सत्य साईं बाबा के निधन से शोकाकुल बॉलीवुड

सत्य साईं बाबा का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद 85 साल की उम्र में आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में निधन हो गया। अभिनेता आर. माधवन और राणा दग्गुबत्ती ने ट्विटर पर लिखा है, "साईं बाबा के सभी अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"वहीं, फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कहा, "मैंने सुना कि बाबा ने शरीर त्याग दिया है.. मेरा दिल उनके अनुयायियों के लिए दुखी है.. मेरी संवेदना।" फिल्म निर्देशक और निर्माता मधुर भंडारकर ने लिखा, "सत्य साईं बाबा के निधन की खबर सुनकर दु:ख हुआ। वह बहुतों के लिए प्रेरणास्रोत थे। वह प्रबुद्ध आत्मा थे।"
हैदराबाद के डिजाइनर अभि जैन ने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं नहीं जानता कि मैं कैसे प्रतिक्रिया व्यक्त करूं। यह खबर मेरे लिए तूफान की तरह है।"डिजाइनर सोनल चव्हाण सत्य साईं बाबा के सम्मान में दिनभर उपवास रखेंगी। कोलकाता में डिजाइन जॉय मित्रा ने रविवार को ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन का उल्लेख करते हुए कहा, "क्या संयोग है। आज दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर का जन्मदिन है और दूसरी तरफ हमने अपने आध्यात्मिक गुरु को खो दिया। यह खबर मेरे लिए सदमे की तरह आई।"


Click it and Unblock the Notifications











