'स्लमडॉग' को मिला 10 ऑस्कर नामांकन

इनमें से तीन नामांकन फिल्म के संगीतकार ए.आर. रहमान को मिले हैं। रहमान को एक नामांकन संगीतकार के तौर पर और दो उसके गानों 'जय हो' एवं 'ओ साया' के लिए मिले हैं। रहमान तीन ऑस्कर नामांकन पाने वाले पहले भारतीय संगीतकार हैं।
इनके अलावा फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ संगीत संपादन, सर्वश्रेष्ठ संगीत सम्मिश्रण, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ छायांकन के लिए नामांकित किया गया है।
फिल्म की कहानी भारतीय राजनयिक विकास स्वरूप के उपन्यास “Q & A" पर आधारित है। फिल्म डैनी बॉयल हैं। फिल्म में अनिल कपूर, इरफान खान और देव पटेल मुख्य भूमिका में है।
स्लमडॉग मिलेनियर के निर्देशक डैनी बॉयल ने ऑस्कर में नामांकन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म की कामयाबी का श्रेय कुछ हद तक फिल्म के उन बाल कलाकरों को जाता है। जिसने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी की है।
इससे पहले यह फिल्म प्रतिष्ठित “गोल्डन ग्लोब" पुरस्कारों में भी चार पुरस्कार जीत चुकी है और रहमान ने भी उसमें एक पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत के लिए जीता था।
अन्य नामांकन इस प्रकार हैं:
* बेस्ट पिक्च र : "स्लमडॉग मिलियनेयर"
* बेस्ट निर्देशक : डैनी बॉयल
* पटकथा : सिमोन
* सिनेमेटोग्राफी : एंथोनी डॉड मेंटल
* फिल्म एडिटिंग : क्रिस डिकेंस
* साउंड एडिटिंग : टाम सायर्स
* साउंड मिक्सिंग : इयान टाप्प, रिचर्ड प्रिक, रेसुल पूकुट्टी
81 वें ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा 22 फरवरी को लास एंजेलिस के कोडक थिएटर में की जाएगी। इसका सीधा प्रसारण 200 से भी अधिक देशों में होगा।
उत्तरी अमेरिका के बाक्स ऑफिस चार्ट में पिछले सप्ताहांत "स्लमडॉग मिलियनेयर" 10 वें स्थान पर थी और यह अब तक 4.42 करोड़ डॉलर की कमाई कर चुकी है। मौजूदा समय में ब्रिटेन की नंबर एक फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" भारत में 23 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सÍवस।


Click it and Unblock the Notifications











