'मेट्रो इन दिनो' से लेकर 'सन ऑफ सरदार 2' तक, जुलाई में रिलीज होने वाली हैं ये 8 शानदार फिल्में

Movie Release

Movies Releasing in July: अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए खास होने वाला है। इस महीने बॉलीवुड की कई नई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। इनमें रोमांटिक कहानियां, थ्रिलर, इमोशनल ड्रामा और मजेदार कॉमेडी से लेकर कुछ नए चेहरों की एंट्री तक सब कुछ शामिल है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस जुलाई बड़े पर्दे पर आ रही हैं:

1. मेट्रो इन दिनो

रिलीज डेट: 4 जुलाई 2025

कास्ट: आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, अली फजल, फातिमा सना शेख

कहानी: अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी 'मेट्रो इन दिनो' मॉडर्न समय की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो आज की तेज रफ्तार शहरी जिंदगी में रिश्तों, टूटे दिलों और कनेक्शन की तलाश को दिखाती है। यह फिल्म एक मजबूत स्टारकास्ट के साथ बनाई गई है और इसे 'लाइफ इन ए... मेट्रो' की अगली कड़ी माना जा रहा है।

2. मालिक

रिलीज डेट: 11 जुलाई 2025

कास्ट: राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर

कहानी: 'मालिक' एक सस्पेंस से भरपूर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी सत्ता, धोखे और न्याय के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, फिल्म की कहानी को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है, लेकिन इसमें राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दर्शकों को एक दमदार और रोमांचक एक्सपीरिएंस देने का वादा करती है।

3. आंखों की गुस्ताखियां

रिलीज डेट: 11 जुलाई 2025

कास्ट: विक्रांत मैसी, शनाया कपूर

कहानी: यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म रस्किन बॉन्ड की मशहूर कहानी "The Eyes Have It" से इंस्पायर्ड है। फिल्म की कहानी एक ब्लाइंड म्यूजिशियन और एक यंग थिएटर आर्टिस्ट के बीच ट्रेन जर्नी के दौरान बने खास रिश्ते को दिखाती है। यह फिल्म इमोशन दिखाएगी, अनएक्सपेक्टेड लव दखाएगी और साथ ही खूबसूरत कनेक्शन भी दिखाएगी।

4. सैयारा

रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025

कास्ट: अहान पांडे, अनीत पड्डा

कहानी: 'सैयारा' फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म यंग, बगावत और म्यूजिक बैकग्राउंड पर बेस्ड है, जिसमें एक जुनूनी युवा रॉकस्टार की कहानी दिखाई गई है जो गहराई से प्यार में पड़ जाता है। शानदार विजुअल्स और दिल छू लेने वाले म्यूजिक से सजी यह फिल्म प्यार में टूटने, फिर खुद को संभालने और अपने सपनों को पूरा करने की इमोशनल जर्नी को दिखाएगी।

5. निकिता रॉय

रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025

कास्ट: सोनाक्षी सिन्हा, शुभांगी दत्त, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, इयान ग्लेन, परेश रावल

कहानी: कुश सिन्हा के डायरेक्शन में बनी 'निकिता रॉय' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जो सीक्रेट, इमोशन और सशक्तिकरण के मैसेज को एक साथ जोड़ती है। इस फिल्म में नई एक्ट्रेस शुभांगी दत्त लीड रोल में नजर आएंगी, और साथ में एक शानदार कलाकारों की टीम भी शामिल है। इसका ट्रेलर पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है और फिल्म को इसकी इमोशनल गहराई और थ्रिलिंग कहानी के लिए सराहा जा रहा है।

6. तन्वी द ग्रेट

रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025

कास्ट: अनुपम खेर, इयान ग्लेन

कहानी: 'तन्वी द ग्रेट' एक इंस्पीरेशनल ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अनुपम खेर ने किया है और इसे उन्होंने अपने स्टूडियो ने NFDC के कोलैबरेशन से प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिम्मत और भावनाओं से भरी एक दमदार कहानी को दर्शाती है। इसके दिल को छू लेने वाले मैसेज की वजह से फिल्म को शुरुआती रिव्यूज में काफी तारीफे मिल रही हैं।

7. परम सुंदरी

रिलीज डेट: 25 जुलाई 2025

कास्ट: सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर

कहानी: 'परम सुंदरी' केरल के बैकग्राउंड पर बेस्ड एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक स्टाइलिश नॉर्थ इंडियन लड़का और एक सुंदर साउथ इंडियन लड़की की अनोखी प्रेम कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म कल्चरल डिफरेंसेस, हंसी-मजाक और अट्रैक्शन से भरपूर है और दर्शकों को हल्के-फुल्के मनोरंजन का शानदार एक्सपीरिएंस देने का वादा करती है।

8. सन ऑफ सरदार 2

रिलीज डेट: 25 जुलाई 2025

कास्ट: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर

कहानी: अजय देवगन 2012 की हिट एक्शन-कॉमेडी फिल्म के सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' में एक बार फिर लौट रहे हैं। यह फिल्म एक बार फिर एक्शन, कॉमेडी और पंजाबी जोश का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है वो भी नई कहानी और कुछ नए कलाकारों के साथ।

तो हो जाइए तैयार! इस जुलाई बॉलीवुड की दुनिया में रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी का पूरा तड़का लगने वाला है। टिकट बुक कराइए, पॉपकॉर्न उठाइए और फिल्मी सफर का मजा लीजिए।

More from Filmibeat

Read more about: rajkummar rao anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X