संगीतकार साजिद-वाजिद हुए बीजेपी में शामिल
साजिद और वाजिद अली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।
बॉलीवुड में कई ऐसी हस्तियां रह चुकी हैं जो अब राजनीति में उतर आई है। इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां..संगीतकार साजिद-वाजिद ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। साजिद और वाजिद अली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

बता दें कि ये कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अटल जी के जन्मदिन पर हम सिर्फ एक वादा खुद से कर सकते हैं कि भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं।
'सारा ज़माना' देखकर सनी लियोन का कुछ ऐसा है रिएक्शन
आपको बता दें कि साजिद-वाजिद ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट गीतों में संगीत दिया है। दबंग, दबंग 2, राउडी राठौड़, हीरोपंती, हाउसफुल 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











