एक्टर जगदीप की मौत से बॉलीवुड में शोक, सितारों ने दी जावेद जाफरी और परिवार को सहानुभूति
बॉलीवुड में एक्टर जगदीप की मौत के बाद शोक का माहौल है। सितारे ट्वीट कर एक्टर जगदीप के बेटे जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और पोते मीज़ान जाफरी को सहानुभूति जता रहे हैं और उन्हें इस दुख से उबरने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं सितारे जगदीप की फिल्में याद कर उनके साथ अपनी यादें साझा करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
Recommended Video
जगदीप को श्रद्धांजलि देते हुए जॉनी लीवर, अनिल कपूर, जेनेलिया डीसूज़ा सहित कई सितारों ने उनके साथ काम करने के अनुभव बांटते हुए बताया कि वो कितने खुशनसीब हैं कि उन्हें ये मौका मिला।

वहीं डायरेक्टर सुजॉय घोष, सिंगर विशाल डडलानी सहित एक्टर मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर ने भी दुख व्यक्त करते हुए अपने बचपन के वो दिन याद दिलाए जब वो जगदीप की फिल्में देखकर बड़े हुए थे।
जगदीप ने 81 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया। उनकी मौत का कारण फिलहाल नहीं बताया गया है। लेकिन बॉलीवुड उनके इस तरह जाने से स्तब्ध है। पिछले तीन महीनों ने बॉलीवुड कई लोगों को खो चुका है और इस दुख की सीमा किसी को नहीं बताई जा सकती।


Click it and Unblock the Notifications











