Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर को इस फेमस म्यूजिक डायरेक्टर ने नौकरी देने का किया वादा

Kangana Ranaut Slap Case: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण कंगना रनौत को CISF की एक महिला ने थप्पड़ मारा। इस मामले को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि बर्खास्त हुई CISF महिला को एक फेमस सिंगर नौकरी देना चाहता है।
लोकसभा चुनाव के बाद कंगना रनौत मंडी क्षेत्र से सांसद चुनी गई हैं। इसके बाद चर्चा थी कि वो काफी खुश हैं। लेकिन बीते दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों को हैरान कर दिया। रनौत ने दावा किया कि महिला कांस्टेबल ने उन पर शारीरिक हमला किया और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। अभिनेत्री की मानें तो, कांस्टेबल उसके पास आई, उसके चेहरे पर मारा और अपमान किया, कथित तौर पर किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान कंगना रनौत के समर्थन के कारण वो गुस्से में थी। रनौत ने कहा, "उसने मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया और उसने कहा कि वह किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती है।"
कंगना ने थप्पड़ की घटना पर चुप्पी साधने के लिए पूरे बॉलीवुड पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि क्या वे इसका जश्न मना रहे हैं। इस घटना के बाद विशाल ददलानी ने खुलकर इस बारे में बात की और उन्होंने CISF की महिला को नौकरी देने का दावा किया।
विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस @official_cisf कर्मी के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह समझता हूं। अगर CISF द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहती हैं तो उनके लिए नौकरी इंतजार कर रही है। जय हिंद। जय जवान। जय किसान।"
कंगना रनौत को तमाचा मारने वाली महिला कॉंस्टेबल कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बल ने घटना की औपचारिक जांच भी शुरू कर दी है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में उनको लेकर क्या एक्शन लिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
