एम एफ हुसैन को हम कभी नहीं भूल पायेगें : बॉलीवुड

आपको बता दें कि देश के मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन यानी कि मकबूल फिदा हुसैन का लंदन में देहांत हो गया है। वो पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके देहांत की खबर उनके परिवार वालों ने दी है। बताया जा रहा है कि हुसैन ने लंदन के अस्पताल में गुरूवार को तड़के 2.30 बजे दम तोड़ा। वो 95 साल के थे। उनकी मृत्यु पर बॉलीवुड में एक शोक की लहर दौड़ गयी है।
मालूम हो कि 1973 में भारत सरकार ने उन्हे पद्मश्री से सम्मानित किया । उन्होने अपनी पहली फ़िल्म थ्रू द आइज़ आफ अ पेन्टर बनायी थी। यह फ़िल्म बर्लिन उत्सव में दिखायी गयी और उसे 'गोल्डेन बियर' से पुरस्कृत किया गया।। हुसैन ने बांबे के जे जे स्कूल ओफ़ आर्ट्स से शिक्षा ग्रहण की थी।
एम एफ हुसैन ने कई अभिनेत्रियों के लिए फिल्म बनायी थी । जिसमें सबसे चर्चित नाम माधुरी दीक्षित का था। कहा जाता है कि माधुरी की.. हम आपको है कौन .. को उन्होंने करीब सौ बार देखा था। हुसैन ने माधुरी के लेकर गजगामिनी और तब्बू को लेकर मीनाक्षी, अ टेल ऑफ़ थ्री सिटीज़ फिल्में बनायी थी । उनकी हसरत अभिनेत्री अमृता रॉव और अनुष्का को लेकर भी फिल्म बनाने की थी।


Click it and Unblock the Notifications











