..................... Bollywood's new actress in 2011 | 2011 में इन नयी अदाकारओं ने किया मदहोश - Hindi Filmibeat

2011 में इन नयी अदाकारओं ने किया मदहोश

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में नई एक्ट्रेससों ने धावा बोला है। 2011 में आईं न्यू एक्ट्रेस के हिसाब से काफी हॉट रहा और सब ने बिंदास होकर एक्सपोज भी किया है। इनमें कुछ देसी हैं तो कुछ विदेशी आइये आपको हम बताते हैं कौन हैं साल 2011 की हॉट हसीनाएं....

नरगिस फाखरी
बॉलीवुड में पहली बार रॉकस्टार से अपना जलवा दिखाने वाली नरगिस को पहली ही फिल्म से काफी लोगों ने पसंद किया। इस फिल्म में उन्हें इम्तियाज़ अली और रणबीर कपूर का साथ मिला। उनके लुक्स की तुलना कैटरीना कैफ से भी की गई। वैसे नर्गिस बॉलीवुड में भले ही नयीं हैं लेकिन मॉडलिंग जगत में इनका नाम काफी पुराना है। इसके अलावा 2009 में किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर के लिए टॉपलेस होकर उन्होंने लाखों को आहें भरने पर मजबूर कर दिया था।

परिणीती चोपड़ा
फिल्म लेडिज वर्सस रिक्की बहल से बॉलीवुड में कदम रखा। पहली ही फिल्म से इन्हें काफी तारीफ मिली है। ये प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीती की इस फिल्म में एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई|

हेज़ल कीच
इंग्लिश गर्ल हेज़ल कीच ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू बॉडीगार्ड से किया। अपने कैरेक्टर के साथ इस नयी बाला ने न्याय किया। वह करीना कपूर की दोस्त की भूमिका में काफी पसंद किया गया।

सारा जेन डायस
2007 में फेमिना मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतकर चर्चा में आईं हॉट सारा इस साल अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गेम में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने काफी सेक्सी गाना भी किया जिसमें उनकी मादक आदओं ने लोगों के होश उड़ा दिये।

कैंडिस बाउचर
प्लेबॉय मैगज़ीन में न्यूड और टॉपलेस पोज देकर चर्चा में आईं साउथ अफ्रीकन मॉडल कैंडिस बाउचर ने भी फिल्म अजान के जरिए बॉलीवुड में अपना कदम रखा और सुर्खियां बटोरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X