'रंग रसिया' के लिए तैयार होना कठिन था : नंदना सेन

नंदना ने कहा, "मैं आध्यात्मिक प्रवृति की हूं और किसी की धार्मिक भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहती हूं। फिल्म में मेरा किरदार आसान नहीं था।"
उल्लेखनीय है कि 'रंग रसिया' में नंदना ने एक पेंटर की प्रेरणा का किरदार निभाया है, जिसे देखकर पेंटर चित्र उकेरता है। नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की बेटी नंदना ने कहा कि फिल्म में काम करने से पूर्व उन्होंने पटकथा की चर्चा अमर्त्य सेन से भी की थी और उन्होंने ही फिल्म में अभिनय करने के लिए हरी झंडी दिखाई थी।
'रंग रसिया' फिल्म की कहानी महान पेंटर राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रवि वर्मा और उनकी प्रेमिका सुंगधादेवी के बीच अटूट प्रेम को दर्शाया गया है। रवि वर्मा का किरदार अभिनेता रणदीप हूडा ने निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications











