राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, बॉलीवुड ने जताया दुख, बच्चन परिवार से रहा नाता

राज्यसभा सासंद और दिग्गज राजनेता अमर सिंह का सिंगापुर में निधन हो गया है। 64 साल के अमर सिंह का पिछले 6 महीने से किडनी का इलाज चल रहा था। राजनेता के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई। अमिषा पटेल, मधुर भंडारकर व अन्य स्टार्स ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया। बता दें अमर सिंह वो राजनेता थे जो सिर्फ राजनैतिक नहीं बल्कि मनोरंजन जगत से भी जुड़े रहे। उनका नाता बच्चन परिवार से भी रहा।

याद दिलवा दें, जब अमर सिंह का इलाज चल रहा था तो उन्होंने सिंगापुर से महानायक अमिताभ बच्चन से माफी मांगते हुए ट्वीट किया था। अमर सिंह ने कहा था, आज मेरी पिता की पुण्यतिथि है, मुझे अमिताभ बच्चन जी का मैसेज आया। आज मैं जब मौत और जिंदगी की लड़ाई से लड़ रहा हूं तो मैं अमित जी और उनके परिवार से माफी मांगता हूं। भगवान की कृपा बनी रहे। एक समय था जब अमर सिंह और अमिताभ बच्चन की दोस्ती के किस्से हुआ करते थे।

अमिताभ बच्चन और अमर सिंह इतने अच्छे दोस्त हुआ करते थे कि महानायक के जुहू वाले घर में अमर सिंह केलिए एक कमरा तय हुआ करता था। एकसाथ दोनों गाड़ियों में घूमा करते ते। उस दौरान समाजवादी पार्टी और इस पार्टी के प्रमुख मुलायाम यादव के भी वह करीबी हुआ करथे थे। लेकिन एक समय आया कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। इसी दौरान बच्चन परिवार से भी उनकी दूरियां उपजने लगी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X