'लक बाय चांस' मेरी कहानी: अर्जुन माथुर

अर्जुन के अनुसार उन्होंने भी अपने करियर में काफी संघर्ष किया लेकिन समझौते के लिए तैयार नहीं हुए इसलिए यह फिल्म उनकी जिंदगी के काफी करीब है।
अर्जुन ने कहा, "अभिमन्यु की तरह मैं भी अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। उसकी तरह मैं भी आगे बढ़ने के लिए किसी तरह के समझौते करने के लिए तैयार नहीं हूं।"
इस समय वह करण जौहर की नई फिल्म 'माई नेम इज खान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अर्जुन एक ऐसे छात्र की भूमिका निभा रहे हैं जो सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है।


Click it and Unblock the Notifications











