'गजनी' में मेरा नया लुक है: जिया खान

जिया ने बताया, "इस बीच मैं चर्चा में नहीं रही क्योंकि मैं 'गजनी' के आने का इंतजार कर रही थी। खबरों में रहने की कोई वजह ही नहीं थी। इस बीच सिर्फ एक ब्रांड के साथ जुड़ी हूं।"
वह कहती हैं, "पार्टियों में जाना मुझे पसंद नहीं है। ऐसा नहीं कि मुझे अकेले रहना पसंद है लेकिन इस उम्र में मैं बेवजह बेकार लोगों के संपर्क में नहीं आना चाहती। 30 साल की उम्र में जब मुझे लगेगा कि मैंने सबकुछ पा लिया है फिर जहां भी जाना चाहूं जाऊंगी।"
राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'नि:शब्द' अपने करियर की शुरुआत कर चुकी जिया अगले साल 2009 में रिलीज होने वाली आमिर खान की फिल्म 'गजनी' के अपने किरदार को लेकर जिया काफी खुश नजर आ रही हैं।
'नि:शब्द' में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद जिया आमिर खान और शाहिद कपूर के साथ फिल्में कर रही हैं। इंडस्ट्री की तीन पीढ़ियों के साथ काम करने वाली जिया खुद को सबके साथ आसानी से जोड़कर खुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications