स्क्रीन पर आते ही सिनेमा हॉल में चीखे निकाल देता ये खूंखार विलेन, 90 के दशक में नहीं रुकता था इसका कत्लेआम

Rami Reddy: बॉलीवुड फिल्मों में जब भी विलेन की बात आती है तो गब्बर सिंह और मोगैंबो के अलावा शाकाल जैसे किरदार आंखों के आगे आ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको 90 के दशक के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 250 से भी ज्यादा फिल्मों में एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया।
इतना ही नहीं वह लोगों के बीच में अपनी खास पहचान बना नहीं पाए। दरअसल हम बात कर रहे हैं रामी रेड्डी की। जिन्होंने अपनी बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के चलते काफी पसंद किया जाता है और इतना ही नहीं उन्होंने खूंखार कर्नल शिकारा से लेकर हकीकत फिल्म में अन्ना का किरदार निभाया।
बता दें की रामी रेड्डी का पूरा नाम गंगासानी रामी रेड्डी बताया जाता है। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के वाल्मिकीपुरम गांव में हुआ था। बता दे की एक्टर ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से अपने पत्रकारिता की डिग्री हासिल की।
उन्होंने बतौर पत्रकार के तौर पर भी काम किया। लेकिन बाद में फिल्मों में आने के लिए एक्टर ने नौकरी छोड़ी और कुछ मीडिया खबरों के अनुसार उन्होंने तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। नेगेटिव किरदार के चलते उन्हें बहुत ही जल्दी पापुलैरिटी हासिल हुई।
कुछ मीडिया खबरों की माने तो आपको बता दें कि रामी रेड्डी को लिवर से जुड़ी हुई समस्या हो गई थी। इसी की वजह से वह अक्सर बीमार भी रहते थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसी के चलते फिल्मों में काम करना ही छोड़ दिया। इसके बाद सालों बाद उन्हें एक फंक्शन में देखा गया और वह है यहां पर बहुत ही दुबले-पतले के साथ बहुत कमजोर नजर आ रहे थे. लेकिन फिर किडनी और लीवर की बीमारी से 14 अप्रैल साल 2011 में उनका निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications


