दिल्ली गैंगरेप: प्रीती ने कहा रेपिस्ट को नपुंसक बना दें

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा किसी भी सोशल प्रॉब्लम को लेकर चर्चा करने में सबसे आगे रहते हैं। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज इस समय जिस मुद्दे को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं वो है दिल्ली में परसों रात बस में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप। इस खबर को लेकर दिल्ली की संसद में एक तरफ जहां जया बच्चन गुस्से में स्पीकर तक को इस केस को लेकर अपनी बात जल्दी समाप्त करने के लिए कहने पर हुंकार भर रही हैं और कह रही हैं कि इस मुद्दे पर जो बहस आज हो रही है वो पहेल क्यों नहीं हुई? वहीं दूसरी तरफ पूनम पांडे जो कि बिपाशा बासु से ज्यादा टैलेंटेड कहीं जा रही हैं ट्विटर अकाउंट के जरिये कह रही हैं कि औरतें इसलिए रेप का शिकार नहीं होती क्योंकि वो जिम्मेदार हैं बल्कि इसलिए रेप होता है क्योंकि लोग उनका रेप करते हैं।

दूसरी तरफ बॉलीवुड की टॉम ब्वॉय कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रीती जिंटा ने लिखा कि ऐसे लोगों को पकड़ के नपुंसक बना देना चाहिए। दिल्ली के इस हादसे के बाद पूरी दिल्ली शहर को सकते में है ही दूसरी तरफ देश के बाकी कोने में रह रही महिलाएं भी इस केस को लेकर काफी डरी हूई हैं। संसद लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक इस केस को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। साथ ही इस तरह के केस में अपराधी पाए जाने वाले मुजरिमों को किस तरह की सजा मिलनी चाहिए इसकी भी चर्चा हो रही है।

एक्ट्रेसेस तो इस केस को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर ही रही हैं वहीं बॉलीवुड के जाने माने एक्टर भी इस गैंगरेप को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल से लेकर, जॉन अब्राहम और फरहान अख्तर भी इस केस को लेकर कापी गुस्से में हैं। अभी इंतजार हो रहा है कि सलमान खान और आमिर खान इस केस को लेकर कब अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। फिल्हाल जानिये किन किन एक्टरों ने इस केस को लेकर क्या-क्या कहा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X