंट कर तारीफों की लाइन लगा दी है।

  • Apr 22, 2024 10:14 AM

    रश्मि देसाई के बोल्ड लुक पर भड़के लोग

    रश्मि देसाई ने जब से बिग बॉस में एंट्री मारी इसके बाद से वो ज्यादा किसी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बनी हैँ। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है। इस वीडियो में रश्मि देसाई ने ऐसी ड्रेस पहन ली है जिसको देखकर लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं।

    रश्मि देसाई के बोल्ड लुक पर भड़के लोग
  • Apr 22, 2024 9:11 AM

    शादी के 4 बाद ही आयुष शर्मा से हो गई थी ये गलती?

    लवयात्री के दौरान जब सलमान भाई ने मुझे फोन किया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैंने कहा 'माफ करें, मैंने आपका पैसा उड़ा दिया।' जब अंतिम के डिजिटल अधिकार सैटेलाइट और ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचे गए, तो मुझे राहत मिली।''

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X