PADMAN का नया गाना रिलीज...राधिका के बाद देखिए सोनम और अक्षय की केमिस्ट्री
महिलाओं की समस्या और माहवारी में होने वाली समस्याओं पर अक्षय कुमार की अगली फिल्म को काफी अच्छा रिस्पाॉस मिल रहा है। आपको बता दें इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज होते ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। इसके साथ ही आज पैडमैन का एक और गाना हू ब हू रिलीज हो गया है।
इस गाने की खास बात ये है कि सोनम कपूर इस गाने में अक्षय के साथ दिखाई गई है जबकि फिल्म में राधिका आप्टे ने अक्षय की बीवी का किरदार निभाया है।

इस गाने में सोनम और अक्षय को एक साथ दिखाकर फिल्म के डायरेक्टर ने दर्शकों के मन मे फिल्म को लेकर एक और सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इस फिल्म में अक्षय और सोनम की भी केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।
फिलहाल ये फिल्म 26 जनवरी यानि इसी महीने रिलीज हो रही है। इस गाने में अक्षय के इस बात को भी बताते दिख रहे है कि हर काम पैसा कमाने के लिए नही किया जाता है।
कई कामों में उन चीजों की ही जरूरत पड़ती है जिनको लोग बेकार समझते है। हांलाकि इस अनोखे विषय पर फिल्म बनाकर अक्षय ने ये तो साबित कर ही दिया है कि वो सच्चे सोशल हीरो है।


Click it and Unblock the Notifications